सूरजपुर।बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, बैंक गार्ड को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सचेत करने, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक में लगे अलार्म सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा ठीक ढंग से काम कर रहे है अथवा नहीं इसकी चेकिंग करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने थाना प्रभारियों को दिये थे।निर्देश के तारतम्य में आज कोतवाली प्रभारी दीपक पासवान ने सूरजपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, बैंक आॅफ बदौड़ा, देना बैंक, एक्सीस बैंक, सेन्ट्रल बैंक एवं सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुये बैंक के अंदर उपस्थित ग्रामीणों से बैंक में आने की जानकारी ली, बैंक गार्ड को सर्तक रहकर ड्यिूटी करने, बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी ने बैंक के शाखा प्रबंधकों से मुलाकात कर बैंक के सामान्य कामकाज के संबंध में चर्चा की।इस दौरान कोतवाली थाना में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018
रामानुजनगर पुलिस ने सहयोग के बैनर तले कराया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सूरजपुर।आम जनता को सुरक्षा के प्रति सर्तक करने, आये दिन हो रही ठगी से बचाव के उपाय बताने, दूरस्थ ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराने, लोगों की समस्या से रूबरू होकर उनकी शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना व चौकी प्रभारियों को दी थी।
इसी परिप्रेक्ष्य में गत् 3 अक्टूबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के नेतृत्व में थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा ‘‘सहयोग" के बैनर तले ग्राम कुमेली के पण्डोपारा एवं बण्डाभैंसापारा के प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डाॅ. रिचा तिवारी व हर्ष तिवारी के द्वारा करीब 45-50 की संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया। एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के द्वारा ग्रामीणजन को मौसमी बीमारी से बचने हेतु बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुये स्वास्थ्य केन्द्र से डीडीटी प्राप्त कर अपने घरों के आसपास छिड़काव करने, किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना अथवा किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुये कैम्प में आये हुये ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र, छात्राओं को स्वलपाहार वितरित किया।
इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, थाना प्रभारी रामानुजनगर ए0टोप्पो, डाॅ. रिचा तिवारी, डाॅ. हर्ष तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन सहित स्कूली छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018
एएसपी मेघा टेंभुरकर ने सखी वन स्टाप सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण
सूरजपुर ।स्थानीय शिवपार्क सूरजपुर के पास महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित सखी वन स्टाप सेंटर जो जिला कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में संचालित है। जहां पीड़ित, दिमागी हालत ठीक न होने वाले, आश्रयविहीन महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी परामर्श, चिकित्सा सहायता, आश्रय उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है इस सखी वन स्टाप सेंटर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने गत् दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने सखी वन स्टाप सेंटर में कार्यरत् अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी लेते हुये पीड़ित बालिकाएं, महिलाओं की शिकायत आने पर विस्तार पूर्वक अध्ययन कर उन्हें आवश्यकतानुसार कानूनी परामर्श, चिकित्सा, आश्रय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कहा, कोई महिला जिसके पास रहने का कोई आश्रय नहीं है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वधार केन्द्र अम्बिकापुर में भेजने, सखी वन स्टाप सेंटर में पालना की सुविधा उपलब्ध है जिन माता-पिता के द्वारा यहां बच्चे को पालना में डाले जाने पर बाल संरक्षण इकाई, महिला बाल विकास विभाग को अवगत कराते हुये तत्काल बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, शिशु को पूर्ण स्वस्थ्य हो जाने पर उसे पालन-पोषण हेतु मातृछाया अम्बिकापुर में भेजने, कोई व्यक्ति जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरान्त माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर मेंटल हास्पिटल भेजने हेतु निर्देशित किया। सखी वन स्टाप सेंटर में 24 घण्टे चालू रहने वाले महिला हेल्प लाईन नंबर 181 पर कोई भी पीड़ित महिला इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है जिससे विधिसम्मत निराकरण किया जा सके।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रीमती टेंभुरकर ने सखी वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सूचित करने के निर्देशित दिए। इस दौरान सखी वन स्टाप सेंटर में पदस्थ पुलिस अधिकारी सहित सेंटर में कार्यरत् अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
**
चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही
16 हजार 650 रूपये के अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित 1 महिला गिरफ्तार
सूरजपुर ।आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने, अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी रोकने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को सक्रिय मुखबीर लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
इसी परिप्रेक्ष्य में गत् दिवस चौकी प्रभारी बसदेई को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कुसमुसी निवासी महिला अपने मकान के किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेच रही है जिसकी सूचना चौकी प्रभारी बसदेई के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को दिया गया जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम को रवाना किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में बसदेई पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम कुसमुसी पहुंचकर उक्त महिला के घर दुकान की तलाशी गवाहों की उपस्थिति लिये जाने के दौरान आरोपिया के घर दुकान से एक सफेद रंग के पारदर्शी प्लास्टिक के अंदर एवं एक और पारदर्शी प्लास्टिक के अंदर कागज पुड़िया में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1 किलो 850 ग्राम कीमत 16 हजार 650 रूपये का जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर आरोपिया ग्राम कुसमुसी निवासी महिला को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू, एएसआई कमलदास बनर्जी, आरक्षक राकेश बंजारे, देवदत्त दुबे, प्रदीप सोनवानी एवं महिला नगर सैनिक राजकुमारी सक्रिय रहे।
*************
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
पुलिस की मुस्तैदी परखने एसपी सूरजपुर ने किया रात्रि में थानों का सरप्राईज चेकिंग
सूरजपुर ।पैदल एवं रात्रि गश्त चेक करने, थानों का कार्य, वाहनों की चेकिंग सही तरीके से की जा रही है अथवा नहीं, ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारी की मुस्तैदी परखने हेतु गत् रात्रि को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने सूरजपुर, जयनगर, प्रेमनगर एवं रामानुजनगर थानों का सरप्राईज चेकिंग किया।
इस दौरान एसपी श्री जायसवाल ने थाना के रोजनामचा को चेक करते हुये नाईट ड्यूटी अफसर से हवालात, पंजीबद्ध अपराधों के संबंध में जानकारी ली। प्रधान आरक्षक लेखक को रोजनामचा में कार्यवाहियों का इन्द्राज समय पर करने, रात्रि गश्त पर निकले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी लेकर रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को चेक किया, वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग सही तरीके से करते पाया गया, गश्त करने वाले कर्मचारियों को निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी पर मुस्तैद पाया जिन्हें तयशुदा वक्त तक सर्तक रहकर गश्त करने, संदिग्ध व्यक्ति के दिखने अथवा मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को अवगत कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय उपस्थित रहे।
1 लाख 20 हजार रूपये के डिस्क सहित 4 चक्के चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
क्राईम ब्रांच व थाना सूरजपुर की संयुक्त कार्यवाही
सूरजपुर ।विगत् दिनों हुई चोरी की घटना को देखते हुये थाना, चौकी सहित क्राईम ब्रांच की टीम को विशेष सतर्कता बरतते हुये पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त करने, सूनसान एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा दिया गया था।
इसी परिप्रेक्ष्य में गत् रात्रि को क्राईम ब्रांच की टीम सूनसान इलाकों की पेट्रोलिंग कर रही थी उसी दौरान क्राईम टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि केतका रोड़ जंगल में सड़क किनारे खड़े एक वाहन के पहियों को कुछ व्यक्ति चोरी की नियत से खोल रहे है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल क्राईम ब्रांच टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर एवं सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस की टीम ग्राम केतका के जंगल पहुंची उसी दौरान एक व्यक्ति छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 6369 जिसमें डिस्क सहित 4 चक्का लोड था भागने की फिराक के दौरान क्राईम टीम ने घेराबंदी कर वाहन सहित उस व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम ग्राम केतका निवासी 24 वर्षीय कमल सिंह पिता मंगल सिंह होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा छोटे हाथी में लोड डिस्क सहित 4 चक्कों के बारे में पूछताछ करने पर कमल सिंह ने बताया कि 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर केतका जंगल में सूनसान स्थान पर खड़े ट्रक क्रमांक एमएच 36 एफ 3339 के चारों पहिया चोरी कर छोटे हाथी वाहन में लोड कर जाने वाले थे कि शेष साथी पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गये। छोटा हाथी वाहन में चोरी के चक्का को छुपाने हेतु ले जाने की फिराक के दौरान क्राईम टीम ने एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने डिस्क सहित 4 चक्का कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये एवं परिवहन के उपयोग में लाए गये छोटा हाथी वाहन को जप्त कर थाना सूरजपुर में धारा 41(1-4), 379 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर कमल सिंह को गिरफ्तार किया है एवं 3 अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी हासिल कर वाहन मालिक ग्राम केतका निवासी देवसाय से भी पूछताछ कर रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, राहुल गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक अजय सिंह, उदय सिंह, अमरेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पटेल, विश्वजीत सिंह सक्रिय रहे।
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018
सूरजपुर पुलिस ने चलाई संदिग्धों की चेकिंग अभियान
सूरजपुर।आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने, अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी रोकने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सूक्ष्मता से वाहनों की चेंकिग करने के निर्देश दिये थे। निर्देश के पालन में सूरजपुर जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा चिन्हांकित स्थलों दिगर जिला एवं प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र में 230 छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग करते हुये वाहन चालकों के नाम, पता एवं मोबाईल नंबर की जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिस के अधिकारियों ने वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान में किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु नहीं पाई गई।
भटगांव थाने के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने किया रक्तदान
सूरजपुर।किसी घटना, दुर्घटना एवं बीमारी के वक्त जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने हेतु उसे रक्त की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से 1 अक्टूबर राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर ओम सांई रक्तदाता सेवार्थ समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, समिति से जुडे लोगों सहित कई अन्य लोगों ने भी ब्लड डोनेट किया। ताकि जरूरत मंद व्यक्ति की जान बचाई जा सके। पुलिस की इस सेवाभावी कदम की आमजन ने काफी सराहना की है
शनिवार, 15 सितंबर 2018
100 पाव अंग्रेजी शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस सूरजपुर की कार्यवाही
सूरजपुर । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में जिले के थाना/चौकी की पुलिस ने अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अंग्रेजी शराब बेचने की फिराक में ग्राम मानी के लोगों से सम्पर्क कर रहे है जिसकी सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराये जाने पर सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम को तत्काल कार्यवाही करने हेतु रवाना किया।
पुलिस टीम के द्वारा ग्राम मानी में घेराबंदी कर बिना नंबर होण्डा साईन मोटर सायकल में सवार दो लोगों को पकड़ा जिनमें ग्राम मोहनपुर, थाना भटगांव निवासी 23 वर्षीय पूरन सिंह पिता हीरालाल सिंह एवं 21 वर्षीय बृजलाल पिता तिहारू देवांगन है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने 100 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 8 हजार रूपये एवं का जप्त कर दोनों के विरूद्व अपराध क्रमांक 335/18 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, एसआई प्रमोद डनसेना, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, आरक्षक राजकुमार पासवान, तिजेन्द्र सिंह, रविराज भानू व अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।
गुरुवार, 6 सितंबर 2018
थाना चौकी प्रभारियों को चुनाव संबंधी अधिनियमों की जानकारी देने हुआ कार्यशाला का आयोजन
सूरजपुर।आगामी विधानसभा आम चुनाव के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखते हुये शांतिपूर्ण व निर्विध्न चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने एवं थाना चौकी प्रभारियों को चुनाव संबंधी धाराओं, अधिनियमों की जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में गुरूवार 6 सितम्बर को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में जिले के थाना चौकी प्रभारियों एवं विवेचकों के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एडीपीओ पी.सी.शुक्ला के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, दण्ड प्रक्रिया संहिता, विशेष और स्थानीय अधिनियम, धार्मिक संस्था (दुरूपयोग निवारण) अधिनियम, चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य की जानकारी दी गई। इस दौरान कई थाना व चैकी प्रभारियों के द्वारा एडीपीओ से विभिन्न पहलुओं व धाराओं के संबंध में विस्तृत सुझाव भी प्राप्त किया।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये चुनाव ड्यिूटी के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनी रहे व मतदान के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो और चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व निर्विध्न सम्पन्न हो इस संबंध में ध्यान रखने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी निमिषा पाण्डेय, एडीपीओ पी.सी.शुक्ला सहित जिले के थाना चौकी प्रभारी, विभिन्न थाना में पदस्थ विवेचकगण उपस्थित रहे।
एसपी सूरजपुर ने मतदान केन्द्रों का दौरा एवं स्टांग रूम के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
सूरजपुर ।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदान केन्द्र मतदान हेतु उपयुक्तता का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने ग्राम उंचडीह स्थित ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण पर मतदान केन्द्र को सर्व सुविधा युक्त पाया, मतदान केन्द्र परिसर में लकड़ी एवं कृषि यंत्र रखे पाये जाने पर ग्राम के सरपंच को उन वस्तुओं को उचित स्थान पर रखवाने के निर्देश दिये। इसके अलावा एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने बसदेई स्थित कई अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कक्ष जहां इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) रखी गई है उसकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे 1-4 के सशस्त्र बल को चेक करते उन्हें सर्तक रहकर ड्यिूटी करने, अधिकृत व्यक्तियों को ही स्टांग रूम में जाने देने की हिदायत दी, स्टांग रूम में लगे सीसीटीव्ही कैमरा सही ढंग से काम कर रहा है या नहीं उसका जायजा लिया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेंघा टेंभुरकर, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।












