सूरजपुर/प्रतापपुर।बुधवार 31 अक्टूबर को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कदमपारा में कुछ जुआड़ी रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराए जाने पर तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु थाना प्रतापपुर प्रभारी को निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम कदमपारा पहुंची जहां रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते ग्राम कदमपारा निवासी रामफल अग्रवाल व अन्य 11 लोगों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 15 हजार 750 रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
गुरुवार, 1 नवंबर 2018
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018
सूरजपुर पुलिस ने जरूरत मंद बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना/चौकी प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में चौकी करंजी प्रभारी राजेश तिवारी व उनके पुलिस स्टाफ के द्वारा शीत ऋतु (ठंड) की शुरूआत होने पर गर्म कपड़ों का लोगों के सहयोग से एकत्र कर सोमवार 29 अक्टूबर को करंजी गांव के जरूरत मंद 25 बच्चों में गर्म कपड़ा वितरित कर सामाजिक सरोकार का कार्य किया है जिसका आमजन के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
सूरजपुर पुलिस ने 5 लोगों से 17 लीटर महुआ शराब किया जप्त
सूरजपुर ।सूरजपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में गत् दिवस पुलिस ने स्थानीय नवापारा निवासी सुनील सिंह के पास से 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है, इसके अलावा चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पहिया निवासी अशोक पासवान से 3 लीटर, चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम पलमा निवासी अर्जुन पैंकरा से 4 लीटर, भैयाथान थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सतनगर निवासी बसंत लाल यादव से 4 लीटर एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी छोटेलाल साहू के पास से 3 लीटर महुआ शराब जिसकी कुल कीमत 1850 रूपये को जप्त कर पुलिस ने पांचों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018
सूरजपुर जिले के सुदूर अंचल में सर्चिंग पार्टी ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

सूरजपुर ।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सुदूर अंचल के मतदान केन्द्रों का जायजा लेने, मतदान दल के आने-जाने के रास्तों का रोड मैप तैयार करने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने सर्चिंग टीम का गठन किया है।
एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के द्वारा गठित टीम के द्वारा विगत दिनों ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम बाक, कैलाशनगर, पालकेवरा, छतरंग, घुर्इडीह, पालदलौनी, खर्रा, कूपा, लांजित, मसनकी, कालामांजन, बैजनाथपुर एवं इन्द्रपुर में एरिया डामिनेशन व सर्चिग कर वहां के पोलिंग बूथों का जायजा लिया। इन गांव के पंच सरपंच से मुलाकात कर क्षेत्र की भौगोलिक जानकारियां हासिल करते हुये मतदान दल के आने-जाने के रास्तों का रोड मैप तैयार किया। सर्चिंग पार्टी के द्वारा इन ग्रामों में स्थित स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र/छात्राओं से मुलाकत किया और उन्हें टाफी भी वितरित की।
ग्राम पालदनौली में एसडीओपी ओड़गी डॉ. धु्रवेश जायसवाल के द्वारा ग्रामीणों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं, शिकायत की जानकारी लेते हुये क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के आने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने, चिटफण्ड कंपनी के झांसे में न आने की समझार्इश दी गर्इ।
इस दौरान सर्चिंग पार्टी प्रभारी एसआर्इ प्रमोद डनसेना सहित उनकी टीम सक्रिय रही।
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018
सूरजपुर पुलिस ने 6 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, 52 हजार 230 रूपये जप्त
सूरजपुर।बुधवार 24 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बाजारपारा सूरजपुर में कुछ जुआड़ी रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराये जाने पर क्राईम ब्रांच प्रभारी एवं कोतवाली प्रभारी को तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान एवं क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ पुराना बाजारपारा पहुंचे जहां रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते सूरजपुर निवासी राजेश अग्रवाल, कमलेश सोनी, लालजी, धरम सिंह, मोहम्मद हुसैन एवं राकेश गुप्ता को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 52 हजार 230 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018
पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों 10 लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्यवाही
* 3 हजार 9 सौ रूपये के 32 लीटर महुआ शराब जप्त।
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थाना/चौकी प्रभारियों को दिये हैं। जिस परिप्रेक्ष्य में मंगलवार 23 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के थाना प्रभारियों ने अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया है जिसमें बसदेई चौकी क्षेत्र ग्राम सिरसी निवासी बिलन बरगाह से 4 लीटर महुआ शराब, शिवकुमार देवांगन से 2 लीटर, रामानुजनगर थाना क्षेत्र ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर निवासी भण्डारी राम बरगाह से 3 लीटर, करंजी चौकी ग्राम रूनियाडीह निवासी फुलमेत राजवाड़े से 4 लीटर, विश्रामपुर थाना क्षेत्र कुम्दा कालोनी निवासी सावित्री सिंह से 3 लीटर, कुम्दा कालोनी निवासी विमला राजवाड़े से 2 लीटर, प्रतापपुर थाना क्षेत्र ग्राम अमनदोन निवासी मानकुंवर से 3 लीटर, खड़गवां चौकी क्षेत्र ग्राम हरिपुर निवासी गणेश सिंह से 4 लीटर, जयनगर थाना क्षेत्र ग्राम बिशुनपुर खुर्द निवासी आनंद तिग्गा से 4 लीटर, चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम दरहोरा निवासी राजकुमार देवांगन से पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। इस अभियान में पुलिस ने 10 लोगों से कुल 32 लीटर महुआ शराब कीमत 3 हजार 9 सौ रूपये का जप्त कर सभी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।
इसी के साथ ही सूरजपुर पुलिस ने दिनांक 1 सितम्बर से अब तक 326 लोगों से 1 हजार 159 लीटर महुआ शराब एवं 39 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी कुल कीमत 1 लाख 68 हजार 605 रूपये का जप्त की जा चुकी है और कार्यवाही निरंतर जारी है।
सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 11 जुआड़ी, 10 हजार 580 रूपये जप्त
सूरजपुर।मंगलवार 23 अक्टूबर को चौकी प्रभारी लटोरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम करवां के परसोहनडांड में कुछ जुआड़ी रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराये जाने पर चौकी प्रभारी लटोरी एवं क्राईम ब्रांच प्रभारी को तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लटोरी अजहरूद्दीन एवं क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम करवां के परसोहनडाड़ पहुंची जहां रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते ग्राम करवां निवासी जयंत उर्फ पिंटू, सोनालाल राजवाड़े, खुर्सीद आलम, ग्राम खरसुरा निवासी सुरेश राजवाड़े एवं भटगांव निवासी अयोध्या प्रसाद व नन्दू जायसवाल को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 8 हजार 340 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
वहीं दूसरे मामले में गत् दिवस चौकी प्रभारी लटोरी के द्वारा ग्राम राजकिशोरनगर के गवतियापारा में जुआ खेल रहे ग्राम राजकिशोरनगर निवासी सुखलाल राम राजवाड़े, लालचंद यादव, रामसरन यादव, आनंद लाल राजवाड़े एवं अपरस राम यादव को जुआ खेलते पकड़ा जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 2 हजार 240 रूपये जप्त कर पांचों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने महंगई के स्थैतिक निगरानी दल के चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण
सूरजपुर।विधान सभा चुनाव सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है इस दल में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। स्थैतिक निगरानी दल के द्वारा किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब, नगदी सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं परिवहन न हो यह सुनिश्चित करना तथा आपत्तिजनक वस्तुएं पाये जाने पर विधिवत् जप्त कर अग्रिम कार्यवाही करना है।
स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों, चेकिंग का रिकार्ड संधारण एवं चेक पोस्ट पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने सोमवार 22 अक्टूबर की देर रात थाना रामानुजनगर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महंगई के चेक पोस्ट पर पहुंचे जहां स्थैतिक निगरानी दल के सेक्टर मजिस्ट्रेट सुशील एक्का, एएसआई रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनोद सोनवानी एवं आरक्षक संत साहू को उपस्थित पाया।
एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने सुरक्षा के लिहाज से चेक पोस्ट पर लाईट, स्टापर एवं छोटा फर्स्ट एड किट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। चेक पोस्ट से होकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग हेतु संधारित रजिस्टर को चेक करने पर छोटे बड़े 114 वाहनों को जांच करने का विवरण दर्ज किया जाना पाया गया। वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग नियमानुसार किए जाने एवं अवैध परिवहन पर मुस्तैदी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सूरजपुर पुलिस ने स्कूली छात्र/छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
* स्वीप अभियान के तहत् छात्र/छात्राओं को मतदान करने किया गया जागरूक
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में इन दिनों सूरजपुर पुलिस ने स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने एवं स्वीप अभियान के तहत् मतदान करने हेतु जागरूक करने अभियान चल रहा है।इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार 23 अक्टूबर को सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि बिना हेलमेट एवं 2 पहिया वाहन में 3 सवारी चलने से हुई कई दुर्घटनाओं की जानकारी दी, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें, हेलमेट पहनने की उपयोगिता, दो पहिया वाहन चलाते समय चालक को हादसे से बचाव के तरीके बताए, इसके साथ ही वाहन व पैदल चलने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई। इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने स्वीप अभियान के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं को मतदान करने हेतु जागरूक करते हुए उनके अभिभावकों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित काफी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
पुलिस ने दी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी
सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने स्कूलों में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी साथ विद्याथियों को सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से भी अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में इन दिनों सूरजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने एवं स्वीप अभियान के तहत् मतदान करने हेतु जागरूक करने अभियान चला रखा है। इसी तारतम्य में मंगलवार 22 अक्टूबर को एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के द्वारा शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड का वाहन चलाते समय ध्यान रखने, दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये आगे आने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, इस बात का ध्यान रखने कि वाहन बीमाकृत हो और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस हो यह सुनिश्चित करने की समझाईश दी गई। शिविर में एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी ने उपस्थित एेसे छात्र जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मतदान करने हेतु प्रोत्साहित कर उनके अभिभावकों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु कहे जाने पर सभी स्कूली छात्र/छात्रायें ने मतदान के बाद उंगली पर लगाये गये निशान को प्रदर्शन करने हेतु अपने हाथों को उठाकर मतदान करने रूचि जाहिर किया।इस दौरान थाना प्रभारी रामानुजनगर ए.टोप्पो, स्कूल के शिक्षक सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।





