रविवार, 11 दिसंबर 2022

एयरटेल टावर से बैट्री चोरी मामले में एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 5 गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही

  • चोरी के 3 घंटे के भीतर किया खुलासा, 88 हजार रूपये कीमत के 22 नग बैट्री बरामद 

सूरजपुर। ग्राम शिवप्रसादनगर निवासी नंदकिशोर शर्मा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.12.22 को यह ड्राईवर और गार्ड के साथ सुबह करीब 3 बजे सिरसी स्थित एयरटेल टावर के जनरेटर में डीजल डालने गये तो देखे कि टावर बाउन्ड्री के अंदर सेल्टर रूम में लगा ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखे तो सेल्टर के अंदर लगा एक्साईड कंपनी का 22 नग बैट्री को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने अज्ञात चोर की पतासाजी सक्रियतापूर्वक कर जल्द पकड़ने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस अज्ञात चोर की सघन पतासाजी करते हुए सूचना तंत्र को एक्टीव कर लगाया। इसी बीच विश्वस्त सूत्र से जानकारी मिली कि ग्राम सिरसी निवासी उमेश सिंह अपने साथी मनीष, विनोद व राजू तथा 1 बालक के साथ मिलकर चोरी किए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने एयरटेल टावर में लगा बैट्री को बिक्री करने की मंशा से चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों के निशानदेही पर एक्साईड कंपनी का 22 नग बैट्री कीमत 88 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी उमेश सिंह पिता स्व. जानसाय उम्र 22 वर्ष, मनीष कुशवाहा पिता अजय उम्र 22 वर्ष, विनोद कुशवाहा पिता स्व. परमेश्वर उम्र 35 वर्ष, राजू यादव पिता रामचरित्र उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी, चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरूद्ध संषर्घरत् बालक के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मानिक दास, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, प्रदीप सोनवानी, सुरेश साहू, देवदत्त दुबे व गोरेश्वर सिंह सक्रिय रहे। 

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

सूरजपुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लघंन पर 43 वाहन चालकों के विरूद्ध किया एमव्ही एक्ट की कार्यवाही

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 43 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में बीते दिन पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 43 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 14 हजार 8 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया है। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दिया।

अवैध नशीली कफ सिरप का जखीरा चौकी बसदेई पुलिस ने किया बरामद।1 लाख 12 रूपये कीमत के 150 नग कफ सिरप सहित 1 गिरफ्तार

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है और अवैध कार्यो की सूचना पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी क्रम में गुरूवार को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पसला निवासी मंगल राजवाड़े नशीली दवाई सिरप लेकर रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास आया है और बिक्री करने के लिए ट्रेन से जाने वाला है। चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने इसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिन्होंने सर्तकतापूर्वक तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस ने रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास घेराबंदी कर मंगल राजवाड़े पिता बसंत लाल राजवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पसला, थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से ओनरेक्स कफ सिरप 150 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रूपये है। मामले में आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कफ सिरप जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मानिक दास, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, प्रदीप सोनवानी, सुरेश साहू, देवदत्त दुबे व गोरेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

विश्रामपुर के एक्सीवेशन वर्कशॉप में हुए चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 12 लाख रूपये कीमत के सामान तथा पिकअप वाहन जप्त

सूरजपुर। विश्रामपुर एक्सीवेशन वर्कशॉप के सिनियर आफिसर उमेश प्रसाद ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 दिसम्बर को वर्कशॉप का गेट को लॉक कर कर चला गया, अगले दिन सुबह वर्कशॉप आया तो देखा कि वर्कशाप से 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंगएज प्लेट वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/22 धारा 457, 380 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने चोरों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस चोर की पतासाजी में लगी थी, इसी बीच थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि गांगीकोट रोड़ एसईसीएल नर्सरी में एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिसमें लोहे का प्लेट लोड़ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3902 जिसमें संजय विश्वकर्मा पिता स्व. बंशीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर व करमजीत सिंह उर्फ करमू पिता स्व. अमर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी विश्रामपुर को पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज कीमत 12 लाख रूपये का पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा एक्सीवेशन वर्कशॉप विश्रामपुर से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज व पिकअप वाहन को जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरक्षक मुकेश साहू व अपील चौधरी सक्रिय रहे। 

सूरजपुर पुलिस ने 15 स्थाई-गिरफ्तारी वारंट किए तामील

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार स्थाई-गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु अभियान चलाई जा रही है। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस ने 3 स्थाई वारंटी व 4 गिरफ्तारी वारंट एवं थाना जयनगर पुलिस ने 1 स्थाई व 7 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। वारंटियों की धरपकड़ के अभियान में थाना भटगांव पुलिस ने एक ही दिन में वन प्राणी अधिनियम व चोरी के मामले में 3 स्थाई वारंटी राम बहादूर, वीरभद्र व राकी को पकड़ वारंट तामील किया है। इसी प्रकार अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इसी क्रम में थाना जयनगर पुलिस ने 1 स्थाई व 7 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इन सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वारंटियों की तामिली हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश में लगी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई बीएम गुप्ता, सी.पी.तिवारी, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक मनोज जायसवाल, रजनीश पटेल, संतोष जायसवाल, गिरिजा शंकर, ताराचंद यादव, जगत पैंकरा, भुनेश्वर पाटले, प्रहलाद पैंकरा, नौशाद व महिला आरक्षक आशा लकड़ा सक्रिय रहे। 

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

एसडीओपी प्रकाश सोनी ने ली सरार्फा व्यापारियों की बैठक

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना सूरजपुर में सरार्फा व्यापारियों की बैठक एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के द्वारा ली गई। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, दुकान में काम करने वाले कर्मियों की जानकारी थाने पर देने, सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही ना बरते की हिदायत दी गई। एसडीओपी ने कहा कि अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगाए कि उनके दुकान के अंदर और बाहर का दृश्य साफ साफ दिखे, ताकि उन्हें पता चल सके की उनके दुकानों में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर ने सरार्फा व्यापारियों को कहा कि दुकान के आसपास कोई संदिग्ध दिखाई देता है अथवा रैकी करने जैसा आभास होता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। बैठक में श्रीराम ज्वेलर्स, एमआर ज्वेलरी, लक्ष्मी अलंकार मंदिर, विकास ज्वेलर्स, अंजली अलंकार मंदिर, शुभम ज्वेलर्स, अमित ज्वेलर्स, दीपक ज्वेलर्स, महामाया ज्वेलर्स, शिवशक्ति ज्वेलर्स, वॉमिका ज्वेलर्स, एसबी ज्वेलर्स व गीता अंलकार मंदिर के संचालक मौजूद रहे। 

सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 18 गिरफ्तारी-स्थाई वारंट किए तामील

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा 2 स्थाई वारंटी तथा 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है तो वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने 4 स्थाई व 6 गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। वारंटियों की धरपकड़ के इस अभियान में चौकी बसदेई पुलिस ने मारपीट व आबकारी एक्ट के मामले में स्थाई वारंटी प्रसाद साहू व मोती सिंह को पकड़ वारंट तामील किया है। इसी प्रकार अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट, लूट, मारपीट, चोरी के मामले में स्थाई वारंटी तुलसी प्रसाद, श्याम सिंह, राहुल साहू, चैन प्रकाश को पकड़ स्थाई वारंट तामील किया है तथा 6 अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट तामील करने में सफलता हासिल किया है। वारंटियों की तामिली हेतु पुलिस टीमें लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। इन सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, लिनुस लकड़ा, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, निलेश जायसवाल, रामसागर साहू, विश्वजीत सिंह, गुरूदेश्वर सिंह, ओम प्रकाश सिंह व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

यातायात पुलिस सूरजपुर द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया

सूरजपुर। अतिक्रमण के कारण सड़क पर आने-जाने वालों को हो रही परेशानी व लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के प्रयास में यातायात पुलिस जुट गई है। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय अपनी टीम के साथ अभियान चलाकर एनएच-43 सूरजपुर के मेन मार्केट एक्सीस बैंक से लेकर जिला चिकित्सालय तक दोनों किनारे से दुकानदारों के द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को दुकान के सामान को बाहर ना रखने की सख्त हिदायत दी गई। सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़ा करने वाले लोगों को चेताया कि सड़क किनारे बने सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़ा किया तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायगी। इस अभियान के दौरान एएसआई ब्यासदेव राय, प्रधान आरक्षक अनिल भगत, आरक्षक राकेश सिंह, अरविन्द एक्का सक्रिय रहे।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

हार्डवेयर गोदाम से चोरी मामले में 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। दिनांक 28.08.22 को सूरजपुर के प्रेम हार्डवेयर संचालक सुभाष जिन्दिया ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मानपुर बाईपास रोड़ स्थित गोदाम से प्लाई चोरी कर किया गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेही संजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मानपुर को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि सुभाष जिन्दिया के बाईपास स्थित गोदाम से प्लाई चोरी किया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी का 10 नग प्लाईन कीमत 24 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, सैनिक चंदन सिंह व इजराईल सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस सियान डेस्क में वरिष्ठ नागरिकों की समस्या को सुनकर कर रहा है त्वरित निराकरण

सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी में सियान डेस्क बनाया गया है जहां बुजुर्गो की समस्याओं को सुना जा रहा है। इस डेस्क के माध्यम से बुजुर्ग अपनी समस्याओं को बताकर उसका त्वरित निराकरण का लाभ ले रहे है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है, सियान डेस्क में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के शिकायतों को गंभीरता से सुने, उनके समस्या का निराकरण करते हुए उनकी मदद करें तथा सियान डेस्क के प्रचार-प्रसार किए जाए। गुरूवार को थाना ओड़गी के सियान डेस्क में एक वरिष्ठ नागरिक अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। थाना में बनाए गए सियान डेस्क के स्वच्छ वातावरण में पुलिस अधिकारी के द्वारा बुजुर्ग के शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए शिकायत का निराकरण किया गया।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।