वाहन चोरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वाहन चोरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

कुख्यात चोर से 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत के चोरी किए गए 6 मोटर सायकल किया जप्त, चौकी रेवटी पुलिस की कार्यवाही


आरोपी मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा व कोरबा से किया था चोरी 

सूरजपुर।  रेवटी चौकी की पुलिस ने एक कुख्यात चोर से विभिन्न जिलों से चोरी किए गए 6 मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत 3 लाख 15 हजार रूपये है। दिनांक 04.04.2022 को चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी को मुखबीर से सूचना मिली कि रामपुर में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ने के निर्देश दिए।
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी की पुलिस ग्राम रामपुर पहुंची और संदिग्ध एक व्यक्ति को फैशन प्रो मोटर सायकल सहित पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेन्द्र उर्फ मोनू पिता श्याम रतन उम्र 26 वर्ष निवासी सिरमीना चौकी कोरबी, थाना पसान जिला कोरबा का रहने वाला बताया जिससे मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। हिकमत अमली से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने 5 और मोटर सायकल चोरी कर छुपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर फैशन प्रो, होण्डा ड्रीम योगा, होण्डा सीबी साईन डीएक्स, हीरो स्पेलेन्डर व हीरो होण्डा साईन मोटर सायकल बरामद किया जो चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर कुल 6 नग मोटर सायकल कीमत 3 लाख 15 हजार रूपये का जप्त कर इस्तगाशा क्रमांक 01/22 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपी महेन्द्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने इन मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा एवं कोरबा से चोरी करना बताया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी, प्रधान आरक्षक रामकुमार पैंकरा, अखिलेश यादव, आरक्षक रविन्द्र साय सैनिक रामा सक्रिय रहे।

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

कोतवाली पुलिस ने चोरी के 6 मोटर सायकलों को किया बरामद.......

चोरी के आरोपी एवं वाहन खरीददार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने मोटर सायकलों को सूरजपुर व सरगुजा जिले से किया था चोरी

सूरजपुर। गत् दिवस थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लांची निवासी बंधन सिंह चोरी के प्लेटिना मोटर सायकल को बिक्री करने की फिराक में गांव में घुम रहा है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।
             थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला पुलिस टीम के साथ ग्राम लांची पहुंचे जहां गांव में बंधन सिंह को बिना नंबर के सिल्वर कलर के प्लेटिना मोटर सायकल चलाते देखा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने बंधन सिंह सेे मोटर सायकल के दस्तावेज की मांग किए जाने पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस के पूछताछ पर बंधन सिंह ने बताया कि 02 माह पूर्व मानपुर सूरजपुर से बिना नंबर प्लेटिना मोटर सायकल को चोरी कर स्वयं उपयोग कर रहा था और मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। 
             पुलिस टीम के सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बंधन सिंह ने बताया कि 01 माह पूर्व एक बिना नंबर हीरा होण्डा स्पेन्डर मोटर सायकल को खड़गवां से चोरी कर ग्राम कोसगा (परसापारा) थाना लखनपुर के संतोष राम भूमिमा के पास बिक्री करना, 04 माह पूर्व एक बिना नंबर फैशन प्रो मोटर सायकल को ग्राम मांजा रामानुजनगर से चोरी कर ग्राम जजावल, थाना चंदौरा के प्रीतम सिंह के पास गिरवी रखना, 01 वर्ष पूर्व बिना नंबर सुपर स्पेलेन्डर मोटर सायकल को ग्राम फुलकोना प्रेमनगर से चोरी कर वाहन खराब होने पर ग्राम जजावल निवासी रिश्तेदार आगरसाय सिंह के यहां रखना, 01 वर्ष पूर्व बिना नंबर बजाज डिस्क्वर मोटर सायकल को प्रतापपुर से चोरी कर ग्राम सिंगरी, थाना चंदौरा के उत्तम दास पनिका के पास 4 हजार रूपये में गिरवी रखना तथा 08 माह पूर्व बजाज डिस्क्वर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 1475 को ग्राम डांडगांव, थाना उदयपुर से चोरी कर ग्राम जटासेमर, थाना बैकुण्ठपुर जाने पर वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर मोटर सायकल को छोड़कर भाग जाना बताया है। 
            कोतवाली पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी के 6 मोटर सायकल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रूपये को बरामद कर आरोपी ग्राम लांची, थाना सूरजपुर निवासी 28 वर्षीय बंधन सिंह पिता चन्द्रभान सिंह एवं वाहन खरीददार ग्राम कोसगा (परसापारा), थाना लखनपुर निवासी 28 वर्षीय संतोष राम भूमिमा पिता भलेराम के विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 411, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार किया है। 
           पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने बताया कि पूछताछ पर आरोपी बंधन सिंह ने 02 और मोटर सायकलों को चोरी करने की बात बताई है जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस टीम लगी हुई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई हिम्मत सिंह शेखावत, एएसआई गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रेमसागर साहू, रामकुमार नायक, रावेन्द्र पाल व कमलेश मानिकपुरी सक्रिय रहे।

बुधवार, 21 अगस्त 2019

2 लाख 15 हजार रूपये कीमत के 4 मोटर सायकल सहित 01 आरोपी गिरफ्तार, जयनगर पुलिस की कार्यवाही............

सूरजपुर। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के थाना-चैकी प्रभारियों को चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध कार्यो में संलिप्त लोगों एवं इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने के निर्देश दिए थे।
बुधवार 21 अगस्त को थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कंदरईपारा नेवारडांड का एक व्यक्ति चोरी के बिना नंबर काले रंग स्पेन्डर प्लस मोटर सायकल में घुम रहा है जो बाजार के पास देखा गया है जिसकी जानकारी से एसपी श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराये जाने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर जयनगर पुलिस टीम साप्ताहिक बाजार के पास सादे डेªस में संदेही पर नजर बनाए हुए थे इसी दौरान एक व्यक्ति काला रंग के बिना नंबर स्पेन्डर मोटर सायकल में अम्बिकापुर की ओर जाते दिखा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। 
पूछताछ किए जाने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम नेसपाल भागवत पिता विश्वनाथ भागवात उम्र 27 वर्ष ग्राम कंदरईपारा नेवारडांड, थाना जयनगर को होना बताया। पुलिस के द्वारा वाहन के कागजात की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस टीम ने हिकमत अमली से पूछताछ किया तो उसने बताया कि ग्राम बनिया सीतापुर निवासी इसका मुहबोला मामा मोती नट के द्वारा चोरी कर स्पेन्डर प्लस मोटर सायकल बेचने के लिए दिया है। पुलिस टीम नेसपाल को थाने लाकर बारीकी से पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि उसके घर में चोरी की 3 और मोटर सायकल रखी हुई है इन तीनों वाहनों को भी मोती नट ने अलग-अगल जगहों से चोरी कर बेचने हेतु इसे दिया है। पुलिस टीम ने नेसपास की निशानदेही पर उसके घर से काला-नीला हीरो होण्डा मोटर सायकल क्र. सीजी 15 सीई 4424, काला नीला स्पेन्डर मोटर सायकल क्र. सीजी 15 सीबी 2774 एवं काले रंग का बिना नंबर के अपाचे मोटर सायकल कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये का बरामद किया है जो चोरी की सम्पत्ति होने के पूर्ण संदेह पर आरोपी नेसपाल भागवत के विरूद्व जयनगर पुलिस ने इस्तगाशा क्रमांक 2/19 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि का कायम कर विधिवत् गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई विनित पाण्डेय, एएसआई विराट विशी, प्रधान आरक्षक अरूण गुप्ता, आरक्षक ललन सिंह, दीपक दुबे, शिव राजवाड़े एवं सैनिक नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

वाहन चोर पकड़ाए, विश्रामपुर पुलिस को मिली सफलता



सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में विश्रामपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में हो रही कोयला चोरी सहित अन्य चोरियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बुधवार 13 फरवरी को मुखबीर सूचना पर राकेश तिग्गा उर्फ छोटू निवासी ग्राम शिवनंदनपुर, अजय बरगाह पिता काशीराम बरगाह उम्र 28 वर्ष निवासी कुंजनगर झारपारा को पकड़कर पूछताछ करने पर बताये कि साथी नितिन यादव, शेखर पंजाबी व राजेश बरगाह के साथ मिलकर शराब भट्ठी के पास से जनवरी एवं फरवरी माह में एक होण्डा साईन मोटर सायकल बिना नंबर का व एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीई 2112 चोरी किए थे। बजाज प्लेटिना मोटर सायकल को सूरजपुर निवासी जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला को बेचे थे व होण्डा साईन मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश करते हुए मोटर सायकल को छोटू तिग्गा अपने पास रखा हुआ है जो दोनों मोटर सायकल कुल कीमत 75 हजार रूपये छोटू तिग्गा व जितेन्द्र शुक्ला से जप्त किया गया तथा दोनों मोटर सायकिल चोरी का होने का पूर्ण संदेह होने से तीनों आरोपियों राकेश तिग्गा उर्फ छोटू पिता गैब्रियल तिग्गा उम्र 33 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर, अजय बरगाह पिता काशी राम बरगाह उम्र 32 वर्ष निवाीस कुंजनगर झारपारा, थाना जयनगर व जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू पिता स्व. गरीब शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी जेलपारा सूरजपुर को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 41(1-4)/379 भादवि पंजीबद्व कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य तीन आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
             एक अन्य मामले में एक पीकप क्रमांक सीजी 15 एसी 4015 में 01 टन कोयला लेकर जाते हुए पाए जाने पर पीकप चालक बोरेलाल पिता सिन्टू राम उम्र 39 वर्ष निवासी सतनगर थाना भैयाथान से पूछताद करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया व कोयले के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो पीकप में लदा कोयला चोरी का होने का पूर्ण संदेह पर पीकप मय कोयला जप्त कर पीकप चालक बोरेलाल पिता सिन्टू के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई विमलेश सिंह, चंदेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, आनंद सिंह, आरक्षक रविशंकर पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, उदय सिंह, अखिलेश पाण्डेय, ताराचंद यादव व आशिफ अख्तर सक्रिय रहे।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

लूट के स्कार्पियो वाहन सहित अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

* पकड़े गये आरोपीगण; 9 जनवरी को मानपुर में स्कार्पियो वाहन की चोरी की वारदात में थे संलिप्त । 

सूरजपुर। गत् 09 जनवरी के दरम्यिानी रात्रि में सूरजपुर जिले के आरक्षक राजेश पटेल के मानपुर स्थित निवास के सामने खड़ी स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी-29ए-1582 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया था, आरक्षक राजेश पटेल की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/19 धारा-379 भादवि पंजीबद्ध किया गया।नगर के हृदय स्थल से चार पहिया वाहन चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी के वाहन की पतासाजी एवं वाहन की बरामदगी हेतु एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की 3 टीम गठन करते हुये प्रकरण के माल-मुलजिम के पता-तलाश हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की राशि की उद्घोषणा की गई थी। 
        पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन व सीएसपी डी.के.सिंह तथा एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु पूर्व में वाहन चोरी के मामले में संदिग्ध आरोपियों पर निगाह रखी जाकर सरहदी जिलों एवं दिगर प्रान्त केे थाना/चौकी से समन्वय स्थापित कर वाहन चोरी के प्रकरण में पूर्व में चालान किये आरोपियों के संबंध में लगातार निगाह रखकर पता-तलाश की जा रही थी। 
         इस दौरान दिनांक 31/01/19 को मुखबीर से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि झारखण्ड गढ़वा नगर की ओर से 03 व्यक्ति लूट/चोरी की एक स्कार्पियोवाहन में बैठकर सूरजपुर होते हुये कोरबा तरफ बिक्री करने हेतु जा रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग 3 स्थान केतका रोड, मानी रोड एवं भैयाथान रोड पर घेराबंदी किया गया जो केतका जंगल के पास बिना नंबर के सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन में 3 व्यक्ति जाते दिखे जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम उमरसाद उर्फ कब्बू पिता स्व. अबुल खान उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम चेरिया नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड 2. अब्दुल मजीद पिता तैयब अंसारी उम्र 24 वर्ष सा0 गेरूवा सोती थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड एवं 3. रिजवान खान पिता फरीद खान उम्र 30 वर्ष सा0 गरबंधा नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड का होना बताये। इन तीनों से बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को दिनांक 21/01/19 को डाल्टेनगंज से योजनाबद्ध तरीके से किराये पर लेकर ग्राम चिनिया थाना चिनिया, जिला गढ़वा के पास अपने अन्य साथियों के साथ वाहन चालक से मारपीट कर लूट लिये थे। जिसे दिनांक 31/01/19 को बिक्री हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों से जप्त किये गये वाहन कीमत करीब 12 लाख रूपये है। जिसका थाना चिनिया जिला गढ़वा में अपराध क्रमांक 07/19 धारा- 392, 120बी, 34, 504, 506 भादवि पंजीबद्ध है।इसी प्रकार उक्त तीनों आरोपीगण अपने अन्य 6 साथियों के साथ आज से विगत् 1 वर्ष पूर्व रेनूकूट जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश से एक बोलेरो वाहन को गढ़वा नगर हेतु बुकिंग कर कोन जंगल जिला सोनभद्र के पास लाकर वाहन के चालक के साथ मारपीट कर वाहन को लूट लिया गया था जिसे झारखंड में बिक्री करना बताया गया है तथा करीब 7 माह पूर्व उक्त सभी आरोपीगण द्वारा कोरबा बस स्टैण्ड से प्लानिंग के तहत कोरबा से अंबिकापुर हेतु एक सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन बुकिंग कर चोटिया जंगल के पास ड्राईवर के साथ मारपीट कर वाहन स्कार्पियों को लूट लिये थे जिसे बिहार में बिक्री करना बताए है। 
इसी प्रकार करीबन 8 माह पूर्व नवी नगर एवं उटारी के मध्य रोड से एक स्कार्पियों वाहन को आरोपीगणों के द्वारा वाहन चालक से मारपीट कर वाहन को लूट लिये थे एवं दिनांक 09/01/19 को भी आरोपीगणों के द्वारा एक लाल रंग के स्कार्पियो वाहन व एक मोटर सायकल से गढ़वा से योजनाबद्ध तरीके से सूरजपुर में आये और रेकी कर राजेश पटेल के केतका रोड स्थित उसके घर के सामने खड़ी स्कार्पियों वाहन सीजी-29ए-1582 को चोरी कर झारखंड ले गये तथा उक्त गाड़ी में लगे नंबर प्लेट को आरोपीगणों के द्वारा सूरजपुर में ही खोलकर छिपा दिया गया था। आरोपीगणों के निशानदेही पर उक्त नंबर प्लेट को तथा खोलने में प्रयुक्त किये गये रिंग पाना को जप्त किया गया है। 
इस प्रकार गिरोह का सरगना गढ़वा, डालटेनगंज, रांची, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, उड़ीसा राज्य में भी कई वारदात को अंजाम दिये है इनका वारदात का तरीका वाहनों की चोरी, लूट, ट्रेनों में लूट करना शामिल है जिनके अन्य साथी आरोपीगणों की सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है उनके मिलने पर एक अन्तर्राज्यीय बड़े गिरोह का जल्द खुलासा होने एवं वाहनों की बरामदगी होने की पूर्ण संभावना है। चॅूकि आरोपीगण बहुत ही शातिर एवं चालाक है वारदात को अंजाम देकर वाहनों को दूसरे राज्यों में रंग रूप बदलकर बिक्री कर देते है। मुख्य आरोपी के विरूद्ध झारखण्ड के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है जो पिछले वर्ष ही जेल से छूट कर पुनः अपराध में लिप्त हो गया है। वारदात में शामिल इस गिरोह के अन्य आरोपीगणों को उनके मिलने के संभावित स्थानों पर टीम रवाना कर दी गई है। प्रकरण के मुख्य आरोपी गढ़वा का निगरानी बदमाश है। पुलिस टीम के द्वारा लगातार बारीकी से पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही अन्य जिला एवं राज्यों की पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। मानपुर से चोरी हुए स्कार्पियो वाहन की बरामदगी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी उपरान्त शीघ्र ही होगी।प्रकरण में आरोपी (1) उमरसाद उर्फ कब्बू पिता स्व. अबुल खान उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम चेरिया नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड (2) अब्दुल मजीद पिता तैयब अंसारी उम्र 24 वर्ष सा0 गेरूवा सोती थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड (3) रिजवान खान पिता फरीद खान उम्र 30 वर्ष सा0 गरबंधा नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर थाना सूरजपुर के अपराध क्रमांक 13/19 धारा-379 भादवि एवं ईस्तगाशा क्रमांक 01/19 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् विधिवत् गिरफ्तार किया गया। 
उक्त सम्पूर्ण प्रकरण के खुलासा में एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजपुर ए0टोप्पो, एसआई जी.आर.चैहान, एसआई प्रमोद डनसेना, लक्ष्मण प्रसाद खूटे, सुभाष कुजूर, एएसआई सरफराज फिरदौसी, बृजेश यादव, प्रमोद पाण्डेय, विराट विसी, प्रधान आरक्षक बिशुनदेव पैकरा, हेमंत सोनवानी, संजय सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, कृष्णकांत पाण्डेय, दिनेश ठाकुर, अमरेन्द्र दुबे, रामकुमार नायक, विश्वजीत सिंह, रावेन्द्र पाल, राजेश पटेल, सायबर सेल के आरक्षक रोशन सिंह एवं युवराज यादव का सक्रिय योगदान रहा।

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018

1 लाख 80 हजार रूपये के चोरी हुए 3 मोटर सायकल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच सूरजपुर की कार्यवाही


सूरजपुर।जिले में हो रहे सिलसिलेवार मोटर सायकल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ कर अकुंश लगाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने क्राईम ब्रांच सहित जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को दिए थे।इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम क्षेत्र में अपने सक्रिय मुखबीर लगाकर पतासाजी कर रही थी कि गुरूवार 18 अक्टूबर को मुखबीर के जरिये क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय को सूचना मिली कि प्रतापपुर बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल से घुम फिर रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराये जाने पर कार्यवाही हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा प्रतापपुर पुलिस को अवगत कराते हुये टीम प्रतापपुर बस स्टैण्ड पहुंची। क्राईम ब्रांच की टीम को देखकर एक व्यक्ति मोटर सायकल सहित भागने लगा जिसे घेराबंदी कर होण्डा साईन सोल्ड मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार पिता पुटू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम डिगनगर थाना राजपुर का निवासी होना बताया जिससे वाहन के दस्तावेज की मांग किये जाने पर बताया कि होण्डा साईन मोटर सायकल को ग्राम धरमपुर, चौकी खडगवां से चोरी किया है जिसे हिरासत में लेकर क्राईम ब्रांच की टीम थाना प्रतापपुर पहुँची और बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी राजकुमार ने बताया कि प्रतापपुर तहसील के पास से यूनिकाॅन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीके 7633 एवं राजपुर से डिस्कव्हर मोटर सायकल क्र. सीजी 15 सीएस 4081 को चोरी किया है जिसे बाकी नदी के पास छुपाकर रखा है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस टीम ने प्रतापपुर-बलरामपुर के बार्डर बाकी नदी के किनारे से डिस्कव्हर एवं यूनिकाॅन मोटर सायकल को बरामद करने में सफलता हासिल की।
यूनिकाॅन मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट पूर्व में थाना प्रतापपुर किये जाने पर अपराध क्रमांक 64/18 धारा 380 भादवि एवं होण्डा साईन सोल्ड मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट चौकी खड़गवां, थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 184/18 धारा 379 भादवि का पंजीबद्व था इसके अलावा डिस्कव्हर मोटर सायकल की चोरी का रिपोर्ट थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 165/18 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्व था। जप्त किये गये उक्त तीनों मोटर सायकल की कीमत 1 लाख 80 हजार रूपये है। क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय के द्वारा थाना राजपुर के प्रभारी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। आरोपी राजकुमार के विरूद्ध चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना पाए जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पकड़े गये आरोपी राजकुमार चोरी करने का आदि है जिसकी तलाश जिला बलरामपुर के राजपुर पुलिस लगातार कर रही थी, आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई चोरी के अपराध पंजीबद्ध है। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर ओ.पी.कुजूर, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे, अजय सिंह, उदय सिंह, विश्वजीत सिंह, राजीव तिवारी, अभय तिवारी एवं रामकुमार नायक सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।