गुरुवार, 17 सितंबर 2020

7 लीटर महुआ शराब जप्त, 01 गिरफ्तार.......


सूरजपुर: रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखने पर ग्राम भुनेश्वरपुर चिखलापारा निवासी रामचन्द्र साहू पिता स्व. बिहारी राम साहू के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब कीमत 1050 रूपये का जप्त कर उसके विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया।
 

सूरजपुर पुलिस ने जरूरत मंद को किया ब्लड डोनेट...........


सूरजपुर: पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर को जिला चिकित्सालय से सूचना दी गई कि एक महिला को बी पाॅजिटिव ब्लड की जरूरत है। सूचना पर रक्षित केन्द्र से एक आरक्षक ने चिकित्सालय में जाकर एक यूनिट ब्लड महिला को डोनेट कर उसकी उपचार में मदद की है।

ये है पूरा मामला

        केनापारा निवासी लक्ष्मी गुप्ता को उसके परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाए थे जहां डाॅक्टर ने उन्हें ब्लड की कमी बताया। ब्लड बैंक में बी पाॅजिटीव रक्त समूह का ब्लड नहीं होने पर ब्लड की जरूरत को लेकर इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रक्षित निरीक्षक के माध्यम से आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ने चिकित्सालय में जाकर 01 यूनिट ब्लड महिला को डोनेट किया।
          कोविड-19 संक्रमण के बीच बीते मंगलवार को लक्ष्मी गुप्ता को खून देकर उनके उपचार में मदद कर सराहनीय कार्य पर पुलिस के अधिकारियों ने आरक्षक की प्रशंसा की है। साथ ही लक्ष्मी गुप्ता एवं उनके पुत्र आकाश ने ब्लड मिलने पर सूरजपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने 9 चोरों से 3 लाख 50 हजार रूपये के 7 नग मोटर सायकल किया बरामद...........

चोरी के आरोपी एवं वाहन खरीददार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी ने मोटर सायकलों को सूरजपुर व सरगुजा जिले से किया था चोरी।

सूरजपुर: दिनांक 09 सितम्बर 2020 की शाम पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को मुखबीर ने सूचना दिया कि बरगीडीह का शातिर चोर जावेद चोरी की मोटर सायकल लेकर बेचने की फिराक में सिलफिली बस स्टैण्ड आया हुआ है जिस उन्होंने थाना प्रभारी जयनगर को पर्याप्त सावधानी बरतते हुए पुलिस की टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए।

          थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलफिली बस स्टैण्ड पहुंची तभी बिना नंबर के मोटर सायकल से एक व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर अजबनगर के पास बिना नंबर हीरो सीडी डिलक्स लाल-काला रंग के साथ पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम जावेद उर्फ तुरवा पिता स्व. इलियास उम्र 23 वर्ष निवासी बरगीडीह (खाराकोना), थाना लुण्डा, जिला सरगुजा का रहने वाला बताया जिससे वाहन के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ में बताया कि हाल ही में संयुक्त कार्यालय सूरजपुर से इस मोटर सायकल को चोरी किया था।

          जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि पूर्व में विश्रामपुर में मोटर सायकल रिपेयरिंग का काम करता था वर्तमान में अम्बिकापुर में मछली बेचने का काम करता है। लगभग एक वर्ष के भीतर सूरजपुर मार्केट से 01 नग मोटर सायकल, अम्बिकापुर पुराना बस स्टैण्ड से 01 नग मोटर सायकल, नया बस स्टैण्ड अम्बिकापुर से 03 मोटर सायकल, कम्पनी बाजार अम्बिकापुर से 01 मोटर सायकल, विश्रामपुर मार्केट से 01 मोटर सायकल, जयनगर से 01 मोटर सायकल चोरी किया था। 

          जिसे बड़वार निवासी असगर अली को 03 नग मोटर सायकल दिया था, असगर अली ने 01 नग मोटर सायकल को मजगवा निवासी तुलसी यादव, भवरखोह निवासी अशोक यादव तथा राजू यादव को 1-1 नग मोटर सायकल बिक्री किया था। आरोपी जावेद ने चोरी की मोटर सायकल को डाडकरवां निवासी रज्जी मोहम्मद व अंसार आलम को 1-1 नग मोटर सायकल तथा बड़वार निवासी आस मोहम्मद को 01 मोटर सायकल बेचा था। इसके अलावा 01 नग मोटर सायकल को बड़वार के एक व्यक्ति के माध्यम से आरोपी आनंद सिंह के पास बेचा था जिसे आनंद के द्वारा उस व्यक्ति को वापस कर दिया गया है जिसे बरामद किया जाना शेष है।

          जयनगर पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के 7 मोटर सायकल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये को बरामद कर 1. मुख्य आरोपी जावेद उर्फ तुरवा पिता स्व. इलियास उम्र 23 वर्ष निवासी बरगीडीह, खाराकोना, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा 2. आरोपी अंसार आलम पिता नशीरूद्दीन अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी डांडकरवां, थाना चंदौरा 3. आस मोहम्मद पिता फैज मोहम्मद उम्र 30 वर्ष निवासी बड़वार, थाना रमकोला 4. रज्जी मोहम्मद पिता मोहम्मद युसुफ उम्र 20 वर्ष निवासी डांडकरवा, थाना चंदौरा 5. तुलसी यादव पिता जगदीश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मजगवां, थाना प्रतापपुर 6. अशोक यादव पिता भगवान यादव उम्र 20 वर्ष निवासी भवरखोंह, चैकी कुदरगढ़, थाना ओड़गी 7. राजू यादव पिता धरमपाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी भवरखोंह, चैकी कुदरगढ़, थाना ओड़गी 8. असगर अली पिता अब्दुल मजीद, उम्र 22 वर्ष निवासी बड़वार, थाना रमकोला 9. आनंद उर्फ सोनू पिता बिरझू सिंह उम्र 23 वर्ष सा. बड़वार, थाना रमकोला के विरूद्व इस्तगाशा क्रमांक 05/2020 धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 411 भादवि के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। 

         पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री कुकरेजा ने बताया कि आरोपी जावेद उर्फ तुरवा से पूछताछ पर अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर आगे कार्यवाही के लिए पुलिस टीम लगी हुई। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्वाज, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई देवनाथ चैधरी, विराट विशी, राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, आरक्षक राजकुमार पासवान, बंधुराम सारथी, मदन पैंकरा, ललन सिंह, दीपक दुबे, शिव राजवाड़े, कामेश्वर नेताम, दिलेश्वर सिंह, भुनेश्वर प्रसाद सक्रिय रहे।

बुधवार, 9 सितंबर 2020

घर में घुसकर बालिका से अनाचार के प्रयास के मामले में सूरजपुर पुलिस ने महज 5 दिन में पेश किया चालान........

सूरजपुर: महिलाओं के विरूद्व घटित होने वाले अपराध पर सूरजपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नजीर पेश किया है। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  के द्वारा पुलिस अधिकारियों को बालिका एवं महिलाओं के विरूद्व घटित होने वाले अपराधों में तत्काल कार्यवाही करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द चालान माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए थे।
          पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को बालिका एवं महिलाओं पर घटित हुए अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही एवं मामले की विवेचना शीघ्रता से पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए थे ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके। इस संबंध में आईजी सरगुजा रेंज के भी निर्देश प्राप्त हुए थे।
          सूरजपुर जिले के चौकी रेवटी का यह मामला है, जहां 02 सितम्बर 2020 की रात्रि में एक नाबालिक बालिका के घर में घुसकर आरोपी लखन देवांगन के द्वारा जबरन अनाचार का प्रयास किया गया जिसकी रिपोर्ट चौकी रेवटी में 04 सितम्बर को पीड़िता के द्वारा की गई। मामले में रेवटी पुलिस ने आरोपी लखन देवांगन के विरूद्व अपराध क्रमांक 66/20 धारा 457, 376, 511 भादवि., पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत् मामला दर्ज किया गया।
          मामले की विवेचना चौकी प्रभारी रेवटी एसआई के.पी.चौहान के द्वारा करते हुए एफआईआर के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया, पीड़िता का माननीय न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी का बयान एवं सीडब्ल्यूसी सूरजपुर के समक्ष काउन्सलिंग कराया गया और मामले में महज 05 दिन के भीतर साक्ष्य संकलित करते हुए विवेचना पूर्ण कर 08 सितम्बर को अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश कर दिया गया।

शनिवार, 5 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय नट गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार.........

सूरजपुर: जिले की पुलिस ने क्षेत्र में लगातार उठाईगिरी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विश्रामपुर में घेराबंदी कर वारदात में शामील दोनों आरोपी को दबोचा। उठाईगिरी करने वाले इन आरोपियों से पुलिस ने 21 हजार 5 सौ रूपये एवं बिना नंबर के अपाचे मोटर सायकल को बरामद किया है।


          थाना विश्रामपुर में माह अगस्त में 02 के अलावा सूरजपुर, भैयाथान, भटगांव थानों में उठाईगीरी का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को थाना प्रभारियों द्वारा हालात से अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को उठाईगिरी के आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं क्षेत्र में लगातार गश्त-पेट्रोलिंग कर प्रभावी उपस्थित सुनिश्चित कराने एवं ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश अपराध सभा में दिए थे साथ ही पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रतनलाल डांगी ने भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दी थी।

         निर्देश के परिपालन में जिले की पुलिस ने बैंकों में सादे ड्रेस में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई एवं संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 04.09.2020 को थाना विश्रामपुर क्षेत्र के स्टेट बैंक मेें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आने की जानकारी मुखबीर के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा को दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल थाना विश्रामपुर, सूरजपुर, लटोरी के प्रभारियों को बल के साथ विश्रामपुर में नाकाबंदी करने के निर्देश दिए साथ ही इन थानों के पेट्रोलिंग पार्टी को स्टेट बैंक के आसपास एवं चैराहों में आने जाने वाले पर सतत् निगरानी रखने कहा जिसके परिणाम स्वरूप स्टेट बैंक विश्रामपुर में होने वाली उठाईगिरी को रोकने में सफलता मिली तथा 01 संदेहियों को धर दबोचा गया, 01 संदेही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीमों के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया।

          संदेहियों से पूछताछ करने पर नट जाति के झक्कडपुर पत्थलगांव के निवासी होना बताने पर अपराध करने के लिये ही आना प्रतीत होने पर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा को दी गई जो उन्होंने संदेहियों से बारिकी से पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में घटित उठाईगिरी के अपराधों के सिलसिले में पूछताछ करने एवं सरगुजा रेंज के सभी थाना-चैकी में नट गिरोह पकड़े जाने की सूचना भेजने के निर्देश दिए।

          आरोपियों से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि नट गिरोह के सरगना बासुदेव नट उर्फ गुड्डू पिता मोहनलाल जाति नट उम्र 40 वर्ष निवासी झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर एवं रवि कुमार करवल पिता राधेश्याम जाति नट उम्र 48 वर्ष निवासी बड़गाव, थाना बड़गाव, जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश, हालमुकाम झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव दोनों झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव में रिश्तेदारी है और वहां रहने लगे थे।* पिछले माह विश्रामपुर में 2 बार अपराध करना बताए जिसमें पहला 45 हजार रूपये एक आदमी स्टेट बैंक से पैसा निकालकर बाहर गिन रहा था जिसमें कुछ पैसा अपने पाकिट में रखा और ज्यादा पैसा को झोला में डालकर मेन रोड में आकर छड़ सीमेन्ट दुकान में घुसा तब उसकी मोटर सायकल से रखे पैसा के झोला को चोरी करना, इससे पहले विश्रामपुर में मेन रोड से मोटर सायकल के डिक्की में रखे 20 हजार रूपये को चोरी किया जाना बताया। वारदात के बाद झोला में पैसा के साथ में पासबुक एवं अन्य कागज मिले जिन्हें जाते वक्त पैसा रखकर अन्य सामग्री फेंक दिया जाना स्वीकार किया।

          पुलिस ने बताया कि पत्थलगांव-रायगढ में लाॅकडाउन होने के दोनों आरोपी सूरजपुर सहित आसपास के जिले में चोरी करने के लिये आना स्वीकार किया। पिछले माह में ही भैयाथान में 19 हजार 5 सौ रूपये, सूरजपुर में 02 बार चोरी (उठाईगिरी) किये थे जिसमें पहली बार 19 हजार रूपये एवं दूसरी बार 22 हजार रूपये की चारी किये थ,े उसी माह भटगांव से 50 हजार रूपये की चोरी किये थे, इसके पूर्व वाड्रफनगर जिला बलरामपुर से 40 हजार रूपये एवं खड़गवा, जिला कोरिया से 50 हजार रूपये के साथ और कई जगह से नगदी रकम रखे व्यक्तियों के वाहन का बैंक से पीछा करके रास्ते अथवा बाजार में मौका देखकर मोटर सायकल के डिक्की मेें रखे नगदी रकम चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी एवं उठाईगिरी की रकम से अपाचे मोटर सायकल खरीदना एवं मकान बनवाने में खर्च कर देना एवं कुछ पैसा बचा होना बताया है। साथ ही आरोपियों ने यह भी बताया कि कुछ माह से गंगापुर-अम्बिकापुर में किराये का मकान लेकर रहते थे। पकड़े गए आरोपियों के विरूद्व वाड्रफनगर, बलरामपुर, खड़गवां जिला कोरिया में अपराध करने की जानकारी प्रकाश में आने पर संबंधित थाना प्रभारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पकड़े गए आरोपियों से 21 हजार 5 सौ रूपये एवं बिना नंबर अपाचे मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु व एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एसआई सी.पी.तिवारी, एएसआई सुनील सिंह, के.डी.बनर्जी, उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक वरूण तिवारी, अदीप प्रताप सिंह, आनंद सिंह, रामनिवास तिवारी, मुकेश्वर वर्मा, मनोज पोर्ते, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, युवराज यादव, रौशन सिंह, अजय प्रताप सिंह, सोमनाथ कुशवाहा, विकास मिश्रा, देवदत्त दुबे, अकरम, नागेश नाहक, राजकुमार, सोनू सिंह, रविशंकर पाण्डेय, विजय साहू, नंदकिशोर राजवाड़े सक्रिय रहे।

बुधवार, 2 सितंबर 2020

सूरजपुर पुलिस ने नाला के तेज बहाव में फंसे 6 लोगों को बचाया..........

मछली मारने के दौरान अचानक पानी बढ़ने से फंस गए थे ग्रामीण।


सूरजपुर: चांदनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खालबहरा के कीरो नाला में बुधवार की सुबह 5 बजे गांव के 6 व्यक्ति क्रमशः रामचंद पण्डो, ज्वाला प्रसाद पण्डो, बिहारी लाल पण्डो, विकास पण्डो, रामजन्म पण्डो एवं रामसजीवन पण्डे मछली पकड़ने गए थे जहां नाला के बीच में स्थित टापू से मछली पकड़ रहे थे तभी अचानक नाला में पानी बढ़ गया और मछली पकड़ने वाले सभी लोग पानी के तेज बहाव में घिर गए। जिसकी सूचना थाना प्रभारी चांदनी को मिलने पर हालात से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल उपलब्ध बल व संसाधन के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव हेतु समुचित उपाय करते सभी को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी चांदनी शिव खुटे अपने जवानों के साथ तत्काल कीरो नाला पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेज बहाव के बीच फंसे सभी व्यक्तियों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस की इस तत्परतापूर्वक राहत व बचाव कार्य की सभी ने प्रशंसा की है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर है।
इस दौरान थाना प्रभारी चांदनी शिव खुटे, प्रधान आरक्षक मानसिंह, आरक्षक रामप्रसाद, अशोक सोनवानी, हरीप्रसाद पैंकरा, सैनिक मुन्नीलाल सक्रिय रहे साथ ही गांव के हंसेलाल यादव, रामलाल पण्डो का भी सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना प्रभारियों की ली बैठक.....

लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने दिए निर्देश।

सूरजपुर: जिला पुलिस कार्यालय में जिले भर के थाना प्रभारियों व एसडीओपी की बैठक पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने मंगलवार को ली है। इस बैठक में उन्होंने लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानों में मामले पेंडिंग होने पर सख्त हिदायत देते हुए लंबित मामलों की जल्द विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए।
          पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों एवं एसटीएससी एक्ट के मामलों की जांच प्राथमिकता से करते हुए जल्द निराकरण करने, किसी भी मामले की विवेचना अनावश्यक लंबित न रहे इस बात का विशेष ध्यान देने, अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त मुस्तैदी से करने एवं निगरानी, गुण्डा बदमाश व आदतन अपराधियों को नियमित रूप से लगातार चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को कहा कि प्रतिदिन लंबित मामलों की समीक्षा करें और थाना प्रभारियों को निर्देशित कर उनका निराकरण कराए। बैंक, एटीएम पर पुलिस बल नियमित पेट्रोलिंग करते हुए अपनी उपस्थिति बनाए रखें, दुर्घटना से मृत्यु के मामले में थाना प्रभारियों को यथासंभव मौके पर पहुंचने एवं ऐसे मामलों में लापरवाह वाहन चालकों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
          पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी कार्य के प्रति जिम्मेदार रहते हुए अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन लगन से करें, लापरवाही न बरते। उन्होंने थाना प्रभारियों को कहा कि गुमशुदगी की घटनाओं को गंभीरता लेते हुए जैसे ही सूचना आती है, वैसे ही गुमशुदगी दर्ज कर बरामदगी के लिए टीम गठित लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से निरंतर संवाद करते हुए जरूरी जानकारी हासिल करें ताकि दस्तयाबी जल्द की जा सके। फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर लगाने के निर्देश दिए।
          इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार सहित थाना-चैकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

शनिवार, 29 अगस्त 2020

सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई सलका में हुए अंधे कल्ल की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार.......

 


सूरजपुर: दिनांक 25.08.2020 को ग्राम सलका निवासी जगमोहन सिंह पिता सुखलाल ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी माॅ फगुनी बाई एवं पिता सलका चारपारा के नए घर में रहते है जहां सुबह 8 बजे बेलटिकरी काम करने गया था, दोपहर 1 बजे इसके मझला भाई रामनाथ फोन करके बताया कि रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा माॅ को सिर में खपटकर मार दिया है, मौके पर पहुंचकर देखा कि माॅ खाट पर मृत अवस्था में पड़ी है। जगमोहन की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 349/20 धारा 302 भादसं. का पंजीबद्व किया गया। थाना प्रभारी ने मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जिस पर उन्होंने पुलिस टीम को घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने, साक्ष्य संकलन कर मामले से जुड़े सभी बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच करने के निर्देश दिए।
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण एवं शव पंचनामा के बाद मृतिका के शव को पीएम हेतु भेजा गया। हत्या के कारणों का पता लगाने लगातार जांच विवेचना एवं पूछताछ की गई जो पाया कि आरोपी का मृतिका से जमीन विवाद था और घटना दिनांक को सुरेन्द्र सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ मृतिका के घर तरफ गया था।
          जिसके आधार पर पुलिस टीम ने सुरेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर काफी टाल-मटोल कर जांच की दिशा भटकाने का प्रयास करते रहा और अंततः उसने अपराध कबूल किया और बताया कि इसके पिता के द्वारा मृतिका के पति सुखलाल को जमीन व बाड़ी मौखित तौर पर दान में दिया था जिस पर सुखलाल 2 मकान बनाया था और शेष भूमि पर कृषि कार्य करता था उस जमीन को कब्जा में लेना चाहता था तथा वर्तमान में उस जमीन पर कुछ फसल बोवाई करवाया था जिस कारण मृतिका लगातार सुरेन्द्र को गाली-गलौज करती थी। जिससे क्षुब्ध होकर घटना दिनांक 24/08/20 के दरम्यिानी रात्रि में अपने साथी हरण सिंह के साथ मृतिका के घर पहुंचा जहां इसके द्वारा डण्डा से मृतिका फगुनी बाई को लेटे हालत में कनपटी पर प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा जप्त किया गया तथा मामले में धारा 450, 34 भादसं जोड़ी जाकर आरोपी ग्राम सलका-चारपारा निवासी 33 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह पिता पूरनराम एवं 34 वर्षीय हरण सिंह उर्फ लल्लू पिता सीताराम को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक सुरेश साहू, रावेन्द्र पाल, रामकुमार नायक, जे.पी.तिवारी व अनुज सिंह सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति को किया गिरफ्तार........

सूरजपुर: दिनांक 27/08/2020 को ग्राम हरिहरपुर निवासी रनसाय चेरवा ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष सिंह पिता पूरन उम्र 28 वर्ष निवासी हरिहरपुर चैनपुरपारा का रहने वाला है जो कृष्णा कुमारी को ग्राम कल्याणपुर से पत्नी बनाकर अपने घर में लाकर रखा था अपनी पत्नी के साथ घरेलू कामकाज की छोटी-छोटी बात को लेकर आए दिन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा करता था दिनांक 26.08.2020 को भी पत्नी के साथ वाद-विवाद किया। दिनांक 27.08.2020 के सुबह 10.30 बजे दिन में घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी कृष्णा कुमारी को टांगा से प्रहार कर हत्या कर दिया कि रिपोर्ट पर संतोष सिंह के विरूद्व धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
          मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने थाना प्रभारी चंदौरा को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा की पुलिस टीम के द्वारा आरोपी संतोष सिंह पिता पूरन उम्र 28 वर्ष निवासी हरिहरपुर चैनपुरपारा, थाना चंदौरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह अपराध घटित करना स्वीकार कर बताया कि घरेलू कामकाज की छोटी-मोटी बात को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती थी जिससे तंग आकर अपनी पत्नी को टांगा से प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगा को जप्त करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा बाजीलाल सिंह, चौकी प्रभारी रेवटी के.पी.चौहान, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चैबे, आरक्षक मनमोहन विश्वकर्मा, रामप्यारे पैंकरा, अखिलेश दुबे, सैनिक प्रताप सिंह, धनेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ 2 किया गिरफ्तार......

 

सूरजपुर: पुलिस ने दो लोगों से 6 हजार 795 रूपये कीमत के नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार 28 अगस्त को थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला को मुखबीर से सूचना मिली कि ढुढ़रा चंदरपुर चौक के पास 2 व्यक्ति नशीली दवा की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम मुखबीर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु ढुढरा चंदरपुर चौक के पास जैसे ही पहुंची 2 व्यक्ति भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम प्रियंश सिंह उर्फ मोन्टू पिता बसंत सिंह उम्र 27 वर्ष एवं भूपेन्द्र दास उर्फ राकेश पिता परमेश्वर दास उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 06, माईनस कालोनी विश्रामपुर का होना बताए। जिनके कब्जे से *एविल इंजेक्शन 10 एमएल का 26 नग, आर्म एविल 10 एमएल 03 नग एवं रेक्सोजेसिक 2 एमएल का 28 नग जिसकी बाजारू कीमत करीब 6 हजार 795 रूपये* का जप्त कर धारा 21ए एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर दोनों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
          पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि पटना, जिला कोरिया से नशीली दवाओं को लाकर विश्रामपुर सहित सूरजपुर क्षेत्र के नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को 5-10 गुना अधिक दर पर बेचकर लाभ अर्जित करते थे।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई रश्मि सिंह, हिम्मत सिंह शेखावत, आरक्षक वसीम राजा, कैलाश यादव, रामकुमार नायक, हेमंत यादव, शिवकुमार, व रामदयाल राठिया सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।