रविवार, 22 दिसंबर 2019

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने डाकमत पत्र के जरिए किया अपने मताधिकार का प्रयोग..........

चुनाव ड्यूटी में कर्तव्यस्थ पुलिस कमियों ने भी डाकमत पत्र के जरिए किया मतदान....

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकाय के जिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मतदाता थे उन्होंने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने इस लोकतंत्र के महापर्व में डाकमत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र सूरजपुर, विश्रामपुर, भटगांव, जरही एवं प्रतापपुर क्षेत्र के 61 पुलिस कर्मियों ने भी डाकमत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस के इन अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने ड्यूटी के निर्वहन के साथ-साथ एक जागरूक मतदाता का परिचय दिया और नगरीय निकाय चुनाव में डाकमत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुलिस अधीक्षक ने रूचि लेकर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी नगरीय निकाय चुनाव में मतदान केन्द्र अथवा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगी थी उन्हें डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया था।

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च.............

*नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के जवानों ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर सूरजपुर नगर में निकाला फ्लैग मार्च।*

*सूरजपुर, विश्रामपुर, भटगांव, जरही एवं प्रतापपुर में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च।*

*फ्लैग मार्च में कार्यपालिक दण्डाधिकारी भी रहे मौजूद।*

सूरजपुर। आगामी 21 दिसम्बर को नगरीय निकाय के चुनाव होने है। सूरजपुर नगर में नगरीय चुनाव को लेकर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर मतदान करने तथा मतदाताओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास का भाव बनाए रखने, शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर *फ्लैग मार्च* पूरे शहर में निकाला। फ्लैग मार्च के लिए पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी कोतवाली सूरजपुर में एकत्र हुए थे जिन्हें *कलेक्टर सूरजपुर श्री दीपक सोनी* एवं *पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा* ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। *कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक* के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च कोतवाली सूरजपुर से शुरू हुआ जो मेन रोड़, सुभाष चौक, अग्रसेन चौक से भैयाथान रोड़, पंचदेव मंदिर, मस्जिदपारा, मनेन्द्रगढ़ रोड़, राममंदिर चौक, नया बाजारपारा, बड़कापारा, महुआपारा चौक, केतका रोड़ होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा और नवापारा मार्ग से होते हुए फ्लैग मार्च कोतवाली में पहुंची। जवानों ने नगरवासियों को निष्पक्ष व भयमुक्त होकर अधिकाधिक मतदान करने को प्रेरित किया गया। नगरवासियों ने उत्सुकता से फ्लैग मार्च को देखा। जिले में कई स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी प्वाईन्ट पहले की लगाई जा चुकी है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे सहित कई थाना-चौकी, जिला पुलिस कार्यालय व पुलिस लाईन के 300 से अधिक पुलिस के अधिकारी व जवान फ्लैग मार्च में सम्मिलित रहे।

*विश्रामपुर व प्रतापपुर पुलिस ने निकली फ्लैग मार्च।*

डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, एसडीएम सूरजपुर शिव बनर्जी की अगुवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय सहित पुलिस के करीब 200 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला और जब यह फ्लैग मार्च बस स्टैण्ड पहुंची उसी दौरान सूरजपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने इसका जायजा लिया। प्रतापपुर पुलिस का फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.एस.महिलाने, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार व एसडीएम प्रतापपुर पी.एस.पैंकरा के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें थाना प्रभारी के.पी.चौहान सहित थाना-चौकी के करीब 150 से अधिक पुलिस के जवान सम्मिलित रहे।

*भटगांव व जरही में भी निकली पुलिस फ्लैग मार्च।*

एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीएम भैयाथान प्रकाश राजपूत की अगुवाई में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट सहित विभिन्न थाना-चौकी के करीब 175 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भटगांव एवं जरही में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने फ्लैग मार्च निकाली।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने स्ट्रांग भटगांव व जरही का किया औचक निरीक्षण......

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी किस्म की कोताही न बरतने सीएएफ के जवानों को दिए निर्देश...

सूरजपुर। नगरीय निकाय चुनाव हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम से चुनाव सामग्री का वितरण एवं चुनाव समाप्ति बाद वापस चुनाव सामग्री जमा किया जाना है। बुधवार 18 दिसम्बर की देर रात्रि भटगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व जरही के मैत्री भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम का पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे सीएएफ के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी किस्म की कोताही न बरते, मुस्तैदी से ड्यूटी करें। उन्होंने जवानों को कहा कि थाना से कनेक्टिविटी हेतु वायरलेस हैंडसेट दी गई है प्रत्येक घंटे थाना को खैरियत से अवगत कराए। उन्होंने जवानों से सेट पर थाना को प्वाईट भी दिलवाई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवानों को कहा कि अनाधिकृत व्यक्ति को कतई प्रवेश न करने दें। किसी प्रकार की समस्या पर तत्काल थाना प्रभारी को अवगत हेतु कहा। थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट को स्ट्रांग रूम के जवानों से सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भटगांव व जरही के कई मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, निरीक्षक केशव नारायण आदित्य, भूपेन्द्र कुर्रे, एसआई आराधना बनोदे, एएसआई संजय सिंह उपस्थित रहे।

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

कोतवाली सूरजपुर से फरार हुए अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा...........

सूरजपुर। कोतवाली सूरजपुर में पंजीबद्व अपराध क्रमांक 466/19 धारा 363, 366 भादवि के मामले में दिनांक 16/12/19 को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की मामले के अपहृता को अपचारी बालक ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अपचारी बालक के कब्जे से अपहृता को दस्तयाब कर अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया। मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं जबरन अनाचार करने पर प्रकरण में धारा 376 भादवि, पाक्सो एक्ट की धारा 6 एवं एसटीएससी एक्ट की धारा जोड़ी गई। 17 दिसम्बर की सुबह मामले के अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर अपचारी बालक के विरूद्व धारा 224 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व किया।
अपचारी बालक के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने फरार अपचारी बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ने हेतु थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला व थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय व उनकी पुलिस टीम को निर्देशित किया।
पुलिस की संयुक्त टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुखबीर की सूचना पर फरार अपचारी बालक को उसके गृहग्राम से पकड़ा और पुलिस अभिरक्षा में लिया। फरार होने के बाद से अपचारी बालक अपने गांव में लुक-छिप कर रह रहा था। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में अपचारी बालक के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरेश साहू, रावेन्द्र पाल, रामकुमार नायक, राजू तिवारी, कुन्दन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

रामानुजनगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अन्धे कत्ल की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार...........

पुरानी रंजीश को लेकर दिए वारदात को अंजाम

सूरजपुर। गत् 17 दिसम्बर 2019 को सूचक कुमेत बाई पति तुलसी उम्र 45 वर्ष जाति अगरिया ग्राम केतका माझापारा थाना सूरजपुर की कैम्प राजापुर पण्डरीपानी जंगल में देहाती मर्ग इन्टीमेशन चाक करायी कि दिनांक 14 दिसम्बर 2019 के रात्री करीब 8.00 बजे इसका दामाद साधारण अगरिया इसके पति तुलसी अगरिया पिता स्व. कलम साय अगरिया को घर से घुमने के नाम पर केतका बाजार की ओर लेकर निकला था जो रात्री करीब 10.00 बजे इसका दामाद साधारण अगरिया इसके घर आकर बताया की इसके पति तुलसी अगरिया को दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में बैठाकर आमगांव की ओर ले गये है उसी दिन से इसका पति घर वापस नही आया जिसका यह आसपास पता तलाश करती रही।
17 दिसम्बर 2019 के सुबह 11.00 बजे गांव का योगेन्द्र ने कुमेत बाई को बताया की राजापुर पण्डरी पानी जंगल में एक व्यक्ति का अधजला लाश मिला है सूचना पाकर यह राजापुर जंगल जाकर देखी तो गांव के सरपंच पति बाबुलाल सिंह व कोटवार शिवधारी तथा अन्य लोग मिले जो इसे लाश के पास ले गये। तब यह लाश व उसे कुछ दूरी पर अपने पति के लुंगी को देखकर पहचान गई कि लाश इसके पति का ही है, इसके पति के छाति और चेहरा में पैरा से कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगा दिया है कि रिपोर्ट पर देहाति मर्ग एवं देहाति नालसी चाक कर जांच पंचनामा कार्यवाही मंे लिया गया। जांच पंचनामा कार्यवाही के दौरान पाया गया की मृतक तुलसी अगरिया के गर्दन पर धारदार हथियार से दो बार प्रहार कर गला को काट दिया गया तथा मृतक के सिर के पीछे धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या किया गया तथा मृतक की पहचान न हो सके इस नियत से मृतक के कमर के ऊपर सिर तक के भाग को पैरा डालकर जलाया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी घटना स्थल राजापुर पण्डी पानी जंगल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक, एफएसएल अधिकारी एस.के.सिंह ने घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने रामानुजनगर पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिया।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के नेतृत्व में संदेही साधारण अगरिया को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो घटना के बारे में बताया की यह अपने ससुर मृतक तुलसी अगरिया के घर ग्राम केतका में रहता था जो आरोपी साधारण अगरिया का ससुर से विवाद हो जाने के कारण मृतक तुलसी अगरिया अपने घर से आरोपी को निकाल दिया था जिससे आरोपी साधारण अगरिया अपने पत्नी के साथ किराये के मकान में ग्राम केतका में रहता था। घर से निकाले जाने के बात पर से ही पिछले 6-7 माह पूर्व आरोपी का मृतक से विवाद हुआ था जो आरोपी साधारण अगरिया अपने जीजा शंम्भु अगरिया के साथ मिलकर मृतक को मारपीट किये थे जो मृतक सूरजपुर अस्पताल से ईलाज कराकर वापस आया और करीब 2 माह बाद आरोपी साधारण को गाली गलौज कर मारपीट किया था इसी बात से आरोपी साधारण अगरिया तथा उसका भाई सहादन अगरिया, जीजा शंम्भु अगरिया मृतक से रंजीश रखने लगे तथा तीनों आरोपी मृतक को जान से मारने की योजना बनाये और
घटना दिनांक 14.12.19 को आरोपी साधारण अगरिया मृतक को अपने किराये के मकान में बुलाकर लाया जहां आरोपी साधारण अगरिया व उसका भाई सहादन अगरिया व मृतक मिलकर शराब पिये तथा आरोपी लकडी का चैकट लेने राजापुर पण्डरी पानी जंगल जाना है कहकर सायकल में बैठाकर राजापुर ले गये, जहां शंम्भु अगरिया मिला जो बनाये गये योजना के मुताबिक साधारण अगरिया, सहादन अगरिया व शंम्भु अगरिया लकडी का चैकट लेने के बहाने मृतक को जंगल ले गये जहां तीनों व्यक्ति मिलकर मृतक तुलसी अगरिया को टांगी, डण्डा व पत्थर से मारकर हत्या कर दिये तथा मृतक को पैरा से जला दिये और सभी अपने अपने घर चले गये। उक्त घटना में आरोपी साधारण अगरिया की मां सुखमेन बाई भी शामील थी। मामले में पुलिस ने टांगी एवं डण्डा बरामद कर अपराध क्रमांक 208/19 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर आरोपी ग्राम राजापुर, थाना रामानुजनगर निवासी 30 वर्षीय साधारण अगरिया पिता स्व. पवनसाय, 19 वर्षीय सहादन अगरिया पिता पिता स्व. पवनसाय अगरिया, 48 वर्षीय सुखमेन बाई पति स्व. पवन साय अगरिया एवं ग्राम केतका माझापारा निवासी 30 वर्षीय शंभू अगरिया पिता स्व. रामसुन्दर को विधिवत् गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल ध्रुव, एएसआई रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती, आरक्षक अमलेश्वर सिंह, रामसकल, मोहम्मद अकरम, दीपक यादव, मितेश मिश्रा व राजेन्द्र कंवर सक्रिय रहे।

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक्षा के हरसंभव कदम उठाने दिए निर्देश..........

आटो-रिक्शा चालकों की बैठक ली थाना प्रभारी विश्रामपुर ने

सभी आटो-रिक्शा में चालक का नाम व मोबाईल नंबर लेख कराने दिए सख्त निर्देश

महिलाओं को सुरक्षित सफर व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने आटो-रिक्शा चालकों को दिया निर्देश

सूरजपुर। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित अपराधों पर संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही किए जाने, आवागमन के दौरान महिलाएं अपने तय स्थान पर सुरक्षित पहुंचे, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग तरह के जागरूकता कार्यक्रम तथा इनकी सुरक्षा के कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिया है। ज्ञात हो कि 11 दिसम्बर 2019 को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, सेनानियों एवं एसडीओपी की विडियों कान्फ्रेंस में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में गत् दिवस विश्रामपुर पुलिस द्वारा आटो रिक्शा चालकों की बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया। बैठक में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय ने महिला सुरक्षा के विषय पर आटो रिक्शा चालकों को जागरूक किया तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा एक संवेदनशील विषय है। इसलिए पुलिस के साथ-साथ आप सभी का सहयोग जरूरी है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाएं आने-जाने के लिए अधिकतर टैक्सी साधनों का उपयोग करती है। आटो रिक्शा चालक दिन-रात शहर के सड़कों पर घूमते है वे पुलिस की आंख व कान बनकर अपराध की रोकथाम व अपराधियों को पकड़वाने में विशेष भूमिका अदा कर सकते है। खासकर रात्रि के समय आटो में सवार होने वाली महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने व सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में उनकी हर संभव सहायता करने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी स्थान पर दुव्यवहार हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बुजुर्ग और महिलाओं के लिए सीट का इंतजाम करें ताकि उनको सहज महसूस हो।
थाना प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय ने आटो रिक्शा चालकों को कहा कि बस अथवा आटो स्टैण्ड पर आने-जाने वाली महिलाओं को अपने-अपने वाहनों में सवारी के रूप में बैठाने के लिए घेर कर खड़े न हो, इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। आटो-टैक्सी चालकों का कड़े शब्दों में कहा कि सभी अपने-अपने वाहनों में अपना नाम एवं मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाए।
इस दौरान एएसआई विमलेश सिंह, उमेश सिंह, सोहन सिंह, राम सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सहित काफी संख्या में आटो रिक्शा चालकगण मौजूद रहे।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने छेड़छाड़ के आरोपी को दी कठोर कारावास व अर्थदण्ड की सजा......

सूरजपुर। गत् वर्ष दिनांक 16/10/2018 को थाना सूरजपुर क्षेत्र की एक महिला अपने घर से पंचायत भवन सोसायटी में चावल लेने जाने के दौरान आरोपी नागेश्वर विश्वकर्मा ने महिला का हाथ बाह पकड़कर बेईज्जत करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर गाली गलौज कर सिर में मार कर चोट पहुंचाया एवं अनुसूचित जाति का जातने हुए जातिगत गाली-गलौज कर छेडछाड़ करते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाया। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता के द्वारा थाना अजाक सूरजपुर में किए जाने पर धारा 354, 294, 323 भादवि 3(1)(डब्ल्यू)(आई) एसटीएससी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की विवेचना डीएसपी अजाक बी.एस.केरकेट्टा के द्वारा किया गया एवं प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश किया।
इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश श्री हेमन्त सराफ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। माननीय न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुये पीड़िता, गवाहों के कथन, डाॅक्टर की रिपोर्ट एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी नागेश्वर विश्वकर्मा को धारा 354 भादवि में 01 वर्ष कठोर कारावास व 2 सौ रूपये का अर्थदण्ड, धारा 294 भादवि में 01 माह कठोर कारावास 100 रूपये अर्थदण्ड, धारा 323 भादवि में 06 माह कठोर कारावास 200 रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 3(1-डब्ल्यू-आई) एसटीएससी एक्ट में 01 वर्ष कठोर कारावास व 200 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्रों को जागरूकता देने बनाई टीम..........


स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्रों को दी गई प्रशिक्षण व जानकारियां

घटना, दुर्घटना व अपराध की सूचना पुलिस तक पहुंचाने किया अपील

पुलिस अधिकारियों ने एसपीसी के छात्रों के जिज्ञासा का किया गया समाधान

छात्रों ने कहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट से जुड़ने पर हमें गर्व है

कार्यक्रम में कैडेट के परिजन रहे उपस्थित

पुलिस के कार्यो में सहयोग करेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट

सूरजपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय की स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम स्कूल आधारित युवाओं के विकास के लिए तैयार की गई है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट को इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण देकर इन्हें संवेदनशील व जिम्मेदार बनाने ताकि वे अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद कर सके। योजना का कुशल क्रियान्वयन पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने एसपीसी से जुड़े छात्रों को पुलिस के कार्यो की जानकारी, यातायात नियमों से अवगत कराकर उसकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने, स्मार्ट पुलिसिंग के तहत् आम जनता से मधुर संबंध स्थापित करने, इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण देने सहित अन्य जानकारियां से अवगत कराने हेतु कई पुलिस अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार 14 दिसम्बर को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के चयनित स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्रों को जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय भवन में किया गया। इस आयोजन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के परिजन भी उपस्थित रहे।
यातायात प्रभारी आर.सी.राय ने एसपीसी के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सुुव्यवस्थित एवं दुर्घटनारहित यातायात के लिए आवश्यक है कि वाहन के उपयोग करने वाले एवं सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक को यातायात के नियमों की पूर्ण जानकारी हो, छात्राओं को अनुशासन में रहकर लक्ष्य की दिशा में बढ़ने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा विभिन्न कार्यवाहियों सहित अन्य अनुभवों की जानकारी दी। स्कूल आने-जाने के दौरान सड़क पर विशेष सावधानी बरतने को कहा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
इस दौरान एसआई अजहरूद्दीन ने एसपीसी के छात्रों को पुलिस की भूमिका और उनके कार्यो, अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण, धोखाधड़ी के शिकार ग्रामीणजन न हो इस दिशा में किए जा रहे पुलिस के प्रयासों से अवगत कराया। चयनित कैडेट को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के कार्याे एवं पुलिस क्यों आवश्यक है इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जे.जे.एक्ट, पास्को एक्ट, एटीएम फ्राड, आनलाईन ठगी व विभिन्न माध्यमों से हो रहे ठगी की जानकारी से कैडेट को अवगत कराया और उससे बचाव के उपाए बताए।
चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह ने कहा कि पुलिस वह एजेंसी है जो कानून के शासन को लागू करती है और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखती है। पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपराध को रोकना, अपराध का पता लगाना और उसकी जांच करना है। नागरिकों के अधिकार, उनकी स्वतंत्रता, व्यक्तिगत् गरिमा को बनाए रखना तथा सार्वजनिक व्यवस्था यातायात का सुचारू संचालन भी पुलिस का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। चौकी प्रभारी ने एसपीसी के बच्चों को कहा कि एक स्थान पर चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब यह जानकारी कैडेट अपने परिजनों, सहपाठियों, पड़ोस के लोगों तक पहुंचाए। यातायात के प्रधान आरक्षक चमरू राम पैंकरा ने यातायात संकेतो का डेमो के माध्यम से जानकारी दी।

घटना, दुर्घटना व अपराध की सूचना पुलिस तक पहुंचाने किया अपील।

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्रों को पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस कंट्रोल रूम एवं अपना मोबाईल नंबर की नोट कराया और कहा कि किसी विषम परिस्थिति, अपराध, घटना अथवा दुर्घटना की सूचना हमें दें पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। इस अवसर पर यातायात प्रभारी आर.सी.राय ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार किस प्रकार दी जाती है उसका डेमो के माध्यम से अवगत कराया साथ ही घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधिकारियों ने एसपीसी के छात्रों के जिज्ञासा का किया गया समाधान।

जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के कई छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से एसपीसी कैडेट कमलसाय ने कहा कि नशा को रोकने हेतु पुलिस क्या प्रयास कर रही है जिस पर चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के मार्गदर्शन में वहृद जन जागरूकता अभियान जिले के थाना-चैकी क्षेत्र में चलाया जा रहा है, लोगों को नशा के दुष्परिणाम से अवगत कराया जा रहा है साथ नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। चैकी प्रभारी ने छात्रों को कहा कि अपनी जिज्ञासा को दबाकर न रखे उसे बताए ताकि उसका समाधान किया जा सके।

छात्रों ने कहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट से जुड़ने पर हमें गर्व है।

कार्यक्रम में एसपीसी के छात्रों ने कहा कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट से जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा है, अध्ययन के साथ ही हम कैडेट बनकर अनुशासन में रहकर शिक्षा के साथ ही समाज के हित में कार्य करने का अवसर मिला। एसपीसी से जुड़ने पर परिजनों भी प्रसन्नता है।

कार्यक्रम में कैडेट के परिजन रहे उपस्थित।

कार्यक्रम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के परिजन भी सम्मिलित हुए जिन्हें उनके बच्चों को एसपीसी से जोड़ने का उद्धेश्य एवं उनके कार्यो के बारे में जानकारी दी गई जिस पर उनके अभिभावकों ने इस कदम की सराहना की।

पुलिस के कार्यो में सहयोग करेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट।

एसपीसी के छात्र यातायात व्यवस्था के तहत् यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर पुलिस के कार्यो में सहयोग प्रदान कर रहे है।

इस दौरान प्राचार्य लेफ सिंह, आर.डी.सिंह, एस.एन.नसीम, प्रवीण तिवारी, ओ.पी.राजवाड़े, एनसीसी प्रभारी सुनील दत्त तिवारी, प्रियंका मिश्रा, मुकेश सिंह, डी.एन.चौबे, गुलाबचंद साहू, कमलेश पाण्डेय, आंचला राजवाड़े, एसपीसी प्रभारी योगेश पाण्डेय, छात्रावास अधीक्षक श्री सिसोदिया, हीरामणी पाण्डेय, एसपीसी छात्र के परिजन, एनसीसी एवं स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्र उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी सहायक बैंक मैनेजर को रामानुजनगर पुलिस द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा से किया गया गिरफ्तार..........

मामला सेन्ट्रल बैंक रामानुजनगर का है....

सूरजपुर: प्रार्थी डाॅ0 दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिता श्री नारायण प्रसाद विश्वकर्मा निवासी रामानुजनगर के द्वारा दिनांक 19.10.19 को लिखित रिपोर्ट दिया की इसके होम लोन 20 लाख रूपये स्वीकृत रकम में से 5 लाख रूपये दिनांक 27.05.19 को राजेश शंकर दास के खाता में डेबिट कर उसी दिन मिथलेश कुमार पिता गौतम कुशवाहा ग्राम बरहोल के लोन को जमा किया गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 157/19 धारा 420,409,467,468,471,120,(बी) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दूसरे मामले में ग्राम द्वारिकापुर निवासी परमेश्वर यादव द्वारा लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पंचायतों में बिल्डींग मटैरियल सप्लाई करने का का करता है जो जनपद कार्यालय रामानुजनगर प्रेमनगर सूरजपुर भैयाथान प्रतापपुर के मनरेगा के पोल, जाली, जी आई वायर व अन्य सामग्री निर्माण कर निर्माण कार्य में सप्लाई किया है जिसकी राशि सेन्ट्रल बैंक शाखा रामानुजनर के खाते में आता है जिसमें से विभिन्न तिथियों में कुल 90 लाख 32 हजार 880 रूपये को गलत तरीके से आहरण कर गबन किया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/19 धारा 420,409,467,468,471,120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध पंजीबद्व होने के बाद से ही फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने दिए थे साथ ही आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित की थी।
दोनों मामलों में फरार आरोपी सुरेन्द्र सुरई मराण्डी जो अपराध पंजीबद्व होने के बाद से ही फरार चल रहा था जो पुलिस टीम को नई तकनीक की मदद एवं विश्वसस्त मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी भुवनेश्वर उड़ीसा में है जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम को भुवनेश्वर उड़ीसा रवाना किया।

पुलिस टीम ने दिगर राज्य उड़ीसा जाकर सूझबूझ का परिचय देते हुये दोनों मामलों में फरार आरोपी सहायक बैंक मैनेजर सुरेन्द सुरई मराण्डी पिता बुधन मराण्डी उम्र 35 वर्ष पता जलेश्वर (बालेश्वर) भुवनेश्वर उड़ीसा को अभिरक्षा में लिया और दिनांक 13.12.19 को रामानुजनगर में लाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम ने इसके पूर्वक फरार आरोपी सचिन गोविन्द राव गायकवाड की गिरफ्तारी हेतु टीम महाराष्ट्र गई थी वह आरोपी सचिन गोविन्द राव गायकवाड को आकोला महाराष्ट्र से पुलिस अभिरक्षा में लेकर दिनांक 22.11.19 को रामानुजनगर लाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व सेन्ट्रल बैंक शाखा रामानुजनगर हुए गबन हुए मामले में प्रार्थी राधेश्याम सिंह आ0 स्व0 उमाशंकर उम्र 45 वर्ष सा0 थाना रामानुजनगर के द्वारा थाना में उपस्थित होकर दिनांक 19.10.19 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के द्वारा मुद्रा लोन प्राप्त करने हेतु सेन्ट्रल बैंक प्रबंधक आलोक गुप्ता को फार्म भरकर दिया गया था व लोन स्वीकृति के सम्बंध में पूछने पर आलोक गुप्ता द्वारा प्रार्थी को टाल मटोल कर लोन स्वीकृत नहीं हुई है कहते रहा और बाला बाला दिनांक 01.03.19 को प्रार्थी का मुद्रा लोन स्वीकृत करते उसी दिन लोन की रकम अली अहमद, करन सिंह, अकबर, मनोज कुमार पात्रे एवं दिनंाक 02.03.19 को धन सिंह के खाते में हस्तान्तरण करते रूपया गबन करने के आधार पर अपराध क्रमांक 156/19 धारा 420,409,467,468,471,120,(बी) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त तीनों अपराध पंजीबद्व होने के बाद पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा द्वारा जिला स्तर पर पुलिस टीम गठित का प्रकरण के आरोपीगण की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन पर रामानुजनगर पुलिस एवं गठित टीम के द्वारा बैंक कैशियर आरोपी अभिषेक मण्डल पिता जयबन्धु मण्डल उम्र 24 वर्ष सा0 मदनपुर थाना जयनगर को दिनांक 19.10.19 को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया तथा प्रकरण के तत्कालीन शाखा प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता तथा कैशियर देवेश कुमार लाल खेर तथा सचिन गोविन्द राव गायकवाड, सुरेन्द्र सुराई मराण्डी के फरार रहने पर मुख्य आरोपी आलोक कुमार गुप्ता पिता स्व. अजय कुमार गुप्ता सा0 जक्कनपुर थाना गर्दनीबाग थाना पटना को झारखण्ड भेजा गया था जो टीम ने आरोपी आलोक गुप्ता को दबिश देकर दिनांक 02.11.19 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी आलोक गुप्ता को पुलिस गिरफ्त से बचाने एवं उसे भगाने में सहयोग करने वाले सहयोगी आरोपी मो0 रफीक उर्फ बौना एवं आलोक शुक्ला उर्फ सोनू को धारा 212 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से उसे पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रार्थी राधेश्याम सिंह के खाते से पैसा गलत तरीके से प्राप्त करने वाले खाता धारक अकबर अली आ0 मो0 यासिन उम्र 42 वर्ष सा0 त्रिपुरेश्वरपुर एवं करण सिंह आ0 रामगोपाल सिंह उम्र 34 वर्ष सा0 गोविन्दपुर हाल मुकाम देवनगर को दिनांक 06.11.19 को एवं मनोज कुमार पात्रे पिता छन्दुलाल पात्रे उम्र 42 वर्ष निवासी भुवनेश्वरपुर को दिनांक 07.11.19 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल ध्रुव, एसआई बीडी यादव, अजहरूद्दीन, एएसआई माधव सिंह, बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, राजेश पैंकरा, आरक्षक बेचु सोलंकी, देवान सिंह, फिरोज खान, वेदप्रकाश राजवाड़े, संतोष ठाकुर एवं संजय राजपूत सक्रिय रहे।

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने विडियों कान्फ्रेसिंग में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश.......

महिलाओं के विरूद्व होने वाले अपराधों की जल्द विवेचना पूर्ण करने दिए निर्देश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी ने बुधवार 11 दिसम्बर 2019 को प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, सेनानियों एवं एसडीओपी की विडियों कान्फ्रेसिंग ली। इस दौरान पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के अलावा विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.विज, एडीजीपी श्री अशोक जुनेजा, श्री हिमांशु गुप्ता, आईजी रायपुर श्री आनंद छाबड़ा एवं डीआईजी श्री ओ.पी. पाल भी उपस्थित रहे। 
विडियों कान्फ्रेसिंग में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ ने महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों पर संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने महिलाओं की शिकायत अथवा अपराध पर पुलिस को क्विक रिस्पांस के तहत् मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही करने को कहा है। थानों में सुव्यवस्थित महिला डेस्क में महिला अधिकारी को मौजूद रहने एवं थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर त्वरित कार्यवाही करने एवं थाना-चौकी प्रभारियों को यदि कोई महिला आपातकालीन स्थिति में फोन करती है तो उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में पूरी गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए है। 
पुलिस महानिदेशक के विडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार एवं डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।