शुक्रवार, 17 जून 2022

स्पंदना स्फूर्ती फायनेंस कंपनी के ग्राहकों की राशि निकाल धोखाधड़ी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। दिनांक 16.06.2019 को मानपुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ती फायनेंस कंपनी के प्रबंधक रितेश टंडन थाना सूरजपुर में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सुनील यादव व 1 अन्य व्यक्ति के द्वारा स्पंदना स्फुर्ती फायनेंस कंपनी के माध्यम से महिलाओं का समूह बनाकर ऋण दिया जाता था जिसे दोनों कर्मचारियों ने कस्टमर के नाम पर बिना किसी जानकारी के उनके नाम पर लोन लेकर राशि को खुद अपने उपयोग में लाया गया, इन दोनों के द्वारा 38 ग्राहकों का रकम 523914 रूपये निकाल कर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 206/19 धारा 420, 409, 34 भादसं. का मामला पंजीबद्ध किया गया, मामला पंजीबद्ध होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम आरोपियों की पतासाजी में लगी थी इसी बीच नई तकनीक की मदद से जानकारी मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश के अनुपपुर में है जिसके बाद थाना सूरजपुर की पुलिस ने अनुपपुर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सुनील यादव पिता सुरेश यादव उम्र 31 वर्ष ग्राम पसला, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने धोखाधड़ी को अपने 1 साथी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिक शेखआरक्षक कैलाश यादव, रौशन सिंह व युवराज यादव सक्रिय रहे।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने गठित किया 50 अधिकारी-कर्मचारियों का रिजर्व पुलिस टीम


सूरजपुर। किसी भी घटना-दुर्घटना के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर उसके नियंत्रण के लिए पुलिस फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, बल को एकत्र करने में लगने वाले समय को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की रिजर्व पुलिस टीम का गठन कर सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार, 17 जून को पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस टीम को उनके कार्यो के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीम को कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर तत्परता के साथ जल्द से जल्द बलवा ड्रिल सहित अन्य जरूरी उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे और मजबूती के साथ प्रभारी अधिकारी के निर्देश पर ड्यूटी करें। उन्होंने टीम का एक व्हाट्स एप ग्रुप भी बनवाया है ताकि जवानों को सूचना आदान-प्रदान की जा सके। इस दौरान एएसपी ए.के.जोशी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसआई शिवकुमार खुटे सहित क्यूआरटी के जवान मौजूद रहे। 

गुरुवार, 16 जून 2022

नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त 4 लोगों को किया गिरफ्तार। नशीली कफ सिरप 47 नग, इंजेक्शन 98 नग सहित 2 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही

  • 1 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित 2 गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) नई दिल्ली व पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा 12 जून से 26 जून 2022 तक नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए है। दिनांक 16.06.2022 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पार्वतीपुर एनएच-43 किनारे जंगल के पास 2 व्यक्ति अवैध नशीली दवाई लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है।

        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पार्वतीपुर एनएच-43 किनारे जंगल के पास घेराबंदी कर सद्दाम हुसैन पिता मो. सकूर उम्र 30 वर्ष निवासी दतिमा, चौकी करंजी व मनोज कुशवाहा पिता स्व. भारत कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम करवां, चौकी लटोरी को पकड़ा जिनके कब्जे से ई-स्कूफ कफ सिरप 36 नग, रेक्स कफ सिरप 11 नग, एविल इंजेक्शन 41 नग, डिजेप इंजेक्शन 20 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 37 नग कुल 47 नग कफ सिरप व 98 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 70 हजार रूपये है। मामले में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक रमेश कसेरा, राजकुमार पासवान, विकास मिश्रा व सैनिक जहांगीर सक्रिय रहे। वहीं दूसरे मामले में चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सिलफिली से दो व्यक्ति मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने महेशपुर की तरफ आ रहे है। सूचना पर चौकी लटोरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम महेशपुर घोलडेगा नाला के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित सुनील तिवारी पिता परमानंद तिवारी उम्र 38 वर्ष व सुमित दास उर्फ बंटी पिता सुखलाल 23 वर्ष निवासी सखौली, थाना दरिमा जिला सरगुजा को पकड़ा जिनके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 24 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों का गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक शिव राजवाड़े, अमलेश्वर कुमार व ललन सिंह सक्रिय रहे। 

परिवार से बिछड़े को परिवार से मिलाने सूरजपुर पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान। थाना ओड़गी पुलिस ने 3 महिला व 1 पुरूष को किया दस्तयाब

सूरजपुर। जिले केे द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत् गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान के तहत थाना ओड़गी पुलिस ने 3 महिला व 1 पुरूष की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुये उनके परिजनों/वारिसानों को सौंपा गया। पुलिस के इस अभियान से अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट गई। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे लेकिन पुलिस के सामने जानकारी आने के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना ओड़गी की पुलिस ने अभियान चलाकर दिगर राज्य उत्तरप्रदेश, जिला बलरामपुर, सरगुजा से गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। गुम इंसान की खोजबीन के लिए मजबूत सूचना तंत्र के साथ-साथ नई तकनीकी की भी मदद ली गई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तयाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूंढक़र परिजनों तक पहुंचाने के लिए सूरजपुर पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

बुधवार, 15 जून 2022

अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।2 टन चोरी का कोयला सहित 1 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर बुधवार को थाना रामानुजनगर की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये कीमत के 2 टन चोरी का कोयला जप्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला क ग्राम साल्ही निवासी मनोज साहू अपने ईट भट्ठा में अवैध रूप से चोरी का कोयला रखा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ईटभट्ठा में दबिश दिया जहां 2 टन कोयला पाया जिसके संबंध में ईटभट्ठा संचालक मनोज साहू से कोयला का वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्यवाही करते हुए 2 टन कोयला कीमत 10 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी मनोज साहू पिता स्व. प्रसाद साहू उम्र 51 वर्ष निवासी साल्ही, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ईंटभट्ठा के पास अवैध कोयला मिलने पर पूर्व में धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर रूपेश कुंतल, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक विश्वजीत सिंह, धनंजय साहू, विजय चौबे व दीपक यादव सक्रिय रहे। 

चोरी की मोटर सायकल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रेमनगर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। दिनांक 14.06.2022 को प्रेमनगर निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26.04.2022 को वार्ड क्रमांक 7 प्रेमनगर में अपने फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएल 6659 का खड़ा किया था शाम को वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोटर सायकल चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 81/22 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने चोरी के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में मोटर सायकल चोर की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल संदीप सिंह के द्वारा चोरी किया गया है, सूचना पर पुलिस ने संदीप सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी धुमाडांड, थाना प्रेमनगर को घेराबंदी कर उसके गांव से पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल कीमत 40 हजार रूपये का जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में एसआई निर्मल राजवाड़े, के.पी.चौहान, एएसआई हरिराम टंडन, आरक्षक बेचू सोलंकी सक्रिय रहे। 

मंगलवार, 14 जून 2022

नशे के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। भारी मात्रा में नशीली दवाईयों सहित 1 गिरफ्तार, थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध जिले की पुलिस का लगातार कार्यवाही जारी है। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) नई दिल्ली व पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा 12 जून से 26 जून 2022 तक नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में दिनांक 14.06.2022 को थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि शिवनंदनपुर निवासी मिथलेश राव उर्फ कृष्णा राव मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाईयां बिक्री करने हेतु भटगांव तरफ से विश्रामपुर की ओर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर आईटीआई मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित मिथलेश राव उर्फ कृष्णा राव पिता स्व. के. सत्यनारायण साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम शिवनंदनपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली टी-जेसिक इंजेक्शन 80 नग, एविल इंजेक्शन 80 नग व अल्प्राजोलम टेबलेट 3500 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली दवा व मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एएसआई सुनील सिंह, अरूण गुप्ता, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, अविनाश सिंह, रामनिवास तिवारी, सुशील तिवारी, आरक्षक प्यारेलाल, नागेश नाहक, अकरम मोहम्मद, देवनंदन राजवाड़े, अजय प्रताप राव, बिसुन पैंकरा, योगेश्वर सिंह व रविशंकर पाण्डेय सक्रिय रहे।

सोमवार, 13 जून 2022

लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। दिनांक 11.06.2022 को ग्राम नवाटोला निवासी समीर प्रताप यादव अपने बड़े भाई के साथ मोटर सायकल में किराना सामान लेने ठाढ़पाथर गए थे जहां से 1 पेटी फूटी, 1 पेटी स्प्राईट व 1 बोरी पानी पाउच लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे कि रात्रि करीब 9 बजे नवगई पहुंचे तभी ग्राम थानागड्डा निवासी मानसिंह, राजू सिंह व 1 अन्य व्यक्ति तीनों एक मोटर सायकल में बैठकर लूट के इरादे से इन लोगों का पीछा करते आए और ग्राम कुबेरपुर में मोटर सायकल को रोकवाकर समीर के जेब में रखे 1 हजार रूपये नगदी समेत, 1 नग मोबाईल, कोल्डड्रिंक, पानी पाउच लूट कर भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 56/22 धारा 393 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराए जाने पर उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी की पुलिस ने रिपोर्ट के पश्चात् आरोपियों की पतासाजी करते हुए ग्राम चौकापारा जंगल से राजू सिंह पिता मनोहर सिंह व मानसिंह पिता सुधन सिंह निवासी थानागडहा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने लूट को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर लूट किए नगदी 5 सौ रूपये, 1 नग मोबाईल, 1 पेटी फूटी, 1 पेटी स्प्राईट एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी बसंत खलखो, एसआई बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक मैनेजर कुर्रे, मनोज वर्मा, आरक्षक रविराज पाण्डेय, संत पैंकरा, शंकर सिंह, अजित सिंह, अमलेश्वर सिंह, चंदरसाय राजवाड़े, महिपाल सिंह, चेतन राजवाड़े, कृष्णा सिंह, शिवनाथ राजवाड़े, शिव बिझवार व महिला आरक्षक निक्की मिश्रा सक्रिय रहे।

नशे के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही। 700 नग नशीली इंजेक्शन सहित 1 गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध जिले की पुलिस के द्वारा लगातार एक के बाद एक कार्यवाही जारी है। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) नई दिल्ली व पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा 12 जून से 26 जून 2022 तक नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में दिनांक 13.06.2022 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाई का जखीरा लेकर बिक्री करने शिवप्रसादनगर रेलवे स्टेशन के पास आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई की पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर शिवप्रसादनगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी संजय कुमार सूर्यवंशी पिता ओमप्रकाश सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छिन्दिया, थाना पटना, जिला कोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से अवैध नशीली इंजेक्शन लेजेसिक इंजेक्शन 350 नग, एविल इंजेक्शन 350 नग कुल 700 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, महेन्द्र यादव, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, निलेश जायसवाल, देवदत्त दुबे, प्रदीप सोनवानी, सुरेश साहू व ओमप्रकाश सिंह सक्रिय रहे।

थाना सूरजपुर पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआड़ियों को पकड़ा, 9020 रूपये किया बरामद


सूरजपुर। अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम पर्री में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के मामले में 06 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम पर्री में कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 06 व्यक्ति ग्राम पर्री निवासी 1. कवि लाल पिता समारोह 2. शशिकांत पिता सुदामा कुशवाहा 3. अशोक सिंह पिता दयाल 4. शंकर पिता सखाराम 5. हरक लाल पिता फूलसाय 6. संतोष पिता बिगन निवासी खड़गवां चौकी बसदेई को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 9020 रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।