बुधवार, 20 मार्च 2024

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार महतो ने जिले में पदभार ग्रहण किया।


 सूरजपुर। 10 मार्च 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार महतो ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की जानकारी ली। विदित हो कि एएसपी संतोष कुमार महतो 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वें मध्यप्रदेश के मुरैना, पन्ना, मंडला, बालाघाट जिलों में एसडीओपी तथा छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, जांजगीर, एआईजी ट्रेफिक रायपुर व उप सेनानी 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर में अपनी सेवाएं दी है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।