community Policing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
community Policing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

सूरजपुर जिले में गत वर्ष की तुलना में अपराधों में आई कमी

सामुदायिक पुलिसिंग का दिखने लगा असर







सूरजपुर।वर्ष 2018 के अंतिम सप्ताह में सूरजपुर पुलिस द्वारा पिछले तीन वर्षों के अपराध संबंधी आंकडों का विश्लेषण किया गया जिसमें पाया गया कि वर्ष 2018 में गत् दो वर्षों की तुलना में कुल दर्ज अपराधों की संख्या में उल्लेखनीय कमी हुई है। गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष नकबजनी, चोरी एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु में कमी आई है वहीं विभिन्न अपराध जैसे- नशे के इंजेक्शन, एनडीपीएस एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है जिससे आम जनता में पुलिस की सकरात्मक छवि निर्मित हुई है। इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुये पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के अभिकल्पना को साकार करते हुये ‘‘सहयोग’’ अभियान की शुरूआत की गई जिसमें आम जनता एवं पुलिस के आपसी समन्वय से जनहित के कार्यों को एक नये मुकाम तक ले जाने का सफल प्रयास किया गया। अनुशासन के साथ सहज, सरल स्वभाव व बेहतर पुलिसिंग से आमजन एवं जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुके सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जी.एस.जायसवाल के नेतृत्व में मौजूदा वर्ष में यहां की पुलिस ने अच्छी सफलताएं हासिल की है। 
इन सफलताओं में से कुछ कार्यवाहियां इस प्रकार हैं -
- आबकारी एक्ट के 641 प्रकरण में 657 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 1 हजार 7 सौ 35 लीटर महुआ शराब व 1 सौ 26 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 3 लाख 41 हजार 30 रूपये जप्त किया गया।
- जुआ एक्ट के तहत् 245 प्रकरण में 1 हजार 7 लोगों से 9 लाख 98 हजार 930 रूपये जप्त किए गए।
- अवैध मादक पदार्थ के 15 प्रकरणों में 29 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 155 किलो गांजा कीमत 12 लाख 80 हजार 10 रूपये का जप्त किए गए।
- नशीली दवाई, इंजेक्शन के अवैध विक्रेताओं पर कार्यवाही कर 15 प्रकरण में 29 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इंजेक्शन 1828 नग, 2445 नग कफ सिरप, 7116 कैप्सूल, 15174 नग टेबलेट कीमत 4 लाख 47 हजार 798 रूपये का जप्त किया गया।
- यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों 31 हजार 187 लोगों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 79 लाख 25 हजार 365 रूपये शमन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा कराया।
- गैर जमानतीय वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाकर पुलिस की टीमों को दिगर राज्य एवं जिले भेजकर 2 हजार 80 गिरफ्तारी वारंट एवं 4 सौ 35 स्थाई वारंट तामील किया गया।
- आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत 23 प्रकरणों में 25 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 16 नग तलवार, 03 कट्टा, एवं 03 नग गड़ासा जप्त किया गया।
- चोरी के 2 लाख 98 हजार रूपये का 47 टन कोयला जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध की कार्यवाही।
- रामानुजनगर निवासी दो नाबालिग अपहृत बालिकाओं को 12 घण्टे के भीतर खोज परिजनों को सौंपा।
- उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 10 लाख रूपये का अवैध गांजा जप्त किया गया।

चोरियों का खुलासा 

- 19 अक्टूबर को प्रतापपुर से 1 लाख 80 हजार रूपये के चोरी हुए 3 मोटर सायकल को 1 आरोपी से बरामदगी सहित 1 आरोपी गिरफ्तार। 
- 2 अक्टूबर को 1 लाख 20 हजार रूपये के डिस्क सहित 4 चक्कों की चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।
- सूरजपुर क्षेत्र में बिजली तार की लम्बे समय से हो रही चोरी का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये की सामग्री जप्त किया।
- एसईसीएल विश्रामपुर के खदान व वर्कशाॅप से 25 हजार कीमत के 2 टन कबाड़ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।
- विश्रामपुर क्षेत्र में 22 हजार के 3 टन कबाड़ के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।
- 2 लाख 98 हजार रूपये के 47 टन अवैध कोयला जप्त।

हत्या का खुलासा 

- 13 फरवरी को ओड़गी क्षेत्र के ग्राम सावांरावां में एक महिला के हत्या के गुत्थी सुलझाई।
- चंदौरा क्षेत्र के ग्राम परमेश्वर में हुये जघन्य हत्या के मामले का खुलासा 48 घण्टे में कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
- चैकी खड़गवां क्षेत्र के ग्राम जूनापारा में हुये हत्या के मामले का खुलासा कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।
- 25 नवम्बर को जयनगर क्षेत्र के ग्राम केनापारा ओव्हर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास हुये हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझाते हुये 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 
- झिलमिली थाना क्षेत्र के तरका जंगल में 8 अन्तर्राज्जीय आरोपियों को 3 लाख रूपये मूल्य के मवेशी बूचड़खाना ले जाते समय पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

सराहनीय पहल -

एसपी सूरजपुर की पहल पर जिले के प्राइवेट स्कूलों में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के बच्चों के स्कूली फीस में 10 से 40 प्रतिशत तक छूट दिलवाई गई। सहयोग के बैनर तले कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सुरक्षा अधिकारों की जानकारी हेतु जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का पुर्नगठन कर ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन का आयोजन, स्कूलों में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं पुलिस के साथ ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का रात्रि गश्त किए जाने से अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिली।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की कार्यकुशलता, अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के बेहतर अनुशासन, अच्छी पुलिसिंग, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की बदौलत विधान सभा चुनाव 2018 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

रविवार, 4 नवंबर 2018

सूरजपुर पुलिस की सक्रियता ने मासूम बच्चे को पहुंचाया उसके परिजन तक


सूरजपुर।रविवार 4 नवम्बर को सूरजपुर जिले के तारा चौकी की पुलिस ग्राम साल्ही तरफ ग्राम भ्रमण पर निकली थी कि साल्ही तिराहा जंगल में एक 2-3 वर्ष का बालक रोते हुये लावारिश हालत में घूमते मिला जिसे पुलिस ने अपने साथ चौकी तारा लाया।लावारिश हालत में बच्चा मिलने की सूचना चौकी प्रभारी तारा प्रमोद पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को दिया जिस पर उन्होंने बच्चे की फोटो सहित जानकारी सोशल मिडिया एवं सूरजपुर पुलिस के सभी ग्रुप में शेयर करने एवं चौकी क्षेत्र में बच्चे के परिजन की तलाश करने के निर्देश दिये। 
चौकी तारा पुलिस के द्वारा लावारिश बच्चे के संबंध में आसपास क्षेत्र में पतासाजी करने के दौरान जानकारी मिली कि बच्चे के परिजन अडानी रेलवे साईडिंग में लेबर का काम करते है, पुलिस लावारिश बच्चे को लेकर रेलवे साईडिंग गई वहां बच्चा अपनी माॅ सविता को देखकर पहचान लिया और उसके पास चला गया। गुम हुए बच्चे का नाम शंकर पिता महेश भुईया निवासी चंदरपुर जिला बलरामपुर का है पुलिस की पूरी तस्दीक उपरान्त बच्चे को उसकी माॅ के सुपुर्द किया। 
पुलिस की इस सक्रियता से बच्चे को उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाए जाने पर बच्चे के परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस दौरान चौकी प्रभारी तारा प्रमोद पाण्डेय, आरक्षक मनोज जायसवाल एवं विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

सूरजपुर पुलिस ने जरूरत मंद बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े


सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना/चौकी प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन मे‌ं चौकी करंजी प्रभारी  राजेश तिवारी व उनके पुलिस स्टाफ के द्वारा शीत ऋतु (ठंड) की शुरूआत होने पर गर्म कपड़ों का लोगों के सहयोग से एकत्र कर सोमवार 29 अक्टूबर को करंजी गांव के जरूरत मंद 25 बच्चों में गर्म कपड़ा वितरित कर सामाजिक सरोकार का कार्य किया है जिसका आमजन के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

सूरजपुर जिले के सुदूर अंचल में सर्चिंग पार्टी ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा




सूरजपुर  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सुदूर अंचल के मतदान केन्द्रों का जायजा लेने, मतदान दल के आने-जाने के रास्तों का रोड मैप तैयार करने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने सर्चिंग टीम का गठन किया है।
        एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के द्वारा गठित टीम के द्वारा विगत दिनों ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम बाक, कैलाशनगर, पालकेवरा, छतरंग, घुर्इडीह, पालदलौनी, खर्रा, कूपा, लांजित, मसनकी, कालामांजन, बैजनाथपुर एवं इन्द्रपुर में एरिया डामिनेशन सर्चिग कर वहां के पोलिंग बूथों का जायजा लिया। इन गांव के पंच सरपंच से मुलाकात कर क्षेत्र की भौगोलिक जानकारियां हासिल करते हुये मतदान दल के आने-जाने के रास्तों का रोड मैप तैयार किया। सर्चिंग पार्टी के द्वारा इन ग्रामों में स्थित स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र/छात्राओं से मुलाकत किया और उन्हें टाफी भी वितरित की।
        ग्राम पालदनौली में एसडीओपी ओड़गी डॉ. धु्रवेश जायसवाल के द्वारा ग्रामीणों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं, शिकायत की जानकारी लेते हुये क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के आने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने, चिटफण्ड कंपनी के झांसे में आने की समझार्इश दी गर्इ।
        इस दौरान सर्चिंग पार्टी प्रभारी एसआर्इ प्रमोद डनसेना सहित उनकी टीम सक्रिय रही।

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

सूरजपुर पुलिस ने स्कूली छात्र/छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी


* स्वीप अभियान के तहत् छात्र/छात्राओं को मतदान करने किया गया जागरूक

सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में इन दिनों सूरजपुर पुलिस ने स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने एवं स्वीप अभियान के तहत् मतदान करने हेतु जागरूक करने अभियान चल रहा है।इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार 23 अक्टूबर को सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि बिना हेलमेट एवं 2 पहिया वाहन में 3 सवारी चलने से हुई कई दुर्घटनाओं की जानकारी दी, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें, हेलमेट पहनने की उपयोगिता, दो पहिया वाहन चलाते समय चालक को हादसे से बचाव के तरीके बताए, इसके साथ ही वाहन व पैदल चलने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई। इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने स्वीप अभियान के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं को मतदान करने हेतु जागरूक करते हुए उनके अभिभावकों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित काफी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

पुलिस ने दी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी


सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने स्कूलों में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी साथ विद्याथियों को सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से भी अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में इन दिनों सूरजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने एवं स्वीप अभियान के तहत् मतदान करने हेतु जागरूक करने अभियान चला रखा है। इसी तारतम्य में मंगलवार 22 अक्टूबर को एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के द्वारा शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड का वाहन चलाते समय ध्यान रखने, दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये आगे आने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, इस बात का ध्यान रखने कि वाहन बीमाकृत हो और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस हो यह सुनिश्चित करने की समझाईश दी गई। शिविर में एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी ने उपस्थित एेसे छात्र जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मतदान करने हेतु प्रोत्साहित कर उनके अभिभावकों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु कहे जाने पर सभी स्कूली छात्र/छात्रायें ने मतदान के बाद उंगली पर लगाये गये निशान को प्रदर्शन करने हेतु अपने हाथों को उठाकर मतदान करने रूचि जाहिर किया।इस दौरान थाना प्रभारी रामानुजनगर ए.टोप्पो, स्कूल के शिक्षक सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

कोतवाली के आरक्षक ने रक्त दान कर दिया सेवा भावना का परिचय


सूरजपुर।मंगलवार 16 अक्टूबर को ग्राम उमझर, थाना चांदनी निवासी गौतम सिंह कोतवाली थाना आया और बताया कि उसके छोटे भाई का स्वास्थ्य काफी खराब है उसे ब्लड की अति आवश्यकता है। सूचना पर कोतवाली सूरजपुर में पदस्थ आरक्षक दरश देवांगन उस व्यक्ति को लेकर जिला चिकित्सालय सूरजपुर गया। ईलाज के लिये भर्ती मरीज के बारे में उसके परिजनों से पूछताछ किया और 30 वर्षीय शिवबरन सिंह पिता नान्हू सिंह ग्राम उमझर, थाना चांदनी जो एनिमिया से पीड़ित है। डाॅक्टरों के द्वारा मरीज को तत्काल ब्लड की आवश्यकता बताये जाने पर आरक्षक दरश देवांगन ने बिना देर किये बेझिझक 1 यूनिट रक्त का दान किया। इसके अलावा आरक्षक ने मरीज के परिजनों को अपनी ओर से 5 सौ रूपये देकर आर्थिक सहायता भी की। आरक्षक के इस सेवाभावी कदम की पुलिस अधिकारियों सहित आमजनों ने भी काफी सराहना की है।

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

सूरजपुर पुलिस द्वारा नगर /ग्राम रक्षा समिति का सम्मेलन हुआ आयोजित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

* समिति के सदस्यों को परिचय पत्र किया गया वितरित

* सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पुलिस ने किया प्रोत्साहित

* नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को मतदान करने हेतु किया जागरूक

* घटना दुर्घटना की त्वरित सूचना देने थाना/चौकी स्तर पर बनेगी नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की वाट्सएप ग्रुप

सूरजपुर। नगर/ग्राम में होने वाले घटना, दुर्घटना, अपराध की सूचना पुलिस को त्वरित मिले ताकि घायल अथवा पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करते हुये आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके, ग्रामों में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने के साथ ही नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों में ऊर्जा के संचार भरने हेतु के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों को दिया था।
         इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार 10 अक्टूबर को सूरजपुर पुलिस के द्वारा ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन सूरजपुर स्थित सेवाकुंज में आयोजित किया जिसमें थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, चौकी करंजी एवं बसदेई के 400 नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुये।
         सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी कम करना है जिसमें नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही है। आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों की सूचना देने, सूरजपुर जिले की जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की संख्या काफी कम है जिससे पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ऐसी स्थिति में नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग बेहद सार्थक सिद्ध होता है, गांव में परिवारिक मामले होने पर उन्हें महिला सेल में जाने की समझाईश देने, पहले से सावधान रहने ताकि कोई घटना ही न हो, थाना व चौकी स्तर पर अपराध की सूचना सहित किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना की सूचना एवं फोटो वाट्स एप पर दिये जाने हेतु ग्रुप बनाने की जानकारी देते हुये सक्रिय रहकर पुलिस का सहयोग करने एवं आगामी आयोजन महिलाओं के विषयों पर लेकर आयोजित किये जाने की बात कही। 
          इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि आज इस सम्मेलन में आये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य जो पुलिस के साथ सदैव कदम से कदम मिलाकर पुलिस के कार्यो में सहयोग देते है, अपने क्षेत्र में निष्पक्ष रहकर कार्य करते हुये पुलिस को यथा समय घटना, दुर्घटना व अपराध की सूचना दे ताकि पुलिस प्रभावी कार्यवाही करें, आप सभी की एकता व सहयोग से ग्रामों में अपराधों पर नियंत्रण में करने में मदद् मिलेगी, 24 घण्टे में एक अच्छा कार्य करने, सामाजिक व व्यक्तिगत् कार्यो से पहचान बनती है अच्छे कार्य कर अपनी अच्छी छवि बनाने एवं दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने हेतु कहा।
इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव ने कहा कि आप सब अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने से कई प्रकार के अपराधों को घटित होने से रोका जा सकता है, घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने सहित फोन से होने वाले ठगी के बारे में ग्राम के लोगों को अवगत कराकर उन्हें ठगी होने से बचाने हेतु कहा।सम्मेलन को थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
            साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा के द्वारा नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को साईबर क्राईम, फोन के द्वारा ठगी की जानकारी देते हुये उनसे बचाव के तरीके बताये।

* अागामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये किया गया जागरुक...


      सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विधान सभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक किये जाने पर सम्मेलन में आये हुये समिति के सभी सदस्यों ने एकसुर में खडे होकर मतदान करने के बाद लगे निशान को दिखाने का संकेत देकर मतदान के प्रति अपनी रूचि प्रदर्शित किया।सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस द्वारा जारी परिचय पत्र भी वितरित किया गया।इस सम्मेलन में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित नगर/ग्राम रक्षा समिति के 400 सदस्यगण उपस्थित रहे।

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

भटगांव थाने के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने किया रक्तदान


सूरजपुर।किसी घटना, दुर्घटना एवं बीमारी के वक्त जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने हेतु उसे रक्त की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से 1 अक्टूबर राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर ओम सांई रक्तदाता सेवार्थ समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, समिति से जुडे लोगों सहित कई अन्य लोगों ने भी ब्लड डोनेट किया। ताकि जरूरत मंद व्यक्ति की जान बचाई जा सके। पुलिस की इस सेवाभावी कदम की आमजन ने काफी सराहना की है

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।