सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

पुलिस ने हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर किया सम्मानित

* वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच पीयूसी मशीन से कराई




सूरजपुर। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं फोर व्हीलर वाहन के चालकों को सीटबेल्ट लगाकर सफर करने पर उन्हें सम्मानित करने एवं आमजनों को यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर चलने की समझाईश देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने दिए थे।
इसी तारतम्य में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा सूरजपुर के सामने एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, थाना प्रभारी सूरजपुर ए.टोप्पो एवं यातायात प्रभारी आर.सी.राय के द्वारा हेलमेट पहनकर मोटर सायकल चलाने एवं सीटबेल्ट लगाकर फोर व्हीलर वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल देकर अभियान में सहयोग करने पर धन्यवाद कर सम्मानित किया। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा आमजनों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर सफर करने की समझाईश दी। यातायात पुलिस के द्वारा वाहन प्रदूषण जांच मशीन (पीयूसी) के माध्यम से वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच भी कराई।
इस दौरान सेवानिवृत्त एसआई रामलखन यादव, एसआई विनीत दुबे, मनेश द्विवेदी, यातायात के अधिकारी/कर्मचारी सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

2 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थ के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् शनिवार को चौकी बसदेई प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल कलर के हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 जेडई 3508 में गांजा बिक्री करने हेतु टेंगनी से शिवप्रसादनगर की ओर आ रहा है। मुखबीर की सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मुखबीर के बताये अनुसार मेन रोड़ सोनपुर बगीचा के पास जाकर घेराबंदी कर टेंगनी की ओर से आने लाल कलर के मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर पकड़ा, मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम देवीदयाल साहू पिता रामचरण साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ऊरगदुगा, थाना पटना जिला कोरिया का होना बताया। मोटर सायकल सीजी 12 जेडई 3508 की तलाशी में वाहन की डिक्की में एक सफेद रंग के झोला में पारदर्शी प्लास्टिक में 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 15 हजार रूपये का पाया गया जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी देवीदयाल साहू के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक राकेश बंजारे, प्रदीप साहू, देवदत्त दुबे एवं प्रदीप जायसवाल सक्रिय रहे।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

स्कूली छात्राओं को दी गई यातायात की जानकारी



सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में 30वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात पुलिस के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे एवं यातायात प्रभारी आर.सी.राय के द्वारा स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने हेतु कहा रोड़ सेफ्टी की प्रतिज्ञा दिलाई। यातायात के आरक्षक रामप्रसाद सान्डिल्य ने सड़क एवं चौक चौराहे पर दिये जाने वाले सिग्नल से छात्राओं को अवगत कराया।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम




सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर की अध्यक्षता यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं के उत्साह को देखते हुये प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार का आयोजन वृहद रूप से अन्य स्कूलों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है ताकि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटना से बचाव हो सके। छात्राओं को स्कूल से निकलते समय सड़क पर झुंड बनाकर नहीं चलने, सड़क के दोनों ओर देखने के बाद ही सड़क पार करने हेतु कहा। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी से अपने परिजनों को भी अवगत कराने हेतु कहा। 
इस अवसर पर डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी के द्वारा यातायात के संबंध में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के संबंध में विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुये इस जन जागरूकता के कार्य पुलिस में सहयोग करें। रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे के द्वारा यातायात के नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण संकेतों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में यातायात प्रभारी आर.सी.राय के द्वारा छात्राओं को सड़क दुर्घटना में हुये घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता पहुंचाने, घायल व्यक्ति को घटना स्थल से अस्पताल किस प्रकार से सावधानी पूर्वक उठाई जाए ताकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति सकुशल अस्पताल तक पहुंच जाए और उसकी प्राणों की रक्षा संभव हो सके। यातायात आरक्षक रामप्रसाद साडिल्य के द्वारा स्कूल प्रांगण में यातायात नियमों का डेमो दिया गया एवं यातायात के संकेतों का तात्पर्य से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया। स्कूल के प्राचार्य आशिष भट्टाचार्य ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा और भरोसा दिलाया कि वह स्वयं यातायात के प्रति जागरूक रहकर स्कूली छात्राओं सहित अन्य लोगों को भी यातायात के प्रति जागरूक करेंगे।
इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई विमलेश सिंह, देवनाथ चैधरी, स्कूल के शिक्षक एवं यातायात के कर्मचारीगण सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे।

सूरजपुर जिले की नवगठित तेजस्विनी स्क्वार्ड के द्वारा छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

* स्कूली छात्राओं को दी गई सेल्फ डिफेंस के टिप्स 



सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में नवगठित तेजस्विनी स्क्वाड, सखी वन स्टाप सेंटर एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा मंगलवार 5 फरवरी को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के स्कूली छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराधों एवं उनसे संबंधित कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
तेजस्विनी स्क्वाड के द्वारा छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई ताकि स्कूल आते-जाते कोई आपसे छेड़छाड़ न कर सके यदि कोई छेड़खानी करता है तो निडर होकर परिवार और स्क्वाड को इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर पर दें, सूचना देने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। सूचना मिलते ही तेजस्विनी स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचकर उचित सुरक्षा मुहैया कराएगी साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी करेंगी। आज के युग में हर क्षेत्र में महिलाए पुरूषों की बराबरी कर रही हैं। वे पुरूषों से कम नहीं है। स्कूल आने-जाने, आकस्मिक परिस्थितियों एवं सफर के दौरान खुद की सुरक्षा कैसे करें, अपने पास रखी वस्तु पानी बाटल, सेफ्टी पिन, साईकिल चाबी व अन्य चीजों से स्वयं की सुरक्षा के टिप्स के बारे में बताया। स्कूल आते जाते समय लिफ्ट लेते वक्त क्या सावधानी रखनी चाहिए इसकी जानकारी दी।इस दौरान तेजस्विनी स्क्वाड, सखी वन स्टाप सेंटर, बाल कल्याण समिति के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

हेलमेट पहनकर सूरजपुर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

* लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सातों दिन होंगे विविध आयोजन।
* जिले में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा हेतु गठित हुई ‘‘तेजस्वनी‘‘ टीम।



सूरजपुर। 30वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत् आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने, दुर्घटना से बचाव के उपाय से लोगों को अवगत कराने, स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी सहित यातायात संबंधी विविध आयोजन करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर जी.एस.जायसवाल के द्वारा दी गई थी।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत् मंगलवार 5 फरवरी को बस स्टैण्ड यातायात कार्यालय से पुलिस, यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के नेतृत्व में हेलमेट पहनकर बाईक रैली निकाली जो पूरे नगर सहित विश्रामपुर होते हुए जयनगर थाना में समाप्त हुई।
इस अवसर पर एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि आमजन यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके, बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, हेलमेट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटना के समय सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है इससे बचाव के लिए हेलमेट धारण किया जाना आवश्यक है क्योंकि हमारी सुरक्षा से पूरे परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी होती है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है इस हेतु आमजनों को घायल व्यक्ति को तुरंत निकटतम अस्पताल ले हेतु आग्रह किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाले विविध आयोजनों की जानकारी दी।
इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिये है इसका उपयोग स्वेच्छा से करें, अधिकतर् सड़क दुघर्टनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होते है, हेलमेट पहनने के फायदों तथा हेलमेट नहीं पहनने से पूर्व में हुये दुर्घटना के बारे में की जानकारी दी। उन्होंने आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि सदैव स्मरण रखे कि घर सकुशल वापस जाना है इसका ध्यान रखेंगे तो अवश्य ही यातायात नियमों का पालन करेंगे, आमजनों से बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग की अपील की।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी के द्वारा किया गया।

सप्ताह भर होंगे विविध आयोजन 

एएसपी श्रीमती टेंभुरकर ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सातों दिन स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, चौक-चौराहों पर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए आमजन को हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चालकों की निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक की जाएगी साथ ही बिना नंबर के वाहनों में नंबर लिखवाई जायेगी।

जिले में ‘‘तेजस्वनी’’ टीम गठित

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने बताया कि महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है जिसका नाम ‘‘तेजस्वनी’’ रखा गया है जिसके प्रभारी महिला सेल के एसआई रश्मि सिंह को बनाया गया है। इस टीम में महिला आरक्षक भी रहेंगी जो स्कूल टाईम में छात्राओं के साथ छेड़खानी न हो एवं छेड़खानी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करेंगे। स्कूली छात्राओं की शिकायत सीधे व सरल रूप से पुलिस को प्राप्त हो इसके लिए एक हेल्पलाईन शीघ्र प्रारंभ की जायेगी।

पुलिस को मिली 2 नई स्कूटी


पुलिस विभाग के द्वारा सूरजपुर पुलिस को 2 नई स्कूटी प्रदाय की है जिसका उपयोग तेजस्वनी टीम के द्वारा किया जायेगा। उक्त दोनों स्कूटी का शुभारंभ एएसपी श्रीमती टेंभुरकर ने फीता काटकर किया।
इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, आरटीओ एसआई राजेन्द्र बर्मन, पीआरए गु्रप के डायरेक्टर कन्हैया लाल अग्रवाल, चैम्बर ऑफ कामर्स के सुनील अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला महासचिव रमेश दनौदिया, दुर्गाशंकर दीक्षित, चंदन सिंह, संजय डोसी, मनोज डालमिया, मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित नगर के टू व्हीलर शो रूम के सभी संचालकगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

नगर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने ऑटो, टैक्सी व गैरेज संचालकों की हुई बैठक


* यातायात नियमों का करें पालन अन्यथा होगी कार्यवाही-सीएसपी डी.के.सिंह

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा शनिवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष नगर के ऑटो, टैक्सी चालकों एवं गैरेज संचालकों की बैठक आयोजित किया।
बैठक में सीएसपी डी.के.सिंह ने ऑटो व टैक्सी चालकों को अनिवार्य रूप से निर्धारित वर्दी धारण करने, वाहन में मालिक व चालक का नाम व मोबाईल नंबर लेख कराने, नगर में चल रहे टैक्सी व ऑटो एवं चालकों के डाटाबेस तैयार करने हेतु वाहन चालकों को फोटो युक्त जानकारी जिसमें वाहन के स्वामी, वाहन चालक का नाम, पता एवं मोबाईल नंबर की जानकारी यातायात शाखा में जमा करने, ऑटो चालकों को बस स्टैण्ड में केवल सामान छोड़ने हेतु जाने बस स्टैण्ड के भीतर से सवारी वाहन में न बैठाने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने, सड़कों पर जगह-जगह अनावश्यक वाहन को न रोकने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ऑटो व टैक्सी चालकों को कहा कि दिये गये निर्देशों का पालन करें अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मौजूद गैरेज संचालकों को सीएसपी श्री सिंह ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़ा कर न बनाये इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर में बढ़ते भीड़ एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने हेतु उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की।बैठक में पीकप वाहन में ओव्हर लोड़ एवं कई वाहन बिना दस्तावेज के चलने की बात सामने आने पर उन्होंने थाना प्रभारी सूरजपुर एवं यातायात प्रभारी को इसकी जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, थाना प्रभारी सूरजपुर ए.टोप्पो, यातायात प्रभारी आर.सी.राय एवं काफी संख्या में नगर के ऑटो, टैक्सी चालक एवं गैरेज संचालक उपस्थित रहे।

बालकों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला



सूरजपुर। बालक बालिकाओं के गुमने पर उन्हें खोजबीन करने के सार्थक प्रयास एवं बालक बालिकाओं को जागरूक करने जन जागरण अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार करने, बालकों के संरक्षण हेतु बनाये गये प्रावधानों की जानकारी से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने दिए थे।
इसी तारतम्य में शनिवार 2 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में पुलिस विभाग हेतु नवनिर्मित सभाकक्ष में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, चाईल्ड वेलफेयर कमेटी, जेजे बोर्ड, एवं सखी वन स्टाप सेंटर के अधिकारी कर्मचारियों की एक दिवसीय कार्यशाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 
कार्यशाला में एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने सर्वप्रथम माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कहा कि बालक बालिकाओं के गुमने पर खोजबीन करने के सार्थक प्रयास किये जाए, बालकों की देखरेख एवं उनके संरक्षण हेतु बने प्रावधानों का पालन सुनिश्चित हो, बालक/बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जन जागरण अभियान चलाने के साथ ही सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने, जिला स्तर पर विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं थाना/चौकी स्तर पर बाल कल्याण अधिकारी का गठन किया गया है जो गुम बालक/बालिकाओं के पतासाजी करेंगे। सभी के सहयोग से गत् वर्ष गुम बालक/बालिकों को बरामद करने में पुलिस को अच्छी सफलताएं मिली है। 
कार्यशाला में पुलिस राजपत्रित अधिकारी, एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलांगे, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, सखी वन स्टाप के विनिता सिन्हा ने बालकों के संरक्षण, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट के प्रावधानों, उनके पोषण एवं पुर्नवास की नीति, बालक के गुमने पर किये जाने वाली कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी दिए। 
इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलांगे, मनोज चतुर्वेदी, पी.सी.शुक्ला, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रामसेवक सिंह, जेजे बोर्ड अध्यक्ष अमित भारिया, सखी वन स्टाप केन्द्र प्रशासक विनिता सिन्हा, जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण के अधिकारी सभी अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

लूट के स्कार्पियो वाहन सहित अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

* पकड़े गये आरोपीगण; 9 जनवरी को मानपुर में स्कार्पियो वाहन की चोरी की वारदात में थे संलिप्त । 

सूरजपुर। गत् 09 जनवरी के दरम्यिानी रात्रि में सूरजपुर जिले के आरक्षक राजेश पटेल के मानपुर स्थित निवास के सामने खड़ी स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी-29ए-1582 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया था, आरक्षक राजेश पटेल की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/19 धारा-379 भादवि पंजीबद्ध किया गया।नगर के हृदय स्थल से चार पहिया वाहन चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी के वाहन की पतासाजी एवं वाहन की बरामदगी हेतु एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की 3 टीम गठन करते हुये प्रकरण के माल-मुलजिम के पता-तलाश हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की राशि की उद्घोषणा की गई थी। 
        पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन व सीएसपी डी.के.सिंह तथा एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु पूर्व में वाहन चोरी के मामले में संदिग्ध आरोपियों पर निगाह रखी जाकर सरहदी जिलों एवं दिगर प्रान्त केे थाना/चौकी से समन्वय स्थापित कर वाहन चोरी के प्रकरण में पूर्व में चालान किये आरोपियों के संबंध में लगातार निगाह रखकर पता-तलाश की जा रही थी। 
         इस दौरान दिनांक 31/01/19 को मुखबीर से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि झारखण्ड गढ़वा नगर की ओर से 03 व्यक्ति लूट/चोरी की एक स्कार्पियोवाहन में बैठकर सूरजपुर होते हुये कोरबा तरफ बिक्री करने हेतु जा रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग 3 स्थान केतका रोड, मानी रोड एवं भैयाथान रोड पर घेराबंदी किया गया जो केतका जंगल के पास बिना नंबर के सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन में 3 व्यक्ति जाते दिखे जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम उमरसाद उर्फ कब्बू पिता स्व. अबुल खान उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम चेरिया नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड 2. अब्दुल मजीद पिता तैयब अंसारी उम्र 24 वर्ष सा0 गेरूवा सोती थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड एवं 3. रिजवान खान पिता फरीद खान उम्र 30 वर्ष सा0 गरबंधा नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड का होना बताये। इन तीनों से बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को दिनांक 21/01/19 को डाल्टेनगंज से योजनाबद्ध तरीके से किराये पर लेकर ग्राम चिनिया थाना चिनिया, जिला गढ़वा के पास अपने अन्य साथियों के साथ वाहन चालक से मारपीट कर लूट लिये थे। जिसे दिनांक 31/01/19 को बिक्री हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों से जप्त किये गये वाहन कीमत करीब 12 लाख रूपये है। जिसका थाना चिनिया जिला गढ़वा में अपराध क्रमांक 07/19 धारा- 392, 120बी, 34, 504, 506 भादवि पंजीबद्ध है।इसी प्रकार उक्त तीनों आरोपीगण अपने अन्य 6 साथियों के साथ आज से विगत् 1 वर्ष पूर्व रेनूकूट जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश से एक बोलेरो वाहन को गढ़वा नगर हेतु बुकिंग कर कोन जंगल जिला सोनभद्र के पास लाकर वाहन के चालक के साथ मारपीट कर वाहन को लूट लिया गया था जिसे झारखंड में बिक्री करना बताया गया है तथा करीब 7 माह पूर्व उक्त सभी आरोपीगण द्वारा कोरबा बस स्टैण्ड से प्लानिंग के तहत कोरबा से अंबिकापुर हेतु एक सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन बुकिंग कर चोटिया जंगल के पास ड्राईवर के साथ मारपीट कर वाहन स्कार्पियों को लूट लिये थे जिसे बिहार में बिक्री करना बताए है। 
इसी प्रकार करीबन 8 माह पूर्व नवी नगर एवं उटारी के मध्य रोड से एक स्कार्पियों वाहन को आरोपीगणों के द्वारा वाहन चालक से मारपीट कर वाहन को लूट लिये थे एवं दिनांक 09/01/19 को भी आरोपीगणों के द्वारा एक लाल रंग के स्कार्पियो वाहन व एक मोटर सायकल से गढ़वा से योजनाबद्ध तरीके से सूरजपुर में आये और रेकी कर राजेश पटेल के केतका रोड स्थित उसके घर के सामने खड़ी स्कार्पियों वाहन सीजी-29ए-1582 को चोरी कर झारखंड ले गये तथा उक्त गाड़ी में लगे नंबर प्लेट को आरोपीगणों के द्वारा सूरजपुर में ही खोलकर छिपा दिया गया था। आरोपीगणों के निशानदेही पर उक्त नंबर प्लेट को तथा खोलने में प्रयुक्त किये गये रिंग पाना को जप्त किया गया है। 
इस प्रकार गिरोह का सरगना गढ़वा, डालटेनगंज, रांची, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, उड़ीसा राज्य में भी कई वारदात को अंजाम दिये है इनका वारदात का तरीका वाहनों की चोरी, लूट, ट्रेनों में लूट करना शामिल है जिनके अन्य साथी आरोपीगणों की सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है उनके मिलने पर एक अन्तर्राज्यीय बड़े गिरोह का जल्द खुलासा होने एवं वाहनों की बरामदगी होने की पूर्ण संभावना है। चॅूकि आरोपीगण बहुत ही शातिर एवं चालाक है वारदात को अंजाम देकर वाहनों को दूसरे राज्यों में रंग रूप बदलकर बिक्री कर देते है। मुख्य आरोपी के विरूद्ध झारखण्ड के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है जो पिछले वर्ष ही जेल से छूट कर पुनः अपराध में लिप्त हो गया है। वारदात में शामिल इस गिरोह के अन्य आरोपीगणों को उनके मिलने के संभावित स्थानों पर टीम रवाना कर दी गई है। प्रकरण के मुख्य आरोपी गढ़वा का निगरानी बदमाश है। पुलिस टीम के द्वारा लगातार बारीकी से पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही अन्य जिला एवं राज्यों की पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। मानपुर से चोरी हुए स्कार्पियो वाहन की बरामदगी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी उपरान्त शीघ्र ही होगी।प्रकरण में आरोपी (1) उमरसाद उर्फ कब्बू पिता स्व. अबुल खान उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम चेरिया नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड (2) अब्दुल मजीद पिता तैयब अंसारी उम्र 24 वर्ष सा0 गेरूवा सोती थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड (3) रिजवान खान पिता फरीद खान उम्र 30 वर्ष सा0 गरबंधा नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर थाना सूरजपुर के अपराध क्रमांक 13/19 धारा-379 भादवि एवं ईस्तगाशा क्रमांक 01/19 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् विधिवत् गिरफ्तार किया गया। 
उक्त सम्पूर्ण प्रकरण के खुलासा में एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजपुर ए0टोप्पो, एसआई जी.आर.चैहान, एसआई प्रमोद डनसेना, लक्ष्मण प्रसाद खूटे, सुभाष कुजूर, एएसआई सरफराज फिरदौसी, बृजेश यादव, प्रमोद पाण्डेय, विराट विसी, प्रधान आरक्षक बिशुनदेव पैकरा, हेमंत सोनवानी, संजय सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, कृष्णकांत पाण्डेय, दिनेश ठाकुर, अमरेन्द्र दुबे, रामकुमार नायक, विश्वजीत सिंह, रावेन्द्र पाल, राजेश पटेल, सायबर सेल के आरक्षक रोशन सिंह एवं युवराज यादव का सक्रिय योगदान रहा।

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस व व्यापारियों की हुई बैठक


🔺 सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहन चालकों पर होगी कार्यवाही।

सूरजपुर। सूरजपुर नगर के मुख्य मार्गों के किनारे स्थित दुकानों एवं बैंकों में काफी संख्या में आमजनों  की आवाजाही एवं सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहनों को खड़े कर दिए जाने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, बैंक प्रबंधक एवं बस, ऑटो, टैक्सी संचालकों की बैठक लेने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को दिए थे। निर्देश के तारतम्य में शुक्रवार 01 फरवरी को कोतवाली परिसर में व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, बस, ऑटो, टैक्सी संचालकों सहित बैंकर्स की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

         बैठक में एएसपी श्रीमती टेंभुरकर ने भैयाथान रोड़, मेन रोड़ व नावापारा में मार्केट व बैंकों के सामने लगने वाले जाम और सड़कों पर बेतरतीबी से खड़ी होने वाली वाहनों को लेकर ट्रैफिक प्वाईन्ट तय किये गये, नो एन्ट्री का कड़ाई से पालन करने के साथ टैक्सी, ऑटो, पिकअप वाहनों को व्यवस्थित करने एवं शहर में ट्रेक्टर वाहनों के प्रवेश पर आपसी विचार विमर्श कर यातायात प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। विशेषकर बैंकों के सामने वाहनों की कतारों को देखते हुए बैंकों प्रबंधकों को भी वाहनों की पार्किंग सही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान शहर के यातायात को लेकर व्यापारियों के सुझाव लेकर चिन्हित स्थानों में अस्थाई पार्किंग बनाए जाने को लेकर भी पहल हुई जिसमें कोआपरेटिव बैंक, फारेस्ट, नवापारा स्टेट बैंक के बगल आदि स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था किये जाने के सुझाव आये। साप्ताहिक बाजार के दिन लगने वाले जाम के मद्देनजर दुकानों के सामनों को बाहर निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस ने व्यवस्था के सुधार में सहयोग किये जाने की अपील की। नगर में सुबह 9 से रात 9 बजे तक की नो एन्ट्री में वाहनों की आवाजाही पर कड़ाई से पालन कराने के निर्देश यातायात एवं थाना प्रभारी सूरजपुर को दिए। व्यापारियों व बैंकर्स के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने हेतु छड़-सीमेंट व्यापारी संघ ने 10 नग स्टापर दिये जाने की घोषणा की। 
          बैठक में एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि सड़क की दोनों ओर मार्किंग की गई है, निर्धारित मार्किंग रेखा के आगे वाहन खड़ा करने वालों के साथ ही 4 पहिया वाहन के चालक जो सड़क पर अव्यवस्थित रूप से अपने वाहनों को खड़ा कर देते है उनके वाहनों में यातायात पुलिस के द्वारा लाॅक लगाई जायेगी साथ ही वाहन चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही भी होगी जिसके निर्देश उन्होंने थाना प्रभारी सूरजपुर एवं यातायात प्रभारी को दिए हैं।
         इस दौरान डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी मनोज ध्रुव, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, थाना प्रभारी सूरजपुर ए.टोप्पो, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, चैम्बर आफ कामर्स से सुनील अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, जफर हैदर, विनोद अग्रवाल, अंकुर गर्ग, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, सौरभ जिंदिया, महावीर अग्रवाल, शांतू डोसी, मुकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, विभिन्न बैंक के प्रबंधक उपस्थित थे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।