सूरजपुर । सूरजपुर जिले के 104 आरक्षकों ने दी प्रधान आरक्षक पद की पदोन्नति हेतु प्रारंभिक परीक्षा। आज सूरजपुर के विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ 104 आरक्षकों ने प्रधान आरक्षक ‘‘अ’’ वर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय की उपस्थिति में दी। इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी अजाक बी.एल.केहरी, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, स्थापना प्रभारी आनंदराम पैकरा, सुनील वर्मा, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, थाना प्रभारी अजाक तरशीला टोप्पो, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, एसआई के.एस.पैकरा एवं एएसआई राजेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
शनिवार, 25 फ़रवरी 2017
एकदिवसीय कार्यशाला: साक्ष्य संकलन एवं उनकी न्यायालय में प्रस्तुति ...
सूरजपुर।लोक अभियोजन संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार उप संचालक लोक अभियोजन सूरजपुर के तत्वाधान में दाण्डिक प्रकरणों में साक्ष्य संकलन एवं उनकी न्यायालय में विधिवत प्रस्तुति विषय पर गत् 12 फरवरी दिन रविवार को साधुराम सेवाकुंज सूरजपुर में एक दिवसीय कार्यशाला/सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यशाला/सेमीनार में मुख्य अतिथि श्री कमलभान सिंह सांसद सरगुजा लोक सभा क्षेत्र, अध्यक्ष श्री जी.आर. चुरेन्द्र कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर व कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर.पी.साय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, श्री एस.के. मिश्रा संयुक्त संचालक लोक अभियोजन सरगुजा रेंज एवं नोडल अधिकारी उच्च न्यायालय बिलासपुर, सुश्री दीपा कटारे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सूरजपुर, श्री पुनीत राम गुरूपंच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सूरजपुर एवं श्री टी.पी. साहू नगर पालिका अध्यक्ष सूरजपुर उपस्थित रहे। सेमीनार के प्रारंभ में जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं प्र.उप संचालक अभियोजन सूरजपुर श्री दिनेश कुमार गिरी द्वारा कार्यशाला/सेमीनार के आयोजन की उपयोगिता के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला/सेमीनार को विधि के विशेषज्ञ (जानकार) वक्ताओं द्वारा संबोधित करते हुए निर्धारित विषय के संबंध में उपयोगी व्याख्यान दिये गये एवं उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यालय में सरगुजा रेंज के सभी जिलों से प्रतिभागियों के रूप में अभियोजन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित लगभग 200 लोग उपस्थित अतिथियों, व्याख्यानकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सेमीनार के सफल आयोजन में अभियोजन विभाग सूरजपुर में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों क्रमश: दिग्विजय दयाल, शिवशंकर बंजारे, पंकज सिंह केषरे एवं कर्मचारी आलोक घोष, अमरदीप देवांगन, आशीष सिंह के साथ-साथ वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एस.के.सिंह एफ.एस.एल. सरगुजा द्वारा विशेष योगदान दिया गया। इस सेमीनार में सूरजपुर जिले के सभी थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस ने 22 अन्तर्राज्जीय जुआड़ियों से 3 लाख 23 हजार 5 सौ 40 रूपये जप्त किया
सूरजपुर | पुलिस ने 22 अन्तर्राज्जीय जुआड़ियों से 3 लाख 23 हजार 5 सौ 40 रूपये जप्त किया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज सदानंद कुमार के अवकाश पर होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय जिला बलरामपुर रामानुजगंज के प्रभार पर है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज हिमांशु गुप्ता के द्वारा रेंज में अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।इसी कड़ी में दिनांक 11/02/17 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कर्री चलगली के जोगेन्दर जायसवाल के घर के पास काफी संख्या में बाहरी एवं क्षेत्रीय लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने जुआड़ियों पर कार्यवाही करने हेतु स्पेशल पुलिस टीम सूरजपुर, थाना चंदौरा एवं थाना चलगली की संयुक्त टीम गठित किया। उक्त तीनों पुलिस टीमों के द्वारा एडिशनल एसपी सूरजपुर एस.आर.भगत एवं एसडीओपी वाड्रफनगर अविनाश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 11/02/17 को ग्राम कर्री चलगली के जोगेन्दर जायसवाल के घर के पास कोठार में जुआ खेल रहे क्रमश: रामनाथ पिता धन्तलाल, शिवकुमार जायसवाल पिता तेजबली, अशोक जायसवाल पिता संतलाल सभी निवासी पेण्डारी, मदनलाल पिता दिगज जायसवाल निवासी गिरवानी, रमेश गुप्ता पिता रामवृक्ष रामानुजगंज, राजाराम पिता भवानी शाहनी निवासी शक्तिनगर, योगेन्द्र जायसवाल पिता रामगुलाब निवासी रघुनाथनगर, अरविन्द जायसवाल पिता दवादास निवासी बिलौजी बैढ़न, रूद्रनारायण पिता आनंद राम निवासी बरकोल धौरपुर, राजकुमार जायसवाल पिता दिर्गज भगवानपुर अम्बिकापुर, अजय गुप्ता पिता लक्ष्मण सा0 मायापुर अम्बिकापुर, संतोष दास पिता मोहरसाय बौरीपारा, अम्बिकापुर, अजय गोयल पिता लक्ष्मण प्रतापपुर, रामफल अग्रवाल पिता देवराज प्रतापपुर, मनोज पिता सुरेन्द्र जायसवाल प्रतापपुर, संजू श्रीवास्तव पिता वरिष्ट खोरमा, प्रेमसिंह पिता गागर सिंह कुम्दा, रेशमन पिता जगदीश सोड़ी कुम्दा, विपलोदास पिता सुशील सिलौटा, प्रदीप जायसवाल पिता शिवशंकर कर्री चलगली, मुकेश अग्रवाल पिता गिगराज प्रतापपुर, नरेश कुमार पिता महेश राम अगरिया निवासी कर्री चलगली को घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस टीमों के द्वारा जुआ के फड से 3 लाख 23 हजार 5 सौ 40 रूपये नगद, 5 चार पहिया वाहन, 12 नग मोबाईल फोन सहित ताश पत्ती एवं दरी जप्त किया है। उक्त 22 लोगों के विरूद्व थाना चलगली में अपराध क्र. 09/17 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये जुआड़ियों के द्वारा जिले के बार्डर कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा एवं सूरजपुर के जंगलों में बड़े फड जुआ खेलते है ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।पुलिस टीमों की उक्त सफलता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज हिमांशु गुप्ता के द्वारा कार्यवाही करने वाले पुलिस टीमों को 5 हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चलगली उमेन्द्र कुमार टण्डन, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, थाना चंदौरा के एएसआई रविन्द्र प्रताप सिंह, रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, विवेकानंद सिंह, मानिकचंद, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास पटेल, दिनेश ठाकुर, जगत पैकरा, कृष्णकांत पाण्डेय, कृष्णा मरकाम, संतोष गुप्ता, सुबोध पैकरा, मुकेश पैकरा एवं मिथलेष गुप्ता सक्रीय रहे।
शनिवार, 28 जनवरी 2017
ग्राम चुनगडी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हमर दुआर-हमर रखवार कार्यक्रम आयोजित
सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के मार्गदर्शन एवं मुख्य अतिथि में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने एवं पुलिस व जनता के बीच संबंध मधुर, प्रगाढ़ बनाने के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 21.01.2017 को ग्राम चुनगडी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हमर दुआर-हमर रखवार कार्यक्रम अन्तर्गत चलित थाना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगीता संगेम शिक्षिका प्राथमिक शाला उरांवपारा के संगीत से स्वागत कर प्रारंभ किया गया। चलित थाना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम चुनगडी के प्राचार्य रूपनारायण सिंह पैकरा व्याख्याता पंचायत, प्रधान पाठक पंचम राम सिंह, प्रधान पाठिका संगीता संगेम प्राथमिक शाला उरांवपारा चुनगड़ी एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं, अनामिका भगत , अनामिका टोप्पो, रविन्द्र कौर बग्गा, निशा राजवाडे, आशा खैरवार माध्यमिक शाला चुनगडी, रामनाथ सिंह, माध्यमिक शाला व्या0पं0, पीएचसी0 ग्राम चुनगडी के डाॅ0 बृजेश कुशवाहा, आसिब खान (फार्मास्स्टि), श्रीमती चमेली मली (ए0एन0एम0) इमरान खान (नेत्र सहायक), अनिता राजवाडे (ए0एन0एम0), दलगर राजवाडे (एम0पी0डब्लू) एवं सचिव धनेश्वर सिंह एवं शासकीय हाई स्कूल, माध्यमिक शाला ग्राम चुनगडी के करीब 150 बालक/बालिकाओं एवं करीब 100 गणमान्य नागरिको एवं सरपंच हंस कुमारी सिंह, बी0डी0सी0 मिना सिंह तथा लोक कला मंच के भगत तिर्की को अति0 पुलिस अधीक्षक एस0आर0 भगत के द्वारा महिलाओं, नाबालिग बच्चों के साथ घटित होने वाली घटनाओं से जागरूक करने हेतु शासन के नये प्रावधानो एवं पाक्सो एक्ट की जानकारी दी गई साथ ही चलित थाना में उपस्थित समस्त लोगों को ए0टी0एम0 व मोबाईल द्वारा की जाने वाली ठगी से बचाव के संबंध में तथा बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच, प्रसनल टच को अनदेखी न करने की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी पी0के0 तिवारी द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, बगैर ड्रायविंग लायसेंस के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाने और नियंत्रित धीमे गति में वाहन चलाने, रात्रि में अपर डिपर का उपयोग करने, ओव्हर टेक नहीं करने, जगह मिलने पर अपने दाहिने से निकल कर चलने तथा हमेशा सड़क पर अपने बायें चलने, सड़क क्रास करने से पहले अपने दाहिने बांये देख कर सड़क क्रास करने, हमेशा अपने वाहन को बीमा कृत करने आदि यातायात नियमों की जानकारी देते हुये रोड एक्सीडेंट होने पर आहतों की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को थाने का फोन नम्बर, शासकीय मोबाईल नबंर एवं बीट प्रभारियों के मोबाईल नम्बर नोट कराये गये ताकि किसी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दी जा सके। हमर दुआर- हमर रखवार कार्यक्रम के आयोजन से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और भविष्य में निरंतर ऐसे आयोजन कराने से अपराधों में कमी आयेगी तथा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिको, बालक/बालिकाओं के द्वारा हमर दुआर-हमर रखवार कार्यक्रम का भरपूर समर्थन करते हुये पुलिस के इस कार्य की सराहना किया गया। कार्यक्रम में स्काउड गाईड शिक्षिका अनामिका भगत के द्वारा स्काउड गाडई जम्बूरी कैम्प दतिमा में शामिल छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में पी0के0 तिवारी थाना प्रभारी भटगांव, विद्यालय के प्रचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं स्काउड गाईड की शिक्षिका अनामिका भगत तथा एएसआई बृजमोहन गुप्ता, नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक अतुल शर्मा, रोहित सिंह, करन सिंह नेताम आदि का योगदान रहा।
सोमवार, 16 जनवरी 2017
28वीं यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के मार्गदर्शन व सीएसपी डी.के.सिंह ने नेतृत्व में गत् 9 जनवरी से 15 जनवरी तक यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सूरजपुर जिले के सभी थाना चौकी व यातायात प्रभारी के द्वारा किया गया। आज यातायात प्रभारी के द्वारा कोतवाली परिसर में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के प्रारंभ में माॅ सरस्वती की प्रतिमा में अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित किये। कार्यक्रम में सर्वप्रथम थाना प्रभारी सूरजपुर ने कहा कि पुलिस के द्वारा आमजन को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई ताकि वे उसका पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रख सके। एसडीएम सूरजपुर विजेन्द्र सिंह पाटले के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस एवं यातायात के स्टाफ के द्वारा 7 दिनों तक लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दिया गया तथा इससे संबंधित पम्पलेट वितरण किया गया, आमजन, स्कूली छात्र/छात्रायें पुलिस के इस प्रयास से काफी जागरूक हुये है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पूरे सप्ताह यातायात नियमों की जानकारी व उन्हें दुर्घटना से बचने नियमों का पालन करने की समझाईश दिये, जिले के यातायात प्रभारी के द्वारा अपने स्टाफ के साथ मुस्तैदी से इन सातों दिन काफी अच्छा कार्य किया गया। इस दौरान सीएसपी श्री सिंह ने टैक्सी व आॅटो चालकों को नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने, किसी दुर्घटना के घटित होने पर घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता करें उन्हें किसी प्रकार डरने की आवश्यकता नहीं है, वाहन मालिकों को वाहन का इंश्योरेंस समय पर कराने, निर्धारित गणवेश धारण कर वाहन चलाने, सफर करने वालों यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये इसके साथ ही यह भी कहा कि जिन आॅटो व टैक्सी चालकों के द्वारा नियमों का पालन नहीं करना पाये जाने पर उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने लोगों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें इससे स्वयं एवं दूसरे को जीवन की रक्षा होती है, यातायात नियमों का पालन हम स्वयं से करना प्रारंभ कर दे ताकि औरों को भी इससे प्रेरणा मिले। यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े ने कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा इस पूरे सप्ताह के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं, स्कूल के शिक्षक के साथ ही आमजनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता आये इस हेतु कई स्थानों पर बैनर लगवाये गये, आमजन को नियमों संबंधी पम्पलेट वितरण कराया गया, हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों को टाफी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया, सूरजपुर के आॅटो, टैक्सी चालकों की बैठक लेकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देते हुये उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, आमजन के सहयोग से ही यातायात नियमों का पालन किया और सुनिश्चित हो सकता है इसलिये सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम को नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय रूनियाडीह के प्राचार्य सीमान्चल त्रिपाठी के द्वारा अपने स्कूल को बेहतर स्वच्छता, विद्याथियों को बेहतर शिक्षा देने के सफल प्रयासों के बारे में बताया। इस विद्यालय के कक्षा 8वीं गणित, अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त वीर सिंह, विज्ञान में प्रथम कु. फुलेश्वरी राजवाड़े एवं हिन्दी में प्रथम स्थान प्राप्त प्रदीप सिंह को अतिथियों के द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंच का संचालन प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी के द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में एसआई अश्वनी पाण्डेय, एएसआई प्रमोद पाण्डेय, पत्रकार ओंकार पाण्डेय, अजय गुप्ता, चंचलेष श्रीवास्तव, बस मालिक राजू, महेन्द्र अग्रवाल, भज्जू, मुकुल मित्तल, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, चमरू राम राजवाड़े, आरक्षक मुरीस खाखा, हरिकेष कुशवाहा, इसीत बेहरा, कमलेश सिंह, अरविंद एक्का, रमेश कसेरा, हरविन्दर सिंह सहित काफी संख्या में बस मालिक, आॅटो व टैक्सी चालकगण, स्कूली छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
सूरजपुर पुलिस ने टैक्सी व आॅटो चालकों का मेडिकल चेकअप कराया
सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने टैक्सी व आॅटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका मेडिकल चेकअप कराया। 28वीं सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के 6वें दिन एसपी सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देश व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी सूरजपुर अनूप एक्का एवं यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े ने सूरजपुर के आॅटो, टैक्सी चालकों की बैठक लेकर उन्हें नशे से दूर रहने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, बिना परमिट, डाईविंग लाईसेंस के वाहन न चलाने, तय मानक के अनुसार टैक्सी में सवारी बैठाने, शहर में वाहनों को तेज गति से न चलाने, सवारियों से बेहतर व्यवहार करने के साथ ही निर्धारित वर्दी में ही वाहन चलाने के निर्देश दिये। बैठक के पश्चात सभी आॅटो व टैक्सी चालकों को जिला चिकित्सालय सूरजपुर के डाॅक्टर से बीपी, शुगर व आई टेस्ट कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सूरजपुर अनूप एक्का, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, डाॅ0 आनंद त्रिपाठी, एसआई अश्विनी पाण्डेय, उजित मिंज, एएसआई कमलदास बनर्जी, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, चमरू राम राजवाड़े, आरक्षक मुरीस खाखा, हरिकेष कुशवाहा, इसीत बेहरा, कमलेश सिंह, अरविंद एक्का सहित काफी संख्या में टैक्सी व आॅटो चालकगण उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह: शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी मिडिल स्कूल जरही में हुआ आयोजन
सूरजपुर। गत् 13 जनवरी को 28वीं सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक आर.पी. साय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत की गरिमामयी उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय जरही एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी मिडिल स्कूल जरही के करीब 500 छात्र छात्राओं एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य अशोकनाथ तिवारी एवं शिक्षक,शिक्षिकाओं तथा पत्रकार बंधुओं डाॅ. प्रताप नारायण सिंह, चंचल सिह, वरूण राय ई.टी.व्ही. न्यूज, बिटू सिंह, देवेन्द्र सिंह, अफरोज खान, महेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में 28वीं सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एएसपी एस.आर. भगत एवं शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्यगणों को पुष्पगुच्छ देकर थाना प्रभारी पी0के0 तिवारी के द्वारा स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत एएसआई एन.के. दुबे, जरही बीट प्रभारी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात थाना प्रभारी भटगांव एवं एएसपी श्री भगत के द्वारा सडक सुरक्षा के अन्तर्गत यातायात नियमों का पालन करने, बगैर ड्रायविंग लायसेंस के वाहन न चलाने, रात्रि में डिपर का उपयोग करने, ओव्हर टेक नहीं करने, जगह मिलने पर अपने दाहिने से निकल कर चलने तथा हमेशा सडक पर अपने बायें चलने, सडक क्रास करते समय अपने दाहिने बायें देख कर सड़क क्रास करने, अपने वाहन को हमेशा बीमा कृत करने आदि यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो एक्ट) की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन कर अपने बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित करने हेतु विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं यातायात नियमों के संबंध में पाम्पलेट बाटें गये। 28वीं सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह को सफल बनाने में थाना प्रभारी भटगांव पी0के0 तिवारी, एसआई रश्मि सिंह, एएसआई नवल किशोर दुबे, बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक पन्नालाल एक्का, हंसराम कनेडिया, आरक्षक अतुल शर्मा, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, महिला आरक्षक सुषा मिंज, हेम कुमारी उपस्थित रहे।
शनिवार, 14 जनवरी 2017
सीएसपी ने स्कूली छात्राओं को दिया यातायात नियमों की जानकारी
गुरुवार, 12 जनवरी 2017
यातायात सप्ताह में लोगों को जागरुक करनें सूरजपुर पुलिस ने निकाली हेलमेट रैली
सूरजपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिवस सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा आमजन को हेलमेट पहनने हेतु जागरूक करने हेलमेट रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने हेलमेट रैली को हरी डण्डी दिखाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया। इस रैली की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी ने करते हुये पुलिस के 150 अधिकारी कर्मचारी के साथ एसपी कार्यालय से मेन रोड होते हुये, नगर के भैयाथान एवं केतका रोड में भ्रमण करते हुये थाना सूरजपुर में रैली का अंत किया गया। कोतवाली परिसर में एएसपी एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े व एसआई सी.पी.तिवारी के द्वारा सूरजपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, पत्रकार मुकेश गर्ग एवं प्रवेश गोयल को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किये। रैली का मूल उद्देश्य हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करना था, जो निश्चित ही उक्त रैली से नगर के नागरिकों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस रैली में रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, थाना प्रभारी सूरजपुर अनूप एक्का, निरीक्षक शिवराम कुंजाम, एसआई नीलाम्बर मिश्रा, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा सहित पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र, थाना व चौकी के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।












