शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

सूरजपुर जिले के 59 आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने फीता लगाकर दी पदोन्नति


सूरजपुर। जिले में कार्यरत 59 आरक्षक पदोन्नत होकर प्रधान आरक्षक बने। गुरूवार, 30 दिसम्बर 2021 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पदोन्नत हुए आरक्षक पूरनचंद राजवाड़े, अनिल कुजूर, योगेन्द्र भगत, केवल राम धनकी, रविशंकर किण्डो, श्याम कार्तिक मिश्रा, हीरालाल, अगाथा लकड़ा, मोरिस खाखा, उदय सिंह, श्वेत निशा पन्ना, रामकुमार पैंकरा, रामाधीन श्यामले, मनीष पन्ना, नवीन कुमार सिंह, रजनी सिंह, प्रमिला आण्डिल्य, महेन्द्र सिंह, आनंद प्रकाश एक्का, अलबिनुस तिर्की, प्रदीप पटेल, सरिता कुजूर, कपिल सिंह, संतोषी चौहान, ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, आशा किरण, चन्द्रकांता, इसित बेहरा, उदय कुमार सिंह, इन्द्रपाल सिंह, जयप्रकाश तिवारी, हरिशंकर यादव, जोशी टोप्पो, मनोज केरकेट्टा, चित्रकूट शर्मा, भगवत दयाल पैंकरा, पुष्पराज राय, महेन्द्र पटेल, विजय केरकेट्टा, बृजकिशोर ध्रुवा, करण सिंह नेताम, कुलदीप कुजूर, अरूण बड़ा, नीलम कश्यप, क्रांति सिंह, मनोज वर्मा, पार्वती, भीखराम भगत, राजकुमार सिंह, भुपेन्द्र सिंह, अभिलाष राम ध्रुव, शिवेन्द्र सिंह परिहार, पुष्पा पैंकरा, प्रमोद कुमार लकड़ा, सरिता टोप्पो, संजय राजपूत, थॉमस मिंज व हरेन्द्र कुमार सिंह को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में बेहतर तालमेल बना पुलिस की छवि को और बेहतर करने का काम करें, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अति आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग कर आम जनता की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना उत्कृष्ट सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पाकर आपकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है, इस जिम्मेदारी को सत्य निष्ठा और ईमानदारी से निभाए।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, अग्रिमा मिश्रा मौजूद रहे।

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारे पति को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


सूरजपुर। दिनांक 25.12.2021 को ग्राम आमापारा द्वारिकापुर निवासी घासीराम पण्डो ने थाना रामानुजनगर में सूचना दिया कि बहु कमला बाई का शव घर में पड़ा हुआ है जिसके शरीर में चोट के निशान है, घर में लड़का रामजीत पण्डो नहीं है, घटना के बारे में नतनीन से पूछताछ पर पता चला कि दिनांक 22.12.21 को लड़के और बहु में खाना को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था और रामजीत ने कमला बाई को मारपीट किया है और शंका जाहिर किया कि बहु की हत्या लड़के के द्वारा की गई है सूचना पर मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रामजीत पण्डो के विरूद्व धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को आरोपी रामजीत पण्डो को पटना जिला कोरिया में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि खाना को लेकर हुए विवाद में डण्डा एवं टांगी से प्रहार कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई माधव सिंह, बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक दीपक यादव, धनंजय साहू, संतोष ठाकुर, रविशंकर साहू, वेदप्रकाश राजवाड़े देवान सिंह व मनीष साहू सक्रिय रहे।

सूरजपुर जिले के 26 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने एएसआई, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति


सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में सूरजपुर जिले के 26 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार, 28 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, वरूण तिवारी, राकेश यादव, मनोज द्धिवेदी, धनेश्वर राम कुशवाहा, नंदलाल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, हरिशंकर तिवारी, बबीता यादव, अभिषेक पाण्डेय, गुड्डू कुशवाहा, विवेक पाण्डेय, रघुवंश सिंह, ब्यासदेव राय, मानसिंह, राजाराम, कमला राम, रोपन टोप्पो, लालचंद कुजूर, नवासाय, जुबलुम तिर्की, राजकिशोर खलखो, रामेश्वर राम, चमरू राम, प्रवीण राठौर व ललित एक्का को स्टार लगाकर एएसआई पद पर पदोन्नति प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए एएसआई को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। आप सभी ने बेहतर कार्य करते हुए पदोन्नति हासिल की है अब आप सभी के कर्तव्यों, कार्यो के प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ जायेगी, जहां भी पदस्थ रहे वहां निष्पक्ष और उत्कृष्ट जांच कार्यवाही करते हुए प्रार्थी पक्ष को संतुष्ट करें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, रीडर जेएन साहू मौजूद रहे।

3 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ 1 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। अवैध कारोबार के विरूद्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में मंगलवार, 28 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने झारपारा कुंजनगर में घेराबंदी कर रमेश पिता मोहन गोसाई निवासी जमगला, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 38000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक विकास मिश्रा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा, दीपक सिंह, कृष्णा सिंह व सैनिक नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन में आमजनता की सुनी समस्या, प्रभारियों को दिए जल्द निराकरण के निर्देश



सूरजपुर । आमजनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया और शिकायत लेकर आए फरियादियों के समस्याओं को बड़े आत्मीयता के साथ सुना और प्रभारियों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए है। शहीद परिवार के एक आरक्षक द्वारा आवास उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर उन्होंने त्वरित आरक्षक को शासकीय आवास गृह आबंटित करने आदेश जारी किया है।
जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बसदेई निवासी एक व्यक्ति ने घर में रखे पैसा की चोरी करने की शिकायत दी। इसी प्रकार एक महिला ने जातिगत गाली-गलौज कर कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए मारपीट करने, जमीन संबंधी विवाद एवं कार्य के बदले राशि नहीं देने सहित कई और शिकायत आई जिसे पुलिस अधीक्षक ने बड़े आत्मीयता के साथ सुना और संबंधित प्रभारियों को जल्द जांच कर कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को अवगत कराने के निर्देश दिए। जनदर्शन में 31 लोगों के चरित्र सत्यापन की जांच कर प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 12 व्यक्तियों के पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। सोमवार को शहीद परिवार के एक आरक्षक ने आवास गृह आबंटित करने गुजारिश दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित शासकीय आवास गृह आबंटित करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने सहित कई फरियादीगण मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना-चौकी प्रभारियों की ली क्राईम मीटिंग

हर सर हेलमेट के तहत आमजनता को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश
लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की प्रभारियों को सख्त हिदायत

सूरजपुर।     मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में थाना-चौकी प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली। लंबी चली इस मीटिंग में थाना-चौकी प्रभारियों से लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत की विस्तृत जानकारी ली और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने जरूरी कदम उठाए, सक्रियता के साथ पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त की जाए, महिला तथा बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं उत्कृष्ट विवेचना करने, चिटफण्ड के लंबित मामलों की नियमित जांच एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने, वर्ष के समाप्ति में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निराकरण किया जाए और यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए की निराकरण में विवेचना का स्तर उत्कृष्ट रहे। फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना करने, सड़क दुर्घटना को कम करने, यातायात नियमों के प्रति आमजनता को जागरूक करने के साथ ही नियमों की अनदेखी पर कार्यवाही करने एवं जरूरतमंद आमजनता को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व कम्बल जनसहयोग से वितरण करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना में हेड इन्जुरी से ज्यादातर मृत्यु होती है इसे रोकने के लिए हर सर हेलमेट के प्रति आमजनता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
            पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना की मॉनिटरिंग, दुर्घटना की वजह एवं सड़क हादसे पर रोक लगाने संबंधी जानकारी आईरेड पोर्टल पर अनिवार्य रूप अपलोड करने, गुम इंसान की पतासाजी गंभीरतापूर्वक कर दस्तयाब किए जाने, स्थाई वारंटों की तामीली सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को नियमित तौर पर ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग करने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कराने, अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट पर कड़ी जांच करते हुए निगरानी रखने, शहर व प्रमुख चौक-चौहारों में पुलिस की मौजूदगी शाम-रात्रि के समय सुनिश्चित कराने, शिकायत-समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका निराकरण किए जाने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्षेत्र में चलित थाना, ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतों का मौके पर निराकरण करते हुए वर्तमान समय में हो रहे धोखाधड़ी से आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाई जाए, अवैध कार्याे में लिप्त लोगों की सूचना देने हेतु सूचना तंत्र को मजबूत किए जाए ताकि ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, डीएसपी अजाक स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

अंतर्राज्यीय ऑनलाईन शॉपिंग ईटीपीएस कंपनी के डायरेक्टर व डेवलेपर गिरफ्तार

आरोपियों से 17 लाख रूपये कीमत के ओडी कार, दो लेपटाप, 8 एटीएम कार्ड व 4 मोबाईल जप्त

सूरजपुर। दिनांक 21.11.2021 को रामानुजनगर निवासी चन्द्रशेखर साहू ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ईटीपीएस ऑनलाईन शॉपिंग कंपनी मुम्बई के डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड, कंपनी का डेवलपर्स बृजेश कुमार यादव व 1 अन्य व्यक्ति ने ऑनलाईन शॉपिंग से प्रोडक्ट आर्डर कर कंपनी के पास छोड़ने से कंपनी उसे दूसरे ग्राहक को ऑनलाईन सेल कर उससे हुए प्राफिट का 7-12 प्रतिशत राशि का लाभ देगा और यदि कम्पनी के पास यह प्रोडक्ट 3 माह रह जाती है तो कंपनी के द्वारा इन्वेस्टर को 3 प्रतिशत राशि देगा ऐसा कहकर झांसा देते हुए इससे और कई अन्य लोगों से करीब 10 लाख रूपये का षड़यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्र. 569/21 धारा 420, 120बी भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की होने की पुख्ता जानकारी हासिल करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम विधिवत् नवी मुम्बई व पुणे महाराष्ट्र पहुंची। पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए ओडी कार सहित आरोपी बृजेश यादव व उमेश पंडित गायकवाड को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि ऑनलाईन शॉपिंग कंपनी ईटीपीएस को बनाते हुए लोगों को फोन के माध्यम से जोड़कर कंपनी में अधिक से अधिक ऑनलाईन शॉपिंग करने एवं प्रोडक्ट में निवेश करने एवं 7-12 प्रतिशत लागत का लाभ देने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रूपये की ठगी किये है। आरोपियों के निशानदेही पर ठगी में उपयोग किए जाने वाले 2 नग लेपटाप, 8 नग एटीम, 4 नग मोबाईल व 1 ओडी कार क्रमांक सीजी 12 एए 7777 कुल कीमत करीब 17 लाख रूपये का जप्त कर अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी ब्रिजेश कुमार यादव पिता स्व. सोमन यादव निवासी बेलोरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी एवं उमेश पंडित गायकवाड पिता पंडित गायगवाड निवासी एकता रहवासी संघ चिंचपाड़ा, गणेशनगर, थाने बेलापुर रोड़, नवी मुम्बई, थाना रबाले, जिला नबी मुम्बई (महाराष्ट्र) को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाने में लगी हुई कि इनको नेटवर्क कितना बड़ा है। अब तक की पूछताछ के अनुसार इस कंपनी में विदेश के निवेशक भी जुड़े हुए है और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के हजारों लोगों से करीब 1-2 करोड़ रूपये की राशि के ठगी के आसार है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, एएसआई देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, आरक्षक सत्यम सिंह, आरक्षक कैलाश यादव, युवराज यादव, रौशन सिंह व विनोद सारथी सक्रिय रहे।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंदों को किया गर्म कंबल वितरण


सूरजपुर। इस कड़कड़ाते ठंड में जरूरत मंद लोगों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में गर्म कम्बल का वितरण हेल्प ऑन वील के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को सूरजपुर सहित आसपास क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने गर्म कम्बल का वितरण किया और वरिष्ठजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान सहित थाना के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागर को वाराणसी उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री जप्त


सूरजपुर। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल नशे के सौदागरों को को दिगर राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है बल्कि उनके पास से बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री भी जब्त की हैं। बीते 19 दिसम्बर को जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 130 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी आतीफ खान को पकड़ा गया था जिसने पूछताछ में बताया कि वह बनारस के किशन यादव नामक व्यक्ति से नशीली दवाई खरीदकर लाता है। नशे के कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने विधिवत् जयनगर की एक पुलिस टीम को आरोपी पकड़ने उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया था।
        जयनगर की पुलिस टीम ने प्राप्त ठोस जानकारी के आधार पर वाराणसी पहुंची और वहां घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित किशन यादव पिता सुधू यादव निवासी सतसागर मैदागिन, थाना कोतवाली वाराणसी उत्तरप्रदेश को पकड़ा जिसके कब्जे से 158 नग ई-स्कूफ कफ सिरप कीमत 23542/- रूपये व मोटर सायकल जप्त करते हुए ट्रान्जिट रिमाण्ड लेकर वापस जयनगर पहुंची जहां धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी किशन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पकड़ा गया आरोपी पिछले 2 वर्ष से नशे की सामग्री सप्लाई करता था इसकी गिरफ्तारी से नशे की सप्लाई के एक चैन तोड़ा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, ए.के.त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक रमेश कसेरा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा व विकास मिश्रा सक्रिय रहे।

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

130 नग नशीली कफ सिरप सहित 1 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में रविवार, 19 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने केनापारा में घेराबंदी कर आतीफ खान पिता सलीम टेलर उम्र 20 वर्ष निवासी अमनदोन, थाना प्रतापपुर का पकड़ा जिसके कब्जे से 130 नग ई-स्कूफ कफ सिरप कीमत 19370 रूपये का जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर व पुलिस टीम सक्रिय रही।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।