बुधवार, 27 नवंबर 2019

सीएसपी ने थाना विश्रामपुर का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण.............

सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के निर्देशानुसार मंगलवार 26 नवम्बर को सीएसपी सूरजपुर जे.पी.भारतेन्दु थाना विश्रामपुर का द्धितीय अर्द्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय उपस्थित रहे। निरीक्षण में अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण कर परेड एवं किट का निरीक्षण किया गया तथा उच्च दर्जे का वेशभूषा धारण करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने हेतु प्रतिवेदन भेजा, इसके उपरान्त दरबार का आयोजन कर अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण कर उन्हें कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करने, सौपें गये कार्यो को 100 प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करने, रात्रि गश्त प्रभावी रूप से करने, विवेचकों को वर्ष समाप्ति के पूर्व नियमानुसार एवं विधिवत् अपराधों की जांच कर लंबित अपराधों की संख्या शून्य करने, थाना में आने वाले फरियादियों की समस्या को विस्तारपूर्वक सुनकर उसका निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएसपी श्री भारतेन्दु ने थाना का रिकार्ड अद्यतन पाये जाने एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व कर्मचारियों को अनुशासन में रखकर अच्छी कार्यवाही कराये जाने पर थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान थाना के रिकार्डो का अवलोकन कर लंबित अपराध मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के निकाल के संबंध में विवेचकों को मार्गदर्शन देकर उनके निकाल हेतु निर्देशित किया। 

इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, चैकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, एएसआई विमलेश सिंह, उमेश सिंह, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज दिवेद्धी, इन्द्रजीत सिंह, आनंद सिंह, सहित थाना व चैकी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

16 हजार कीमत के 2 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित 1 गिरफ्तार, चौकी लटोरी की कार्यवाही..............

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस की मादक पदार्थ एवं नशीली दवाईयों के विरूद्व ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है जिसके तहत् लटोरी पुलिस के द्वारा 16 हजार कीमत के 2 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिले में पदस्थापना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा की मंशा रही है कि जिले से नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना एवं इस कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना है इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे। 

इसी तारतम्य 26 नवम्बर 2019 को चौकी प्रभारी लटोरी सुभाष कुजूर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बृजनगर का रामटहल चौधरी नाम का व्यक्ति एक पिटठू बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए अपने घर से पैदल पगड्डी के सास्ते से लटोरी भण्डारपारा चौक बस पकड़ने जा रहा है। जिसकी जानकारी से चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

चौकी प्रभारी लटोरी ने मुखबीर की सूचना के आधार पर लटोरी भण्डारपारा चौक के पास घेराबंदी लगाई और संदेही के आने की प्रतीक्षा करने लगी कुछ देर बाद एक व्यक्ति पगड्डी रास्ते से गहरा खाकी काला रंग पिटठ् बैग रखे आते दिखा जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ किए जाने पर अपना नाम रामटहल चौधरी पिता दरोगी चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी बृजनगर (अहिरापारा), चौकी लटोरी का होना बताया जिसे पीठ में टांगे गए पिट्ठू बैग की तलाशी लिए जाने पर 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 16 हजार रूपये का पाए जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी रामटहल को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक विकास मिश्रा, मनेश्वर सिंह, देवनंदन राजवाड़े, विजय राजवाड़े एवं चंदरसाय राजवाड़े सक्रिय रहे।

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

चोरी के 3 टन कोयला सहित 2 गिरफ्तार, खड़गवां पुलिस की कार्यवाही................

महान-2 खदान के पास से चोरी कर एकत्र की गई थी कोयला

ईट भट्ठों में खपाने ले जाने के दौरान पकड़े गए

सूरजपुर। अवैध कारोबारियों, कोयला, मादक पदार्थ एवं नशे के विरूद्व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत् 25 नवम्बर को चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी को मुखबीर से सूचना मिली कि महान-2 खदान की ओर से ग्राम पम्पापुर मेन रोड़ तरफ एक महेन्द्रा 407 में चोरी का कोयला लोड़ कर धौरपुर की ओर जा रहा है जिसकी जानकारी से चैकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी लगाई जो महेन्द्रा 407 सीजी 15 ओसी 7308 वाहन पम्पापुर की ओर से आते दिखा जिसे रूकवाकर गवाहों के समक्ष चेक किए जाने पर उसमें करीब 3 टन स्टीम कोयला कीमत करीब 25 हजार रूपये का लोड़ पाया गया कोयला के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जिस पर पुलिस ने वाहन एवं कोयला को जप्त कर कोयला चोरी की होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् कार्यवाही करते हुये वाहन चालक ग्राम डिगनगर परसागुडी थाना राजपुर निवासी 25 वर्षीय मंजे सोनवानी पिता श्याम बिहारी एवं हेल्फर पस्तानपुर ग्राम रघुपुर पोस्ट थाना धौरपुर जिला सरगुजा निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार पिता अनुक साय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस वाहन स्वामी की जानकारी हासिल कर रही है। 
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि कोयला को महान-2 खदान के पास से चोरी कर एकत्रित किया गया था और कोयला को धौरपुर के ईट भट्ठा में खपाने हेतु ले जा रहे थे। 
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक शैलेष सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, रविशंकर किण्डो, शिवप्रसाद राजवाड़े, भीखराम भगत, बुधनाथ खलखो, टेमसिंह, भगत सिंह, दिनेश मिंज व प्रमोद गुप्ता सक्रिय रहे।

पुलिस अधीक्षक ने संविधान दिवस पर उद्देशिका सामुहिक रूप से पढ़ाई...............

सूरजपुर। संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसकी उद्देशिका पढ़ाई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की उद्देशिका पढ़ाई। संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डा. भीमराम अम्बेडकर व संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद किया गया। सूरजपुर जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों ने भी संविधान दिवस पर अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को उद्देशिका पढ़ाई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सोमवार, 25 नवंबर 2019

पूछने के साथ ही स्कूली बच्चों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक का बताया नाम.............


स्कूली बच्चों को थाना प्रभारी ने नोट कराया अपना मोबाईल नंबर

गुड टच, बैड टच सहित कई अन्य जानकारियों से छात्राओं को कराया अवगत

सूरजपुर। विश्रामपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिल देव पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सुरक्षा एवं कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों एवं महिला सुरक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वर्तमान परिवेश में समाज में बच्चों पर होने वाले अपराधों से बचाव की दिशा में स्कूली बच्चों को गुड व बैड टच सहित अन्य जानकारियों देने के निर्देश *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* ने थाना प्रभारियों को दिये थे।
जिसके परिपालन में सोमवार 25 नवम्बर को *थाना प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय* के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर के बच्चों को गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं से चर्चा कर अध्ययन की जानकारी ली और उन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान खास सतर्कता बरतने को कहा साथ ही यह भी कहां कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मुझे सूचित करें पुलिस तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध होगी इस हेतु थाना प्रभारी ने छात्राओं को अपना मोबाईल नंबर भी नोट कराया। उन्होंने स्कूली छात्राओं को फर्जी बैंक काल, अंधविश्वास, गुड टच और बैड टच, मानव तस्करी, एटीएम कार्ड क्लोनिंग, एटीएम फ्राड, आनलाईन फ्राड, यातायात नियम, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर सहित कई अन्य जानकारियां दी।
थाना प्रभारी ने जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का नाम पूछे जाने पर लगभग सभी बच्चों ने एक स्वर में कहा कि हमारे *कलेक्टर श्री दीपक सोनी* है तथा *पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा* है। कई छात्राओं ने बताया कि कुछ अवसरों पर इन दोनों अधिकारियों की बाते सुनने का मौका मिला इनकी बातों से हमें कई सारी जानकारी मिली और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।
इस दौरान स्कूल के प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य, एएसआई सोहन सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे।

शनिवार, 23 नवंबर 2019

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी........


बेहतर वेशभूषा पर पुलिस कर्मियों को दिया ईनाम

दरबार लगा कर्मचारियों की सुनी समस्या, किया निराकरण

थाना-चौकी प्रभारियों की ली बैठक

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु करें टीम रवाना

स्वास्थ्य का ख्याल रखें पुलिस कर्मी

सूरजपुर। पुलिस लाईन में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया एवं बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। लाईन के बैंड पार्टी को एक सप्ताह के भीतर सुसज्जीत करने, शासकीय वाहनों में पाए गए खामियों को तत्काल दुरूस्त कराने, आपराधिक मामले, चोरी एवं संदिग्धों तक पुलिस को पहुंचाने में सहायक पुलिस डाग के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं नियमित अभ्यास कराने के निर्देश डाग हेंडलर को दिए। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दरबार लगा कर्मचारियों की सुनी समस्या, किया निराकरण।

पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र परिसर में दरबार लगाया और पुलिस कर्मचारियों की गुजारिशों को सुनकर उसका निराकरण किया। उन्होनें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि निष्पक्ष रहकर कार्य करें, ड्यूटी के प्रति सजग रहे और किसी भी कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ करें ऐसा करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। क्षेत्र के प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखे।

थाना-चैकी प्रभारियों की ली बैठक।

जनरल परेड व दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र में जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना-चैकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होनें आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कुछ दिनों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगी इसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने, जिले में कुल पंजीबद्व अपराधों में से 24 प्रतिशत अपराध लंबित है जिनका यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु कहा। प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्यवाहियों में बढ़ोत्तरी करने, पूर्व में जिन क्षेत्रों में चुनाव के दौरान आपराधिक मामले पंजीबद्व हुए उन थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने, सूचना तंत्र मजबूत करने सहित असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। आचार संहिता प्रभावशील होने पर लाईसेंस धारकों के शस्त्रों को थाना में जमा कराने, थाना के रिकार्ड संधारण की स्थिति अद्यतन रखने, निगरानी, गुण्डा बदमाश एवं जिला बदर की कार्यवाही हेतु आपराधिक रिकार्ड छांटकर भेजने के निर्देश दिए।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु करें टीम रवाना।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से आपराधिक मामले में आरोपी फरार की जानकारी ली और उन्हें फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु आज ही पुलिस टीम रवाना कर उनसे सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम जिन स्थानों जा रही वहां के स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य का ख्याल रखें पुलिस कर्मी।

जनरल परेड में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों का जायजा लेने के दौरान प्रधान आरक्षक देवनारायण यादव के हाथों में सूजन देखा और इसका कारण पूछा जिस पर प्रधान आरक्षक ने बताया कि पिछले माह एक्सीडेंट होने की वजह से हाथ व अन्य जगहों पर चोटे आई थी। हाथों की सूजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने रक्षित निरीक्षक को विशेषज्ञ चिकित्सक से प्रधान आरक्षक का उपचार कराने का निर्देश दिया। दरबार के दौरान भी उन्होंने पुलिस कर्मी का कहा कि जब आप फिट रहेंगे तभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर सकेंगे इसके लिए फिट रहना आवश्यक है, इस हेतु पुलिस के जवानों को अपने फिटनेश पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी, जिले के थाना-चैकी प्रभारी सहित रक्षित केन्द्र व विभिन्न थाना चैकी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

एसडीओपी प्रेमनगर ने स्कूली बच्चों को दी ज्ञानवर्धक जानकारियां.........

बच्चों ने सामान्य ज्ञान के जवाब बेहिचक दिया

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी ने बुधवार को प्रेमनगर के साहूपारा वार्ड में स्थित जीपीएम विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें ज्ञानवर्धन जानकारियों से अवगत कराया। विद्यालय के बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन देखते हुए एसडीओपी ने उनसे उनका नाम व सामान्य ज्ञान की जानकारी पूछी जिस पर बच्चों ने बेहिचक उसका जवाब दिया। एसडीओपी ने स्कूली बच्चों को चाकलेट भी बांटे।
एसडीओपी प्रकाश सोनी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्कूल आते-जाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा गया, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, जेजे एक्ट के कानूनी प्रावधानों को विस्तृत से बताया गया। गुड टच एवं बैड ट, एवं चिटफण्ड कंपनी के झांसे में अभिभावक न आये इस हेतु आवश्यक जानकारी दी।
इस दौरान थाना प्रभारी प्रेमनगर ओ.पी.कुजूर, स्कूल संचालक अशोक साहू, शिक्षकगण सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एसडीओपी प्रेमनगर ने थाना प्रेमनगर का किया अद्र्ववार्षिक निरीक्षण.............


सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी ने थाना प्रेमनगर का द्वितीय अद्र्ववार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ओ.पी.कुजूर मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण में अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण कर परेड एवं किट का निरीक्षण किया गया तथा उच्च दर्जे का वेशभूषा धारण करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने हेतु प्रतिवेदन भेजा, इसके उपरान्त दरबार का आयोजन कर अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण कर उन्हें मुस्तैदी से सौंपे गए कार्य करने, रात्रि गश्त प्रभावी रूप से करने, स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाने, विवेचकों को वर्ष समाप्ति के पूर्व नियमानुसार एवं विधिवत् अपराधों की जांच कर लंबित अपराधों की संख्या शून्य करने, थाना में आने वाले फरियादियों की समस्या को विस्तारपूर्वक सुनकर उसका निराकरण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान थाना के रिकार्डो का अवलोकन कर लंबित अपराध मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के निकाल के संबंध में विवेचकों को मार्गदर्शन देकर उनके निकाल हेतु निर्देषित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी प्रकाश सोनी ने क्षेत्र के निगरानी व माफी बदमाशों को तलब कर उनके गुजर बसर की जानकारी ली और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन यापन करने की हिदायत दी।
इस दौरान थाना प्रभारी प्रेमनगर ओ.पी.कुजूर, चैकी प्रभारी सलका गणेश राम चैहान, चैकी प्रभारी तारा राजेश तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती चेक पोस्ट का जिला जायजा.........

अवैध धान की सूचना देने जारी किए गए नंबर

आरटीओ भी सीमावर्ती इलाकों में करेंगी चेकिंग

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती अलमे की ली बैठक

अवैध धान रोकने के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली का किया दौरा

पुलिस अधीक्षक ने बार्डर स्थित थाना को मुस्तैद रहने दिए निर्देश

छात्रों के सुनी समस्या व निराकरण करने दिए निर्देश

सूरजपुर। बुधवार 20 नवम्बर को कलेक्टर सूरजपुर श्री दीपक सोनी व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने दलबल साथ अवैध धान को रोकने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कई चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया और मैदानी अमले को सख्त लफ्जो में कहा कि दलाल अथवा कोचियों के द्वारा किसी भी परिस्थिति में धान न खपा सके इसका विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती चेक पोस्ट का जिला जायजा।


1 दिसम्बर 2019 से 15 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में धान खरीदी होगी जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस ने कई उड़नदस्ता दल गठित किया है साथ ही 18 सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 54 पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है इनके द्वारा 24 घण्टे अवैध धान पर नजर बनाए हुए है। इन चेक पोस्ट पर तैनात बल के द्वारा सीमावर्ती राज्य से आने वाले वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है साथ ही उड़नदस्ता दल भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। कलेक्टर सूरजपुर श्री सोनी ने कोचियों एवं दलालों के द्वारा अवैध धान छत्तीसगढ़ में न खपे इसके पुख्ता इंतजाम किए है।

अवैध धान की सूचना देने जारी किए गए नंबर।

सूरजपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती चेक पोस्ट का जायजा लिया और वहां के किसानों से मुलाकात कर उन्हें कहा कि दूसरे राज्यों का धान यहां न खपाने दें इसमें वे प्रशासन की मद्द करें ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सकें। सीमावर्ती इलाकों से कोचियों एवं दलाल के द्वारा अवैध धान परिवहन करने की सूचना खाद्य विभाग के द्वारा जारी किए गए नंबर 9111033446 पर देने का आग्रह किया।

आरटीओ भी सीमावर्ती इलाकों में करेंगी चेकिंग।


कलेक्टर सूरजपुर ने अवैध धान को रोकने पुलिस, राजस्व, वन विभाग के अलावा आरटीओ को भी मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आने वाले सभी वाहनों के दस्तावेज की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती अलमे की ली बैठक।

कलेक्टर सूरजपुर श्री दीपक सोनी ने अवैध धान पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं डीएफओ की मौजूदगी में बिहारपुर के सामुदायिक भवन में सरपंच, पंच, पटवारी, रोजगार सहायकों की बैठक ली और उन्हें अवैध धान को रोकने हेतु सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि दलाल अथवा कोचियों से किसी की मिली भगत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अवैध धान रोकने के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली का किया दौरा।

अवैध धान मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में न आ सके इसके लिए सूरजपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम मकरोहर एवं बसौड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। सिंगरौली के पुलिस व प्रशासन से चर्चा कर आपसी सामंजस्य बनाकर अवैध धान रोकने की रणनीति बनाई है।

पुलिस अधीक्षक ने बार्डर स्थित थाना को मुस्तैद रहने दिए निर्देश।

अवैध व दूसरे राज्य के धान छत्तीसगढ़ में किसी भी स्थिति में न पहुंचे इस हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने मध्यप्रदेश के बार्डर स्थित थाना चांदनी को धान के अवैध कारोबार करने वाले कोचियों एवं दलालों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए है।

छात्रों के सुनी समस्या व निराकरण करने दिए निर्देश।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बिहारपुर व ओड़गी के हायर सेकेण्डरी स्कूलों के छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान स्कूल की चारदिवारी, शौचालय आदि की कमी पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने इन कमियों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अवैध व दूसरे राज्य के धान को प्रदेश में खपाए जाने की कोशिश को नाकाम कर इसके लिए पुलिस व प्रशासन को सूचनाएं उपलब्ध कराए।

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

जिले के दुरस्थ अंचल में अंजोर रथ के माध्यम से लोगों को किया जा जागरूक........


सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में जिले के थाना-चौकी के दुरस्थ अंचलों में प्रतिदिन अंजोर रथ पहुंचकर लोगों को फर्जी बैंक काल, अंधविश्वास, गुड टच और बैड टच, मानव तस्करी, एटीएम कार्ड क्लोनिंग, एटीएम फ्राड, आनलाईन फ्राड, यातायात नियम, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने सहित कई अन्य जानकारियों दे रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि आपराधिक गतिविधि अथवा अवैध कारोबार की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस कन्ट्रोल रूम का मोबाईल नंबर भी प्रदर्शित करवाया है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।