गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

रामानुजनगर से अपहृत बालिका उत्तर प्रदेश से दस्तयाब, अारोपी भेजे गये जेल


सूरजपुर। गत् 23 मई को रामानुजनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने 17 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट 25 मई को थाना रामानुुजनगर में किये जाने पर पुलिस ने गुम इंसान कायम करते हुये अपराध क्रमांक 79/18 धारा 363 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्ध किया।
         विवेचना के दौरान अपहृत बालिका के उत्तरप्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को दी गई जिस पर उन्होंने अपहृत बालिका को दस्तयाब कर अज्ञात आरोपी को पकड़ने थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश रवाना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस टीम के द्वारा उत्तरप्रदेश के जिला सम्भल, थाना रजपुरा अन्तर्गत डुख्टाखुर्द में पतासाजी कर वहीं के 19 वर्षीय विकास उर्फ उदय प्रकाश यादव पिता नेकसे के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से ट्रान्जिट रिमाण्ड लेकर पुलिस टीम थाना रामानुजनगर पहुंची और विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि ग्राम कल्याणपुर निवासी मंगल सिंह के कहने पर रामानुजनगर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू यादव ने अपहृत बालिका को उत्तरप्रदेश भगाकर ले गया था और यह कहा था कि बाद में आकर शादी कर लूंगा। मामले में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
        इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर ए.टोप्पो, एसआई निर्मल वर्मा, साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा,  अारक्षक युवराज यादव, रोशन सिंह, अत्यंबर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण सक्रिय रहे।

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

सूरजपुर पुलिस द्वारा नगर /ग्राम रक्षा समिति का सम्मेलन हुआ आयोजित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

* समिति के सदस्यों को परिचय पत्र किया गया वितरित

* सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पुलिस ने किया प्रोत्साहित

* नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को मतदान करने हेतु किया जागरूक

* घटना दुर्घटना की त्वरित सूचना देने थाना/चौकी स्तर पर बनेगी नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की वाट्सएप ग्रुप

सूरजपुर। नगर/ग्राम में होने वाले घटना, दुर्घटना, अपराध की सूचना पुलिस को त्वरित मिले ताकि घायल अथवा पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करते हुये आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके, ग्रामों में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने के साथ ही नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों में ऊर्जा के संचार भरने हेतु के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों को दिया था।
         इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार 10 अक्टूबर को सूरजपुर पुलिस के द्वारा ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन सूरजपुर स्थित सेवाकुंज में आयोजित किया जिसमें थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, चौकी करंजी एवं बसदेई के 400 नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुये।
         सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी कम करना है जिसमें नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही है। आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों की सूचना देने, सूरजपुर जिले की जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की संख्या काफी कम है जिससे पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ऐसी स्थिति में नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग बेहद सार्थक सिद्ध होता है, गांव में परिवारिक मामले होने पर उन्हें महिला सेल में जाने की समझाईश देने, पहले से सावधान रहने ताकि कोई घटना ही न हो, थाना व चौकी स्तर पर अपराध की सूचना सहित किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना की सूचना एवं फोटो वाट्स एप पर दिये जाने हेतु ग्रुप बनाने की जानकारी देते हुये सक्रिय रहकर पुलिस का सहयोग करने एवं आगामी आयोजन महिलाओं के विषयों पर लेकर आयोजित किये जाने की बात कही। 
          इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि आज इस सम्मेलन में आये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य जो पुलिस के साथ सदैव कदम से कदम मिलाकर पुलिस के कार्यो में सहयोग देते है, अपने क्षेत्र में निष्पक्ष रहकर कार्य करते हुये पुलिस को यथा समय घटना, दुर्घटना व अपराध की सूचना दे ताकि पुलिस प्रभावी कार्यवाही करें, आप सभी की एकता व सहयोग से ग्रामों में अपराधों पर नियंत्रण में करने में मदद् मिलेगी, 24 घण्टे में एक अच्छा कार्य करने, सामाजिक व व्यक्तिगत् कार्यो से पहचान बनती है अच्छे कार्य कर अपनी अच्छी छवि बनाने एवं दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने हेतु कहा।
इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव ने कहा कि आप सब अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने से कई प्रकार के अपराधों को घटित होने से रोका जा सकता है, घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने सहित फोन से होने वाले ठगी के बारे में ग्राम के लोगों को अवगत कराकर उन्हें ठगी होने से बचाने हेतु कहा।सम्मेलन को थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
            साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा के द्वारा नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को साईबर क्राईम, फोन के द्वारा ठगी की जानकारी देते हुये उनसे बचाव के तरीके बताये।

* अागामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये किया गया जागरुक...


      सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विधान सभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक किये जाने पर सम्मेलन में आये हुये समिति के सभी सदस्यों ने एकसुर में खडे होकर मतदान करने के बाद लगे निशान को दिखाने का संकेत देकर मतदान के प्रति अपनी रूचि प्रदर्शित किया।सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस द्वारा जारी परिचय पत्र भी वितरित किया गया।इस सम्मेलन में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित नगर/ग्राम रक्षा समिति के 400 सदस्यगण उपस्थित रहे।

7 माह पुराने चोरी का क्राईम ब्रांच ने किया खुलासा

*आरोपी से किया मोबाईल बरामद
सूरजपुर।जिले में हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर विगत 7 माह पूर्व थाना झिलमिली अन्तर्गत महाविद्यालय के प्रांगण में खड़ी मोटर सायकल की डिक्की तोड़कर उसमें रखे माईक्रोमेक्स कंपनी का मोबाईल कीमती 9500 रूपये एवं नगद 5 सौ रूपये को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना झिलमिली में करने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा पिछले दिनों हुए चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों की पतासाजी कर धरपकड़ करने के निर्देश क्राईम ब्रांच को दिया था।क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा उक्त मामले में चोरी किये गये मोबाईल के बारे में पता किये जाने पर मोबाईल फोन चोरी के बाद बंद होने पर आधुनिक तकनीकी के मदद से क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा चोरी गए मोबाईल सहित एक आरोपी को धर दबोचा जिससे पूछताछ करने पर विगत् 7 माह पूर्व मोटर सायकल की डिक्की तोड़कर चोरी किया जाना स्वीकार किए जाने पर ग्राम तिलसिवां निवासी 17 वर्षीय विरेन्द्र राजवाड़े पिता छक्केलाल को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना झिलमिली के सुपुर्द किया गया।इस कार्यवाही में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय सहित उनकी पूरी टीम सक्रिय रहे।

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018

10 लाख के गांजे के साथ 2 अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार


**थाना भटगांव की कार्यवाही**
सूरजपुर ।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा आचार संहिता लगने के तत्काल बाद जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से अपराधियों एवं तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। 
      पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केवट अपने पूर्व के अनुभवों एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर बंशीपुर सोनगरा के जंगल शिवानी कोयला खदान के पास स्टापर एवं लकड़ी की बल्ली की तैयारी के साथ मुखबीर की सूचना अनुसार संदेही वाहन टाटा सूमो के पतासाजी हेतु वाहन चेकिंग में लगे रहे जो कुछ देर बाद उक्त संदेही वाहन सूमो गोल्ड को तेजी से अम्बिकापुर तरफ से आते दिखा जिसे स्टापर एवं लकड़ी की बल्ली लगाकर रोका गया, उक्त वाहन का चालक और सामने सीट पर बैठा आदमी वाहन खड़ा करते ही भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सूमो वाहन में गांजा भरा हुआ है, पकड़े गये संदेहियों के साथ गाड़ी की तलाशी गवाहों के समक्ष लेने पर जाहिरा तौर पर उपर से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, किन्तु गांजे की गंध आ रही थी, दोनों संदेहियों से कड़ाई से पूछने पर सूमो वाहन की सीट एवं हुड को फाड़ने पर अलग से मोडिफाई कर बनाये गया चेम्बर दिखा जिसे नट बोल्ट से टाईट कर रखा गया था, नट बोल्ट को खोलवाने पर पैकेट-पैकेट बनाकर रखे गये 2-2 किलो के 34 पैकेट एवं 1-1 किलो के 50 पैकेट कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, पूछताछ में यह जानकारी मिली की उक्त गांजा को अरोपीगण उड़ीसा के सम्बलपुर से छत्तीसगढ़ होते हुये उत्तरप्रदेश के कानपुर लेकर जा रहे थे। तस्करों के द्वारा गांजा तस्करी के लिये वाहनों को मोडिफाई कर विशेष तरीके से डिजाईन किया गया ताकि पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी कर सके। पुलिस को चकमा देने के लिये तस्करों द्वारा अलग अलग राज्यों से होकर गुजरने के दौरान चेकिंग से बचने के लिये फर्जी नम्बर प्लेट भी अलग अलग राज्यों का बनाकर रखे थे। 
पकड़े गये दो आरोपी 1. मिथलेश कुमार पिता अवधेश कुमार मण्डल जाति साहनी उम्र 29 वर्ष सा. टेम्हा, बन्नी (रोहणी), थाना महेशखुट, जिला खगड़िया बिहार। 2. धीरज कुमार पिता उमेश प्रसाद शाह उम्र 28 वर्ष निवासी बेहटा (मोहनपुर) थाना सोनवर्षा, जिला सहरसा बिहार के कब्जे से कुछ 119 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10 लाख रूपये का जप्त कर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 162/18 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया।मामले में अवैध मादक पदार्थ को परिवहन करने वाले मोडिफाई टाटा सूमो गोल्ड क्रमांक ओ.डी. 02 ए.क्यू 0397 कीमती 5 लाख रूपये का जप्त किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, एसआई आराधना बनोदे, एएसआई रविन्द्र प्रताप सिंह, के.के.यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुशील मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, राधेश्याम साहू, विनोद प्रताप सिंह, विश्वरंजन सिंह व विष्णु यादव सक्रिय रहे।

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

276 वाहन चालकों पर हुई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही



सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले के थाना चौकी प्रभारियों के अलावा राजपत्रित अधिकारियों को मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान उपस्थित होकर कार्यवाही कराने के निर्देश दिए थे। 
इसी परिप्रेक्ष्य में आज सीएसपी डी.के.सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी दीपक पासवान एवं यातायात प्रभारी आर.सी.राय के द्वारा ग्राम पचिरा में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये कई वाहनों के ब्लैक निकलवाई गई एवं कई वाहनों में पदनाम लेख होने पर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर पदनाम के बोर्ड को निकला गया।
इसके अलावा सूरजपुर जिले के थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा कई स्थानों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले, बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, वाहन में पदनाम लेख कर वाहन चलाने, बिना कागजात, सीट बेल्ट न लगाकर वाहन चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर के वाहन, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले 265 लोगों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 55 हजार 3 सौ रूपये शमन शुल्क वसूल कर शासन के कोष में जमा किया।मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान पुलिस के द्वारा छोटे-बडे़ वाहनों सहित संदिग्ध वाहनों की भी बारीकी से चेकिंग की जा रही है।

सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जारी है पुलिस का सर्चिंग अभियान



* सर्चिंग पार्टी ले रही है मतदान केन्द्रों का जायजा
सूरजपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के ग्रामीण अंचलों में सर्चिंग कर मतदान केन्द्रों का जायजा लेने, दुरस्थ ग्रामों की गतिविधियों की जानकारीे, ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उचित निराकरण कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने एक सर्चिंग टीम का गठन किया है।
पुलिस की उक्त सर्चिंग टीम के द्वारा गत् दिवस थाना ओड़गी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम कालामांजन, गिरजापुर, इन्दरपुर, छतरंग, सावारांवा, कर्री, कुप्पी, कौशलपुर, पालकेवरा, सहित जिला कोरिया के बार्डर से लगे ग्राम रामपुर का पैदल गश्त सर्चिंग करते हुये मतदान केन्द्रों का जायजा लिया एवं जिला कोरिया के थाना सोनहत में जाकर वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आपसी सामान्जस्य स्थापित कर कार्य करने एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सूचना आदान-प्रदान करने संबंधी चर्चा की गई। सर्चिंग पार्टी के द्वारा सर्चिंग के दौरान ग्राम में लगे हाट बाजार का जायजा लेते हुये ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली इसके अलावा सर्चिंग के दौरान ग्राम छतरंग में ग्राम सभाएं चलते पाये जाने पर गांव के सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजन मुलाकात कर उन्हें किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को देने हेतु कहा गया।सर्चिंग पार्टी प्रभारी एसआई प्रमोद डनसेना व पुलिस टीम के द्वारा ग्राम रामपुर के मतदान केन्द्र के अलावा कई सुदूर ग्रामीण अंचल के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया।
इस दौरान सर्चिंग पार्टी प्रभारी एसआई प्रमोद डनसेना सहित उनकी पुलिस के कर्मचारीगण सक्रिय रहे।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली चुनाव समीक्षा बैठक



सूरजपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने, मतदान दल को मतदान केन्द्र तक सुरक्षित आवागमन कराने की कार्य योजना, चुनाव ड्यूटी हेतु आने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनी के रूकने वाले स्थानों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने, राजपत्रित अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट, सायरन, हूटर एवं पदनाम लिखे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही स्वयं अपनी उपस्थिति में कराने, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरूद्व सख्त कार्रवाई करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने हेतु रविवार 7 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक पुलिस नियंत्रण कक्ष सभाकक्ष में ली।
        बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने थाना चौकी प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करते हुये विधान सभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने, थाना प्रभारियों को बिना अनुमति के अपना कार्यक्षेत्र न छोड़ने, चुनाव ड्यूटी हेतु आने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनी के रूकने वाले स्थानों पर बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, राजपत्रित अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट, सायरन, हूटर एवं पदनाम लिखे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही स्वयं अपनी उपस्थिति में हो यह सुनिश्चित करने, क्षेत्र की गतिविधियों की सूचना संकलन कर आवश्यक कदम उठाने, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय कर जानकारी एकत्र करने, लंबित अपराध, शिकायत निकाल, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटों की तामिली का स्तर बढ़ाने, थाना चौकी में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में स्थित सभी मतदान केन्द्र की जानकारी रखने एवं अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वर्तमान समय में प्रतापपुर क्षेत्र के कई इलाकों में हाथी विचरण कर रहे है इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये मतदान के पूर्व जाने वाले मतदान दल को सुरक्षित मतदान केन्द्र पर पहुंचाने हेतु आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने थाना चौकी प्रभारियों से मतदान दल को मतदान केन्द्र तक सुरक्षित आवागमन कराने की कार्य योजना की समीक्षा कर बिना नंबर प्लेट के चले रहे वाहनों पर कार्यवाही कर वाहन चालक का चालक लाइसेंस सस्पेंड कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी मनोज धु्रव, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी, क्राईम ब्रांच, कन्ट्रोल रूम, यातायात प्रभारी एवं चुनाव सेल में पदस्थ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

राजपत्रित अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा



सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों को उनके थाना चौकी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने, थाना चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण कर थानों के कार्यो को चेक कर पाए खामियों को दुरूस्त कराने एवं चुनाव ड्यूटी हेतु बाहर से आने वाले फोर्स के रूकने वाले स्थानों को चेक कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये थे।निर्देश के परिपालन में शनिवार 5 अक्टूबर को एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव के द्वारा थाना भैयाथान का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं ग्राम कोटवारों की बैठक ली। निरीक्षण पर थाना प्रभारी भैयाथान शीतल सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित पाया, थानों के रिकार्ड का अवलोकन कर थाना प्रभारी को किये गये कार्यवाहियों की दाखिला समय पर देने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर भैयाथान में ग्राम कोटवार की बैठक लेकर उन्हें ग्राम के समस्त प्रकार की जानकारी समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये एवं भैयाथान थाना क्षेत्र के 35 मतदान केन्द्र का भ्रमण कर जायजा लेते हुये चुनाव ड्यूटी हेतु बाहर से आने वाले फोर्स के रूकने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसी क्रम में आज एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द, दवनकरा, सरहरी खोरमा, सिलौटा सहित 25 मतदान केन्द्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।

पुलिस ने दूसरे दिन अभियान चलाकर 11 निगरानी बदमाशों के विरुद्ध किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

सूरजपुर ।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में विगत दिनों सूरजपुर पुलिस ने अभियान के तहत् 6 आदतन बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा था।जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु शुक्रवार 5 अक्टूबर की देर शाम तक चली इस कार्यवाही में सूरजपुर पुलिस के द्वारा 11 आदतन बदमाशों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया है।
इन 11 आदतन बदमाशों के विरूद्ध हुई कार्यवाही:-
थाना विश्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सतपता निवासी सुखल उर्फ अमिरूल्लाह, बसदेई चोकी क्षेत्र के ग्राम रगदा निवासी मनोज तिवारी, जयनगर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी दलजीत राजवाड़े, ग्राम अजिरमा निवासी राजेश सिंह, चांदनी क्षेत्र के ग्राम नवाटोला निवासी राममिलन, भैयाथान क्षेत्र के ग्राम केवरा निवासी रणविजय उर्फ फत्ते कुशवाहा एवं प्रतापपुर क्षेत्र ग्राम शांतिनगर निवासी परदेशी खैरवार, प्रतापपुर निवासी सुधीर ठाकुर, रामानुजनगर थाना क्षेत्र ग्राम तिवरागुड़ी निवासी मोहरसाय गोंड़, ग्राम उमापुर निवासी संजीवन राम साहू, ग्राम परशुरामपुर निवासी षिवबालक पण्डो के विरूद्व पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया है।
सूरजपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

सूरजपुर पुलिस ने चलित थाना लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं

चौकी करंजी 
* महिलाओं ने नशा मुक्ति जागरूकता हेतु निकाली रैली

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु ग्रामों में चलित थाना लगाने एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत् आमजन को शराब से होने वाली हानियों की जानकारी देकर नशा न करने की समझाईश देने एवं नशा मुक्ति जागरूकता हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये थे।
इधर करंजी चौकी पुलिस ने ग्राम खोंपा में नशा मुक्ति अभियान के तहत् ग्रामीणजन को नशा न करने, नशा से होने वाले हानियों की जानकारी देते हुये शराब बनाने एवं बेचने वालों की सूचना देने हेतु कहा। ग्राम खोंपा में नशे के विरूद्व महिलाएं एकजुट दिखी जो महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत् खोंपा को आगे बढ़ाना है नशा से मुक्ति दिलाना है का नारा लगाते हुये एक विशाल रैली निकाली।
चौकी चेन्द्रा
**पुलिस चौकी चेन्द्रा द्वारा चलित थाना का आयोजन**

पुलिस चौकी चेन्द्रा के द्वारा 4 अक्टूबर को ग्राम रैसरा में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को साईबर क्राईम, चिटफंड कंपनी, फोन द्वारा ठगी, यातायात नियमों, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम की जानकारी देते हुये सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की समझाईश दी गई। चलित थाना के दौरान ग्रामीणों से चेन्द्रा पुलिस ने उनकी समस्याओं व शिकायत के संबंध में जानकारी लेते हुये उसका उचित निराकरण किया।
इस दौरान चौकी करंजी एवं चेन्द्रा के पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।