सूरजपुर। नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कड़े निर्देश के बाद से लगातार कार्यवाही जारी है। बीते दिन नवपदस्थ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर बांकघाट में घेराबंदी कर स्वीफ्ट डिजायर कार सहित ग्राम बलंगी थाना रघुनाथपुर निवासी रामचंद्र पाल को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली ई स्कूफ कफ सिरप 100 नग एवं पायवेन स्पा कैप्सूल 1200 नग कीमत 23862 रूपये का जप्त किया गया। मामले में नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, आरक्षक संदीप शर्मा, राकेश सिंह, रामप्रसाद व कामेश्वर टोप्पो सक्रिय रहे।
शुक्रवार, 10 सितंबर 2021
गुरुवार, 9 सितंबर 2021
घुमाडांड में लगे चलित थाना में लोगों की समस्या-शिकायतों का किया गया निराकरण।............
सूरजपुर: जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा लगातार चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार, 08 सितम्बर को चौकी प्रभारी रेवटी सुमंत पाण्डेय के द्वारा ग्राम घुमाडांड में चलित थाना लगाया गया। इस चलित थाना में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता भी पहुंची थी जहां लोगों की समस्या-शिकायतों को सुना गया और कई का निराकरण भी किया गया।
चलित थाना में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध, निरंतर संवाद, लोगों की समस्या-शिकायतों के त्वरित निराकरण, गांव में पुलिस की भौतिक रूप से मौजूदगी के लिए चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। चलित थाना में आप अपनी समस्या-शिकायतों से हमें अवगत कराये ताकि उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अलावा दूसरे विभाग से संबंधित कोई समस्या हो तो भी अवगत कराए ताकि संबंधित विभाग को उससे अवगत करा निराकरण कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने संवाद नंबर 7999161672 के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि इस नंबर पर आप अपनी शिकायत-समस्या से हमें अवगत कराए जिसका जल्द निराकरण किया जायेगा, समर्पण अभियान एवं महिला बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु चलाए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई जरूरतमंद लोगों को हेलमेट भी वितरण किया।
एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने ने चलित थाना में मौजूद लोगों को धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व चौकी प्रभारी के मोबाईन नंबर की जानकारी देकर कहा कि किसी भी समस्या, घटना, दुर्घटना पर फौरन पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मरावी, सरपंच सोन कुंवर, अमर सिंह, अजय सिंह मरकाम, वीरेंद्र पटेल, उमेश पटेल, पंच प्यारे, जयप्रकाश, महादेव, सीताराम, हरिप्रसाद, शेर सिंह, सुरेंद्र पटेल, विजय खैरवार, सहित ग्राम घुमाडांड व गोविंदपुर के ग्रामीणजन मौजूद रहे।
सूरजपुर के थाना चंदौरा पुलिस करा रहा फुटबाल टूर्नामेंट.............
खेल से मिलती है प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता- पुलिस अधीक्षक।
थाना चंदौरा के सभी गांव के खिलाड़ी ले रहे टूर्नामेंट में हिस्सा।
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर चलित थाना के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध बढ़ाने के उद्धेश्य से खेल प्रतियोगिता का आयोजन चंदौरा में किया गया।
थाना प्रभारी चंदौरा बाजीलाल सिंह के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, पुलिस व जनता के बीच मैत्रीय संबंध बढ़ाने के उद्धेश्य से माध्यमिक शाला चंदौरा के खेल मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया है जिसमें थाना क्षेत्र के सभी 16 गांव जजावल, परमेश्वरपुर, हरिहरपुर, चिकनी, सतीपारा, पहिया, दरहोरा, मयुरधक्की, देवरी, सिंगरी, चंदौरा, मटिगड़ा, दरहोरा, बिहीडांड, पकनी व चिकनी की टीम हिस्सा ले रही है। चंदौरा पुलिस के द्वारा कराये जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ 08 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मरावी, जनपद सदस्य व सरपंचगण की मौजूदगी में किया गया। इस टूर्नामेंट में खास बात यह है कि थाना चंदौरा क्षेत्र के सभी गांव के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। बुधवार का शुभारंभ अवसर पर जजावल की टीम ने परमेश्वरपुर की टीम तथा देवरी और सिंगरी की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें परमेश्वरपुर और देवरी की टीम ने उन्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीते। इस टूर्नामेंट का फाईनल मैच 15 सितम्बर को खेली जायेगी।
शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि फिट रहने एवं स्वस्थ शरीर के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करते हैं, खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। यदि हम प्रतिदिन खेलते हैं तो वह हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता है। वह हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है, खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि युवा खेल से जुड़े रहेंगे तो वह नशे से दूर रहेंगे। सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने गांवों में नशीली पदार्थ के प्रयोग को रोकने के लिए स्वयंसेवकों के रूप में काम कर सहयोग प्रदान करें।
चंदौरा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का आनंद लेने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे जिन्हें पोस्टर के जरिए धोखाधड़ी से बचाव, यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने के उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान बीडीसी देवनाथ पैंकरा, कृष्णा सिंह मरावी, पवन नाग, ज्योतिकला पैंकरा, सरपंच रामरतन पैंकरा, रामप्रसाद, सम्पत्ति सिंह, रूद्रप्रसाद, संतोष सिंह, देवशरण सिंह, फुलसाय, लालसाय सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
3 लाख 30 हजार कीमत के 32 नग भैंस-भैंसा किया गया जप्त, प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही..........
सूरजपुर: बीते 7 सितम्बर की देर रात्रि में थाना प्रभारी प्रतापपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि दबगड़ी से एक ट्रक में मवेशी भैंस-भैंसा को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड की ओर ले जा रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को पुलिस टीम के साथ आरोपी को धरपकड़ करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम बरबसपुर-दबगड़ीपारा मोड़ के पास घेराबंदी करते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5049 को रोकने का इशारा करने पर चालक ने तेजी से ट्रक को भगाते हुए कुछ दूर जाकर वाहन खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 32 नग भैंस-भैंसा लोड पाया जिसकी कीमत 3 लाख 30 हजार रूपये है। मामले में पुलिस ने भैंस-भैंसा एवं ट्रक जप्त करते हुए छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशू क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत् अपराध पंजीबद्व कर वाहन चालक की पतासाजी में लगी हुई है साथ ही प्रकरण में अन्य व्यक्ति के संलिप्तता के बारे में भी जांच की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एएसआई राजेश तिवारी, आरक्षक इन्द्रजीत सहित अन्य आरक्षकगण सक्रिय रहे।
मंगलवार, 7 सितंबर 2021
सूरजपुर के नए एसडीओपी गीता वाधवानी एवं एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी ने किया पदभार ग्रहण...........
सूरजपुर: सूरजपुर के नए एसडीओपी गीता वाधवानी एवं एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी ने बीते दिन पदभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर से मुलाकात कर दोनों अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया।
एसडीओपी गीता वाधवानी वर्ष 2014 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी है वे इसके पूर्व एसडीओपी बेमेतरा व 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव में पदस्थ रही। एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी इसके पहले एसडीओपी गोणला, एसडीओपी बलौदाबाजार, गंडई में पदस्थ रहे।
सूरजपुर जिले के थाना चांदनी के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में लगा चलित थाना। संवाद नंबर, हिम्मत कार्यक्रम, समर्पण अभियान व गुम मोबाईल खोजबीन के बारे में दी जानकारी.........
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सीधे गावों में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनने व मौके पर ही निराकरण कराने को लेकर ग्रामों में चलित थाना लगाने के निर्देश दिए है। इसी परिपेक्ष्य में बीते दिनों सितम्बर को नवपदस्थ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी की मौजूदगी में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे के द्वारा ग्राम सपहा, नवाटोला, कुबेरपुर, बेगारीडांड, नवगई, महुली, खालबहरा गांव में चलित थाना का आयोजन किया गया।
चलित थाना में ग्रामीणों को कानून, साइबर क्राईम, ऑनलाईन ठगी के बारे में जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की समझाईश दी गई। चलित थाना के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और कई का निराकरण भी किया गया। एसडीओपी राजेश जोशी ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए अपराध से बचने की समझाईश दी। चलित थाना में मौजूद ग्रामीणों को यातायात नियम से अवगत कराते हुए उसका पालन करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी चांदनी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम जिसके तहत् महिला-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षित दिए जाने, किसी प्रकार की समस्या-शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए स्थापित संवाद नंबर 7999161672, गुम मोबाईल खोजबीन अभियान एवं समर्पण अभियान के बारें में ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
सूरजपुर जिले के थाना-चौकी प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अब साप्ताहिक बाजार में भी आयोजित करेंगे चलित थाना...............
सूरजपुर: जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने, उनकी समस्या-शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गांव के अलावा ग्राम में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार के पास चलित थाना लगाने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधा व उनके समस्या-शिकायत को जानते हुए जल्द निराकरण कराने के उद्धेश्य से ग्रामों के अलावा थाना-चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाने के निर्देश दिए गए है, जिससे आमजनों की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी होगा और चलित थाना लगने से बाजारों में पुलिस की भौतिक रूप से मौजूदगी भी बनी रहेगी।
सोमवार, 6 सितंबर 2021
सूरजपुर पुलिस ने जिलेभर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लघन पर हुई कार्यवाही............
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 225 दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बगैर हेलमेट, लापरवाहीपूर्वक ड्राईविंग करते पाए जाने वालों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अम्बेडकर चौक पर थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग का जायजा लेने पहुंची पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को समझाईश देते हुए कहा कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें। इस दौरान उन्होंने कई जरूरतमंदों को हेलमेट बांटे और सफर के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाईश दी।
कपड़ा दुकान से चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही.............
सूरजपुर: दिनांक 03.09.2021 को देवनगर निवासी संतलाल गुप्ता ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका मेन रोड़ देवनगर में नवीन रेडिमेट व साड़ी सेंटर नाम का कपड़ा दुकान है, 2 सितम्बर के रात्रि को दुकान को बंद कर अपने घर चला गया अगले दिन सुबह दुकान पहुंचकर तो देखा कि दुकान में रखा रेडिमेट कपड़ा सामान बिखरा पड़ा था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़े कीमत 35 हजार रूपये का चोरी किया गया है कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना सूरजपुर की पुलिस मामले के आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही देवनगर महादेवपारा निवासी बाबु शंकर सिंह को पकड़ा गया हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सहदेव सिंह के साथ मिलकर कपड़ा दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए कपड़े कीमत 35 हजार रूपये का जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, अखिलेश यादव सहित अन्य सक्रिय रहे।
सूरजपुर पुलिस के हिम्मत कार्यक्रम का द्वितीय सत्र का चांदनी में हुआ शुभारंभ..............
दुरस्थ थाना चांदनी क्षेत्र के महिला-बालिकाओं को दिया जा रहा है आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम के प्रथम सत्र में थाना सूरजपुर, विश्रामपुर व चौकी बसदेई के महिला-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पुलिस लाईन में दिया गया। इन महिला-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उपरान्त जिले के दुरस्थ थाना चांदनी क्षेत्र में हिम्मत कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा के द्वितीय सत्र 02 सितम्बर को एसडीओपी प्रकाश सोनी, थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, जनप्रतिनिधियों व प्रशिक्षाणार्थियों के पालकों की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया है जिसमें चांदनी क्षेत्र के मोहली, बिहारपुर, नवगई, विशालपुर, बेगारीडाड, रामगढ़, कुबेरपुर, नवाटोला, पासल, चौकापारा सहित कई अन्य गांव के 170 महिला-बालिकाएं को मल्खम, योगा, मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट पुलिस कमाण्डो चंदन टोप्पो के द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।



















