गुरुवार, 12 जनवरी 2017
नशीली दवाईयों के साथ 2 गिरफ्तार
यातायात सप्ताह: फुटबाल खिलाडियों को किया जागरुक
भटगांव थाने को मिली सफलता, एक आरोपी से चोरी हुये 2 मोटर सायकल बरामद
सूरजपुर। गत् दिवस ग्राम बरौधी निवासी भागवत साहू एवं न्यू शक्तिनगर जरही निवासी सूरजलाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 जनवरी को अपने घर के सामने रखे मोटर सायकल यामहा सीजी 15 ई 9569 एवं मोटर सायकल डिस्कंवर सीजी 15 सीबी 3728 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया रिपोर्ट पर थाना भटगांव में दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के विरूद्व धारा 379 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी बीरभद्र उर्फ बीरू कटौली पिता लालाराम कटौली उम्र 18 वर्ष निवासी न्यू शक्तिनगर जरही को तलब कर पूछताछ किया गया जो उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निषानदेही पर थाना प्रभारी भटगांव प्रदुम्मन तिवारी ने चोरी गये दोनों मोटर सायकलों को बरामद करते हुये बीरभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेष किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव प्रदुम्मन तिवारी, एएसआई नवल किषोर दुबे, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक पन्नालाल, आरक्षक अतुल शर्मा, मनोज जायसवाल, जवाहर लाल एवं शत्रुधन पोर्ते सक्रीय रहे।
मंगलवार, 10 जनवरी 2017
सूरजपुर पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ
सूरजपुर। 28वीं यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देश पर किया गया जो दिनांक 9 जनवरी से 15 जनवरी 2017 तक चलेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, पत्रकार प्रवेश गोयल, ओंकार पाण्डेय के द्वारा यातायात नियमों का पम्पलेट का विमोचन कर प्रारंभ किया गया। इस दौरान एएसपी एस.आर.भगत के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आव्हान किये। सीएसपी डी.के.सिंह ने कहा कि ट्रेफिक नियमों के पालन करने से स्वयं व अपनों को दुर्घटना से बचाया जा सकता है जिससे उनके जानमाल का नुकसान न हो, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि उन पर कार्यवाही की जा सके, दुर्घटना पर घायल व्यक्ति की मदद करें उन्हें किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है न ही उन्हें कहीं गवाही देने जाने की आवश्यकता है, सूरजपुर के नागरिकगण इस संबंध में काफी जागरूक है किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर पुलिस का सहयोग करते हुये घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग दिया जाता है यह अच्छी पहल है। शुभारंभ के दौरान पत्रकार प्रवेश गोयल व ओंकार पाण्डेय ने यातायात नियमों की जानकारी दिये। पुलिस के आला अधिकारी व गणमान्य व्यक्तियों के साथ सड़क सुरक्षा के विषय में सुझाव लेते हुये उनसे चर्चा की गई जिससें शहर में तेज गति से चलने वाले हाईवा व ट्रेलर वाहनों पर नियंत्रण, सड़क किनारे रखे ड्रम में रेडियम लगाने, सूरजपुर से बैकुण्ठपुर रास्ते पर अदानी कंपनी के द्वारा ओवर ब्रिज बनाया गया है जिसमें काफी गड्डा है उसे सुधरवाने, वाहन अनावश्यक रूप से सड़क पर खड़ा न होने देने एवं पूर्व में रेड़ नदी के पुल पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ कराने की बात कही गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े ने सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर के प्रमुख चौक चौहारों में बैनर, पोस्टर लगवाया जाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु पम्पलेट वितरण किया गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े ने सुरक्षा नियम का पालन करने के साथ यातायात पुलिस को सुरक्षा नियमों का पालन कराने में मदद करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने, वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चलने, वाहन एवं चालक लाईसेंस साथ में रखने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि उन्हें वाहन चलाने हेतु न दें तथा यातायात नियमों का पालन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये, परिजन अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दे इसके साथ ही सभी को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहने हेतु अपील की। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस के द्वारा जिले में पूरे सप्ताह लोगों को हेलमेट पहनने, जिस व्यक्ति के पास डायविंग लाईसेंस न हो उसे वाहन चलाने हेतु न देने, वाहन में नम्बर प्लेट अनिवार्य रूप से लिखाने, आम रोड पर खड़े होकर बातचीत न करने, बच्चों को सड़क पर न खेलने, मुड़ते समय इण्डीकेटर का उपयोग करने, यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान 10 जनवरी को बस, ट्रक, टैक्सी व आटो चालकों का मेडिकल चेकअप व आई टेस्ट कराया जावेगा तथा मोबाईल वेन से सड़क सुरक्षा के महत्व को बताना व पम्पलेट वितरण करना, 11 जनवरी को बालक व कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सूरजपुर के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना, 12 जनवरी को मोटर व्हीकल के तहत् तेजगति से वाहन चलाने, ओव्हर लोडिंग, नो पार्किंग, नशा करके वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करने के साथ ही वाहन चालकों को रोड़ सेफ्टी की जानकारी देना, 13 जनवरी को चौक चौराहों में पम्पलेट वितरण, महाविद्यालय सूरजपुर के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना, 16 वर्ष से 18 वर्ष के छात्र/छात्राओं को बिना गियर के लाईसेंस प्राप्त करना एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र/छात्राओं को गेयर वाली लाईसेंस प्राप्त करने की जानकारी देना, 14 जनवरी को कार्मेल एवं डीएव्ही स्कूल के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये पम्पलेट वितरण करना एवं अंतिम दिन 15 जनवरी को एनसीसी एवं स्काउट गाईड के छात्रों के द्वारा हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता रैली निकाली जायेगी तथा उसी दिन यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया जायेगा। इस दौरान थाना प्रभारी अनूप एक्का, तरशीला टोप्पो, निरीक्षक अशोक कुजूर, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, एसआई सुनीता भारद्वाज, रामनगीना यादव, एस. एक्का, आर.एम.यादव, बस मालिक प्रवीण सिंह, बबलू शर्मा, पार्षद दादू भाई, काफी संख्या में नगर के टैक्सी, आॅटो वाहन चालक सहित यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक चमरू राम पैकरा, बालमुकुन्द पाण्डेय, आरक्षक मोरिस खाखा, इषित बेहरा, हरिकेश, कमलेश, रामप्रसाद साडिल्य, अरविन्द एक्का उपस्थित रहे।
एसपी सूरजपुर ने ली जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की क्राईम मिटिंग
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों की क्राईम मिटिंग ली। इस दौरान उन्होंने लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके निराकरण हेतु दिशा-निर्देश देते हुये पिछले वर्ष के लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् चलित थाना लगाने व पुलिस मित्र अभियान के तहत् कार्य करने, आम जनता के मधुर संबंध स्थापित करने, क्षेत्र में निवासरत् किरायेदारों की चेकिंग करने, थाना में फरियादी किसी शिकायत को लेकर आने पर थाना प्रभारी को उसे सुनकर आवश्यक कार्यवाही करने, पुराने वर्षों के खात्मा खारिजी डायरियों को माननीय न्यायालय से स्वीकृत कराने के साथ ही मर्ग डायरी नस्तीबद्ध कराने, थाना चौकी भवन को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के निर्देश दिये। मीटिंग के दौरान सभी थाना चौकी प्रभारियों को कैशलेस लेनदेन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह अपने थाने में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी को इसकी जानकारी देकर उन्हें भी प्रशिक्षण दे सके। इस दौरान एसपी श्री साय ने आगामी 9 से 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों, महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान एडिशनल एसपी एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी अजाक बीएल केहरी, प्रशिक्षु डीएसपी संदीप मित्तल, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी अनूप एक्का, सुनील तिवारी, व्हीएन भारद्वाज, सी.आर.राजवाड़े, तरशीला टोप्पो, रूंगटूराम, प्रदुम्मन तिवारी, रामेन्द्र सिंह, विरेन्द्र कंवर, निरीक्षक जयराम मण्डावी, शिवराम कुंजाम, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, चौकी प्रभारी बृजनाथ साय पैकरा, राजाराम राठिया, रामनरेश गुप्ता, सुमन्त पाण्डेय, कपिल देव पाण्डेय, राजेश तिवारी, प्रदीप चन्द्राकर, नीलाम्बर मिश्रा, अमिताभ, आनंदराम पैकरा, व्ही.के.सिन्हा, एवं एएसआई विष्णु सिंह उपस्थित रहे।
डीजे संचालकों की बैठक
सूरजपुर| पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देश पर थाना परिसर सूरजपुर में एडिशनल एसपी एस.आर.भगत एवं सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा सूरजपुर जिले के सभी लाउड स्पीकर, डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर लाउड स्पीकर एवं डी0जे0 के उपयोग संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। कुछ ही दिनों में स्कूल एवं कालेजों की परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली है तथा परीक्षा की तैयारियां विद्यार्थियों द्वारा की जा रही है। एेसे में विभिन्न अवसरों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग मानक सीमा से अधिक आवाज में किया जा रहा है उंची आवाज से विद्यार्थियों के पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इसके अतिरिक्त बुजुर्ग, दुर्बल एवं बीमार व्यक्ति चाहे वे किसी संस्था, अस्पताल या घर में हो उन्हें अत्यधिक परेशानी होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मनमानी तरीके से उपयोग की सुविधा नहीं दी जा सकती। इसके संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं जिसके संबंध में कलेक्टर सूरजपुर जी.आर.चुरेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के द्वारा रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे।इस दौरान एडिशनल एसपी एस.आर.भगत के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने से पहले अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेने, किसी कार्यक्रम हेतु जब कोई व्यक्ति लाउड स्पीकर या डी.जे. की बुकिंग हेतु आता है उनसे रात्रि 10.00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने हेतु बाध्य नहीं करेगा इस हेतु आदेश की प्रति दिखाकर उनसे इस संबंध में एक एग्रीमेंट कराने, आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग मानक सीमा से अधिक आवाज में न बजाने, रात्रि 10.00 बजे के बाद यदि किसी आयोजन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जावेगा उन डी.जे. संचालकों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा संचालकों को किसी भी परीक्षा केन्द्र की ओर लाउड स्पीकर लगाकर ध्वनि प्रदूषण नहीं करने, अस्पताल, न्यायालय, शासकीय कार्यालयों के पास ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न करने के सख्त निर्देश दिये, रात्रि 10 बजे के बाद किसी डी.जे. या ध्वनि प्रदूषण करने पर उनके सामान जप्त करने की जानकारी देते हुये किसी बारात, विवाह समारोह के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद डी.जे. या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने हेतु बाध्य किया जाता है तो संबंधित डी.जे. या लाउड स्पीकर संचालकों को उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के फोन नंबर 07775-266501 पर देते हुये संबंधित के विरूद्व रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित लाउड स्पीकर एवं डी.जे. संचालकों के द्वारा पुलिस प्रशासन के द्वारा इस प्रयास को बेहतर होना बताया।बैठक में थाना प्रभारी जयनगर तेजनाथ सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, एसआई सी.पी.तिवारी, रामनगीना यादव, एएसआई प्रमोद पाण्डेय, सुनील सिंह, डीजे जिला संघ सूरजपुर के अध्यक्ष रज्जाक जनता साउण्ड, उपाध्यक्ष दीपक पटेल पतरापाली, खजांची सोनू साहू, कोषाध्यक्ष अमित साहू, सचिव बजरंग राजवाड़े, रितेष, सहसचिव सोनू राजवाड़े तथा सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सभी लाउड स्पीकर एवं डी.जे. संचालकगण उपस्थित रहे।
शनिवार, 31 दिसंबर 2016
एसपी सूरजपुर ने रक्षित केन्द्र सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया
आज पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने रक्षित केन्द्र सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें रक्षित केन्द्र एवं थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के परेड़ की सलामी ली एवं उनका टर्नआउट का निरीक्षण कर, किट परेड तथा सभी पुलिस के सभी शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण पर अच्छे परेड एवं किट हेतु कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु ईनाम भी दिये। इसके उपरान्त दरबार के आयोजन के दौरान एसपी श्री साय ने कहा कि आईजी सरगुजा हिमांशु गुप्ता के द्वारा सूरजपुर जिले की पुलिसिंग को बेहतर बताया जाना गौरव की बात है उनके इस विश्वास को सदैव बनाये रखने हेतु कहा, उपस्थित थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले पीड़ित व फरियादियों को सर्वप्रथम पानी पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये उनके साथ घटित घटना की विस्तृत जानकारी लेकर तत्काल कार्यवाही करें, कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को सजा मिले या उनके विरूद्ध जांच हो, जिले में घटित गंभीर घटनाओं को त्वरित गति से कार्यवाही करते हुये पतासाजी कर मामले के निराकरण करने पर उन्हें बधाई दी, स्वयं तथा अपनी पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने ताकि जब कर्मचारी स्वयं स्वस्थ्य रहेंगे तभी वह सौंपे गये कार्यो का निर्वहन अच्छे से कर सकेंगे, आम जनता पुलिस से आशा करती है कि उनके समस्याओं का निराकरण समय पर हो इसलिये सभी को आवश्यक कार्य करने, पुलिस कार्यालय, सीएसपी व एसडीओपी कार्यालय के साथ थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अच्छी कार्यवाही किये जाने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुये नववर्ष 2017 की शुभकामनाएं दी। दरबार में कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उसका निराकरण किया। इसके पश्चात रक्षित केन्द्र सूरजपुर के रिकार्ड, दस्तावेज, शस्त्रागार, स्टोर, परिवहन शाखा एवं एलार्म सिस्टम का मुआयना किया एवं सुधार के निर्देश दिये। पुलिस लाईन में वार्षिक निरीक्षण हेतु बेहतर तैयारी करने पर रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा एवं सूबेदार सनत ठाकुर की तारीफ की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी अजाक बी.एल.केहरी, प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत कौर छाबड़ा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, सूबेदार सनत ठाकुर, थाना प्रभारी अनूप एक्का, सुनील तिवारी, तेजनाथ सिंह, प्रदुम्मन तिवारी, रामेन्द्र सिंह, निरीक्षक जयराम मण्डावी, डीएसबी प्रभारी षिवराम कुंजाम, एसआई सी.पी.तिवारी, सी.आर.राजवाड़े, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, साईबर प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा, एमटीओ गंगाधर जोशी, चौकी प्रभारी बृजनाथ साय पैकरा, राजेश तिवारी तथा थाना व रक्षित केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
शनिवार, 24 दिसंबर 2016
कैशलेश लेन देन पर हुई कार्यशाला
सूरजपुर । जिला मुख्यालय में 21 दिसंबर 16 को अायोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सभी थानों के कर्मचारियों को लेनदेन के इलेक्ट्रानिक लेन देन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अगले चरन में यहाँ प्रशिक्षित अधिकारी अपने थानों के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यशाला में कैशलेश प्रशिक्षण की जिला पुलिस नोडल अधिकारी श्रीमती चंचल तिवारी उपस्थित थीं। मास्टर ट्रेनर उप निरीक्षक नीलाम्बर मिश्रा द्वारा सहयोगी उप निरीक्षक रवि सिंह, आरक्षक विनय दान के सहयोग से कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
लूट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर
। ग्राम पचिरा निवासी जो उप
स्वास्थ्य केन्द्र जिला कोरिया
में एमपीडब्ल्यू के पद पर
पदस्थ विजेन्द्र राजवाड़े गत्
1
दिसम्बर
के शाम करीब 4.00
बजे
अम्बिकापुर से केतका रोड़ होते
हुये परशुरामपुर मोटर सायकल
से जा रहा था तभी रास्ते में
देवीपुर जंगल के पास चार व्यक्ति
तुलसी साहू,
खेलसाय,
महेन्द्र
एवं सूरज धोबी के द्वारा
विजेन्द्र से 10
हजार
रू.
नगदी,
सैमसंग
मोबाईल एवं सोनाटा कंपनी का
घड़ी कुल कीमती 15
हजार
रूपये को लूट करते हुये मारपीट
किये तथा अपने को टीआई का आदमी
है बोला गया। आवेदक विजेन्द्र
की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर
में आरोपियों के विरूद्व अपराध
क्र.
533/16 धारा
394,
34 भादवि
के तहत् मामला पंजीबद्व किया
गया। मामले की गंभीरता को
देखते हुये पुलिस अधीक्षक
सूरजपुर डी.आर.आंचला
ने मामले के आरोपियों को शीघ्र
गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित
करते हुये सीएसपी डी.के.सिंह
के नेतृत्व में थाना सूरजपुर
एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित
की गई। प्रकरण में पहली सफलता
दिनांक 04
दिसम्बर
को लगी आरोपी खेलसाय राजवाड़े
को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर
पकड़ा जिसके कब्जे से प्रार्थी
का घड़ी एवं 1
हजार
रू.
नगदी
रकम बरामद किया गया। मामले
में जांच जारी ही थी कि मुखबीर
के सूचना के आधार पर थाना
सूरजपुर एवं क्राईम ब्रांच
की टीम ग्राम देवीपुर के जंगल
में घेराबंदी कर आरोपी ग्राम
देवीपुर निवासी तुलसी साहू
एवं महेन्द्र लोहार को गिरफ्तार
किया गया जिनके कब्जे से लूट
की गई रकम 2
हजार
रूपये बरामद किया गया। प्रकरण
के आरोपी घटना दिनांक से ही
फरार थे इनके द्वारा देवीपुर
जंगल में आतंक का माहौल बना
दिया गया था। दोनों गिरफ्तार
आरोपियों को न्यायालय में
पेश किया गया जहां से उन्हें
जेल भेज दिया गया। प्रकरण में
एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी
की जा रही है। इस कार्यवाही
में सीएसपी डी.के.सिंह,
थाना
प्रभारी सूरजपुर अनूप एक्का,
क्राईम
ब्रांच प्रभारी सी.पी.तिवारी,
एएसआई
प्रमोद पाण्डेय,
सुनील
सिंह,
माधव
सिंह,
प्रधान
आरक्षक अभिषेक पाण्डेय,
राहुल
गुप्ता,
बिसुनदेव
पैकरा,
आरक्षक
महिपाल सिंह,
महेन्द्र
प्रताप सिंह,
महिपाल
सिंह,
अनूज
सिंह,
संजय
व अन्य आरक्षकगण सक्रिय
रहे।
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016
पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मिटिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर डी.आर.आंचला ने क्राईम मिटिंग आज पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में ली जिसमें वर्ष के अंत में लंबित अपराध, शिकायत को न्यूनतम स्तर पर लाने अथवा लंबित संख्या शून्य कर देने के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसपी श्री आंचला ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि लंबित अपराध व शिकायत का निराकरण किया जाना है किन्तु जल्दबाजी में त्रुटिपूर्ण निराकरण नहीं करेंगे, अपने सीएसपी या एसडीओपी से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यवाही करने, गुम इंसान दस्तयाब करने हेतु विशेष अभियान चलाकर दस्तयाब करने, सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने अनुविभाग के थानों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक लेने, स्थाई वारंट की तामीली करने, लंबित शिकायतों की जांच शीघ्र पूर्ण करने, ग्राम भ्रमण करने, गुण्डा तथा निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने, झगड़ालू व सीमावर्ती ग्राम में नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने निर्देशित किया। ग्राम दतिमा में जम्बूरी कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी एस.आर.भगत को नोडल अधिकारी एवं सीएसपी डी.के.सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। मीटिंग के दौरान एसपी श्री आंचला ने मुख्य रूप से कहा कि पुलिस का कार्य पारदर्शी और पीड़ितों को तत्काल न्याय देने वाला होना चाहिए इस हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्य करने निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी ओड़गी जे.एल.लकड़ा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, थाना प्रभारी अनूप एक्का, सुनील तिवारी, तेजनाथ सिंह, दीपक भारद्वाज, रूंगटूराम, डी.पी.साहू, रामेन्द्र सिंह, प्रदुम्मन तिवारी, सी.आर.राजवाड़े, गणेश यादव, अजरूद्दीन, विरेन्द्र कंवर, निरीक्षक जयराम मण्डावी, डीएसबी प्रभारी शिवराम कुंजाम, शिकायत शाखा प्रभारी अमिताभ, रीडर जान प्रदीप लकड़ा, डीसीबी शाखा प्रभारी एस.पी.खाखा, क्राईम ब्रांच प्रभारी सी.पी.तिवारी, यातयात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, चौकी प्रभारी राजेश तिवारी, बृजनाथ साय पैकरा, कपिलदेव पाण्डेय, रामनरेश गुप्ता, राजाराम राठिया, प्रदीप चन्द्राकर, एवं रामनरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।










