सूरजपुर।अपनी परम्परा के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने पुलिस लाईन पर्री में विधिवत् शस्त्र पूजन करते हुये माँ दुर्गा की आरती किया। शस्त्र पूजन के उपरान्त सभी वाहनों की भी पूजा कराई गई। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों के द्वारा भी शस्त्र पूजन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर, सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज कुमार धुव, डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह कुर्रे, थाना प्रभारी दीपक पासवान, जमाल फिरदौसी, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, आरमोरर सिप्रियन टोप्पो व पुलिस लाईन के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा
सूरजपुर।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर पुख्ता बुनियादी सुविधाएं मुकम्मल कराने जिससे मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, मतदान दल को सुरक्षित आवागमन कराने का रूट मैप तैयार करने, चुनाव ड्यूटी हेतु बाहर से आने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बल की रहने की व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार 17 अक्टूबर को सूरजपुर कलेक्टर श्री के.सी.देवसेनापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री जी.एस.जयसवाल ने प्रेमनगर एवं भटगांव विधान सभा क्षेत्र के भटगांव बस्ती, भटगांव कालरी, तेलगांव, कुम्हारपारा (करौटी) एवं दूरस्थ क्षेत्र रमकोला सहित कई अन्य मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों पर पानी, बिजली व बैठने के लिए व्यवस्थाएं देखी, मतदान केन्द्र में प्रवेश एवं बाहर जाने के पृथक-पृथक रास्ते निर्धारित करने जिससे सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न हो सके इसके अलावा मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई कराने पर भी विशेष बल दिया।इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018
पुलिस लाईन में लगे स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण
सूरजपुर।पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जो जिले के विभिन्न थाना/चौकी में पदस्थ रहकर 24 घंटे अपनी सेवाएं देते हैं ऐसी स्थिति में उनका खानपान का कोई समय निर्धारित नहीं होता जिस कारण उन्हें कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहती है जिसका उन्हें पता नहीं होता है जिसे दृष्टिगत् रखते हुये पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी देकर उसका बेहतर उपचार हेतु स्वास्थ्य कैम्प लगवाने के निर्देश दिये थे।निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के द्वारा सीएमओ सूरजपुर से समन्वय स्थापित कर पुलिस लाईन पर्री में 3 दिवसीय स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक करवाया गया। पुलिस लाईन में लगे इस स्वास्थ्य कैम्प में डाॅ. नीरज चौबे, डाॅ. के.डी. द्विवेदी, डाॅ. संध्या जायसवाल एवं डाॅ. संजय गुप्ता की टीम ने पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारियों को बी.पी., शुगर, वजन का बढ़ना एवं नेत्र में चश्मा लगाने की आवश्यकता डाॅक्टर के द्वारा बताते हुये उन्हें दवा वितरित कर संतुलित आहार का सेवन व नियमित व्यायाम करने की हिदायत दी।
स्वास्थ्य कैम्प के अंतिम दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय एवं डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी ने भी अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस स्वास्थ्य कैम्प में रक्षित केन्द्र, थाना सूरजपुर, थाना अजाक, महिला सेल, पुलिस कन्ट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन जिले के समस्त थाना/चौकी में करवाया जाएगा ताकि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी हो सके और वे अपना बेहतर उपचार करवा सके।
इस सफल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह कुर्रे, एएसआई मानसाय भगत, आरक्षक जेठूराम सोनवानी, मनोज ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा।
मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018
कोतवाली के आरक्षक ने रक्त दान कर दिया सेवा भावना का परिचय
सूरजपुर।मंगलवार 16 अक्टूबर को ग्राम उमझर, थाना चांदनी निवासी गौतम सिंह कोतवाली थाना आया और बताया कि उसके छोटे भाई का स्वास्थ्य काफी खराब है उसे ब्लड की अति आवश्यकता है। सूचना पर कोतवाली सूरजपुर में पदस्थ आरक्षक दरश देवांगन उस व्यक्ति को लेकर जिला चिकित्सालय सूरजपुर गया। ईलाज के लिये भर्ती मरीज के बारे में उसके परिजनों से पूछताछ किया और 30 वर्षीय शिवबरन सिंह पिता नान्हू सिंह ग्राम उमझर, थाना चांदनी जो एनिमिया से पीड़ित है। डाॅक्टरों के द्वारा मरीज को तत्काल ब्लड की आवश्यकता बताये जाने पर आरक्षक दरश देवांगन ने बिना देर किये बेझिझक 1 यूनिट रक्त का दान किया। इसके अलावा आरक्षक ने मरीज के परिजनों को अपनी ओर से 5 सौ रूपये देकर आर्थिक सहायता भी की। आरक्षक के इस सेवाभावी कदम की पुलिस अधिकारियों सहित आमजनों ने भी काफी सराहना की है।
सूरजपुर जिले के अंतिम छोर तक पहुंची सर्चिंग पार्टी

सूरजपुर।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में सर्चिंग कर मतदान केन्द्रों का जायजा लेने, पंच, सरपंच से मुलाकात कर क्षेत्र की भौगोलिक एवं क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेकर आमजन की समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने एक सर्चिंग टीम का गठन कर टीम को जिले के अंतिम छोर तक सर्चिंग करने हेतु निर्देशित किया था।
एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल के द्वारा गठित टीम के द्वारा विगत दिनों चौकी मोहरसोप व थाना चांदनी के अंतिम छोर ग्राम बासनारा, मोहरसोप, कछिया, पडवारी, खैरा, करौटी, रामगढ़, उमझर, रसौकी, खोहिर, मोहली, अवन्तिकापुर, कुबेरपुर, नवाटोला, सपहा, नवगोई, बेगदीदण्ड, सेमरा, विसलपुर, देवड़ी, पेण्डारी, ठाड़पाथर में सर्चिंग कर इन ग्रामों में स्थित मतदान केन्द्रों का जायजा लिया, गांव के पंच, सरपंच से मुलाकात कर भौगोलिक एवं क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। सर्चिंग पार्टी के द्वारा इस दौरान कई स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र/छात्राओं से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं चाकलेट वितरित किया। सर्चिंग पार्टी के द्वारा इन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनकी समस्या की जानकारी लेते हुये थाना प्रभारी एवं अपना मोबाईल नंबर भी दिया ताकि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सूचना दी जा सके।
इस दौरान सर्चिंग पार्टी प्रभारी एसआई प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी मोहरसोप माधव सिंह सहित सर्चिंग पार्टी के आरक्षकगण सक्रिय रहे।
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018
पुलिस की फ्लैग मार्च देखकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए
* दशहरे से पहले सूरजपुर पुलिस की बढ़ी सक्रियता,
** असामाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश
सूरजपुर।विधानसभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता, माॅ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर सोमवार 15 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपनी ताकत का एहसास कराया और लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वह सुरक्षित है पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर सीएसपी डी.के.सिंह के नेतृत्व में थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, चौकी करंजी एवं बसदेई से भारी संख्या में पुलिस बल शहर के पुराने रेस्ट हाउस से फ्लैग मार्च प्रारंभ कर, मनेन्द्रगढ़ रोड़, भैयाथान रोड़, केतका रोड़ मानपुर, भट्ठापारा, मण्डी रोड़ सहित कई स्थानों पर मार्च किया। पुलिस के इस फ्लैग मार्च को देखकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को देखते हुये खास सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर आज ये मार्च निकाला गया है जो असामाजिक तत्व के लोगों के लिये कड़ी चेतावनी है। साथ ही त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने लोगों से अपील की।सीएसपी डी.के.सिंह के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्ग में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, चौकी प्रभारी दीपक साहू, राजेश तिवारी, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।
**जयनगर व झिलमिली थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च**
सूरजपुर।विधान सभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता, माॅ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को देखते हुये रविवार 14 अक्टूबर को जयनगर व झिलमिली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर एसडीओपी मनोज धु्रव के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयनगर, झिलमिली, चौकी प्रभारी लटोरी व चेन्द्रा व भारी पुलिस बल के साथ जयनगर से प्रारंभ होकर केनापारा, सिलफिली, कमलपुर, लटोरी, दतिमा, सलका, दवना होते हुये भैयाथान तक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा गया। त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने लोगों से अपील की।फ्लैग मार्ग में थाना प्रभारी जयनगर गोपाल धु्रव, थाना प्रभारी झिलमिली शीतल सिदार, चौकी प्रभारी लटोरी अजहरूद्दीन, चौकी प्रभारी चेन्द्रा एन.के.त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।
**दुर्गोत्सव व दशहरा शांतिपूर्वक मनाने प्रेमनगर पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक अायोजित**
सूरजपुर।शारदीय नवरात्र, दशहरा पर्व आपसी भाईचारे एवं शातिपूर्वक मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की शांति समिति की बैठक लेने हेतु निर्देशित किया था। जिसके परिपालन में 12 अक्टूबर को थाना प्रभारी प्रेमनगर के द्वारा दुर्गा बाड़ी प्रेमनगर में दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक लेकर दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व आपसी भाईचारे, सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील किया।
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018
एक दिन में 67 अनियमित नंबर प्लेट लगाने वालों पर सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई
*सूरजपुर पुलिस ने निजी वाहनों पर पदनाम लिखे 67 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही (विस्तृत जानकारी के लिये click करें)
सूरजपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूरजपुर पुलिस एलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर जिले के थाना चौकी की पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में छोटे बड़े वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से अब तक सूरजपुर जिले के थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा 67 निजी वाहन जिनमें पदनाम लेख लिखे हुये थे उन वाहन के चालकों को हिदायत देकर पदनाम के प्लेट उतरवाई गई और उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 13 हजार 4 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित किया है, और यह अभियान निरंतर जारी है।
![]() |
| साभार नई दुनिया |
![]() |
| साभार नई दुनिया |
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018
सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर एक दिन में पकड़े 12 स्थाई वारंटी व 25 गैर जमानतीय वारंटियों को
** 1 सितबंर से अब तक 208 स्थाई वारंट और 283 गिरफ्तारी वारंट हुए तामील
सूरजपुर।घटना घटित कर वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों के अलावा माननीय न्यायालय से जारी किये गये गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए स्थाई वारंटी एवं गैर जमानती वारंट तामिली की माॅनिटरिंग करने जिले के राजपत्रित अधिकारियों को नियुक्त किया है।गुरूवार 10 अक्टूबर को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर जिले के थाना चौकी, दिगर जिला व राज्य के 12 स्थाई वारंटियों एवं 25 गैर जमानतीय वारंटियों को पकड़ा है। वारंटियों की धरपकड़ में पुलिस के 10 से अधिक टीमे लगी हुई है, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इसी के साथ चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दिनांक 1 सितम्बर से अब तक 208 स्थाई और 283 गिरफ्तारी के साथ कुल 491 गैर जमानतीय वारंटों की तामीली की जा चुकी है और कार्यवाही निरंतर जारी है।
रामानुजनगर से अपहृत बालिका उत्तर प्रदेश से दस्तयाब, अारोपी भेजे गये जेल
सूरजपुर। गत् 23 मई को रामानुजनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने 17 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट 25 मई को थाना रामानुुजनगर में किये जाने पर पुलिस ने गुम इंसान कायम करते हुये अपराध क्रमांक 79/18 धारा 363 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्ध किया।
विवेचना के दौरान अपहृत बालिका के उत्तरप्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को दी गई जिस पर उन्होंने अपहृत बालिका को दस्तयाब कर अज्ञात आरोपी को पकड़ने थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश रवाना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस टीम के द्वारा उत्तरप्रदेश के जिला सम्भल, थाना रजपुरा अन्तर्गत डुख्टाखुर्द में पतासाजी कर वहीं के 19 वर्षीय विकास उर्फ उदय प्रकाश यादव पिता नेकसे के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से ट्रान्जिट रिमाण्ड लेकर पुलिस टीम थाना रामानुजनगर पहुंची और विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि ग्राम कल्याणपुर निवासी मंगल सिंह के कहने पर रामानुजनगर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू यादव ने अपहृत बालिका को उत्तरप्रदेश भगाकर ले गया था और यह कहा था कि बाद में आकर शादी कर लूंगा। मामले में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर ए.टोप्पो, एसआई निर्मल वर्मा, साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा, अारक्षक युवराज यादव, रोशन सिंह, अत्यंबर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण सक्रिय रहे।
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018
सूरजपुर पुलिस द्वारा नगर /ग्राम रक्षा समिति का सम्मेलन हुआ आयोजित
![]() |
| कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को स्मृति चिन्ह भेंट की गई। |
* समिति के सदस्यों को परिचय पत्र किया गया वितरित
* सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पुलिस ने किया प्रोत्साहित
* नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को मतदान करने हेतु किया जागरूक
* घटना दुर्घटना की त्वरित सूचना देने थाना/चौकी स्तर पर बनेगी नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की वाट्सएप ग्रुप
सूरजपुर। नगर/ग्राम में होने वाले घटना, दुर्घटना, अपराध की सूचना पुलिस को त्वरित मिले ताकि घायल अथवा पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करते हुये आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके, ग्रामों में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने के साथ ही नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों में ऊर्जा के संचार भरने हेतु के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों को दिया था।
इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार 10 अक्टूबर को सूरजपुर पुलिस के द्वारा ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन सूरजपुर स्थित सेवाकुंज में आयोजित किया जिसमें थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, चौकी करंजी एवं बसदेई के 400 नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुये।
सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी कम करना है जिसमें नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही है। आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों की सूचना देने, सूरजपुर जिले की जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की संख्या काफी कम है जिससे पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ऐसी स्थिति में नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग बेहद सार्थक सिद्ध होता है, गांव में परिवारिक मामले होने पर उन्हें महिला सेल में जाने की समझाईश देने, पहले से सावधान रहने ताकि कोई घटना ही न हो, थाना व चौकी स्तर पर अपराध की सूचना सहित किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना की सूचना एवं फोटो वाट्स एप पर दिये जाने हेतु ग्रुप बनाने की जानकारी देते हुये सक्रिय रहकर पुलिस का सहयोग करने एवं आगामी आयोजन महिलाओं के विषयों पर लेकर आयोजित किये जाने की बात कही।
इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि आज इस सम्मेलन में आये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य जो पुलिस के साथ सदैव कदम से कदम मिलाकर पुलिस के कार्यो में सहयोग देते है, अपने क्षेत्र में निष्पक्ष रहकर कार्य करते हुये पुलिस को यथा समय घटना, दुर्घटना व अपराध की सूचना दे ताकि पुलिस प्रभावी कार्यवाही करें, आप सभी की एकता व सहयोग से ग्रामों में अपराधों पर नियंत्रण में करने में मदद् मिलेगी, 24 घण्टे में एक अच्छा कार्य करने, सामाजिक व व्यक्तिगत् कार्यो से पहचान बनती है अच्छे कार्य कर अपनी अच्छी छवि बनाने एवं दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने हेतु कहा।
इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव ने कहा कि आप सब अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने से कई प्रकार के अपराधों को घटित होने से रोका जा सकता है, घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने सहित फोन से होने वाले ठगी के बारे में ग्राम के लोगों को अवगत कराकर उन्हें ठगी होने से बचाने हेतु कहा।सम्मेलन को थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा के द्वारा नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को साईबर क्राईम, फोन के द्वारा ठगी की जानकारी देते हुये उनसे बचाव के तरीके बताये।
* अागामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये किया गया जागरुक...
सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विधान सभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक किये जाने पर सम्मेलन में आये हुये समिति के सभी सदस्यों ने एकसुर में खडे होकर मतदान करने के बाद लगे निशान को दिखाने का संकेत देकर मतदान के प्रति अपनी रूचि प्रदर्शित किया।सम्मेलन में आये हुये नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस द्वारा जारी परिचय पत्र भी वितरित किया गया।इस सम्मेलन में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी बसदेई दीपक साहू एवं चौकी प्रभारी करंजी राजेश तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित नगर/ग्राम रक्षा समिति के 400 सदस्यगण उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।



























