बुधवार, 22 जनवरी 2025

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने दिए निर्देश। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने दिए निर्देश। अंतरजिला व अंतर्राज्जीय सीमा पर कड़ी चौकसी के निर्देश।

 

सूरजपुर। सोमवार, 20 जनवरी 2025 को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निर्भीक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। उन्होंने इसका कड़ाई से पालन करने कहा। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
             डीआईजी व एसएसपी श्री ठाकुर ने कहा कि सभी थाना-चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र का भ्रमण करें। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के विरूद्व जिला बदर की कार्यवाही, निगरानी व गुण्डा हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु रिकार्ड छांटकर भेजने के निर्देश दिए। चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही सुनिश्चित कराने, सूरजपुर जिला अंतरजिला व अंतर्राज्यीय सीमा से लगा हुआ है। जहां से अवैध गतिविधियां की संभावना को देखते हुए यहां 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस फाइटर ने जीता टीटीएल क्रिकेट प्रतियोगिता, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने दी जीत की बधाई।


सूरजपुर। विश्रामपुर में आयोजित टीटीएल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाली विजेता पुलिस फाइटर की टीम को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जीत की बधाई दी तथा पूरी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस फाइटर व एकेडमिक ईगल के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस फाईटर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाईन मैच को 13 रनों से अपने नाम किया।
            सोमवार, 20 जनवरी 2025 को विजेता टीम जिला पुलिस कार्यालय पहुंची जहां डीआईजी व एससपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने टीम की हौसला अफजाई करते हुये जीत की बधाई दी और कहा कि खेलकूद व व्यायाम हमारे शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिये जरुरी है। व्यस्त दिनचर्या मंे खेलकूद मानसिक स्ट्रेस के दूर करता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ देता है। इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से विभिन्न विभागों का आपस में उचित तालमेल व समन्वय भी बना रहता है।
          इस दौरान टीम हेड राजेश जोशी, टीम ऑनर फर्दीनंद कुजूर, टीम मेन्टोर विजय राजवाड़े, मैच के कप्तान अविनाश सिंह, उप कप्तान अरविन्द बबलू, खिलाड़ी मनी प्रसाद राजवाड़े, अशोक गिरी, सैजी सिंह, बंटी, चंदरसाय राजवाड़े (मैन ऑफ द मैच), अमन किण्डो (बेस्ट बैटसमैन), योगेश्वर सिंह, राणा, राजेन्द्र प्रताप राजवाड़े, चंदू सिंह, सरोज राजवाड़े, अमन सिंह, संदीप, विक्रांत तिवारी मौजूद रहे।

कोयला चोरों पर पुलिस की कार्यवाही, कोयला बोरी में भरकर मोटर सायकल से परिवहन करते पकड़ाए।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.01.2025 के रात्रि में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साल्ही की ओर से काफी मात्रा में मोटर सायकल चालक के द्वारा अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने ग्राम साल्ही चौक में घेराबंदी कर 1. सब्बीर पिता मो. सफीज उम्र 24 वर्ष ग्राम नारायणपुर 2. मोहित प्रजापति पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 25 वर्ष ग्राम नारायणपुर 3. हिफाजल पिता मो. हफीज उम्र 28 वर्ष ग्राम नारायणपुर 4. जलसाय पिता स्व. धरमसाय उम्र 30 वर्ष ग्राम पतरापाली 5. बाबुलाल पिता बलवंत सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम पतरापाली 6. देवशंकर पिता स्व. जगन राम उम्र 32 वर्ष ग्राम पतरापाली 7. बोधन सिंह पिता मदन साय उम्र 35 वर्ष ग्राम पतरापाली को मोटर सायकल में बोरी में कोयला भरकर परिवहन करते पकड़ा जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-4)/303(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर 14 बोरी कोयला एवं परिवहन में प्रयुक्त 7 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू व उनकी टीम सक्रिय रही।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने ली क्राइम मीटिंग, थाना-चौकी के कार्यो का परफॉमेंश जाना, लंबित मामलों के निकाल में तेजी लाने दिए निर्देश।

 

सूरजपुर। सोमवार, 20 जनवरी को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों का क्राईम मीटिंग लिया, जिसमें थाना-चौकी के कार्यो, अपराध निकाल, प्रतिबंधात्मक व लघु अधिनियम व ऑपरेशन मुस्कान की समीक्षा कर परफारमेंश को जाना और लंबित अपराधों एवं शिकायत के निराकरण का ब्यौरा लेते हेतु निराकरण में और तेजी लाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का खौफ बनाए रखने सख्ती के साथ तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने, थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना तंत्र मजबूत और पुख्ता करने के निर्देश दिए।
         डीआईजी व एसएसपी  सूरजपुर ने टासकिंग पुलिसिंग पर जोर देते हुए प्रभारियों को कहा कि अपराध, शिकायत, सहित अन्य कार्यवाहियों को पूर्ण करने की समय सीमा खुद बनाए और उसे मजबूती के साथ पूरा करें इससे कार्यो में तेजी आयेगी और निकाल का प्रतिशत भी बढ़ेगा, सामाजिक बुराईयों, नशे व अवैध कारोबार पर सख्ती से पूर्णतः अंकुश लगाई जाए, दुघर्टना को पूरी तरीके से रोक पाना संभव नहीं है किन्तु एक्सीडेंट रोकने की दिशा में कार्यवाही एवं जागरूकता से कमी लाई जा सकती है इसके लिए बेहतर कार्य करें, शराब पीकर और ओव्हर स्पीडिंग कर यातायात नियमों की अनेदखी पर सख्ती से कार्यवाही करने, थाना प्रभारी खुद नागरिकों की समस्या शिकायत को सुने और निराकरण करें। जमीन संबंधी मामले की शिकायत पर फौरन कार्यवाही के साथ ही बाउन्ड ओव्हर की कार्यवाही कराने, स्थाई वारंट की तामीली में विशेष रूचि लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आदतन अपराधियों का निगरानी व गुण्डा बदमाश हिस्ट्रीशीट खोलने, अपराधों की रोकथाम के लिए सतत पेट्रोलिंग व प्रभावी रात्रि गश्त करने एवं अधिक से अधिक लघु व प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें, हमेशा बाईक चलाने पर हेलमेट पहने, फिल्म की तरह जीवन में नहीं होता रि-टेक-डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का जबरदस्त संदेश।

 

सूरजपुर। नशे की लत सिर्फ नशा करने वाले को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को परेशानी में डालती है। इसीलिए युवा नशाखोरी से दूर रहें और अच्छी शिक्षा हासिल कर उज्जलव भविष्य का निर्माण करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे, सुरक्षा के लिए हमें जागरूक रहना होगा, फिल्मों की तरह जीवन में रि-टेक नहीं होता कि सड़क दुर्घटना होने के बाद हम पुराने समय में जाकर हेलमेट, सीट बेल्ट लगा ले, जीवन अनमोन है इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है उक्त बाते शनिवार, 18 जनवरी 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने डीएव्ही पब्लिक स्कूल भटगांव में आयोजित नशा मुक्ति व यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को कही।
           इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध एक्शन के बारे में बताया एवं नशे की समस्या को लेकर कहा कि पुलिस को समय पर स्टीक सूचना दें, जिससे कि नशा तस्करी करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके। उन्होंने उपस्थित सभी को नशे के विरुद्ध आगे आने की अपील की व नशा न करने, न करने देने व नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण दिलाया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए जरूरी है कि अपनी इस पीढ़ी को नशे रूपी दानव से बचाएं।
          उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर कहा हम सभी को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बाइक पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नशा कर गाड़ी न चलाने, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने पर चालान किया जा सकता है। दुर्घटना के वक्त कार सवार व्यक्ति यदि सीट बेल्ट लगाया है तो उसकी सुरक्षा किस प्रकार होगी उसके बारे में बताया। सड़क दुर्घटना होने के बाद व्यक्ति यही सोचता है कि काश यातायात नियमों का पालन कर हेलमेट लगाकर चलते तो गंभीर हादसा नहीं होता। फिल्मों की तरह जीवन में रि-टेक नहीं होता, दुर्घटना होने के बाद हम पुराने वक्त पर नहीं जा सकते इसलिए हमें सदैव यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव दिलीप एम बोबडे ने भी नशे से बचाव व यातायात नियमों के पालन हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का जबरदस्त संदेश।
           डीएव्ही स्कूल के छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं में बढ़ती नशे की लत को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। नाटक में बताया गया कि युवा किस तरह से नशे की लत में फंसकर अपना जीवन नष्ट कर रहे हैं। अगर परिवार का कोई व्यक्ति नशा करता है तो परिवार के अन्य सदस्यों की क्या हालत होती है। इस दर्द को नाटक में बताया और नशे से दूरी बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान एसडीओपी प्रतापपुर नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, डीएव्ही स्कूल भटगांव के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सूरजपुर में सड़क सुरक्षा अभियान। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जरूरतमंद लोगों को किया हेलमेट वितरित, हेलमेट धारण करने व सीट बेल्ट लगाने वालों को फूल देकर किया सम्मानित।

 


सूरजपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सूरजपुर पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने निःशुल्क हेलमेट वितरण किया। विदित हो कि शनिवार, 18 जनवरी 2025 को ग्राम खड़गवां में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किया और हेलमेट लगाकर बाईक चलाने एवं सीट बेल्ट लगाने वालों को फूल देकर सम्मानित किया। एसईसीएल प्रबंधन के सहयोग से चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
           हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व और सड़क पर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए एक आवश्यक साधन है। आज हेलमेट वितरित किए जाने का मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर हेलमेट का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस पहल का उद्देश्य न केवल नियम तोड़ने वालों को सजा देना, बल्कि उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने की प्रेरणा देना भी है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सूरजपुऱ पुलिस द्वारा जागरूकता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

हेलमेट पहनने वालों को फूल देकर किया गया सम्मानित।
           सड़क पर सुरक्षित आवागमन के प्रति लोगों को जागरूक कर प्रोत्साहित करने की कवायद भी लगातार जारी है। इसी क्रम में डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने हेलमेट पहनकर बाईक चलाने व सीट बेल्ट का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया और उन्हें यातायात नियमों के प्रति औरों को भी जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव दिलीप एम बोबडे ने भी यातायात सुरक्षा से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उप क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश राय, खान प्रबंधक बेचन सिंह, एसडीओपी प्रतापपुर नंदिनी ठाकुर, चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

एसबीआई और सूरजपुर पुलिस ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया अवेयर, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया फ्रॉड से कैसे बचे।

 

सूरजपुर। साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और सूरजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। यहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने भी साइबर जागरूकता पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में आए कलाकार रथ के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए बढ़े मनमोहक रूप से साईबर धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति सजग किया।

साइबर क्राइम पर किया जागरूक।
         डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सूरजपुर पुलिस लगातार विभिन्न माध्यमों से जिलेवासियों को जागरूक करने में लगी हुई है। इस कैम्पेंन का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाना है। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर फ्रॉड करते हैं। लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम कैसे होता है उसके बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बचाओ के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि पुलिस और बैंकों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड रोकने और इन्वेस्टिगेशन करने में आसानी होगी। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने यह आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसबीआई सूरजपुर के शाखा प्रबंधक पियुस विजयवर्गीय व कलेक्ट्रेट ब्रांच के शाखा प्रबंधक चांदनी सिंह, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

सूरजपुर पुलिस ने हेलमेट पहनकर बाईक चलाने व कार में सीट बेल्ट लगाने वालों को गुलाब फूल देकर किया सम्मानित, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नागरिकों किया जा रहा जागरूक।

 

सूरजपुर। जिले में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 मनाया जा रहा है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सड़क पर सुरक्षित आवागमन के प्रति लोगों को जागरूक करने, हेलमेट पहनकर बाईक चलाने वालों को फूल देकर सम्मानित करने तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़े इसके आयोजन करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है।
            गुरूवार, 16 जनवरी को थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही जो वाहन चालक हेलमेट पहनकर बाईक चलाते पाए गए उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रामानुजनगर के द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान-माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालान की महत्ता बताई गई। सूरजपुर पुलिस द्वारा अपील की गई है कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं, नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचे, ओव्हर स्पीडिंग न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

सूरजपुर पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा की गई स्कूली बसों चेकिंग।

 

सूरजपुर। स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए *उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्कूली बसों की सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के निर्देश दिए है। बुधवार, 15 जनवरी 2025 को स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल बस का जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों के बच्चों को परिवहन करने वाले 16 बसों का जांच किया गया है। जांच शिविर के दौरान सर्व प्रथम वाहनों का रजिस्ट्रेशन चेक किया गया तत्पश्चात स्कूल बसों के दस्तावेजो की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन का रजिस्टेशन, परमिट, फिटनेश, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, वाहन चालक का लायसेंस चेक किया गया।
           शिविर में स्कूली बसों का मैकनिकल फिटनेश जांच किया गया जिसके अंतर्गत हेड लाईट, ब्रेक लाईट, पार्किग लाईट, इन्डिकेटर लाईट, बैक लाईट, मीटर, स्टेरिंग की स्थिति, टायर की स्थिति, क्लच, ऐक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न की स्थिति, वॉयपर एवं वाहन में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगा है कि नहीं चेक किया गया। चेंकिग के क्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप जैसे वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गर्वनर, प्रेर्शर हार्न, आपातकालीन खिडकी, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाईल नंबर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, स्कूल बस के आगे पीछे स्कूल बस लिखा है की नहीं चेक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल बस के चालकों को यातायात संकेत, यातायात सिग्नल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान लापरवाही न करने, कंडक्टर के द्वारा दरवाजे पर खड़ा ना रहने, स्कूल बच्चे को सुरक्षित उतारने चढ़ाने, नियंत्रित गति में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार का नशीली पदार्थ का सेवन ना करने हेतु समझाइश दिया गया। इस दौरान आरटीओ निरीक्षक मोहम्मद आबिद खान, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम सक्रिय रहे।
ड्राईवरों के ऑखों की गई जांच। स्कूली बस चेकिंग के दौरान उपस्थित 16 स्कूली वाहन चालकों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. विजय राजवाड़े के द्वारा किया गया। कुछ चालकों के पास-दूर देखने की समस्या पर चश्मा लगाने की समझाईश देते हुए दवाई उपलब्ध कराया गया।

सूरजपुर पुलिस का ‘‘नवजीवन‘‘ अभियान। नशे के विरूद्ध आमजनों व वाहन चालकों को किया गया जागरूकता, यातायात नियमों का पालन करने दी गई समझाईश।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ‘‘नवजीवन‘‘ अभियान के तहत आमजनों को नशे के विरूद्ध जागरूक करने एवं नशीले पदार्थो से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार, 13 जनवरी को चौकी प्रभारी लटोरी विराट विशी के द्वारा अम्बिकापुर-बनारस मार्ग के ग्राम लटोरी में अभियान नवजीवन के तहत ग्रामीणों एवं छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के सदस्यों की उपस्थिति में वाहन चालकों को नशा कर वाहन न चलाने, नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास को किस प्रकार बाधित करता है उसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों व वाहन चालकों को कहा कि नशा कर ड्राईविंग करने वाला व्यक्ति अपनी सुध-बुध खो देता है ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना की संभावना प्रबल रहती है, नशा कर वाहन न चलाने की समझाईश दी और नशा कर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर गाड़ी की जप्ती और सख्त कार्यवाही करने की जानकारी देकर नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित किया।
             इस दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके, बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करने, हेलमेट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटना के समय सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है इससे बचाव के लिए हेलमेट धारण किया जाना आवश्यक है क्योंकि हमारी सुरक्षा से पूरे परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी होती है। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और ओव्हर स्पीडिंग न करने की समझाईश दी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। 


'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।