बुधवार, 31 जुलाई 2019

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक......

जांच विवेचना प्रोफेशनल तरीके से हो ताकि पीड़ित पक्ष को मिले सही न्याय

सड़क दुर्घटना में कमी लाने एनएच के अधिकारियों के साथ मिल कर करें उपाए

पुलिस अभिरक्षा में सावधानी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

सूरजपुर। थाना में पदस्थ विवेचकों के कार्यो की समीक्षा, लंबित अपराध, चालान, शिकायत एवं मर्ग की विस्तृत जानकारी लेकर विधिसम्मत निराकरण के निर्देश देने, अपराधों की रोकथाम हेतु कारगर कार्यवाही सुनिश्चित कराने, निराकरण का स्तर में बेहतर सुधार कराने एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राईम मीटिंग मंगलवार 30 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों से उनके अनुविभाग के थानों में पंजीबद्व लंबित अपराध, चालान, मर्ग व शिकायत की विस्तृत जानकारी ली और उसका विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को कहा कि प्रत्येक सप्ताह थाना-चौकी के विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक ली जावे ताकि प्रत्येक अपराधों की बारीकीयों से एसडीओपी अवगत रहे और समय पर प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित हो, गंभीर अपराध का सुपरविजन बारीकी से करने एवं उसका पालन विवेचक से कराने, सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत आनलाईन हो रहे धोखाधड़ी से बचने हेतु जागरूकता अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जांच विवेचना में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन पर कार्यवाही की जा सके। शिकायत पत्र की जांच मौके पर जाकर किए जाने, थाना प्रभारियों को सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उपाय एनएच के अधिकारियों के साथ मिलकर किए जाने, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों पर सूक्ष्म निगाह रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को पुलिस अभिरक्षा में सावधानी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लंबित शिकायतों की जांच निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाए, वर्ष के शेष बचे माह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी कार्य योजना तैयार कर भेजने, क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही कैमरा की जानकारी अद्यतन कर अधिक से अधिक लोगों को सीसीटीव्ही कैमरा लगाने हेतु जागरूक करने, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित जवाब दावा यथाशीघ्र पेश किए जाने, प्रशिक्षण के अनुरूप अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य कराने, जांच के दौरान जप्ती की कार्यवाही विधिवत् गवाहों के समक्ष कराने, फरार आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाने एवं रात्रि गश्त मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।
जांच विवेचना प्रोफेशनल तरीके से हो ताकि पीड़ित पक्ष को मिले सही न्याय।
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी श्री जायसवाल ने कहा कि पुलिस की जांच विवेचना प्रोफेसनल तरीके से होनी चाहिए ताकि पीड़ित पक्ष को सही न्याय मिल सके इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना-चौकी प्रभारियों को वर्ष 2019 में अब तक किए गए उल्लेखनीय कार्य की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन्हें आगामी 15 अगस्त को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत कराई जा सके। 
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, जिले के थाना चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 27 जुलाई 2019

चंदौरा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी .......


सूरजपुर। गत् 21 जुलाई को चंदौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत घाट पेंडारी जंगल में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना ग्राम नवाधक्की निवासी मिट्ठू यादव के द्वारा चंदौरा पुलिस को दी, पुलिस ने मर्ग कायम कर तत्काल मौके पर पहुंची और हालात से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराया कराया जाने पर उन्होंने डाॅग स्क्वार्ड, एफएसएल डाॅ. एस.के.सिंह की टीम सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर को मौके पर भेजकर घटना स्थल का सूक्ष्य अवलोकन कर शव पंचनामा बाद शव को पीएम हेतु भेजा गया। मौके पर पहुंचे एफएसएल टीम के द्वारा हत्या कर लाश फेंकने की बात का संदेह जाहिर किया गया। 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में अज्ञात शव की शिनाख्तगी कार्यवाही करायी गई तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मृृतक बिहारी सिंह निवासी ग्राम मजूरगोड़ी के बारे में पूरी मालूमात हासिल की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर घटना दिनांक को मृृतक के मोटर सायकल में एक और व्यक्ति साथ में बैठकर भैंसामुण्डा तरफ से आते दिखा, जो उक्त व्यक्ति का पतासाजी किया गया जो ग्राम पकनी थाना चन्दौरा निवासी 16 वर्षीय नाबालिक बालक का होना पता चला। 
उक्त संदेही नाबालिक बालक से पुलिस के द्वारा बारीकी से पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा दौरान पूछताछ में बताया कि घटना दिनांक को मृृतक प्रतापपुर बस स्टैण्ड गया था, जहां से अपचारी बालक मृृतक बिहारी गोंड़ के साथ उसके मोटर सायकल में बैठकर भैसामुण्डा की ओर से ग्राम परमेश्वरपुर होते ग्राम घाटपेंडारी गये जहां से महुआ शराब पीकर वापस आ रहे थे। मोटर सायकल को मृृतक बिहारी गोंड़ चला रहा था, घाट पेंडारी रोड किनारे अपचारी बालक गुस्सा होकर पुरानी रंजीष की बात पर मृृतक के नाक में एक मुक्का मारा जिससे मृृतक जमीन पर गिर गया तथा मौका पाकर अपचारी बालक वहीं पड़े पत्थर को उठाकर मृृतक के सिर चेहरा में कई वार कर हत्या कर दिया तथा मृृतक के बैग एवं मोटर सायकल को जंगल तरफ फेंक दिया की अपचारी बालक के विरूद्ध थाना चन्दौरा में अप. क्र. 43/19 धारा 302 भादवि पंजीबद्व कर अपचारी नाबालिक बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर बाल संप्रेक्षण गृृह अम्बिकापुर भेजा गया है। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा एन.के.त्रिपाठी, एएसआई गुरू प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक क्षेत्रपाल सिंह, आरक्षक परमेश्वर पैंकरा, इन्द्रजीत सिंह, मोहन विश्वकर्मा, नरेन्द्र निकुंज, सुरेन्द्र सिंह, रविशंकर साहू व शिवनाथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

शनिवार, 20 जुलाई 2019

ट्रैफिक पुलिस बच्चों को मानती है ब्रांड एंबेसडर.......

बच्चों के जरिए अभिभावक भी होते है जागरूक

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार को चौकी प्रभारी तारा राजेश तिवारी के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अन्तर्गत ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले दिव्यदीप मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवनगर के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का ज्ञान कराया और उन्हें बताया गया कि नियमों की अनदेखी किस तरह जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
चौकी प्रभारी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों एवं चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि आपके आसपास यदि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे किसी संस्थान अथवा होटल में कार्य करने, संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे जाने की सूचना इस हेल्पलाईन में दे साथ ही पुलिस को भी तत्काल अवगत कराए। चौकी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बता कर बच्चों को श्रम के क्षेत्र में नियोजित करने हेतु होने वाले मानव तस्करी से बचने जागरूक किया एवं बालकों से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। स्कूली बच्चों को अनुशासन में रहकर ज्ञान अर्जित करने एवं समय पर स्कूल आने-जाने की समझाईश दी गई। 
चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बच्चों को ब्रांड एंबेसडर मानती है, क्योंकि उनके जरिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट में नियमों का उल्लघंन करने पर सजा के प्रावधानों से अवगत कराया।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य मार्टिन बड़ा, शिक्षक मनोज, प्रदीप लकड़ा, सुनील, प्रधान आरक्षक बंधूराम, आरक्षक मनोज जायसवाल एवं विजय केरकेट्टा उपस्थित रहे।

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

एसडीओपी ओड़गी व प्रेमनगर ने स्कूली छात्र-छात्राओं को दी कई जानकारियां.........


धोखाधड़ी से सावधान रहकर परिजनों को भी करे सावधान

सूरजपुर। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा काफी संजीदगी से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों, यातायात के नियमों सहित अन्य जानकारी दे रही है। 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बुधवार को एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज ने ओड़गी के शासकीय बालक व कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। स्कूली छात्राओं को कानूनी प्रावधान, गुड टच व बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में लोगों को लाटरी लगने, एटीएम बंद होने का झांसा देकर ठगी की जा रही है इसके अलावा आनलाईन हो रहे धोखाधड़ी की जानकारी से बचने की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि इस प्रकार से हो रहे धोखाधड़ी की जानकारी से अपने परिजनों को अवगत कराकर सावधानी बरतने कहे। स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस के द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने की समझाईश दिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ओड़गी आर.एस.पैंकरा, प्रधान आरक्षक रामजी भगत, आरक्षक अशोक नाथ, राकेश सिंह, लव कुमार गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप सिंह, राजेश प्रताप पाल, शिक्षक राजेश कुमार, शत्रुधन कुमार, विनोद सिंह, विनोद गुप्ता, शंकर सिंह नेताम, किशन साहू, राजकुमारी सिंह, संगीता गुप्ता, सावित्री सिंह, लक्ष्मी गुप्ता एवं सुषमा सिंह उपस्थित रहे।

एसडीओपी चंचल तिवारी ने प्रेमनगर बालक स्कूल में दी छात्रों को कई जानकारियां।
बुधवार को एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के द्वारा प्रेमनगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को कहा कि स्कूल आने-जाने के दौरान सड़क पर सावधानी बरती जावे इसके लिए आपको यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने हेतु कहा। एसडीओपी श्रीमती तिवारी ने छात्रों को पास्को एक्ट, जे.जे.एक्ट सहित अन्य विधिक जानकारियां दी साथ ही वर्तमान में हो रहे धोखाधड़ी से सावधान रहने एवं अपने परिजनों को भी सावधान करने की समझाईश दिया। इस दौरान एसआई टीकमचंद्र ध्रुव, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

एसडीओपी ने छात्राओं से वन टू वन बातचीत कर उनके जिज्ञासाओं का किया समाधान.........

असुरक्षा व असहजता पर तत्काल पुलिस को दे सूचना

सूरजपुर। जिले की पुलिस इन दिनों स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं उनके हितों में बने कानूनी प्रावधान, वर्तमान परिदृष्य में हो रहे धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दे रही है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बुधवार को एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अन्तर्गत ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले रामानुजनगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं को सुरक्षात्मक उपाए की जानकारी दी। एसडीओपी चंचल तिवारी ने छात्राओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय आने-जाने के दौरान रास्ते अथवा घर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस तक सूचना पहुंचाए ताकि तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर सके। उन्होंने वर्तमान में हो रहे आनलाईन खरीदी, एटीएम फ्राड, लाटरी के नाम किए जा रहे धोखाधड़ी से सावधान रहने की समझाईश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और नियमों की जानकारी से अपने अभिभावकों को अवगत कराए। 
एसडीओपी चंचल तिवारी ने स्कूली छात्राओं से आव्हान किया कि वे समाज में निर्भीक होकर रहे तथा जब भी उन्हें किसी भी क्षण असुरक्षा व असहजता के आभास हो तो वे नजदीकी पुलिस थाना की मदद ले। उन्होंने अपना तथा थाना प्रभारी को मोबाईल नंबर छात्राओं को नोट कराया। एसडीओपी ने छात्राओं से वन टू वन बातचीत करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सबकी मदद करती है , छात्राएं जब भी मदद मांगेगी तो पुलिस अधिकारी तत्परता से सहयोग करेगी। 
इस दौरान स्कूल के प्राचार्य जे.पी.पाल, थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल ध्रुर्वे, एसआई बी.डी.यादव, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती, लखेश साहू, आरक्षक गणेश सिंह, मोहम्मद अकरम, महिला नगर सैनिक सरिता साहू एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

स्कूली छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी.......

अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन कर हेलमेट पहनने करें प्रोत्साहित

सूरजपुर। जिले की पुलिस यातायात नियमों की जानकारी से स्कूली छात्र-छात्राओं को अवगत करा जागरूक कर रही है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में जिले की यातायात पुलिस के द्वारा बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं यातायात के विभिन्न संकेतों का डेमो का प्रदर्शन कर जानकारी दी। यातायात प्रभारी आर.सी.राय ने छात्र-छात्राओं को कहा कि यदि उनकी आयु 18 वर्ष से कम है तो वे मोटर साईकिल एवं अन्य वाहन न चलाए। डाईविंग लायसेंस प्राप्त होने के बाद ही वाहन चलाए और सड़क पर आने-जाने के दौरान सावधानी बरते। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि अपने अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी से अवगत कराए और उन्हें दो पहिया वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रोत्साहित करें। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक सहित यातायात अमला मौजूद रहा।

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

थाना प्रभारी विश्रामपुर ने स्कूली बच्चों को दी नैतिक शिक्षा की जानकारी........

ग्रामीणजन, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ निकाली नशा मुक्ति रैली

सूरजपुर। नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी से छात्र-छात्राओं, युवकों एवं ग्रामीणजनों को अवगत कराने विश्रामपुर के थाना प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय पहले तो स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी दी और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओ को विस्तार पूर्वक बताया और स्कूली छात्र-छात्राओं, गांव के पुरूष एवं महिलाओं के साथ नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली। 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय मंगलवार 16 जुलाई को माध्यमिक शाला कुरूवां पहुंचे और स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि नशा वह बीमारी है जिसके कारण घर उजड़ जाते है, नशे का सेवन करने वाला व्यक्ति कई तरह के बीमारियों से ग्रसित हो जाता है, नशा जानलेवा है इससे दूर रहने में व्यक्ति की भलाई है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने बीच थाना प्रभारी को उपस्थित पाकर काफी उत्साहित दिखे। थाना प्रभारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं, गांव के पुरूष एवं महिलाओं के साथ नशा मुक्ति अभियान के तहत् रैली निकालकर नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाली बीमारियों एवं नशे की तल से दूर रहने एवं नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का आव्हान किया। रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों को साईबर क्राईम एवं वर्तमान में हो रहे धोखाधड़ी की जानकारी से अवगत कराया और उन्हें सावधान रहने की समझाईश दी।

किराना दुकान में चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही.............

सूरजपुर। रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम गोकुलपुर के किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7387 रूपय के मोबाईल सहित अन्य सामग्री जप्त किया है। गत् 15 जुलाई को ग्राम केशवपुर निवासी मुरारीलाल साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10-11 जुलाई की दरम्यिानी रात्रि में ग्राम गोकुलपुर स्थित किराना दुकान का छप्पर में चढ़कर सीढ़ी के दरवाजा का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान से 15 रूपए हजार नगदी, किराना सामग्री, कपड़ा, मोबाईल सहित अन्य सामग्री कुल 25 हजार रूपये की चोरी करने की रिपोर्ट थाना रामानुजनगर में किए जाने पर अपराध क्रमांक 125/19 धारा 457, 380 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के संदेहियों से बारीकी से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्राम भुवनेश्वरपुर के किराना दुकान में मोबाईल एवं किराना सामग्री बेचने हेतु घुम रहे है। सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल ग्राम भुवनेश्वरपुर पहुंची और घेराबंदी कर ग्राम भुवनेश्वरपुर निवासी 18 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ अजय साहू व ग्राम शिवपुर निवासी 27 वर्षीय अवकेश गुप्ता उर्फ मोनू पिता स्व. ओमकार गुप्ता को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से मोबाईल, किराना सामग्री एवं कपड़ा कुल कीमती 7387/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएन 0260 को जप्त कर दोनोें के विरूद्व अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद नगदी रकम को खर्च करना एवं किराना सामग्री, कपड़ा एवं मोबाईल बेचने हेतु घुमने के दौरान पकड़े गए।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक देवनारायण यादव, रविन्द्र भारती, आरक्षक विकास पटेल, संजय सिंह एवं रजनीश पटेल सक्रिय रहे।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

खड़गवां पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति रैली.......


सभ्य समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा

सूरजपुर। सोमवार 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में चौकी खड़गवां पुलिस ने ग्राम खड़गवां एवं साप्ताहिक बाजार में छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति जन चेतना रैली निकाल कर आमजन को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खड़गवां के साप्ताहिक बाजार में नशा मुक्ति चेतना रैली को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी ने आमजनों व युवाओं को नशे का प्याग कर शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यह चिता का विषय है कि नशे की लत से लोग भयंकर बीमारी से ग्रसित हो रहे है और युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है इसीलिए हमें सभ्य समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा। 
रैली में शासकीय हाईस्कूल खड़गवांकला प्राचार्य अंजीता तिर्की, शिक्षक रश्मि मिश्रा, सीमा पाटील, राजेन्द्र धृतलहरे, प्रधान आरक्षक मोहरसाय, आरक्षक प्रमोद गुप्ता, कृष्णकांत पाण्डेय, शिव राजवाड़े, दिनेश मिंज, श्याम सिंह सहित स्कूल के छात्र/छात्राए सम्मिलित रहे।

शनिवार, 13 जुलाई 2019

2 लाख कीमत के 20 रास भैंस-भैंसा को पुलिस ने किया जप्त, चंदौरा पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरबसपुर से उत्तरप्रदेश की ओर भैंस-भैंसा को ट्रक में लोड कर ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में चंदौरा पुलिस के द्वारा थाना के सामने वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी तभी ट्रक क्रमांक यूपी 25 एटी 1728 आते दिखा जिसे रोकवाकर जांच किए जाने पर उसमें 20 रास भैंस-भैंसा लोड पाया गया जिसके संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ग्राम शामतगंज, थाना बारादर्री, जिला बरेली उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शाहीद पिता छुनन शाह, ग्राम बड़हिद, थाना बभनी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश निवासी 24 वर्षीय नियाज पिता लल्ले खान, ग्राम खजुरी, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा झारखण्ड निवासी 32 वर्षीय नवशाद खान पिता जुबरैल खान एवं ग्राम गुरदी, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा झारखण्ड निवासी 28 वर्षीय तकसीर खान पिता नजामुद्दीन खान के कब्जे से 20 रास भैंस-भैंसा कीमत 2 लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर अपराध क्रमांक 40/19 धारा छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत् मामला पंजीबद्व कर चारों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में एसआई निर्मल राजवाड़े, एएसआई गुरू प्रसाद यादव, आरक्षक शिवनाथ राजवाड़े, जगमोहन विश्वकर्मा, सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।