सूरजपुर। जिले में कार्यरत 1 प्रधान आरक्षक को एएसआई के पद पर तथा 3 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए है। गुरूवार, 17 मार्च 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा को स्टार लगाकर तो वहीं आरक्षक अखिलेश यादव, रामप्रसाद साडिल्य व दुहन राम सिंह को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत एएसआई व प्रधान आरक्षकों को कहा कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करते हुए जनता के साथ बेहतर तालमेल व मधुर संबंध स्थापित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।
