गांजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गांजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

3 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ 1 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। अवैध कारोबार के विरूद्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में मंगलवार, 28 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने झारपारा कुंजनगर में घेराबंदी कर रमेश पिता मोहन गोसाई निवासी जमगला, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 38000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक विकास मिश्रा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा, दीपक सिंह, कृष्णा सिंह व सैनिक नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

गांजा के साथ 1 गिरफ्तार, थाना रमकोला पुलिस की कार्यवाही

गांजा के साथ 1 गिरफ्तार, थाना रमकोला पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। सोमवार को मुखबीर की सूचना पर थाना रमकोला की पुलिस ने ग्राम बेदमी में वहीं के परसराम पिता पवन कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 10 हजार रूपये का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रमकोला व उनकी टीम सक्रिय रही।

11 लोगों के विरूद्ध हुई आबकारी एक्ट की कार्यवाही, 14 लीटर महुआ शराब जप्त

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशीली वस्तुओं के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं सक्रिय मुखबीर लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को थाना चंदौरा पुलिस ने ग्राम घुमाडांड निवासी मिथलेश देवांगन से 4 लीटर अवैध महुआ शराब, प्रेमनगर के ग्राम चंदननगर के बलराम सिंह से 3 लीटर, रमकोला के ग्राम बेदमी निवासी भुनेश्वर से 4 लीटर, श्याम सुन्दर खैरवार से 3 लीटर कुल 14 लीटर महुआ शराब जप्त किया है तो वहीं थाना भटगांव पुलिस ने 7 लोगों गुरूउद्दीन गुप्ता, दिनेश, सुखसेन सिंह, जीतन सिंह, महंगु राम राजवाड़े, बिहारी लाल राजवाड़े, रूप नारायण राजवाड़े को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर पाए जाने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। 

रविवार, 31 मार्च 2019

1 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् शनिवार को चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बक्सर की ओर से एक व्यक्ति टीव्हीएस स्टार सीटी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 एए 8210 में गांजा बिक्री करने के लिए कुसमुसी की ओर जा रहा है। मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए चौकी प्रभारी बसदेई पुलिस टीम के साथ तत्काल कुसमुसी अटल चौक के पास घेराबंदी कर टीव्हीएस मोटर सायकल चालक को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अशोक यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 22 वर्ष साकिन दवनकरा, थाना झिलमिली का होना बताया जिसके मोटर सायकल के डिक्की में रखे बैग से 1 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 8 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को विधिवत् जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने गांजा को कोरिया जिला से लाना बताया।
      इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप साहू, राकेश बंजारे, देवदत्त दुबे सक्रिय एवं महेन्द्र यादव रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।