गुरुवार, 8 मई 2025

अक्षयपुर में हुए डकैती मामले में रामानुजनगर पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

सूरजपुर। अक्षयपुर में निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का चौकीदार ग्राम पम्पानगर निवासी चेतन प्रजापति ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 जून 2022 के भोर में 2 पिकअप वाहन द्धारिकापुर तरफ से अक्षयपुर तरफ गया उसके थोडी देर बाद 12-14 अज्ञात व्यक्ति आए और इसे पकड़ लिए और चाकू दिखाकर इसका मोबाईल लूटते हुए कैम्प में रहने वाले लोगों की जानकारी लेकर सभी रूम को खोलवाकर मजदूरों को जगाकर डरा धमकाकर बंधक बनाकर पुलिया निर्माण के लिए रखे लोहे के करीब 40-42 नग सेन्ट्रींग प्लेट एवं 4 नग और मोबाईल फोन को लूटकर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 148/22 धारा 395 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सेन्ट्रींग प्लेट, 2 पिकअप वाहन सहित अन्य वस्तु जप्त किया था। वहीं अन्य आरोपी फरार थे जिनकी पतासाजी की जा रही थी।
              डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित गंभीर अपराधों मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस आरोपियों की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आरोपी (1) कुलदीप उर्फ बब्लू पिता लखन लाल उम्र 25 वर्ष निवासी मानिकपुर वार्ड क्र. 33 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा (2) बुन्देश्वर रात्रे उर्फ बुधिया पिता भरत रात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी मानिकपुर वार्ड क्र0 33 चौकी मानिकपुर थाना कोरबा कोतवाली जिला कोरबा को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह व आरक्षक अमलेश्वर कुमार सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 1569 लोगों के विरूद्ध की गई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही, 9 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर हुई कड़ी कार्यवाही।

 

सूरजपुर। शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए तो चालान के साथ गाड़ी भी जब्त की जा रही है। सड़क हादसों को रोकने के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने यातायात नियमों के उल्लघंन सहित शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस के द्वारा वाहन चेक प्वाईंट लगाकर सभी दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के ड्राइवरों की जांच की गयी। मुख्य सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों के ड्राइवरों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की। यातायात प्रभारी सहित थाना-चौकी की पुलिस ने कुल 1569 लोगों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिनमें से 9 चालक शराब के नशे में पाए गए जिनके विरूद्ध इस्तगाशा माननीय न्यायालय पेश किया गया।
               थाना-चौकी की पुलिस वाहन चेकिंग प्वाईट पर मुस्तैदी व सतर्कतापूर्वक वाहन की चेकिंग में लगी हुई है। माह मार्च 2025 जिले की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 9 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जिनकी गाड़ी जप्त किया गया है वहीं बिना हेलमेट के 10, बिना सीट बेल्ट के 51, नियम तोड़ने के 269, तेज गति से वाहन चलाने 11, माल वाहक पर यात्री परिवहन के 11 व यातायात नियमों के उल्लघंन पर 1210 कुल 1569 लोगों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट की कार्यवाही कर 3 लाख 13 हजार 4 सौ रूपये समन शुल्क लिया गया।
        चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के विरूद्ध चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

हत्या के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 9 को किया गिरफ्तार।

 

सूरजपुर। ग्राम तेजपुर पोड़ी थाना सूरजपुर निवासी वर्षा पति विजय कुमार ने थाना सूरजपुर में सूचना दिया कि दिनांक 26/03/2025 को अपने पति विजय कुमार को नशा मुक्ति केन्द्र सूरजपुर में भर्ती की थी जो दिनांक 29/03/2025 को अस्पताल से सूचना मिला कि विजय कुमार का तबियत खराब है अस्पताल आ जाओ जहां पहुंचने पर जानकारी मिली की पति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा के बाद पीएम कराया गया।
          मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले की बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान वारिशान एवं गवाहों के कथन लिए और मृतक के पीएम रिपोर्ट एवं नशा मुक्ति केन्द्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज तथा संकलित साक्ष्य से पाया गया कि मृतक विजय कुमार की मृत्यु मारपीट करने के कारण होने पर अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 103, 191(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी (1) विरेन्द्र पिता रामाधार अगरिया उम्र 23 वर्ष ग्राम भुलंगा, थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा (2) तेन्जींग छंगपा पिता स्व. सावोथर छंगपा तिब्बती उम्र 43 वर्ष निवासी मैनपाठ लुरैना थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा (3) राजदेव तिवारी पिता स्व. रमेश तिवारी उम्र 21 वर्ष ग्राम प्रतापपुर, थाना महुआडांड जिला लातेहार झारखण्ड (4) संतोष गोस्वामी पिता केश्व गोस्वामी उम्र 25 वर्ष ग्राम जिगना थाना मोहनिया जिला भभूआ बिहार (5) कृष्णा कुमार प्रजापति पिता साधुराम उम्र 38 वर्ष ग्राम नावापारा, चौकी करंजी (6) मनोज कुमार कर्ष पिता संतू कर्ष उम्र 27 वर्ष चर्चा कालरी, थाना चर्चा जिला कोरिया (7) लक्ष्मी प्रसाद पिता रूप विसेन उम्र 24 वर्ष ग्राम नमदगिरी, थाना सूरजपुर (8) अमित तिग्गा पिता स्व. तारासिरूयूब तिग्गा उम्र 39 वर्ष ग्राम ढोढीबहार थाना कासाबेल जिला जशपुर व एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर इन्हें पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं मामले के 1 विधि विरूद्व संघर्षरत् बालक को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” अभियान के तहत साइकिल रैली निकाल दिया स्वस्थ जीवन का संदेश। दैनिक दिनचर्या में थोड़े समय के लिए ही सही पर जरूर चलाए साइकिल-डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर।

 

सूरजपुर। “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” नारे के साथ सूरजपुर पुलिस ने सायकल रैली निकालकर नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया और साइकिल चलाने को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के सबसे सुलभ और प्रभावी तरीकों में से एक है, जो सहनशक्ति में वृद्धि, तनाव में कमी और हृदय स्वास्थ्य में सुधार जैसे लाभ प्रदान करता है।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने रविवार, 06 अप्रैल 2025 को पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी, पुलिस लाईन के अधिकारी व जवानों के साथ बड़े उत्साह के साथ साइकल रैली निकाली जो ग्राम पर्री सहित सूरजपुर के भैयाथान रोड़, केतका रोड़ व मनेन्द्रगढ़ रोड़ में फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज का नारे लगाते हुए साईकल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। इस साइकिल रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे सहित पुलिस लाईन के अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव, साइकिलिंग संडे फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य, फिटनेस की ओर नागरिकों को जागरूक करने हेतु साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है, इसी के तहत आज पुलिस के अधिकारी व जवानों ने नगर में साइकिलिंग किया गया। उन्होंने साइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील किया है कि दैनिक दिनचर्या में थोड़े समय के लिए ही सही, अपने बाईक व चारपहिया वाहनों का उपयोग कम कर, प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा साइकिल चलाएं। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के तहत इस तरह की पहल न सिर्फ पुलिस-जन सहयोग को मज़बूत करती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है।

अंतर्राज्जीय डीजल चोर गिरोह के 3 आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने केतका जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा, ट्रक के हेल्फर पर प्राणघातक हमला कर डीजल लूटकर ईको कार से हो गए थे फरार।

 

सूरजपुर। दिनांक 03.04.2025 को ग्राम धंधापुर थाना राजपुर निवासी अभिषेक पोर्ते ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीके 9007 में हेल्फर का काम करता है, दिनांक 02/04/2025 को बैकुण्ठपुर से ट्रक में सीमेंट फैंसिंग पोल लोड करके चालक एवं अन्य हेल्फर के साथ पोल पहुंचाने अम्बिकापुर जा रहे थे कि शाम 4.00 बजे बाई पास एचएच-43 मेन रोड सूरजपुर के पास अचानक वाहन का ब्रेक डाउन होने पर वहीं वाहन खड़ा कर खाना बनाकर रात में खाकर सभी सो गए, रात्रि में ड्राईवर उठाकर बोला कि कोई डीजल टंकी का ताला तोड़ रहा है जाकर देखने पर 2 व्यक्ति डीजल टंकी से डीजल निकाल कर जरकिन में भरकर ले जा रहे थे जिन्हें रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी को रॉड से सिर में प्राणघातक हमला किए, डाईवर व हेल्फर के आने पर दोनों व्यक्ति डीजल भरे जरकिन को लेकर ईको वाहन क्रमांक एमपी 18 जेडई 1256 में अपने एक अन्य साथी के साथ मनेन्द्रगढ़ रोड़ की ओर भाग निकले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 109, 309(6), 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
            मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की सघन पतासाजी में लगी रही इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केतका जंगल में एक ईको वाहन में कुछ संदिग्ध लोग दिखे है। सूचना पर पुलिस की टीम ने केतका जंगल में दबिश देकर घेराबंदी कर ईको वाहन के साथ आरोपी (1) मनोज तिवारी पिता रूद्र प्रसाद तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी मोहर्री वार्ड क्र. 01 बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश (2) अजय तिवारी पिता श्यामलाल तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी भगता वार्ड क्र. 15 थाना बिजुरी जिला अनुपपुर (3) रितेश तिवारी पिता बद्री तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी माईनस कालोनी बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराई गई।
               पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर परिवहन में प्रयुक्त ईको कार, 1 जरकिन में 35 लीटर डीजल, 5 खाली जरकिन, लोहे का रॉड, एक गुलेल, गुलेल की गोटी जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, सेलबेस्टर लकड़ा, रविशंकर पाण्डेय, गणेश सिंह व रामचन्द्र सक्रिय रहे।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने देर रात्रि थाना चांदनी व चौकी मोहरसोप का किया औचक निरीक्षण। जवानों के एलर्टनेस को परखा, जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण का दिया आश्वासन।

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर अचानक देर रात्रि दुरस्थ स्थित थाना-चौकी का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना, तैनात अधिकारी व जवानों के एलर्टनेस को परखा और उनसे चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के आश्वासन दिए। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सजगता के साथ रात्रि गश्त करने एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सुरक्षात्मक वस्तुएं अनिवार्य रूप से रखने तथा थाना-चौकी में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
                डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने दिनांक 31.03.2025 को थाना चांदनी व दिनांक 01.04.2025 को चौकी मोहरसोप का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारियों से पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती, क्षेत्र की गतिविधियां, लंबित मामलों एवं थाना के कार्यो का जायजा लिया और थाने के रिकार्ड का बारीरी से अवलोकन किया। गंभीर अपराधों, महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। लंबित मामलों की डायरी, शिकायत एवं गुम इंसान की दस्तयाबी के प्रयासों को देखा और निकाल की स्थिति में गति लाने विवेचकों को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो भी मौजूद रहे।
            उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले फरियादी को सम्मान के साथ बैठाकर उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना जाए, शिकायतों का समय से निराकरण किया जाए। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। थाना-चौकी प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने, सभी पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करते रहने के साथ ही पुलिस अधिकारी व जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया।

सूरजपुर पुलिस ने की साइबर अपराध को लेकर कड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट होल्डर्स व बैंक खाता व एटीएम खरीददार को किया गिरफ्तार।

 

सूरजपुर। जिले की पुलिस ने साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक म्यूल अकाउंट होल्डर्स व बैंक खाता और एटीएम खरीददार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड को साइबर ठगों को सौंप दिए थे, जिससे ठगी की गई रकम को ट्रांसफर किया जाता था।
            भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुआ कि म्यूल अकाउंट खाता धारक ओमप्रकाश साहू निवासी पतरापाली, थाना रामानुजनगर के एक्सीस बैंक के एकाउंट शामील है जिसमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर व आहरण किया गया है।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑनलाईन सायबर फ्राड के शिकायत का गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो से कराया। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित शिकायत में एक्सीस बैंक का खाता ओमप्रकाश साहू के नाम से होने पर उसके विरूद्ध थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
              थाना रामानुजनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया कि म्यूल एकाउंट खाता धारक ओमप्रकाश साहू निवासी ग्राम पतरापाली का एक्सीस बैंक रामानुजनगर में खाता है जिसने अपने बैंक खाता, एटीएम को 5 हजार रूपये लेकर योगेन्द्र कुमार साहू को दे दिया था। योगेन्द्र के द्वारा बैंक खाता व एटीएम को बिलासपुर के एक व्यक्ति के पास 15 हजार रूपये में बेच दिया। ओमप्रकाश के खाता पर साइबर ठग रकम ट्रांसफर कर आहरण करने संबंधी मैसूर सिटी कर्नाटक, चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन सारंगपुर, डिडाननगर पश्चिम बंगाल में उक्त खाता धारक के विरूद्ध सायबर पोर्टल में कुल 24900 रूपये का ठगी किया गया है। आरोपियों से पूछताछ व बैंक ट्रान्जेक्शन के आधार पर ओमप्रकाश साहू के खाता में साइबर फ्राड के द्वारा 5 लाख 19 हजार 129 रूपये ट्रांसफर कर आहरण किया गया है। मामले में आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता शिवशंकर साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पतरापाली थाना रामानुजनगर एवं योगेन्द्र कुमार साहू पिता रामप्रताप साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम लेडुआ थाना रामानुजनगर को दबिश देकर पकड़ा गया जिनके विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है और आगे की विवेचना जारी है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, आरक्षक दीपक यादव, कृष्णा साहू व अमलेश्वर कुमार सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस ने साइबर फ्राड म्यूल अकाउन्ट मामले में 2 और आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठग म्यूल अकाउन्ट के नेटवर्क में शामिल आरोपियों को लगातार दबिश देकर गिरफ्तार करने में लगी हुई है। इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है जो साइबर ठगों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट, एमटीएम कार्ड और मोबाईल सीम उपलब्ध कराकर उनकी मदद करते थे। पकड़े गए आरोपियों के खातों से 10 लाख 38 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है।
             पैसा का लालच देकर साइबर म्यूल अकाउन्ट ठग लोगों का बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाईल सीम लेकर ठगी की रकम दूसरों के खातों में ट्रांसफर कर रकम आहरण कर धोखाधड़ी को अंजाम देने के मामले में थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 150/25 धारा 413, 420, 120बी भादस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था और पूर्व में 6 आरोपी सौरभ साहू, अमन साहू, आनंद कुमार साहू, विशाल साहू, सूर्या सोनवानी व सूरज दिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
               डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑनलाईन सायबर फ्राड के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के अन्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं पाए गए तथ्यों के आधार पर आरोपी (1) सतीश अजय पिता सेवक राम अजय उम्र 46 वर्ष (2) अंजली अजय पति सतीश अजय उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी अन्नडोला, थाना कोसिर, जिला सारंगगढ़ को दबिश देकर पकड़ा गया है। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि साईबर फ्राड करने वाले व्यक्तियों को इनके द्वारा दिए गए अपने बैंक खाता, मोबाईल, एटीम के माध्यम से साइबर फ्राड के द्वारा करीब 10 लाख रूपये ट्रांसफर कर आहरण किया है। बैंक खाता, एटीएम, मोबाईल सीम को 20-25 हजार रूपये लेकर सूरज दीवान को दिए जो उसने सौरभ साहू को दिया था जिसका साइबर ठग उपयोग कर रहे है। सायबर फ्राड गिरोह संचालित करने वाले अपराधियों को पैसा लेकर सायबर फ्राड अपराध में पैसों का लेन-देन करने के लिए दिया जाना पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड जप्त किया है।
           कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व एएसआई संजय सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

सूरजपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एक साथ उतरे सड़कों पर, 84 संदिग्धों को चेक किया, 20 को थाना पकड़कर लाया, 15 को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा, 3 चोरों को गिरफ्तार कर 3 लोगों के विरूद्ध किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, निगरानी व गुण्डे बदमाशों को अपराध से दूर रहने दी गई कड़ी हिदायत।

 

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस की प्रभावी रात्रि गश्त का असर नजर आने लगा है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 84 संदिग्धों/सजायात व्यक्तियों को चेक किया, 20 को पकड़कर थाना लाई और 14 को कड़ी पूछताछ कर छोड़ा, 3 चोरों से चोरी के मोटर सायकल बरामद की गई, 3 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा 22 निगरानी, गुण्डा व माफी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें सख्त लहजे में अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
           अपराधों की रोकथाम, आमजनों की सुरक्षा, शांती एवं कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने, अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु रात्रि गश्त का प्रभावी तौर पर करने के सख्त निर्देश डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को दिए है।
              सोमवार, 31.03.2025 की रात्रि सीएसपी एस.एस.पैंकरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे ने थाना विश्रामपुर, चौकी बसदेई व पुलिस लाईन के 60 से अधिक अधिकारी व जवानों के साथ रात्रि गश्त किया। इस दौरान नगर के मानपुर, महगवां, साहू गली, नावापारा, तिलसिवां, भट्ठापारा, तुरियापारा, जेलपारा सहित कई स्थानों पर गश्त कर दबिश देकर 84 संदिग्धों/सजायात को चेक किया गया, 20 लोगों को पकड़कर थाना लाया गया, सख्ती से पूछताछ के बाद 14 लोगों को कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ा गया, पुष्टिकृत जानकारी न देने पर 3 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया, 3 चोरों से चोरी की मोटर सायकल बरामद किया गया साथ ही रात्रि में 36 घुमते हुए पाए गए लोगों की भी सघन पूछताछ कर जांच की गई। रात्रि गश्त में 22 निगरानी, माफी व गुण्डा बदमाश को चेक करने पर यह सभी अपने घर पर मिले जिन्हें अपराध से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई और उनके जीवन यापन के कार्यो की बारीकी से जानकारी ली गई। रात्रि गश्त के दौरान स्टेडियम ग्राउण्ड, विद्यालय परिसर, जिला चिकित्सालय और बस स्टैण्ड, बैंक एवं एटीएम की आकस्मिक जांच की गई। शहर के चौक-चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।
        रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी तिरथ मानिकपुरी उर्फ पिन्टू पिता राजेन्द्र मानिकपुरी, प्रद्युमन बघेल पिता कृष्ण बघेल व शेखर साहू पिता मुकेश साहू को पकड़ा गया जिसके कब्जे से प्रार्थी आनंद साहू की चोरी की गई मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएल 5333 को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर का निर्देश, सीएसपी ने पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ शहर में किया पैदल पेट्रोलिंग। संस्थानों में कार्यरत् लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने और शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में सहयोग देने की अपील।

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने क्षेत्र में शांती एवं सुरक्षा व्यवस्था, असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखते हुए लगातार पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में पुलिस के अधिकारी व जवानों को नगर में पैदल पेट्रोलिंग करते देखा गया। रविवार, 30 मार्च 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक एस.एस.पैंकरा के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने सूरजपुर के मनेन्द्रगढ़ रोड़, नवापारा व भैयाथान रोड़ में पैदल पेट्रोलिंग किया। इस दौरान बैंक, एटीएम के सुरक्षा का जायजा लिया गया और व्यापारिक प्रतिष्ठान के संचालकों को हिदायत दी गई कि उनके यहां कार्यरत् कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराए, प्रतिष्ठान/संस्थान सहित उसके बाहर सीसीटीव्ही कैमरा लगवाये और नगर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने सड़क पर वाहनों को खड़ा न होने दे, बेतरतीब वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित होता है साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी गई। इस दौरान थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे सहित पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।