सहयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सहयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 जुलाई 2019

ट्रैफिक पुलिस बच्चों को मानती है ब्रांड एंबेसडर.......

बच्चों के जरिए अभिभावक भी होते है जागरूक

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार को चौकी प्रभारी तारा राजेश तिवारी के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अन्तर्गत ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले दिव्यदीप मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवनगर के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का ज्ञान कराया और उन्हें बताया गया कि नियमों की अनदेखी किस तरह जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
चौकी प्रभारी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों एवं चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि आपके आसपास यदि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे किसी संस्थान अथवा होटल में कार्य करने, संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे जाने की सूचना इस हेल्पलाईन में दे साथ ही पुलिस को भी तत्काल अवगत कराए। चौकी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बता कर बच्चों को श्रम के क्षेत्र में नियोजित करने हेतु होने वाले मानव तस्करी से बचने जागरूक किया एवं बालकों से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। स्कूली बच्चों को अनुशासन में रहकर ज्ञान अर्जित करने एवं समय पर स्कूल आने-जाने की समझाईश दी गई। 
चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बच्चों को ब्रांड एंबेसडर मानती है, क्योंकि उनके जरिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट में नियमों का उल्लघंन करने पर सजा के प्रावधानों से अवगत कराया।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य मार्टिन बड़ा, शिक्षक मनोज, प्रदीप लकड़ा, सुनील, प्रधान आरक्षक बंधूराम, आरक्षक मनोज जायसवाल एवं विजय केरकेट्टा उपस्थित रहे।

सोमवार, 3 जून 2019

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर पुलिस की ‘‘अंजोर रथ’’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


आकर्षक साज सज्जा व जानकारी वर्धक ‘‘अंजोर रथ’’ वाहन की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

सूरजपुर। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल ने सोमवार 3 मई को अम्बिकापुर प्रवास के दौरान पुलिस के द्वारा तैयार किए गए ‘‘अंजोर रथ’’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री के.सी.अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले में ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले आयोजित विभिन्न आयोजनों जिनमें आमजनों को मोबाईल एवं ऑनलाईन होने वाले धोखाधड़ी से सावधान करने, साईबर क्राईम, चिटफण्ड कंपनी के झांसा में न आए इससे संबंधित जागरूकता वाहन तैयार करने के निर्देश सीएसपी डी.के.सिंह को दिए थे। 
एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के मार्गदर्शन में सीएसपी डी.के.सिंह के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु किए गए प्रयास, आमजनों को मोबाईल, एटीएम एवं आनलाईन से होने वाले धोखाधड़ी से सावधान करने, साईबर क्राईम, चिटफण्ड कंपनी के झांसा में न आने, यातायात संबंधी नियम से आमजन को जागरूक करने, साल भर में सामुदायिक पुलिसिंग की जानकारी की चित्रावली के माध्यम से प्रदर्शन एवं जानकारीवर्धक आकर्षक एवं भव्य साज सज्जा तथा गाने के माध्यम से जागरूकता का संदेश देने वाले वाहन तैयार करवाई जिसका नाम ‘‘अंजोर रथ’’ रखा गया था। सोमवार को अम्बिकापुर प्रवास पर पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, माननीय शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सूरजपुर पुलिस के द्वारा तैयार किए गए ‘‘अंजोर रथ’’ वाहन की प्रशंसा करते हुए हरी झण्डी दिखाकर आमजन को जागरूक करने रवाना किया। आयोजन में सूरजपुर जिले के अलावा सरगुजा, जशपुर, कोरिया एवं बलरामपुर जिले के भी तैयार किए गए जागरूकता वाहनों को भी रवाना किया गया।

* ‘‘अंजोर रथ ’’ चलित थाना की तरह करेगा कार्य

पुलिस के द्वारा तैयार किए गए ‘‘अंजोर रथ’’ जिले में समस्त गांवों के साप्ताहिक बाजार, स्कूल, कालेज, चैपाल स्थानों एवं विभिन्न स्थानों में जाएगा। यह रथ चलित थाना के रूप में कार्य करेगा और किसी व्यक्ति की समस्या अथवा शिकायत पर यथास्थिति निराकरण किया जायेगा इसके अलावा ग्रामीणजनों को आवश्यक मार्गदर्शन की देगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री के.सी.अग्रवाल, एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल, एसपी सरगुजा श्री सदानंद कुमार, बलरामपुर एसपी श्री टी.आर.कोसिमा, एसपी कोरिया श्री विवेक शुक्ला, एसपी जशपुर श्री शंकरलाल बघेल, डीएसपी प्रकाश सोनी, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एसआई विनीत पाण्डेय सहित दूसरे जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सूरजपुर पुलिस की आकर्षक साज सज्जा वाले इस रथ वाहन को तैयार करने में सीएसपी डी.के.सिंह, आरक्षक संतोष सोनी एवं जयप्रकाश तिवारी की महती भूमिका रही।

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

पुलिस ने राहगिरों को भीषण गर्मी से राहत हेतु खोलवाया प्याऊ


सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चौकी प्रभारी चेन्द्रा एएसआई एन.के.त्रिपाठी ने सराहनीय पहल करते हुए आमजनों सहित राहगिरों को भीषण गर्मी से राहत के लिए पकनी चौराहा पर प्याऊ खोलवाई है। चौकी प्रभारी के इस पहल की पुलिस अधिकारियों सहित आमजनों ने प्रशंसा की है।

सोमवार, 1 अप्रैल 2019

पिछले सप्ताह सूरजपुर जिले में आयोजित हुए सामुदायिक पुलिसिंग की कुछ झलकियाँ.....

चौकी-बसदेई 

ग्राम शिवप्रसाद नगर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डीके सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना का आयोजन ग्राम शिवप्रसाद नगर बाजार में किया गया जिसमें ग्राम के बीडीसी सरपंच उपसरपंच पंच गणमान्य नागरिक पुलिस मित्र सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे जिनके समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ समस्याओं को तत्काल निराकरण किया गया तथा सभी ग्राम वासियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रहे ठगी के शिकार के बारे में बताया गया तथा गहना जेवर सफाई करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में ग्राम को स्वच्छ रखने के बारे मे समझाया गया ग्राम वासियों द्वारा ग्राम शिवप्रसादनगर को नशा मुक्त करने के बारे में चर्चा किए जिसमें चौकी प्रभारी बसदेई के द्वारा पुलिस काे सहयोग करने हेतु कहां गया जिसके माध्यम से गांव को नशा मुक्त किया जा सकता है जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का शपथ लिया तथा नशे में लिप्त युवकों को नशा छोड़ने के लिए शपथ दिलाया गया।
---------
चौकी-लटोरी  

चौकी लटोरी क्षेत्र के ग्राम कारवां में सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत बैठक लिया गया
---------------
थाना-प्रतापपुर  
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम कोटया में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें 04 टीम ग्राम कोटया मदन नगर गौरा मानपुर के खिलाड़ी भाग लिए जिसमे कोटया की टीम विजयी रही विजेता टीम को 3000 रु तथा ट्राफी उप विजेता टीम को 2000 रु एवम ट्राफी इनाम दिया गया।
-----------
चौकी- करंजी   
ग्राम सोहागपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डीके सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना का आयोजन पंचायत भवन में किया गया जिसमें ग्राम के सरपंच उपसरपंच पंच गणमान्य नागरिक पुलिस मित्र सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिनके समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ समस्याओं को तत्काल निराकरण किया गया तथा सभी ग्राम वासियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रहे ठगी के शिकार के बारे में बताया गया तथा गहना जेवर सफाई करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में ग्राम को स्वच्छ रखने के बारे मे समझाया गया ग्राम वासियों द्वारा ग्राम में नशा मुक्त करने के बारे में चर्चा किए जिसमें चौकी प्रभारी करंजी के द्वारा पुलिस काे सहयोग करने हेतु कहां गया जिसके माध्यम से गांव को नशा मुक्त किया जा सकता है जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
----------- 
थाना- चाँदनी  
थाना चांदनी अवंतिकापुर मे चौपाल लगाकर शिकायतों का निराकरण किया गया तथा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिया जाकर मोबाइल इंटरनेट से ठगी, एटीएम फ्रॉड ,नशामुक्ति, बाहरी अनजान व्यक्तियों की आवागमन, शिक्षा इत्यादि पर विस्तृत जानकारी दिया गया।
--------------
चौकी- सलका  
ग्राम सलका में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर एवं एस०डी० ओ०पी० मैडम प्रेमनगर के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना का आयोजन साप्ताहिक बाजार ग्राम सलका में किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनके समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ समस्याओं को तत्काल निराकरण किया गया तथा सभी ग्राम वासियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रहे ठगी के बारे में बताया गया तथा गहने जेवर सफाई करने वाले व्यक्तियों से, फेरी वाले से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में,ग्राम को स्वच्छ रखने के बारे मे एटीएम ठगी के सम्बंध में समझाइश दी गई ग्राम वासियों द्वारा ग्राम में नशा मुक्ति के सम्बंध में भी चर्चा किया गया इसके अलावा गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमते मिलने पर पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देश दिया गया तथा आचार संहिता का पालन करने की समझाइश दी गई।
----------------
थाना- झिलमिली  
दर्रीपारा में आयोजित चलित थाना का दृश्य 
-----------------------------
चौकी- तारा  
ग्राम तारा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन पर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रेम नगर के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जन उपस्थित रहे जिन की समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण किया गया साथ ही उपस्थित लोगों को मोबाइल के माध्यम से होने वाले ठगी इनामी प्रतियोगिता के माध्यम से होने वाले ठगी से बचने जागरूक किया गया तथा गहना जेवर सफाई करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में ग्राम को स्वच्छ रखने के बारे मे समझाया गया ग्राम वासियों द्वारा ग्राम को नशा मुक्त करने के बारे में चर्चा की गई ।
--------------
थाना- जयनगर  
थाना जयनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजीरमा में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें अजीरमा एवं आसपास गांव के काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए जिन्हें महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध, मोबाइल बैंकिंग ठगी, साइबर क्राइम ,एटीएम ठगी ,यातायात संबंधी नियम, गुड टच ,बैड टच, सोना चांदी सफाई करने वालों से ठगी ,अनजान व्यक्तियों के द्वारा कोई उपहार नहीं लेने, शराब नहीं बनाने ,क्षेत्र में बाहरी मुसाफिरों, असामाजिक तत्व के द्वारा आम जनता से ठगी, कुकर बनाने वाला के द्वारा ठगी के संबंध मे समझाइश देकर जागरूक किया गया।

रविवार, 3 मार्च 2019

पुलिस ने चलित थाना लगा लोगों की सुनी समस्या, कई का मौके पर ही किया निराकरण




सूरजपुर। आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने, मोबाईल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रही ठगी के शिकार आमजन न हो, यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों में जागरूकता लाने, अवैध कार्यो में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में आमजन का भरपूर सहयोग मिल सके इस हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने थाना-चौकी प्रभारियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले चलित थाना का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया था।
इसी परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में रविवार 3 मार्च को ग्राम दतिमा में थाना विश्रामपुर व चौकी करंजी के द्वारा संयुक्त रूप से चलित थाना लगाया गया। चलित थाना में ग्राम के जनप्रतिनिधि, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय के द्वारा ग्रामीणों की शिकायतों व समस्याओं को सुना और कई का मौके पर तत्काल निराकरण किया। उन्होंने ग्रामीणजनों से अवैध कार्यो में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने को कहा ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। चौकी प्रभारी करंजी प्रमोद पाण्डेय के द्वारा मोबाईल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रहे ठगी की जानकारी देते हुये ग्रामीणों से यातायात नियमों का पालन करने, यातायात नियमों की जानकारी से और लोगों को भी अवगत कराने कहा। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम दतिमा को नशा मुक्त करने के बारे में चर्चा किए, थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस को सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणवासियों के द्वारा पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान दतिमा सरपंच लवली सिंह, उप सरपंच जहांगीर खान, बीडीसी शंकर राजवाड़े, अंजुमन कमेटी के अयुब खान, ललन जायसवाल, संदीप जायसवाल, पंचगण व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम बसदेई के साप्ताहिक बाजार में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह के द्वारा भी चलित थाना लगाकर ग्रामीणजों की शिकायतों व समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। चौकी प्रभारी ने जेवर सफाई करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने एवं अवैध कार्यो में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

सीएसपी ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट को दी प्रशिक्षण व जानकारी







सूरजपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट का गठन किया गया है जिन्हें पुलिस के कार्यो की जानकारी, यातायात नियमों से अवगत कराकर उसकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने, स्मार्ट पुलिसिंग के तहत् आम जनता से मधुर संबंध स्थापित करने, इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण देने सहित अन्य जानकारियां देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने दिए थे।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट के नोडल अधिकारी सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा गत् दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, विश्रामपुर के स्टूडेंट पुलिस कैडेट को संबोधित करते हुए स्टूडेंट पुलिस कैडेट के कार्यो की व्यापक जानकारी दी और कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में आपको पुलिस की सहायता किस प्रकार से करनी है बताया जाएगा, पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकती है ताकि उनकी की जीवन रक्षा हो सके। संदिग्ध कार्यो में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाए ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित हो सके, घटना-दुर्घटना की सूचना क्यों न रात 2 बजे हो मुझ तक अवश्य पहुंचाए आपकी सहायता के लिए पुलिस बल तत्काल पहुंचेगा, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाए आपको डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुशासन सीखे बिना शिक्षा अधूरी है, जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया, नशे की लत से दूर रहने, स्कूल छुट्टी होने पर समय पर घर जाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु बने कानून की जानकारी से अवगत कराते हुये अपना एवं पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नंबर नोट कराए। इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि आप सभी कैडेटों को आगामी दिनों में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना-चौकी का भ्रमण कराई जायेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई की कक्षा 10वीं छात्रा आंचल गुप्ता के द्वारा मंच का संचालन अंग्रेजी में किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर, कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई विमलेश सिंह, बालक स्कूल सूरजपुर के प्राचार्य लेफ सिंह, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डी.के.साहू, कन्या स्कूल विश्रामपुर के प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य, बालक स्कूल विश्रामपुर के प्राचार्य सुचिता खलखो, शिक्षक सबाबे हुसैन, अनुराग सिंह बघेल, अजय उपाध्याय, सैयद मोहम्मद नसीम, मानसाय टोप्पो, ओमप्रकाश राजवाड़े, सरिता यादव, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुनील दत्त तिवारी, प्रवीण तिवारी, गुलाबचंद साहू, कमलेश पाण्डेय, प्रियंका तिवारी, नारद मिंज, शोभना रंजीत, रविपाल, अमर कुमार जैन, मिनी पणिकर, जयश्री विजय, रेहाना खान, प्रेमदान कुजूर, अन्य शिक्षकगण सहित स्टूडेंट पुलिस कैडेट की छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

कन्या स्कूल सूरजपुर के चयनित स्टूडेंट पुलिस कैडेट को पुलिस ने दिया प्रशिक्षण व जानकारी




सूरजपुर ।भारत सरकार, गृह मंत्रालय की स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम स्कूल आधारित युवाओं के विकास के लिए तैयार की गई है। योजना के कुशल क्रियान्वयन, निगरानी हेतु कलेक्टर को अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जिले में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के संचालन हेतु 5 स्कूलों के छात्र/छात्राओं का चयन करते हुये इसके नोडल अधिकारी सीएसपी डी.के.सिंह को बनाया गया है। इन कैडेटों को छात्र/छात्राओं को पुलिस की भूमिका और कार्यों के बारे में अवगत कराना, अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण, उन्हें यह बताना कि पुलिस उनकी दोस्त है, कैटेड को इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण देकर इन्हें संवेदनशील व जिम्मेदार बनाना है ताकि वे अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद कर सके।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट के गठन के बाद उन्हें इनडोर व आउटडोर का प्रशिक्षण व जानकारी देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा नोडल अधिकारी सीएसपी डी.के.सिंह को दिया गया था। 
निर्देश के परिपालन में गुरूवार 21 फरवरी को सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चयनित कैडेट को स्टूडेंट पुलिस कैडेक के कार्याे एवं पुलिस क्यों आवश्यक है इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि पुलिस वह एजेंसी है जो कानून के शासन को लागू करती है और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखती है। पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपराध को रोकना, अपराध का पता लगाना और उसकी जांच करना है। नागरिकों के अधिकार, उनकी स्वतंत्रता, व्यक्तिगत् गरिमा को बनाए रखना तथा सार्वजनिक व्यवस्था यातायात का सुचारू संचालन भी पुलिस का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। उन्होंने सुुव्यवस्थित एवं दुर्घटनारहित यातायात के लिए आवश्यक है कि वाहन के उपयोग करने वाले एवं सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक को यातायात के नियमों की पूर्ण जानकारी हो, छात्राओं को अनुशासन में रहकर लक्ष्य की दिशा में बढ़ने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा की जानकारी दी। ज्ञानवर्धक जानकारियों को डायरी में नोट कर रखने हेतु कहा। सीएसपी श्री सिंह ने स्कूली छात्राओं को पुलिस अधीक्षक, एएसपी, पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं अपना मोबाईल नंबर की जानकारी नोट कराया और कहा कि किसी विषम परिस्थिति, अपराध, घटना अथवा दुर्घटना की सूचना हमें दें पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।
शिक्षक सबाबे हुसैन के द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैटेड के बार में जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच सकते है, छात्राओं को बेहतर अनुशासन में रहने, बाहरी लोगों के गांव-मोहल्ले में आने पर उसकी सूचना पुलिस को देने हेतु कहा।
इस दौरान थाना प्रभारी सूरजपुर ए.टोप्पो, स्कूल के प्राचार्य अन्नू काण्डे, शिक्षक अरूण चौबे, संध्या दुबे, राजू लोचन मिश्रा, आर.बी.यादव, दीपक पटेल, अरूण कुशवाहा, सबाबे हुसैन, अनुराघ सिंह बघेल, अमोन टोप्पो, टीसी राम, सुनील पाण्डेय सहित स्टूडेंट पुलिस कैडेट की छात्राए उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।