सूरजपुर। कलेक्टर सूरजपुर के.सी.देव सेनापति ने गत् दिवस नगर में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। जिला सूरजपुर में नगरीय क्षेत्र सूरजपुर में सघन आबादी एवं भीड़-भाड़ होने से अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग एवं भैयाथान मार्ग नगर के मध्यभाग से गुजरने के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना एवं जाम की स्थिति बनी रहती है जिसे देखते हुये नगर के बाहरी सीमा में दोनों तरफ बायपास सड़क का निर्माण किया गया है। नगर की स्थिति को संतुलित बनाये रखने हेतु प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को कलेक्टर सूरजपुर ने प्रतिबंधित किया गया है। उक्त समयानुसार भारी वाहन बायपास सड़क से आवागमन करेगी। कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा इस आदेश को जारी करने के बाद बायपास रोड पर यातायात के आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश न करें और उन्हें बायपास रोड़ में डायवर्ट किया जा सके।
मंगलवार, 23 मई 2017
सोमवार, 15 मई 2017
गुम इंसानों की खोजबीन हेतु एक माह चलेगा अभियान ‘‘तलाश’’
सूरजपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के निर्देश पर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के द्वारा स्थानीय पुलिस कन्ट्रोल रूम सभाकक्ष में जिले के थाना चौकी प्रभारियों, पैरालिगल वाॅलेन्टियर, लेबर आफिसर एवं चाॅईल्ड लाईन के अधिकारियों की उपस्थिति में गुम इंसानों की खोजबीन हेतु अभियान ‘‘तलाश’’ के तहत बैठक ली।
इस दौरान एएसपी ने प्रत्येक गुम बच्चे की जांच के लिये नियुक्त जांचकर्ता अधिकारी को गुमशुदा के घर पर जाकर जांच करने एवं गुमशुदा के रहने के हर संभावित स्थानों पर जाकर पतासाजी करने, गुमशुदा के परिजनों से अद्यतन जानकारी लेने, उनके परिजनों का मोबाईल नंबर की जानकारी लेने, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण एवं पैरालिगन वाॅलेन्टियर को गुमशुदा बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने, गुमशुदा बच्चों को ढूंढने हेतु सोशल मिडिया का उपयोग करने, रेडियों, दूरदर्शन के माध्यम से गुमशुदा बच्चों के पतासाजी हेतु प्रसारण कराने, स्थानीय मुख्य समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उपस्थित पैरालिगल वाॅलेन्टियर, लेबर आफिसर एवं चाॅईल्ड लाईन के अधिकारियों को गुमशुदा बच्चों की पतासाजी में पूर्ण सहयोग देने हेतु कहा। बैठक में एएसपी श्री भगत ने उपस्थित थाना चौकी प्रभारियों, पैरालिगल वाॅलेन्टियर, लेबर आफिसर एवं चाॅईल्ड लाईन के अधिकारियों को 15 मई से 15 जून 2017 तक एक माह चलाये जाने वाले अभियान ‘‘तलाश’’ के दौरान अधिक से अधिक गुम इंसान की पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान थाना प्रभारी एम.आर.कश्यप, सी.पी.तिवारी, रामेन्द्र सिंह, प्रमोद डनसेना, एसआई अश्वीनी पाण्डेय, के.एस.पैकरा, एस.पी.खाखा, चैकी प्रभारी रामनरेश गुप्ता, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक विमल सिंह, आरक्षक संजय दुबे, पैरालिगल वाॅलेन्टियर जेनेन्द्र रवि, संगीता तान्जे, सुनीता, रीना पैकरा, चाईल्ड लाईन के आनंद कुमार, लेबर आफिसर तिलेश्वरी राजवाडे़ एवं दुर्गावती साहू उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 12 मई 2017
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली थाना प्रभारियों की क्राईम मीटिंग
सूरजपुर। अपराधों में कमी लाने, पंजीबद्व हुए अपराध के निकाल, शिकायत, मर्ग एवं अन्य कार्यवाही की विस्तृत जानकारी लेने हेतु आज सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.पी.साय के द्वारा क्राईम मीटिंग पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभा कक्ष में ली गई।इस दौरान एसएसपी आर.पी.साय ने थाना में पंजीबद्व अपराध, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायत की विस्तृत जानकारी लेते हुये थाना प्रभारियों को शीघ्र जांच पूर्ण करने, थाना चौकी प्रभारियों को आमजन के द्वारा किसी अपराध या एक्सीडेंट होने की जानकारी दिये जाने पर तत्काल मौके पर पहुंचने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् थाना के दुरस्थ अंचल में चलित थाना एवं पुलिस मित्र अभियान के दौरान मौके पर शिकायतों का निराकरण करने, ग्रामीणों को धोखाधड़ी, सोना सफाई गिरोह के द्वारा ठगी करने से बचने की समझाईश देने, स्वच्छता अभियान, अवैध शराब बिक्री की सूचना देने, गांव के सरपंच, पंच एवं सचिव की बैठक लेने, दिगर जिला व प्रदेश के फरार आरोपियों की धरपकड़ शीघ्र करने, थाना चौकी में मरम्मत अथवा निर्माण कार्य संबंधी प्राक्कलन तैयार कर भेजने, मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत करने, वर्तमान में संचालित निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक कराने, नवीन पुलिस चौकी खोले जाने हेतु विधिवत् प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। इस दौरान एसएसपी श्री साय ने पुलिस लाईन पर्री में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की सुविधा हेतु पुलिस कैन्टीन खोलने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला, एसडीओपी ओड़गी जे.एल.लकड़ा, डीएसपी अजाक बी.एल.केहरी, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी अनूप एक्का, प्रमोद डनसेना, सी.पी.तिवारी, रूंगटू राम टोप्पो, नरेन्द्र सिंह, व्ही.एन.भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, अजरूद्दीन, प्रदुम्मन तिवारी, रामेन्द्र सिंह, निरीक्षक शिवराम कुँजाम, तरशीला टोप्पो, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, सूबेदार सनत ठाकुर, एमटीओ गंगाधर जोशी, एसआई जानॅप्रदीप लकड़ा, एस.पी.खाखा, एसआई(अ) आनंदराम पैकरा, अमिताभ, साईबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, चौकी प्रभारी रामनरेश गुप्ता, कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई अगस्त सिंह, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय उपस्थित रहे।
बुधवार, 10 मई 2017
आॅपरेशन गर्जना के तहत् महिलाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
सूरजपुर। महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राष्ट्रीय संगठन क्रीड़ा भारती, राष्ट्रीय पत्रिका मितान पुलिस टाईम्स के संयुक्त तत्वाधान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के मार्गदर्शन में सूरजपुर के पुलिस लाईन पर्री में 10 मई को प्रातः 6 बजे शुभारंभ किया गया।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में सूरजपुर नगर एवं आसपास के ग्रामों के काफी संख्या में बालिका एवं महिलाएं उपस्थित हुईं जिन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। महिलाएं अपने निजी परिधानों एवं अपने आसपास उपलब्ध सामानों से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है इसका प्रशिक्षण भी आने वाले दिनों में शिविर में दिया जाएगा।
इस शिविर में महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा हेतु जूड़ो प्रशिक्षक श्रीमती चित्रा मिश्रा, अरविन्द सिन्हा, श्वेता सिंह, श्रृति यादव, कराटे प्रशिक्षक राहुल दास, ताइक्वांडो प्रशिक्षक मुकेश पुरी, कौशल पैकरा, विनोद कुमार के द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत ने कहा कि आज के परिवेश में जब महिला पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है उन्हें अपने घरेलू, स्कूल एवं कार्यालयीन कार्य में जाने आने के दौरान कई बार अवांछनीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इस दौरान उन्हें अपनी आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट की जानकारी होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि महिलाए जूड़ो, कराटे, मार्शल आर्ट से प्रशिक्षित होकर सशक्त हो और स्वयं के साथ दूसरों की भी सुरक्षा कर सके।
थाना प्रभारी अजाक तरशीला टोप्पो के द्वारा महिलाओं को हिंसा से बचाव एवं उनके साथ हो रहे दुव्यवहार से बचने की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को पुलिस के अधिकारियों, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं थाना चौकी के मोबाईल नंबर की जानकारी दी गई। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक सूरजपुर रामप्रसाद पैकरा एवं आभार प्रदर्शन सूबेदार सनत कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। यह शिविर 10 मई से संचालित होकर 17 मई को इसका समापन होगा। सामुदायिक पुलिसिंग की दृष्टि से भी यह एक अच्छी पहल है।इस दौरान एसबी के निरीक्षक रामश्रृंगार यादव, महिला बाल विभाग अधिकारी सीडीपीओ रजनी कुजूर, डाॅ. अजय मरकाम, आॅपरेशन गर्जना के जिला समन्वयक नलिन जिन्दल, जिला सह संयोजक संस्कार अग्रवाल, रक्षित केन्द्र में पदस्थ महिला कर्मचारी, प्रशिक्षण ले रहे नगर एवं आसपास के ग्रामों के 350 बालिका एवं महिलाएं उपस्थित रही।
शुक्रवार, 5 मई 2017
अवैध महुआ एवं अंग्रेजी शराब बेचने वाले 12 व्यक्तियों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् सूरजपुर पुलिस ने की कार्यवाही
सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के द्वारा जिले में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों को अपने अनुभाग के थाना चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में गत् दिवस जिले के थाना प्रभारियों के द्वारा अवैध महुआ एवं अंग्रेजी शराब बेचने वाले 12 व्यक्तियों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है । जिन लोगों के विरूद्व कार्यवाही की गई उनमें सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवनगर निवासी बाजीलाल देवांगन से 3 लीटर कीमत 240 रूपये, ग्राम देवनगर निवासी भैयालाल रजक से 1 लीटर कीमत 80 रूपये, ग्राम देवनगर के सुशीला रजक से 3 लीटर कीमत 240 रूपये, ओड़गी क्षेत्र के ग्राम रजवारीपारा निवासी रामधनी राजवाड़े से 2 लीटर कीमत 160 रूपये, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर निवासी दिलबसियां देवांगन से 2 लीटर कीमत 200 रूपये, प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम अमनदोन निवासी देवकुमार सोनपाकर एवं विजय कुमार बघेल से 4 लीटर कीमत 225 रूपये एवं 3 लीटर कीमत 200 रूपये, ग्राम माझापारा निवासी सिलेन्दर सिंह से 4 लीटर कीमत 400 रूपये, ग्राम केवरा घुटरापारा निवासी कलावती जायसवाल के पास से 16 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 1210 रूपये, भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खोखापारा निवासी ओमप्रकाश राजवाड़े से 2 लीटर कीमत 200 रूपये, झिलमिली क्षेत्र के ग्राम बड़सरा निवासी पन्नालाल प्रजापति से 2 लीटर कीमत 200 रूपये, ग्राम खैरी निवासी त्रिलोचन देवांगन से 2 लीटर कीमत 200 रू. का अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने हेतु रखे पाये जाने पर पुलिस ने शराब जप्त कर सभी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।
04 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
स्पेशल पुलिस टीम एवं थाना प्रेमनगर की संयुक्त कार्यवाही
सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध कारोबारियों एवं नशेड़ियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के द्वारा चलाए गये विशेष अभियान के तहत् गत् दिवस स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी को मुखबीर से सूचना मिली कि प्रेमनगर के चिरंजी बाबा के आगे मेन रोड़ पर एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु बस का इंतजार कर रहा है जिसकी सूचना एसएसपी सूरजपुर आर.पी.साय को दी गई जिनके मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के निर्देशन में स्पेशल पुलिस टीम एवं थाना प्रेमनगर के संयुक्त टीम के द्वारा युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ किये जाने पर वह अपना नाम बनस सिंह पिता दसंत राम जाति गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी टिकरापारा थाना प्रेमनगर का रहने वाला बताया उसके बैग की तलाशी लेने पर 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 20 हजार रू. का बरामद होने पर आरोपी के विरूद्ध थाना प्रेमनगर में अपराध क्रमांक 46/17 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्व किया गया । पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर कई अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर व्ही.एन.भारद्वाज, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश ठाकुर, विकास पटेल, कृष्णकांत पाण्डेय, श्याम सिंह, जगत पैंकरा, शरद सिंह, अजय खेस एवं विजय साहू सक्रिय रहे।
सोमवार, 1 मई 2017
भटगांव, चंदौरा व बसदेई में पुलिस ने किया लोगों को जागरूक
सूरजपुर | पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के मार्गदशर्न में थाना भटगांव के ग्राम अनरोखा एवं बंशीपुर में थाना प्रभारी भटगांव प्रदुम्मन तिवारी के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों ग्रामों की महिलाओं एवं पुरूषों को एत्रक कर राज्य शासन की नई आबकारी नीति के प्रावधानों की जानकारी दी जाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाकर अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाई जाने की जानकारी दी गई, इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से स्पि्रट एवं यूरिया आदि का उपयोग कर घरों में जहरीली महुआ शराब बना कर सेवन करने से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों, नुकसान एवं समाज, घर परिवार में होने वाली सामाजिक, आर्थिक छति बुराई की जानकारी दी जाकर महिलाओं एवं पुरूषों को अवैध शराब नहीं बनाने, न पीने, न पिलाने और न ही बिक्री करने की समझाईश देकर जागरूक किया गया। गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी, देशी एवं महुआ शराब बिक्री होने की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई साथ ही बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, मोबाईल ठगी से सावधान रहने की समझाईश दी जाकर कर पुलिस मित्र संबंधी पम्पलेट बांटे गए, पुलिस मित्रों को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सजग नजर रखकर पुलिस को सूचित करने की समझाईश दी गई। इस दौरान विजय तिवारी, अशोक गुप्ता, पूनम गुप्ता, नन्दकेश्वर सोनपाकर, सरपंच अनरोखा राजाराम सिंह, सरपंच बंशीपुर, एएसआई नवल किशोर दुबे, एल.पी.गुप्ता, आरक्षक अतुल शर्मा, राधेश्याम साहू, संतोष जायसवाल, महिला आक्षक सुषा मिंज, हेमकुमारी एवं काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार थाना प्रभारी चंदौरा सी.पी.तिवारी के द्वारा चन्दौरा के द्वारा इस संबंध में आवश्यक समझाईश देकर अवैध अंग्रेजी, देशी एवं महुआ बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु मोबाईल नंबर दिया।
चौकी प्रभारी बसदेई बृजनाथ साय पैकरा के द्वारा ग्राम कुसमुसी के ग्रामीणों को इस संबंध में आवश्यक समझाईश देकर जागरूक किया गया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।





