सोमवार, 10 दिसंबर 2018

थाना जयनगर क्षेत्र में हुए हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार


सूरजपुर/जयनगर। गत् 25 नवम्बर को थाना जयनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केनापारा ओव्हर ब्रिज के निचे रेल्वे ट्रैक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभूरकर एवं एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव के निर्देषन में तत्काल थाना जयनगर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मर्ग क्रमांक 102/18 कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही एवं मृतक की पहचान हेतु उसके शव का फोटोग्राफी कराकर उसे सामाचार पत्रों एवं सोशल मिडिया के माध्यम से व्हाट्सअप ग्रूपों के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान हेतु प्रयास किया गया, जो वाटस्एप के माध्यम से ही मृतक के सहकर्मियों के द्वारा मृतक की पहचान परमेश्वर साह निवासी मदारीपुर, थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में पहचान की गई, तथा उन्हीं के द्वारा यह जानकारी दी गई कि, मृतक वर्तमान में ग्राम लोधिमा अमन कोल्ड स्टोर राईस मिल अम्बिकापुर में रहकर मजदूर ठेकेदार के रूप में कार्यरत् था, उसकी पहचान के बाद पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा उनके आने पर शव के पी.एम. कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर अग्रिम जांच कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्ट्या मृतक परमेश्वर साह की मृत्यु संदेहास्पद होना प्रतीत होने से एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा मामले की जांच बारीकी से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभूरकर एवं एसडीओपी मनोज धु्रव के कुशल मार्गदर्शन में मर्ग जांच एवं पी.एम. रिपोर्ट से मृतक की मृत्यु हत्या करने से होना पाये जाने पर थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 353/18 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया, विवेचना दौरान मृतक के मोबाईल नंबरों का सी.डी.आर. प्राप्त कर संदेही मोबाईल नंबरों को तस्दीक करने पर ग्राम तेलईछार निवासी एक लड़की का नाम आने पर तलब कर पूछताछ किया गया, जो अपने प्रेमी केनापारा निवासी नंदू साहू के साथ मृतक परमेश्वर को फोन से दिनांक 24/11/18 को दोपहर करीब 2ः30 बजे अपने घर में बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक के सिर में टांगा से वार कर हत्या करना एवं मामले को एक्सीडेंट का रूप देने हेतु शव को रेल्वे ओव्हर ब्रिज केनापारा ले जाकर रेलवे ट्रैक पर शव को गिरा दिये, आरोपियों के द्वारा योजना बनाकर हत्या कर मामले को छिपाना पाये जाने से मामले में धारा 201, 120(बी), 34 भादवि जोड़ी गई। विवेचना में आरोपी 1. नंदू साहू पिता श्री राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केनापारा तेलईकछार एवं 2. देवन उर्फ रानी राजवाड़े पिता सुमेत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तेलईकछार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर गोपाल धुर्वे, एएसआई देवनाथ चैधरी, राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, शत्रुघन सिंह, आरक्षक कुंदन सिंह, ललन सिंह, शिव राजवाड़े, जितेन्द्र, म.आर. पूनम भगत एवं पिंकी सोनवानी सक्रीय रहे।

बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 3 सौ 35 वाहन चालकों पर हुई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही

1 लाख 40 हजार 3 सौ रूपये समन शुल्क किया गया वसूल ।

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर जिले की पुलिस इन दिनों सड़क दुर्घटना रोकने हेतु लगातार प्रयासरत् है साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही भी कर रही है। एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले के थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस की टीमों के द्वारा रविवार 9 दिसम्बर को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 240 वाहन चालकों को बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चलाने एवं 95 ऐसे वाहन चालक जो बिना लाईसेंस, बिना नंबर एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये 1 लाख 40 हजार 3 सौ रूपये समन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया।
उल्लेखनीय है कि चुनाव की तैयारी के दौरान सूरजपुर जिले की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 22 हजार 2 सौ 87 लोगों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 48 लाख 29 हजार 420 रूपये समन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस के द्वारा वाहन चालकों को सड़क पर चलने के दौरान सजग रहने की समझाईश दी जा रही है ताकि सामने वाले की गलती के बाद भी खुद को दुर्घटना से बचाया जा सके। पुलिस ने लोगों को समझाईश देते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की होती है जो यातायात नियमों की अनदेखी करते है जिस कारण भी सड़क दुर्घटनाएं होती है। यातायात पुलिस ने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों को प्रोत्साहित करने हेतु टाॅफी भी वितरित की।

चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार


सूरजपुर।विगत कई दिनों से थाना भटगांव क्षेत्र के कालरी एवं साईडिंग क्षेत्र में लगातार केबल तार व आफिस के ताला तोड़कर चोरी किया जा रहा था, गत् 8 दिसम्बर को एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर के लिखित रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान पुराने केेबल चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर आरोपियों के मिलने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई जो आरोपी विनोद अगरिया निवासी कसलगिरी, थाना जयनगर, राम अवतार राजवाड़े निवासी चुनगड़ी, भीखू बरगाह निवासी लक्ष्मीपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया जिन्होंने एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महान 1 कोयला खदान व साईडिंग क्षेत्र से 50 मीटर केबल तार कीमत 16 हजार रूपये का चोरी करना स्वीकार किये जो अपने साथ अन्य 4 लोगों को होना बताया। आरोपी विनोद अगरिया व राम अवतार से 17.17 मीटर केबल तार कीमत 12 हजार रूपये का जप्त किया गया एवं भीखू बरगाह को चोरी का केबल तार को ढोने का काम करता था। पुलिस ने तीनों के गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, एएसआई रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुशील मिश्रा, संतोष जायसवाल, विनोद सिंह, राधेश्याम साहू, अवधेश कुशवाहा एवं सैनिक क्षत्रपति राजवाड़े सक्रिय रहे।

रविवार, 9 दिसंबर 2018

पुलिस बैडमिंटन लीग में अखिलेश सिंह-आलोक सोनी रहे विजेता




* डी.के.सिंह-हरेन्द्र सिंह रहे उपविजेता।
* विजेता, उप विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया पुरस्कृत। 
* विजेता टीम को एसपी ने 5 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया।
सूरजपुर। गत् 6 दिसम्बर से प्रारंभ हुये पुलिस बैडमिंटन लीग 2018 का शनिवार 8 दिसम्बर को समापन हुआ। पुलिस विभाग में खेल को बढ़ावा देने, पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को शारीरिक चुस्त दुरूस्त बनाये रखने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल की पहल व मार्गदर्शन में पुलिस परिवार सूरजपुर के द्वारा पुलिस बैडमिंटन लीग का आयोजन कालेज ग्राउण्ड स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्डोर स्टेडियम में किया गया। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न थाना, चौकी व कार्यालयों के 8 टीमों ने हिस्सा लिया था जो सेमीफाईनल मैच में सीएसपी सूरजपुर व एसडीओपी प्रतापपुर की टीम व वहीं दूसरी ओर मुख्यालय सूरजपुर व एसडीओपी सूरजपुर की टीम के मध्य मैच हुई जिसमें सीएसपी सूरजपुर व मुख्यालय सूरजपुर की टीम मैच जीतकर फाईनल में पहुंची। 
बैडमिंटन के फाईनल मैच में पहुंचे सीएसपी सूरजपुर की टीम से डी.के.सिंह, हरेन्द्र सिंह के साथ मुख्यालय सूरजपुर की टीम के अखिलेख सिंह, आलोक सोनी के बीच शानदार फाईनल मुकाबला 3 सेट में चला और अंततः मुख्यालय सूरजपुर की टीम ने जीत दर्ज की। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने कहा कि कम समय में पुलिस बैडमिंटन लीग 2018 का आयोजन बेहत्तर रूप से किया गया जिसके लिये यहां के पुलिस अधिकारीगण प्रशंसा के पात्र है, जिले की पुलिस चाहे खेल हो या किसी प्रकार की ड्यूटी सदैव तत्पर रहकर आदेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित करती है, इस बैडमिंटन मैच के आयोजन में पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों का उन्दा प्रदर्शन देखने को मिला, यहां की पुलिस अच्छी खेल भावना के साथ रूचि लेकर मैदान में उतरती है। 
विजेता एवं उप विजेता टीम को एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीम को 5 हजार रूपये की राशि देकर प्रोत्साहित किया। बैडमिंटन लीग के सफल क्रियान्वयन हेतु एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, पूरे टूर्नामेंट के रैफरी रहे सोमेश लाम्बो एवं टूर्नामेंट में भाग लेने वाले पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की धर्मपत्नी डाॅ. स्मृति जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी मनोज धु्रव, चंचल तिवारी, राकेश पाटनवार, डाॅ. धु्रवेश जायसवाल, डीएसपी प्रकाश सोनी सहित पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीगण, काफी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकगण सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

मंगलवार, 27 नवंबर 2018

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने डिस्ट्रिक ई मिशन टीम की बैठक ली


सूरजपुर। सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत थाना में दर्ज होने वाले प्रथम सूचना पत्र सहित अन्य जानकारियां सही एवं समय पर अपलोड हो, विवेचकों के द्वारा साफ्टवेयर में विवेचना का विवरण दर्ज कराने, हार्डवेयर प्राॅब्लम एवं बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने दिये थे। दिये गये निर्देश के परिपालन में मंगलवार 27 नवम्बर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने डिस्ट्रिक ई मिशन टीम के तहत् थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में ली।इस दौरान एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने थानों में सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत कैश साॅफ्टवेयर में डाटा एन्ट्री के कार्य कर रहे पुलिस कर्मचारियों से उनके थाना/चौकी में इस कार्य के तहत् किसी भी प्रकार की परेशानी की जानकारी ली, थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपराध की जांच में विवेचक द्वारा किये गये विवेचना की दाखिला सीसीटीएनएस साॅफ्टवेयर में अनिवार्य रूप देना सुनिश्चित करावें, जिन विवेचकों के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जावेगी उन्हें दण्डित किया जायेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की इंट्री पेंडिंग न रखने एवं सीसीटीएनएस के तहत् किये जाने वाले कार्यो को रूचि लेकर करने हेतु निर्देशित किया। 

आमजन भी देख सकेंगे पुलिस के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर।

सूरजपुर जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस योजना अन्तर्गत कैश साॅफ्टवेयर में एफआईआर दर्ज की जा रही है जिसे आनलाईन भी देखा जा सकता है। पीड़ित, फरियादी के अलावा आमजन भी पुलिस के द्वारा दर्ज किये गये एफआईआर को सीटीजन पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक प्रथम सूचना पत्र को देख सकती है।
बैठक में सीसीटीएनएस शाखा में पदस्थ आरक्षक विनय दान, मनीष पन्ना, मिथलेश प्रजापति, जिले के थानों में सीसीटीएनएस के तहत् कार्य करने वाले कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

सूरजपुर जिले में सफलतापूर्वक हुआ मतदान

संगवारी मतदान केंद्र में मतदान के लिए लगी महिलाओं की कतार










भारत स्काउट के गाइड चुनाव कार्य में मदद करते हुए



वोट डालने के बाद प्रसन्न मुद्रा में वोटर

सोमवार, 19 नवंबर 2018

पुलिस पर्यवेक्षक ने किया संगवारी मतदान केंद्र का निरीक्षण





* महिलाओं का मतदान बढ़ाने चुनाव अायोग का नया प्रयोग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए द्वितीय चरण के चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। इस बार महिला मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर क्षेत्र में प्रेमनगर विधानसभा के लिए शिवनंदनपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 98-क को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान दिवस की पूर्व संध्या को पुलिस पर्यवेक्षक श्री संदीप सिंह चौहान ने इस बूथ का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने सभी मतदान कर्मियों व पुलिस कर्मचारियों को बूथ में मुस्तैद पाया। उन्होंने कर्मचारियों को सही और निष्पक्ष रहकर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित भी किया। आपको बता दें कि इस पोलिंग बूथ का नाम संगवारी मतदान केंद्र दिया गया है, जो केवल महिलाओं के लिए बनाया गया है। इस पोलिंग बूथ में मतदानकर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक केवल महिलाओं को ही तैनात किया गया है।महिलाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए चुनाव अायोग ने यह अभिनव कदम उठाया है। प्रथम चरण के मतदान में इसके सकारात्मक नतीजे देखने को मिले थे।

सूरजपुर जिले के 223 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर जिला पुलिस बल के साथ केन्द्रीय अर्धसैनिक बल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था





सूरजपुर।सूरजपुर जिले के 03 विधानसभा क्षेत्र में 710 मतदान केन्द्र है। 297 मतदान दल 18 नवम्बर को एवं शेष 413 मतदान दल को 19 नवम्बर को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केन्द्र हेतु रवाना कर दिया गया है। 04 प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में 43 मतदान केन्द्र, 05 भटगांव विधान सभा क्षेत्र में 116 मतदान केन्द्र एवं 06 भटगांव विधान सभा क्षेत्र में 64 मतदान केन्द्र संवेदनशील है। कुल 223 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिला पुलिस बल के अलावा केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल के एक हाफ सेक्शन बल की ड्यूटी लगाई है। जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों के सम्पूर्ण पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल की 3 कंपनी को एरिया डोमिनेशन एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु लगाई गई है इन कंपनियों को जिले के 03 एसआई के द्वारा गाईड किया जा रहा है।
एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 अन्तर्गत इकाई के संवेदनशील क्षेत्रों को दृष्टिगत् रखते हुये 19 से 21 नवम्बर 2018 तक इकाई में पदस्थ 08 राजपत्रित अधिकारियों को उनके क्षेत्र संवेदनशीलता अनुसार पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुये सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर मो.नं. 9497193901 को प्रतापपुर, खड़गवां, सीएसपी डी.के.सिंह 9479193902 को सूरजपुर, विश्रामपुर, बसदेई, करंजी, एसडीओपी ओड़गी धु्रवेश जायसवाल 8770983613 को चांदनी, मोहरसोप, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव 9479191176 को जयनगर, लटोरी, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार 7354033066 को रमकोला, चंदौरा, रेवटी, डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी 8966023858 को भटगांव, झिलमिली, चेन्द्रा, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी 7987598600 को रामानुजनगर, प्रेमनगर, तारा एवं डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा 8827789000 को ओड़गी, कुदरगढ़ के सम्पूर्ण मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही प्रतापपुर क्षेत्र में सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल सूरजपुर एमानुएल खलखो, सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल सूरजपुर महिपाल सिंह रावत को रामानुजनगर क्षेत्र एवं उप सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुन्द सुरजन राम भगत को जिला मुख्यालय में चुनाव सेल, कन्ट्रोल एवं स्ट्रांग रूम में ड्यूटी लगाई है।
विधानसभा चुनाव ड्यूटी हेतु जिले में 22 कंपनियां आई हुई है।विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के थाना व चौकी क्षेत्र के शहरी, ग्रामीण एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जिला पुलिस बल एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के द्वारा पैदल एवं वाहन से सशस्त्र फ्लैग मार्च किया जा रहा है ।

रविवार, 18 नवंबर 2018

सूरजपुर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ मतदान दल




सूरजपु‌र। विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 20 नवम्बर को होना है जिसके लिये सूरजपुर जिले के प्रेमनगर, भटगांव एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 297 दूरस्थ मतदान केन्द्रों के मतदान दल को रविवार 18 नवम्बर को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ रवाना किया गया। 
आज स्ट्रांग रूम आईटीआई पतरापारा में मतदान दल एवं मतदान केन्द्र में लगे सुरक्षाकर्मी के रवानगी के दौरान कलेक्टर सूरजपुर श्री के.सी.देवसेनापति, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय के द्वारा इसकी निगरानी एवं जायजा लिया जाता रहा।
दूरस्थ मतदान केन्द्र जहां पर कनेक्टिविटी कमजोर है उन मतदान केन्द्रों पर वायरलेस सेट लगाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा दिये गये थे जिसके तहत् पुलिस दूरसंचार के द्वारा चिन्हांकित मतदान केन्द्रों पर वायरलेस सेट लगाये जा रहे है ताकि सूचना त्वरित गति से आदान-प्रदान की जा सके।

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

सूरजपुर पुलिस द्वारा सशस्त्र पुलिस संग जब किया फ्लैगमार्च तो....








पुलिस ने ‍दिया संदेश * हमारा उद्देश्य सरल, सुगम एवं सुघ्घर मतदान *

सूरजपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक व निर्विध्न सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सूरजपुर पुलिस के द्वारा नगर सहित जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च निकाला गया।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, चुनाव निर्विध्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिले के थाना व चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी हेतु आए हुए केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगर एवं ग्रामों में पैदल एवं वाहन से सशस्त्र फ्लैग मार्च करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने दिए थे।
शुक्रवार 16 नवम्बर को सूरजपुर जिले के थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगर एवं ग्राम में पैदल एवं वाहन से सशस्त्र फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया एवं आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने का आव्हान किया गया। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी लगातार चल रही है। मतदान केन्द्र से लेकर ग्रामों में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। बार्डर में लगातार नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।