सोमवार, 28 सितंबर 2020

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने 1 निरीक्षक, 1 एसआई व 1 आरक्षक को चुना काॅप आफ द मंथ........

सूरजपुर: जिले में अपराधों की रोकथाम, बरामदगी एवं अनसुलझे मामलों का खुलासा करने में लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए कर्तव्य निर्वहन पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने प्रति माह पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को काॅप आफ द मंथ से सम्मानित कर रहे है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री कुकरेजा ने इस माह के काॅप आफ द मंथ के लिए 1 थाना प्रभारी, 1 एसआई व 1 आरक्षक को इसके लिए चुना है।
          पुलिस अधीक्षक ने जिन 3 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को चुना है उनमें थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी का नाम शामिल है जिनके द्वारा प्रतापपुर के खोरमा में हुए अंधे कत्ल के खुलासे को लेकर कोविड-19 संक्रमण के बीच लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिगर जिला व राज्य में जाकर लगातार डटे रहकर आरोपियों को पकड़ा और मामले का खुलासा किया। इसी प्रकार थाना भटगांव में पदस्थ एसआई सी.पी.तिवारी के द्वारा कुछ दिनों पूर्व लगातार हो रहे उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने वाले नट गिरोह को पकड़ा जिससे कई मामलों का खुलासा हो सका। इसके बाद बारी आती है थाना जयनगर में पदस्थ आरक्षक बंधुराम सारथी की जिन्होंने विगत दिनों सरगुजा रेंज में घुम-घुम कर मोटर सायकल चोरी करने वाले चोर गिरोह को अपने चुस्ती-फुर्ती व सूझबूझ के बदौलत धर दबोचा और एक बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने इन तीनों पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को काॅप आफ द मंथ के लिए चुना है।
          पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन पुलिस अधिकारी-कर्मचारी से प्रेरणा लेकर अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य का प्रदर्शन करेंगे।

रविवार, 27 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने प्रतापपुर में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार............


आरोपियों ने रायपुर से वाहन बुकिंग कर प्रतापपुर में ड्राईवर की थी हत्या।

1 नग कट्टा, 8 नग कारतूस, 2 चोरी के बाईक व 4 नग मोबाईल बरामद।

सूरजपुर: दिनांक 31.08.2020 को सूचक कदमपारा प्रतापपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया कि वह अमरकंटक से वापस प्रतापपुर आ रहा था कि रात्रि करीब 12.40 बजे ग्राम खोरमा मेन रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति मरा पड़ा हुआ है सिर पर चोट लग कर खून निकल रहा है कि सूचना पर मर्ग क्रमांक 87/2020 धारा 174 जा0फौ0 कायम करते हुये तत्काल मौके पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव पंचनामा व घटना स्थल निरीक्षण के बाद शव को पीएम हेतु भेजा। शार्ट पीएम रिपोर्ट में डाॅक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु न्यूरोजेनिक साॅक व हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख करने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध 142/2020 धारा 302 भादसं. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने इस मामले से जुडे़ सभी बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने एवं अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी आसपास क्षेत्र में करने तथा सोशल मीडिया की सहायता लेने के निर्देश थाना प्रभारी विकेश तिवारी को दिए।

         एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृव में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात मृतक व्यक्ति की पतासाजी आसपास क्षेत्र में करते हुए मृतक का फोटो सोशल मिडिया प्रसारित किया गया इसी बीच 02.09.2020 को उक्त मृतक की पहचान चितरेन साहू पिता राम सुहागी साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम मनियारी थाना साजा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ का हुआ। जिसका शव उत्खनन कराकर शव को परिजन दुष्यन्त साहू को सुपुर्दनामा पर दिया गया।

          पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी से प्रतिदिन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रतनलाल डांगी से अवगत कराते रहे। आईजी सरगुजा ने भी लगातार पुलिस टीम को मार्गदशन देते रहें। 

          मृतक के परिजन दुष्यन्त साहू, हेमलाल साहू निवासी रायपुर से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक चितरेंग साहू अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एचए 0216 को बुकिंग में लेकर दो अज्ञात व्यक्तियों को रायपुर बस स्टैण्ड पण्डरी से लेकर प्रतापपुर आया था।

          पुलिस टीम ने आरोपियों के पतासाजी एवं साक्ष्य संकलन हेतु थाना प्रभारी विकेश तिवारी पुलिस टीम के साथ रायपुर गये। रायपुर पण्डरी बस स्टैण्ड के एजेण्टों एवं आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ करते हुए रायपुर शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को देखा गया तथा होटलों को भी चेक किया किया जा रहा था, जो दिनांक 11.09.2020 को थाना आजाद चैक के पास सिटी प्लस होटल का रजिस्ट्रर चेक करने पर तीन व्यक्ति फैजान, अलीशान एवं फुरखान के नाम से रूके थे जो हौटल के मैनेजर से पूछने पर बताया कि उन लोगों पास लगेज नहीं था, फोटो एवं सीसीटीव्ही कैमरा से प्राप्त फोटो को दिखाने पर उन तीनों व्यक्तियों से हुलिया मिलना बताया जिस पर होटल से उनका आधार कार्ड एवं ड्राईवरी लायसेंस को प्राप्त किया गया। दस्तावेजों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था।

          इसी दौरान दिनांक 26.09.2020 को मुखबीर से जानकारी मिली कि रामानुजगंज में तीन व्यक्ति एक रूम में रूके है उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने थाना प्रतापुपर की पुलिस टीम को रेड कार्यवाही कर धरपकड़ के निर्देश दिए। रामानुजगंह पहुंचकर पुलिस टीम ने एक कमरे में रूके तीन व्यक्तियों को पकड़ा जहहां उनके कमरे से लूट किये गये स्कार्पियों वाहन का नंबर प्लेट सीजी 04 एचए 0216 मिला तब उक्त तीनों व्यक्तियों से बारीकी से पूछने पर अपना नाम 1. शाहिद खान पिता मोहम्मद असलम उम्र 22 वर्ष ग्राम सरकोनी, थना मझयांव, जिला गढ़वा झारखण्ड, 2. फैजान पिता अफसार खान जाति मुसलमान उम्र 19 वर्ष सा0 शक्क्र कोनी थाना मझयांव जिला गढ़वा झारखंड व 3. सरवर पिता अनवर जाति मुसलमान उम्र 23 वर्ष सा0 ग्राम सुकबाना थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखंड का होना बताये साथ ही लूट कर हत्या करना स्वीकार किये।

          तीनों से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 27.08.2020 को झारखंण्ड से चोरी के मोटर सायकल में रामानुजगंज किराये के मकान में आये थे। रामानुजगंज में योजना बनाये कि रायपुर जाकर स्कार्पियों वाहन को बुकिंग करके लायेंगे और उसे लूट कर भागने का प्लान बनाए और दिनांक 28.08.2020 को मोटर सायकल से तीनों रायपुर के लिये निकले थे जो रात होने से चोटिया में रूके। दिनांक 29.08.2020 के सुबह वहां से निकल कर रायपुर पंडरी बस स्टैण्ड गये वहां जाकर स्कार्पियों बुकिंग के लिए खोजे जो नहीं मिला तो सिटी प्लस होटल में रूके, दिनांक 30.08.2020 को बस स्टैण्ड जाकर स्कार्पियों वाहन बुकिंग किये, बस स्टैण्ड से स्कार्पियों में फैजान एवं सरवर बैठकर आये और मोटर सायकल से शाहिद पीछे-पीछे आया भनपुरी चैक के आगे रोड किनारे मोटर सायकल छोड़ कर स्कार्पियों वाहन में बैठ गया। अम्बिकापुर से खड़गवां सोनगरा होते हुए पोड़ी मोड़ से प्रतापपुर के लिये मुड़े, सरहरी जंगल के पास स्कार्पियों रोक कर पुनः तीनों हत्या-लूट करने का योजना बनाते समय सरवर ने फैजान को गाड़ी चलाने के लिये तथा शाहिद खान को देशी कट्टा से ड्राईवर को मारने के लिये बोला एवं सरवर खुद अपने हाथ में हथौड़ी रख कर गाड़ी में बैठे। गाड़ी जैसे ही खोरमा के पास पहुंचा तो आरोपियों ने वाहन रोकने को बोला और डाईवर वाहन से नीचे उतरा उसी दौरान शाहीद कट्टा फायर नहीं किया तो सरवर खान ने हाथ में रखे हथौड़ी से ड्राईवर चितरेन साहू के सिर में तेज प्रहार कर हत्या कर दिया इसके बाद ड्राईवर की सीट पर फैजान बैठकर गाड़ी चलाते हुए रामानुजगंज चले गये। वहां पर बिहार का नंबर प्लेट गाड़ी में लगाये और रामानुजगंज में ही एक दिन रूके दूसरे दिन गढ़वा में सरवर खान के घर के पास गाड़ी खड़ा कर अपने अपने घर चले गये। मामले के आरोपियों ने झारखण्ड में 15-20 मोटर सायकल चोरी कर उपयोग करने पश्चात छोड़ दिया गया है एवं पुनः इकट्ठा होकर लूट करने की योजना बनाये थे।

          आरोपी फैजान, शाहीद खान एवं सरवर खान के पास से मृतक चितरेंग साहू का एक स्कार्पियो वाहन, 01 नग मोबाईल, डाईविंग लायसेंस, एटीएम, आरोपियों से 01 नग देशी कट्टा, 08 नग का कारतूस, 04 नग मोबाईल, घटना समय को पहने कपड़े, होटल में रूकने हेतु इस्तेमाल किए गए 01 नग डाईविंग लायसेंस, गढ़वा-डालटेनगंज से चोरी किए गए 02 नग मोटर सायकल जप्त कर मामले में पृथक से धारा 394, 34 भादसं. व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

          आईजी सरगुजा श्री रतनलाल डांगी ने कड़ी मेहनत से मामले का खुलासा करने पर पूरी पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन को बुकिंग में देने से पहले वाहन बुकिंग पर ले जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाईल नंबर और उनका आईडी की जानकारी लें। उन्होंने बताया कि आरोपीगण इतने शातीर थे कि कहीं भी अपने आईडी का इस्तेमाल नहीं किया। इन्हें पकड़ने में सीसीटीव्ही फुटेज व मुखबीर की सूचना ने अहम भूमिका निभाई और पुलिस टीम की कड़ी मेहनत से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। 

         इस कार्यवाही में एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, एसडीओपी ओडगी मंजूलता बाज, थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एसआई नवल किशोर दुबे, चैकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विशाल मिश्रा, विवेकानन्द सिंह, आरक्षक अविनाश कुजूर, विकास सोनी, शेखर मानिकपुरी, मिथलेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, युवराज यादव, रौशन सिंह, श्याम सिंह, विकास सिंह, प्रवीण सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, रायपुर जिला से आरक्षक प्रमोद बट्टी व विनय पाण्डेय सक्रिय रहे।  

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार......


 सूरजपुर: दिनांक 08.09.2020 को ग्राम करतमा निवासी विनोद दास ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20.05.2018 को राजापुर लकड़ापारा निवासी शिवरतन प्रजापति ने एसईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 हजार रूपये एवं सुरेन्द्र सोनवानी से करीब 70 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 202/20 धारा 420 भादसं. का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने जयनगर पुलिस को मामले की सूक्ष्मता से जांच करने तथा इस मामले में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
          मामले की जांच के दौरान फरार शिवरतन प्रजापति जो जगद बदल-बदल कर लुकछिप कर रहता था जिसके बारे में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर उसे उदयपुर में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि विनोद दास के साथ वर्ष 2013 से 2015 तक कमलपुर अदानी कोल साईडिंग में गार्ड की नौकरी के दौरान जान-पहचान हुई थी, गार्ड की नौकरी छोड़ने के बाद एसईसीएल के एक कंपनी में गार्ड का काम करने के दौरान 2018 में विनोद दास मिला जिसे एसईसीएल में नौकरी लगाने हेतु 4 लाख रूपये लगेगा कहा इसके बाद विनोद से 30 रूपये, विनोद के दोस्त सुरेन्द्र से 60 हजार रूपये, सतीश रजक से 30 हजार रूपये तथा सतेन्द्र राजवाड़े से 30 हजार रूपये लिया जाना स्वीकार किया।
          आरोपी इनता शातीर था कि उसने सांवरटिकरा के एक व्यक्ति जिसकी जमीन एसईसीएल में फंसा था उसी जमीन के कागजात को दिखाकर नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेता और अपने हिस्से का रकम रखकर अपने एक सहयोगी मित्र के खाते में जमा करता। यहीं नहीं आरोपी अपने दामाद के नौकरी के लिए भी पैसा लेकर अपने सहयोगी के साथ बंटवारा किया। धोखाधड़ी से हासिल किए रकम को अपने जिस सहयोगी के खाते में जमा किया था उसकी माह अगस्त 2020 में मृत्यु होना एवं अपने हिस्से में प्राप्त किए रकम को खर्च कर देना बताया। मामले में आरोपी शिवरतन प्रजापति पिता स्व. ललका राम उम्र 50 वर्ष निवासी राजापुर, लकरापारा, थाना जयनगर हाल मुकाम पउआपारा विश्रामपुर के विरूद्व अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
          इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एएसआई विराट विशी, आरक्षक अनिल, सुरेश तिवारी व शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर जिले का दौरा कर जवानों का बढ़ाया हौसला..........


पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लाॅकडाउन हेतु लगाए गए व्यवस्थां की दी जानकारी।धोंधा, चपोता बैरियर का लिया जायजा, कई थाना-चैकी का किया आकस्मिक निरीक्षण।

कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस जवानों को ड्यूटी करते देख नगद ईनाम देने की घोषणा।

सूरजपुर: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलेवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लाॅकडाउन लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले की सम्पूर्ण सीमाओं को पूर्णतः सील कराकर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया है। लाॅकडाउन में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार की सुबह आईजी सरगुजा श्री रतनलाल डांगी सूरजपुर जिले के दौरे पर निकले थे जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने लाॅकडाउन हेतु लगाए गए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
          आईजी सरगुजा श्री डांगी, एसपी सूरजपुर के साथ सर्वप्रथम लटोरी चैकी के धोंधा चेकपोस्ट पहुंचे और ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों, राजस्व व स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर उनका हौसला अफजाई की। इसके बाद वे जिला बलरामपुर के रघुनाथनगर थाने पहुंचकर थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर सूरजपुर-बलरामपुर के बार्डर पर स्थित चपोता बैरियर पहुंचे जहां उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सजगता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-पास व उपचार हेतु जाने वाले लोगों को न रोका जाए, किसी के साथ दुव्यवहार नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से चर्चा कर लाॅकडाउन का पालन करने को लेकर समझाईश दी। इसके बाद आईजी ने थाना चांदनी व चैकी मोहरसोप का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां के व्हीसीएनबी, रोजनामचा सहित अन्य रिकार्ड को देखा और अपना टीप दर्ज किया, थाना प्रभारी को अपराधों के जल्द निकाल को लेकर निर्देश दिए, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, थाना का अच्छा कार्य देखकर थाना प्रभारी व अधिनस्थ जवानों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। थाना में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। रात्रि में ही थाना ओड़गी, झिलमिली, चैकी बसदेई में पहुंच कर क्षेत्र एवं अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी ली, यहां की सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे और पुलिस जवानों के उत्साहवर्धन के लिए नगद ईनाम देने की घोषणा की।
          इस दौरान एसडीओपी ओडगी मंजूलता बाज सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बुधवार, 23 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला का कराया उपचार.........

महिला को न्यायालय के आदेश पर बेहतर उपचार हेतु भेजा सेन्दरी बिलासपुर।

कोविड-19 संक्रमण व लाॅकडाउन के बीच पुलिस की सराहनीय पहल।

सूरजपुर: गत् 22 सितम्बर को थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर को कुम्दा कालोनी के ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाबा मस्तनाथ मंदिर में कुछ समय से निवासरत एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के द्वारा रास्ते में आने-जाने वाले आम लोगों को गाली-गलौज एवं पत्थर फेंककर परेशान कर रही है जिस पर थाना प्रभारी ने इसकी तस्दीकी हेतु एएसआई उमेश सिंह व महिला आरक्षक कमला सिंह व अंजली कश्यप को मौके पर भेजा, पुलिस ने उस महिला से यह जानने का प्रयास किया कि वह कौन है और कहां की रहने वाली है, काफी प्रयास के बाद महिला ने अपना नाम माधुरी अग्रहरी निवासी चिरमिरी, जिला कोरिया का होना बताई। महिला की मनोदशा को देखते हुए उसे नये कपड़े उपलब्ध कराया एवं उसे उपचार हेतु विश्रामपुर चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार कराया गया किन्तु उसके रवैया में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा था।
          थाना प्रभारी विश्रामपुर के द्वारा पूरे मामले की जानकारी से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराये जाने पर उन्होंने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर महिला को राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय भेजवाने हेतु अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विश्रामपुर पुलिस ने डाॅक्टरों के मशवरे एवं महिला के रवैया में कोई परिवर्तन न आने पर उसे माननीय न्यायालय सूरजपुर के आदेश पर कोविड-19 व लाॅकडाउन के बीच राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर ले जाकर दाखिल करवाया। पुलिस के इस सार्थक पहल की लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार......


सूरजपुर: दिनांक 20.09.2020 को अधिना सलका निवासी तुलेश्वर राजवाड़े ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रामकुमार राजवाड़े का उसके पड़ोसी बसंत राजवाड़े, समयलाल राजवाड़े एवं दिनेश राजवाड़े से पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा था जिसके संबंध में 20 सितम्बर को गांव में पंचायत बैठाए थे पर मामला नहीं सुलझा, इसी बीच रविवार को दोपहर में अधिना तालाब के पास बसंत, समयलाल व दिनेश ने मिलकर रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर प्राणघातक हमला करते हुए टांगी से सिर व शरीर में कई जगह प्रहार कर किए, रामकुमार को मौके से उठाकर एसईसीएल अस्पताल लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया कि रिपोर्ट पर तीनों के विरूद्व अपराध क्रमांक 85/20 धारा 341, 294, 506, 307, 34 भादसं. के तहत् अपराध पंजीबद्व किया गया।
           पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट व पुलिस टीम के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी बसंत राजवाड़े पिता स्व. गेंदाराम उम्र 60 वर्ष, दिनेश राजवाड़े पिता बसंत उम्र 32 वर्ष एवं समयलाल राजवाड़े पिता बसंत राजवाड़े उम्र 40 वर्ष को हिरासत में लिया एवं उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
          इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, सी.पी.तिवारी, एएसआई ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक मनोज जायसवाल, अवधेश कुशवाहा, भोला शंकर राजवाड़े, महिपाल सिंह, रजनीश पटेल व अशोक कनौजिया सक्रिय रहे।


अनाचार का आरोपी गिरफ्तार........

सूरजपुर: थाना भटगांव क्षेत्र अन्तर्गत एक बालिका के साथ आरोपी शिवकुमार ने करीब 10-11 महिने पूर्व घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर जबरन अनाचार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर गत् दिवस आरोपी के विरूद्व धारा 376, 452, 506 भादसं. के तहत् अपराध पंजीबद्व किया गया था। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट व पुलिस टीम के द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
             इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, एसआई आराधना बनोदे, सी.पी.तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक प्रकाश साहू, मोहम्मद नौशाद, अवधेश कुशवाहा, रजनीश पटेल, अशोक कनौजिया, महिला आरक्षक रजनी सिंह व सरिता कुजूर सक्रिय रहे।

सोमवार, 21 सितंबर 2020

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को मिली थी जंगल में जुआ खेलने की सूचना.........


मानी-गेतरा में जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को पुलिस टीम ने पकड़ा।

जुआड़ियों व जुआ फड़ से 60 हजार 8 सौ रूपये बरामद।


सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने मानी गेतरा जंगल में जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है जिनके पास व जुआ फड से 60 हजार 8 सौ रूपये जप्त कर इन लोगों के विरूद्व जुआ एक्ट, भारतीय दण्ड संहिता, महामारी अधिनियम के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। रविवार 20 सितम्बर 2020 की देर शाम पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को मुखबीर ने सूचना दी कि ग्राम मानी-गेतरा स्थित एक क्रेशर के पीछे जंगल में कुछ लोग रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस अधीक्षक ने इन जुआड़ियों को घेराबंदी कर सावधानी बरतते हुए पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी सूरजपुर को दिए।
          थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ सतर्कता बरतते हुए मानी-गेतरा स्थित क्रेशर के पीछे जंगल में पहुंचकर रणनीति तैयार कर घेराबंदी करते हुए हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा। जिनके कब्जे व जुआ फड से पुलिस टीम ने 60 हजार 8 सौ रूपये जप्त किया है, इसके अलावा इन जुआड़ियों से 6 नग मोबाईल फोन कीमत 35 हजार, 05 नग मोटर सायकल व 01 नग कार कीमत 8 लाख 65 हजार रूपये को भी जप्त किया है। पकड़े गए सभी जुआड़ियों के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान बिना मास्क पहने एक स्थान पर एकत्रित होकर जुआ खेलते पाए जाने पर इनके विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269, 270 एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत् अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया है। पकड़े गए इन जुआड़ियों के विरूद्व पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। कार्यवाही के दौरान मानी-गेतरा जंगल में 5 नग मोटर सायकल लावारिश हालत में पाए जाने पर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर जप्त किया गया।

*पकड़े गए जुआड़ी:-*

1. मिलन राजवाड़े पिता कूलन राजवाड़े निवासी ग्राम डेडरी, थाना सूरजपुर
2. धर्मजीत राजवाड़े पिता स्व. फोकल साय राजवाड़े, निवासी ग्राम पचिरा, थाना सूरजपुर
3. सुरेन्द्र राजवाड़े पिता जानकी राम राजवाड़े, निवासी ग्राम सलका, थाना सूरजपुर
4. अजय बिंझिया पिता रामप्यारे राजवाड़े, निवासी ग्राम कुरूवां, थाना विश्रामपुर
5. अनिल राजवाड़े पिता जागर साय, निवासी ग्राम कुरूवां, थाना विश्रामपुर
6. मनोज राजवाड़े पिता शीतल प्रसाद राजवाड़े, निवासी ग्राम डेडरी, थाना सूरजपुर
7. साधूराम देवांगन पिता बुधियार देवांगन, निवासी ग्राम हर्राटिकरा, थाना जयनगर
8. हरिलाल यादव पिता पंचवटी यादव निवासी ग्राम कंदरई, थाना जयनगर
9. श्यामलाल बरगाह पिता केवला बरगाह, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना गांधीनगर
10. संजीत देवांगन पिता बद्री देवांगन निवासी ग्राम डेडरी, थाना सूरजपुर
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई हिम्मत सिंह शेखावत, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, विनोद सिंह, आरक्षक रावेन्द्र पाल, सुरेश साहू, रामकुमार नायक, कैलाश यादव, राजीव गवेल, अजीत प्रताप सिंह, प्रेमसागर साहू व संदीप शर्मा सक्रिय रहे।

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

चोरी के टूल्लू पम्प के साथ 2 गिरफ्तार.......


सूरजपुर: बीते 16 सितम्बर को बतरा निवासी विजय सिंह व संजय सिंह दोनों ने चौकी करंजी में पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15-16 सितम्बर के दरम्यान इनके कुआं में 1-1 नग टूल्लू पम्प लगा था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
          जांच के दौरान चौकी प्रभारी करंजी को मुखबीर से जानकारी मिली कि गांव के रामचंद सिंह व निरंजन सिंह को कुआं के पास देखा गया था जिस पर पुलिस ने दोनों को तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी हुए 2 नग टूल्लू पम्प कीमत 5 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी ग्राम बतरा निवासी 31 वर्षीय रामचंद्र सिंह पिता स्व. अमान सिंह व 35 वर्षीय निरंजन सिंह पिता रामशरण को गिरफ्तार किया गया।
          इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चित्रलेखा साहू, एएसआई संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, पिंगल मिंज, रघुवंश सिंह, आरक्षक ताराचंद यादव, विश्वजीत सिंह, वाहिद हुसैन, रामचंद्र, नीरज सिंह, भोजराज व भोला केरकेट्टा सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस ने 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली दवाई के साथ 1 को किया गिरफ्तार......


सूरजपुर: नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सूरजपुर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूरजपुर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति से 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली दवाईयों के साथ धरदबोचा है। बीते बुधवार 16 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीली दवाई बिक्री करने हेतु दतिमा चौक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी करंजी चित्रलेखा साहू को नशीली दवा के कारोबार करने वाले को सर्तकता बरतते हुए घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए। 
          चौकी प्रभारी करंजी पुलिस टीम के साथ दतिमा चौक पहुंची तभी एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार साहू पिता सुपाड़ी लाल साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम भुनेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लिए जाने पर एक काले रंग के बैग व भूरे रंग के पुटठे के कार्टून में 80 डिब्बे में 480 पत्ता प्रत्येक में 24 नग स्पास्मो प्रोक्सीविन प्लस नशीली दवाई कैप्सूल कुल 11 हजार 5 सौ 20 नग कीमत 2 लाख 50 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
          पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशीली दवाईयों को गया बिहार से कम कीमत में लाकर सूरजपुर, विश्रामपुर, रामानुजनगर, जिला कोरिया के पटना क्षेत्र में नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को वास्तविक कीमत से कई गुना अधिक दर पर बिक्री कर लाभ अर्जित करता था।
         इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चित्रलेखा साहू, एएसआई संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, पिंगल मिंज, रघुवंश सिंह, आरक्षक ताराचंद यादव, विश्वजीत सिंह, वाहिद हुसैन, विक्रम मिंज, रामचंद्र, नीरज सिंह, भोजराज व भोला केरकेट्टा सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।