crime meeting लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
crime meeting लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना-चौकी प्रभारियों की ली क्राईम मीटिंग

हर सर हेलमेट के तहत आमजनता को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश
लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की प्रभारियों को सख्त हिदायत

सूरजपुर।     मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में थाना-चौकी प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली। लंबी चली इस मीटिंग में थाना-चौकी प्रभारियों से लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत की विस्तृत जानकारी ली और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने जरूरी कदम उठाए, सक्रियता के साथ पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त की जाए, महिला तथा बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं उत्कृष्ट विवेचना करने, चिटफण्ड के लंबित मामलों की नियमित जांच एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने, वर्ष के समाप्ति में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निराकरण किया जाए और यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए की निराकरण में विवेचना का स्तर उत्कृष्ट रहे। फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना करने, सड़क दुर्घटना को कम करने, यातायात नियमों के प्रति आमजनता को जागरूक करने के साथ ही नियमों की अनदेखी पर कार्यवाही करने एवं जरूरतमंद आमजनता को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व कम्बल जनसहयोग से वितरण करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना में हेड इन्जुरी से ज्यादातर मृत्यु होती है इसे रोकने के लिए हर सर हेलमेट के प्रति आमजनता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
            पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना की मॉनिटरिंग, दुर्घटना की वजह एवं सड़क हादसे पर रोक लगाने संबंधी जानकारी आईरेड पोर्टल पर अनिवार्य रूप अपलोड करने, गुम इंसान की पतासाजी गंभीरतापूर्वक कर दस्तयाब किए जाने, स्थाई वारंटों की तामीली सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को नियमित तौर पर ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग करने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कराने, अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट पर कड़ी जांच करते हुए निगरानी रखने, शहर व प्रमुख चौक-चौहारों में पुलिस की मौजूदगी शाम-रात्रि के समय सुनिश्चित कराने, शिकायत-समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका निराकरण किए जाने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्षेत्र में चलित थाना, ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतों का मौके पर निराकरण करते हुए वर्तमान समय में हो रहे धोखाधड़ी से आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाई जाए, अवैध कार्याे में लिप्त लोगों की सूचना देने हेतु सूचना तंत्र को मजबूत किए जाए ताकि ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, डीएसपी अजाक स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

शनिवार, 27 नवंबर 2021

बेहतर पुलिसिंग कर आमजनता के भरोसे को और बढ़ाने के निर्देश


  • एसपी सूरजपुर ने अपराध के बेहतर निकाल पर प्रशंसा व कमजोर परफॉर्मेंश पर दी कड़ी चेतावनी
  • इन्वेस्टीगेटर ऑफ द मंथ से 2 आरक्षकों को किया सम्मानित


सूरजपुर। शनिवार, 27 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबित समस्त अपराधों, शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण जांच किए जाने, महिला संबंधी अपराधों की संवेदनशीलता से जांच कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक ने अवैध कारोबार गांजा तस्करी के विरूद्व सख्त प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही के लिए दूसरे जिले व अंतर्राज्यीय बार्डर पर प्रभावी चेकिंग करने एवं आगामी माह में प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव को निर्विघ्न, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। अपराध सभा में अपराध निकाल, शिकायत व मर्ग की जांच में बेहतर कार्य पर प्रशंसा की और निकाल का स्तर कम पाए जाने पर संबंधित को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि पुलिस की कार्यवाही निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कर आमजनता के भरोसे को और बढ़ाए, चिटफण्ड मामले की जांच निरंतर करें, फरार आरोपियों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की किए जाए, गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए थाना-चौकी स्तर पर टीम गठित कर दस्तयाबी के लिए विशेष प्रयास करें, शराब पीकर, वाहन चलाने के दौरान फोन में बात करने एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले चालकों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कराने, सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सअप, टवीटर पर लगातार मॉनीटरिंग करने एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए।
        पुलिस अधीक्षक ने थाना-चौकी प्रभारियों को कहा कि थाना-चौकी क्षेत्र गश्त अच्छी होनी चाहिए, इसे समय-समय पर परखा जायेगा और लापरवाही पर संबंधित प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थाना-चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए गुड सेमेटेरियन को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत निरंतर चलित थाना, ग्राम चौपाल एवं पुलिस जनदर्शन के माध्यम से आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने, समर्पण अभियान, हिम्मत व अग्रसर कार्यक्रम से क्रमशः बुजुर्गो, बालिकाओं व स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।

इन्वेस्टीगेटर ऑफ द मंथ से सम्मानित हुए 2 आरक्षक 



क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने महत्वपूर्ण सूचना संकलन कर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रियता पर थाना झिलमिली में पदस्थ आरक्षक विश्वजीत सिंह व आरक्षक निलेश जायसवाल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर इन्वेस्टीगेटर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया तथा पुलिस परिवार के अध्ययनरत् बच्चों को ऑनलाईन क्लासेस हेतु प्रारंभ किए गए अग्रसर कार्यक्रम के संचालन व शुभारंभ में मेहनत, लगन व कार्यकुशलता से कार्य करने पर एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, मोहर सिंह व आरक्षक संतोष सोनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना व चौकी प्रभारियों की ली क्राईम मीटिंग

लंबित अपराध का शीघ्र करें निराकरण, निगरानी बदमाशों की हो नियमित चेकिंग       

       थानों में लंबित अपराध, शिकायतों की विस्तृत जानकारी लेकर उनके निराकरण में तेजी लाने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् किये गये कार्यो की समीक्षा, समंस वारंट की तामिली का स्तर में बढ़ोत्तरी एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राईम मीटिंग गुरूवार 24 जनवरी को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में ली।
सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने थाना चौकी प्रभारियों से पुराने लंबित सभी अपराधों की विस्तृत जानकारी ली और थाना प्रभारियों को उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये इसी प्रकार उन्होंने लंबित चालान एवं शिकायतों की विधिसम्मत जांच कर निराकरण करने, अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने, वरिष्ठ कार्यालयों के द्वारा चाही गई जानकारी की पीडीएफ फाईल बनाकर शीघ्रता से देने के निर्देश दिये इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों की सतत् चेकिंग करने, शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने, थाना में लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण शीघ्र हो इस हेतु राजपत्रित अधिकारियों को डायरी अवलोकन कर विवेचकों को मार्गदर्शन देकर प्रकरण का निराकरण कराने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा जिन स्थानों पर ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है उन जगहों पर दुर्घटना होने से बचाव के उपाय किये जाने व नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये है। 
एसपी श्री जायसवाल ने कहा कि साईबर अपराध की सूचना पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, अवैध गांजा व नशीली दवाओं के कारोबार की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करें, आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम भेजने एवं राजपत्रित अधिकारियों को थाना चैकियों का अधिक से अधिक आकस्मिक निरीक्षण कर पाये खामियों को समक्ष में दुरूस्त कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, डीएसपी लाईन प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, एसडीओपी ओड़गी डाॅ. ध्रुवेश जायसवाल, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, जिले के थाना चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।