सूरजपुर। अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में रविवार, 19 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने केनापारा में घेराबंदी कर आतीफ खान पिता सलीम टेलर उम्र 20 वर्ष निवासी अमनदोन, थाना प्रतापपुर का पकड़ा जिसके कब्जे से 130 नग ई-स्कूफ कफ सिरप कीमत 19370 रूपये का जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर व पुलिस टीम सक्रिय रही।
नशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 20 दिसंबर 2021
बुधवार, 15 जनवरी 2020
नशीली दवाओं के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, भटगांव पुलिस की कार्यवाही.......
सूरजपुर: भटगांव पुलिस ने एक व्यक्ति से 4 हजार 7 सौ रूपये कीमत के नशीली कफ सिरप व टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार 15 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को मुखबीर से सूचना मिली कि हरिकेश जायसवाल नशीली दवाओं को खरीद-बिक्री करने हेतु छाबड़ा बस से जरही की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट को नशीली दवा के कारोबार करने वाले को सर्तकता बरतते हुए घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव पुलिस टीम के साथ जरही बस स्टैण्ड पहुंचे उसी दौरान छाबड़ा बस आकर रूकी, बस में पुलिस टीम को चढ़ते देखकर हरिकेश जायसवाल खिड़की से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने धरदबोचा। पुलिस ने हरिकेश जायसवाल के कब्जे से 210 नग अल्ट्रासेफ टेबलेट, 60 नग प्रोक्सीवेन प्लस, 446 नग स्पास्मो प्रोक्सीविन, 10 नग रेक्सकोप कफ सिरप एवं 05 नग कफरेक्स सिरप कीमत 4 हजार 7 सौ रूपये का जप्त कर धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी ग्राम तुलसी, चैकी लटोरी 37 वर्षीय हरिकेश जायसवाल पिता जगमोहन जायसवाल को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वर्ष 2014 नशीली दवा बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए इन नशीली दवाओं को रेनुकोट से लाकर ग्राम तुलसी, लटोरी व करंजी क्षेत्र के नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को अधिक दर पर बेचकर लाभ अर्जित करता था।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, प्रधान आरक्षक संजय चैहान, राजेश यादव, आरक्षक विनोद प्रताप सिंह व नौशाद अहमद सक्रिय रहे।
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019
18 हजार कीमत के अवैध नशीली दवाईयों के साथ 2 गिरफ्तार
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् शुक्रवार 05 अप्रैल को चौकी प्रभारी करंजी प्रमोद पाण्डेय को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम दतिमा प्राथमिक शाला के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक के थैली में नशीले इंजेक्शन रखकर बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। चौकी प्रभारी करंजी के द्वारा सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी करंजी प्रमोद पाण्डेय के द्वारा ग्राम दतिमा के प्राथमिक शाला के पास घेराबंदी कर ग्राम दतिमा, चौकी करंजी निवासी 40 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी उर्फ ढकूना पिता स्व. लियाकत अली एवं 35 वर्षीय मोहम्मद नासिर अंसारी पिता स्व. मोहम्मद सिराज अंसारी को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 10 एमएल का एविल इंजेक्शन 48 नग एवं 2 एमएल का रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 48 नग कुल 96 नग नशीली इंजेक्शन कीमत करीब 18 हजार रूपये का जप्त कर धारा 21ए एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशीली इंजेक्शन कटनी से कम कीमत में खरीदकर रेल मार्ग से आकर विश्रामपुर, भटगांव, करंजी क्षेत्र के नशेड़ियों को अधिक दर पर बिक्री कर लाभ अर्जित करते थे। मोइनुद्दीन अंसारी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था जो पूर्व में थाना भटगांव व विश्रामपुर में एनडीपीएस के प्रकरण में चालान हो चुका है।इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी करंजी प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, रघुवंश सिंह, आरक्षक सतीश उपाध्याय, भोला राजवाड़े, धनेश्वर सिंह एवं महिला आरक्षक द्रोपति राजवाड़े सक्रिय रहे।
शनिवार, 16 मार्च 2019
175 नग नशीली इंजेक्शन के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थ के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् गत् दिवस मुखबीर की सूचना पर भटगांव पुलिस की टीम ने ग्राम कपसरा बनारस-अम्बिकापुर मुख्य के पास घेराबंदी कर मुखबीर की सूचना पर पुराने मोटर सायकल में सवार तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर ग्राम शारदापुर, थाना चलगली, जिला बलरामपुर निवासी 36 वर्षीय तईयब खान पिता अब्दुल जलील एवं 27 वर्षीय सद्दाम हुसैन उर्फ राजू पिता सवतक अली एवं ग्राम गजाधरपुर, चैकी लटोरी निवासी 22 वर्षीय गिरवर दास वैष्णव पिता ओंमकार दास का होना बताए। पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से नशीली दवाई रेक्सोजेसिक, एविल एवं एविलिन इंजेक्शन कुल 175 नग कीमत 2286 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त कर तीनों के विरूद्व अपराध क्रमांक 36/19 धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्व कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बैढ़न मध्यप्रदेश से नशीली इंजेक्शन लाकर भटगांव, विश्रामपुर, लटोरी एवं अम्बिकापुर क्षेत्र में नशेड़ी लोगों को चार गुना दाम पर बिक्री करते थे।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, प्रधान आरक्षक संजय चैहान, आरक्षक विनोद सिंह, नौशाद, राधेश्याम साहू, प्रकाश साहू, रजनीश पटेल, अवधेश कुशवाहा सक्रिय रहे।
शनिवार, 9 फ़रवरी 2019
2 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थ के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् शनिवार को चौकी बसदेई प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल कलर के हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 जेडई 3508 में गांजा बिक्री करने हेतु टेंगनी से शिवप्रसादनगर की ओर आ रहा है। मुखबीर की सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मुखबीर के बताये अनुसार मेन रोड़ सोनपुर बगीचा के पास जाकर घेराबंदी कर टेंगनी की ओर से आने लाल कलर के मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर पकड़ा, मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम देवीदयाल साहू पिता रामचरण साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ऊरगदुगा, थाना पटना जिला कोरिया का होना बताया। मोटर सायकल सीजी 12 जेडई 3508 की तलाशी में वाहन की डिक्की में एक सफेद रंग के झोला में पारदर्शी प्लास्टिक में 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 15 हजार रूपये का पाया गया जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी देवीदयाल साहू के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक राकेश बंजारे, प्रदीप साहू, देवदत्त दुबे एवं प्रदीप जायसवाल सक्रिय रहे।
शनिवार, 12 जनवरी 2019
भटगांव पुलिस ने अवैध नशीली दवाईयों के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
* वास्तविक कीमत से 10-12 गुना अधिक रेट पर बेची जाती थी नशीली दवाईयां
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं नशीली दवाईयों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए थे।
इसी परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों द्वारा लगातार नशीली दवाईयों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सघन अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में नशीली दवाईयों का सप्लाई करने वाले ग्राम दतिमा चौक चौकी करंजी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले लोगों को गोपनीय मुखबीर की सूचना के आधार पर गत् 11 जनवरी को ग्राम दतिमा, चैकी करंजी, थाना विश्रामपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद इब्राहीम उर्फ भउसा पिता मोहम्मद सकुर, 20 वर्षीय जुनैद अंसारी पिता अली अंसारी एवं 46 वर्षीय मोइनुद्दीन पिता स्व. लियाकत अली के कब्जे से नशीली दवाईयां एविल 10 एमएल इंजेक्शन 27 नग, बुप्रेनोफिन इंजेक्शन 88 नग, विटकोफोल-सी इंजेक्शन 16 नग, सेरेजेक 2 एमएल इंजेक्शन 05 नग, एन्जीटीम 0.5 टेबलेट 16 नग, स्पास्मो टेबलेट 27 नग जिसकी कुल कीमत 1560 रूपये को विधिवत् जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 09/19 धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर आरोपियों के द्वारा नशीली दवाईयों को कटनी मध्यप्रदेश से लाकर भटगांव क्षेत्र के नशेडियों को नशीली दवाओं को वास्तविक कीमत से 10-12 गुना अधिक दर पर बेचते थे।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केवट, एएसआई के.के.यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक विनोद परीडा, अशोक कनौजिया, अवधेश कुशवाहा, राहित सिंह सहित अन्य स्टाफगण सक्रिय रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।






