बुधवार, 13 अगस्त 2025

गढ़वा झारखण्ड का फरार मवेशी तस्कर को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 मवेशी तस्कर से 5 लाख 50 हजार के 21 मवेशी की गई थी जप्त।

 


सूरजपुर। चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा बीते 11 जून 2025 को मवेशी तस्कर मोहम्मद रहीम, तनवीर व खलीद हुसैन निवासी सिंगरौली मध्यप्रदेश के कब्जे से 5 लाख 50 हजार रूपये कीमत 21 नग मवेशी सहित परिवहन में प्रयुक्त स्वराज माजदा वाहन जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (घ) एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में मवेशी तस्करी का मुख्य सरगना मकसूद खान मौके से फरार हो गया था।
                डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए थे। मामले की विवेचना के दौरान बसदेई पुलिस को मुखबीर व नई तकनीक के आधार पर आरोपी को जिला कोरिया में लुकछिप कर अपना ठिकाना बदलते रहने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी मकसुद खान पिता अब्दुल रसीद खान उम्र 48 वर्ष ग्राम बाना मसुरिया, थाना व जिला गढ़वा झारखण्ड को पकड़ा है। पूछताछ पर उसने पूर्व में पकड़े गए अपने साथियों के साथ मिलकर मवेशी तस्करी करना स्वीकार किया। मामले में पृथक से धारा 111 बीएनएस जोड़ी जाकर रेकी करने में प्रयुक्त एक स्कार्पियों वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडेय, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, प्रेम सिंह, आदित्य यादव व अशोक केंवट सक्रिय रहे।
                आरोपी मकसूद खान के विरूद्ध पूर्व में मवेशी तस्करी के मामले में थाना ओड़गी एवं चौकी वाड्रफनगर पुलिस के द्वारा भी चालानी कार्यवाही की गई है।

नशीली इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही।

 


सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार और नशे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को बसदेई पुलिस ने 2 लोगों से 40 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।
               दिनांक 11.07.2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जूर का शेख नेजायत और ग्राम बंजा का डीएस कुमार सैनी एक मोटर सायकल में नशीली इंजेक्शन बिक्री करने ग्राम जूर से बंजा की ओर जा रहे है। पुलिस टीम के द्वारा ग्राम जूर में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित दोनों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से लिजेसिक इंजेक्शन 40 नग व एविल इंजेक्शन 40 कुल 80 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। जिसकी बाजारू कीमत करीब 40 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी शेख नेजायत पिता हातीम शेख उम्र 35 वर्ष ग्राम जूर चौकी बसदेई एवं डीएस कुमार सैनी पिता श्याम राम सैनी उम्र 19 वर्ष ग्राम बंजा चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

सूरजपुर पुलिस ने जिन्दगी को हॉ और नशे को ना कहने 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) कराया डाउनलोड। नशे से बचाव व जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए गए सम्मानित।

 

सूरजपुर। जिले की पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) प्रमाण पत्र डाउनलोड कराया है। नशे से बचाव, जागरूकता एवं ई-प्रतिज्ञा डाउनलोड कराने के अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
              डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 12 से 26 जून 2025 तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा व्यापक अभियान चलाकर नशा रूपी बुराई से बचने और जिन्दगी को हॉ और नशे को ना कहने 8322 लोगों से ई-प्रतिज्ञा (शपथ) प्रमाण पत्र डाउनलोड कराया है। इस अभियान में जिला प्रशासन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभियान में स्कूल-कालेजों, हाट-बाजारों, एसईसीएल कार्यालय, खदान, औद्योगिक संस्थान तथा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से छात्र, नागरिकगण, शासकीय सेवकों, मजदूरों व वाहन चालकों को नशे से बचाव की जानकारी देते हुए ई-प्रतिज्ञा (शपथ) डाउनलोड कराया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ई-शपथ के माध्यम से नशे के विरुद्ध संकल्पबद्ध करना था।

सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी। नशे से बचाव एवं जागरूकता के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट कार्य पर डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने निरीक्षक जावेद मियांदाद, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, थाना प्रभारी झिलमिली नसीमुद्दीन, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, थाना प्रभारी रमकोला हीरालाल साहू, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, चौकी प्रभारी चेन्द्रा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी, चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह, चौकी प्रभारी मोहरसोप कमलेश पाठक, चौकी प्रभारी सलका बिसुनदेव पैंकरा, चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह, आरक्षक उदयनाथ सिंह एवं सोहेल राजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

सूरजपुर पुलिस की महिला रक्षा टीम का डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना। महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाने महिला रक्षा टीम स्कूलों, कालेजों के पास करेगी पेट्रोलिंग।

 

सूरजपुर। जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम स्कूल-कालेजों के आसपास, शहरी व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस बल की उपस्थिति, सतत् पेट्रोलिंग तथा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता के आयोजन कराने के उद्देश्य को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप को नोडल अधिकारी नियुक्त कर 9 सदस्यीय महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की महिला रक्षा टीम का गठन किया गया है। गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को जिला पुलिस कार्यालय से गठित महिला रक्षा टीम को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर व एएसपी संतोष महतो ने हरी डण्डी दिखाकर रवाना किया।
          डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि समय की आवश्यकता के अनुरूप पुलिस की भूमिका बढ़ी है, गठित इस महिला रक्षा टीम का उद्देश्य जिले की महिलाओं-छात्राओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने के लिए प्रेरित करना है, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करने यह टीम स्कूल कालेजों सहित अन्य जगहों पर पहुंचेगी साथ ही स्कूल-कालेज लगने एवं छूटने के दौरान सतत् पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखेगी। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, रितेश चौधरी, निरीक्षक जावेद मियांदाद, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी  बृजकिशोर पांडे, साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव मौजूद रहे।
    गठित महिला रक्षा टीम में प्रभारी एसआईं पुष्पा तिर्की को बनाया गया है साथ ही महिला प्रधान आरक्षक ग्रेसमनी मिंज, फूलमती राजवाड़े, महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा, अश्विन, ममता केरकेट्टा, चंदा भास्कर, रोशनी सिंह व देशमति सिंह इस टीम में शामिल है।

1 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 3 लाख 60 हजार रूपये कीमत के मवेशी, 18 लाख कीमत के वाहन जप्त, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 08/07/2025 को थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि भटगांव की ओर से तीन पिकअप एवं एक सेन्ट्रो कार आगे-आगे तथा तीनों पिकअप में ठुस-ठुसकर मवेशी भैंस-भैंसा क्रूरतापूर्वक लोडकर बनारस मार्ग से झारखण्ड की ओर जा रहे है।
              सूचना पर फौरन नाकाबंदी लगाया गया, पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार चालक गुड्डू उर्फ सइद खान व उसका एक साथी तथा एवं तीनों पिकअप वाहन के चालक वाहन को घुमाकर भागने लगे जिनका पिछा करने पर महान नदी के उपर घाट के पास कार चालक गुड्डू उर्फ सईद खान को पकड़ा गया तथा उसका साथी तथा तीनों पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पिकअप वाहनों की तलाशी लेने पर प्रत्येक पिकअप में 6-6 नग कुल 18 नग भैंस-भैसा लोड़ पाया गया जिसमें से एक भैंस मृत अवस्था में मिला तथा कार की तलाशी लेने पर 6500 रूपये नगदी मिला। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर मवेशी की तस्करी कर रहा था। मामले में मवेशी भैंस-भैंसा कीमत 3 लाख 60 हजार रूपये, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 2881, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडए 9050, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडसी 3315, कार क्रमांक सीजी 15 बी 1135 कीमत करीब 18 लाख रूपये तथा नगदी रकम 6500/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 48/25 धारा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवा. अधिनियम की धारा 11(घ) एवं बीएनएस की धारा 111, 325, 249 के तहत कार्यवाही कर गुड्डु उर्फ सइद खान उर्फ सईद मुबारक पिता स्व. जाकीर हुसैन उम्र 36 वर्ष निवासी मलगा थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में नवपदस्थ थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, एएसआई सुनील भारती, एएसआई नील कुसुम बेक, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, आरक्षक रविन्द्र जायसवाल, सूरज पाटिल, अमृत लाल व शिवभजन राजवाड़े सक्रिय रहे।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने ऑपरेशन तलाश अभियान में गुम इंसान दस्तयाबी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व जवानों को किया पुरस्कृत।

 






सूरजपुर। जिले की पुलिस ने ऑपरेशन तलाश में गुम हुए महिला एवं पुरूषों को दस्तयाब करने बड़ी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए 119 लोगों को दस्तयाब करने में सफल रही है। दस्तयाबी के इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 01/06/2025 से 30/06/2025 तक ”ऑपरेशन तलाश“ चलाया गया। अभियान के पूर्व एवं अभियान के दौरान कुल 381 गुम इंसान दर्ज किए गए थे।
                डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने अभियान के दौरान सफलता के लिए नोडल अधिकारी की चयन, टीमों को दस्तयाबी के लिए प्रोत्साहित कर लगाना एवं नई तकनीकी साधनों के बेहतर उपयोग एवं पूरी क्षमता के दस्तयाबी करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान गुम हुए प्रत्येक व्यक्तियों के घर पर जाकर उनके परिजनों से संपर्क करते हुए हर एक प्रकरण की समीक्षा करने के उपरांत रणनीति बनाकर टीम का गठन कर ऐसे संभावित स्थान पर रवाना किया गया, जहां गुम व्यक्ति के मिलने की संभावना थी। अभियान में रेंज के सूरजपुर पुलिस गुम इंसान दस्तयाबी के प्रतिशत में प्रथम स्थान पर रहा। ऑपरेशन तलाश के तहत थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा 31, थाना चंदौरा 02, थाना भटगांव 19, थाना ओड़गी 05, थाना प्रतापपुर 10, थाना रामानुजनगर 22, थाना विश्रामपुर 13, थाना झिलमिली 05, थाना प्रेमनगर 03, थाना जयनगर 06, थाना चांदनी 03 (103 महिला एवं 16 पुरूष) कुल 119 गुमशुदा व्यक्ति को दिल्ली, गोवा, बिहार, अन्य जिलों सहित जिले के थाना क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया गया है। सभी गुम इंसानों को सकुशल उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इस अभियान में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और परिजनों से मिली जानकारी का बेहतर उपयोग किया है।
           तलाश अभियान के दौरान थाना विश्रामपुर क्षेत्र की एक गुम महिला को दिल्ली के जाफराबाद में होने की जानकारी हाथ लगने पर पुलिस टीम दिल्ली जाकर काफी पतासाजी व खोजबीन और सूझबूझ का इस्तेमाल कर महिला को दस्तयाब करने में सफल रही, गुम महिला के 2 छोटे बच्चे है जिन्होंने अपनी मॉ को वापस पाकर उनके चेहरे खिल उठे। अभियान के दौरान मुम्बई गए गुमशुदा व्यक्ति को काउंसलिंग कर उसे बुलाया गया, पुलिस टीम के द्वारा गुम इंसान से दोस्त के माध्यम से सम्पर्क कर गुमशुदा व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे मुम्बई से बुलाया गया और सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। एक महिला इंस्ट्राग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति के साथ दोस्ती होने उससे मिलने चली गई थी, एक महिला एक व्यक्ति के बहकावे में आकर विवाह करने सहित एक महिला परिजनों के डाट फटकार से नाराज होकर दिगर प्रदेश चली गई थी। सूरजपुर पुलिस ने इन सभी गुम इंसानों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व जवान हुए सम्मानित। गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए चलाए गए ऑपरेशन तलाश के प्रभावी क्रियान्वयन, गठित टीम द्वारा दस्तयाबी करने, दस्तयाबी संवेदनशीलता से करने, संचार माध्यमों के जरिये बेहतर समन्वय बनाकर उत्कृष्ट कार्य पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने निरीक्षक जावेद मियांदाद, एएसआई राकेश यादव, मनोज द्धिवेदी, राजकिशोर खलखो, क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर केरकेट्टा, करन नेताम, कृष्णकांत पाण्डेय, हीरालाल बखला, नवीन सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा पैंकरा, प्रधान आरक्षक पवन कुमार, अनिल कुजूर, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक युवराज यादव व रोशन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

चोरी का 3 टन कोयला जप्त, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही।

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बसदेई निवासी शत्रुधन चौधरी अपने घर के ऑटो खड़ा करने वाला गैराज में अवैध रूप से चोरी का पथर कोयला रखा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची जहां 3 टन कोयला पाया गया। शत्रुधन चौधरी को तलब कर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि भास्करपारा ओपन कास्ट खदान से कोयला चोरी कर बिक्री करने हेतु लाकर घर में रखा था। मामले में पुलिस ने 3 टन कोयला कीमत 15 हजार रूपये का जप्त कर धारा 35(1-घ) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर शत्रुधन चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में नवपदस्थ चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

नशीली कफ सिरप के साथ 1 गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्यवाही।

 

सूरजपुर। जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है, आरोपी के कब्जे से 20 हजार रूपये के 47 नग नशीली कफ सिरप बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े तेवर के बाद से ही जिले की पुलिस निरंतर अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही में लगी हुई है। इसी क्रम में दिनांक 05.07.2025 को चौकी चेन्द्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमनदोन निवासी आतीफ मोटर सायकल से नशीली सिरप बिक्री करने प्रतापपुर से भैयाथान की ओर जाने निकला है।
                      चौकी चेन्द्रा पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए ग्राम पकनी में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित मोहम्मद आतीफ पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अमनदोन थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 47 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेन्द्रा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक शत्रुध्न पोर्ते, आरक्षक अमित कुमार सिंह, जगत पैंकरा, मनोज जायसवाल व कमलेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

सूरजपुर में पुलिस जवानों का थाना-चौकी स्तर पर मनाया जा रहा है जन्मदिवस, इस खास दिन पर दी जा रही है अवकाश/परमिशन।

सूरजपुर। पुलिस जवानों का थाना-चौकी स्तर पर जन्मदिन मनाने एवं जन्मदिवस जैसे खास दिन वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सके इसके लिए अवकाश अथवा परमिशन देने के निर्देश डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे जिसका पालन पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है। थानों में जवानों का जन्मदिन मनाना शुरू हो गया है और अवकाश/परमिशन भी दी जा रही है।
              01 जुलाई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के पुलिस अधिकारी व जवानों के जन्मदिन मनाने एवं अवकाश/परमिशन देने के लिए एक नई मुहिम शुरू की थी और प्रभारियों को इसके निर्देश भी दिए थे। जिसका पालन अब नियमित होते देखा जा रहा है। पुलिस कन्ट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राजमोहन राजवाडे तथा चौकी बसदेई में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो का जन्मदिन मनाया गया।  डीआईजी व एसएसपी के द्वारा इन्हें जन्म दिन के अवसर पर शुभकामना संदेश भी दिया गया। नवपदस्थ चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल ने महिला प्रधान आरक्षक को जन्म दिन पर केक कटवाकर शुभकामनाएं देते हुए चौकी परिसर में मिठाई बांट कर जन्मदिन पर अवकाश/परमिशन पर रवाना किया। जिले के पुलिस मुखिया के इस मुहिम से पुलिस अधिकारियों व जवानों में आत्मीयता का भाव जागृत हुआ है और जन्मदिन पर अवकाश/परमिशन मिलने से वे अब और अधिक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते देखे जा रहे है।
 

साइबर ठगी, म्यूल अकाउंट मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने 1 आरोपी किया गिरफ्तार।

 


सूरजपुर। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के खाता धारक आनंद कुर्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। खाते में कुल 48 हजार रुपए से ज्यादा की राशि जमा हुई थी।
                भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुख्यालय रायपुर से म्यूल अकाउंट धारकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले थे। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना सूरजपुर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि आनंद कुर्रे पिता राजू कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी केशगवा, थाना सोनहत, जिला कोरिया के बैंक ऑफ महाराष्ट्र व एक्सीस बैंक के खाते का उपयोग सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के लिए किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 249/2025 के तहत धारा 317(4), 318(2), 61(2) (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आनंद कुर्रे को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर बताया कि जिला कोरिया का 1 व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर इसका तथा अन्य के बैक खातों को एकत्र कर उनके खाता के बदल में 1 से 5 हजार रूपये देकर बैंक खाता, सीम एवं एटीएम लेकर विभिन्न राज्यों में साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के सदस्यों को बेच दिए है। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई संजय सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।