शांति समिति की बैठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शांति समिति की बैठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 मार्च 2022

सूरजपुर पुलिस ने सौहार्द्र और भाईचारे के साथ होली व शब-ए-बरात त्यौहारों मनाने ली शांति समिति की बैठक

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आगामी दिनों में होली व शब-ए-बरात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिले के थाना-चौकी प्रभारियों ने मंगलवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होली व शब-ए-बरात त्यौहार आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं एवं एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल करें। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें। होली व शब-ए-बरात को लेकर शहर व गांव में पर्व मनाने के बारे में जानकारी ली और हर्ष एवं एहतियात के साथ पर्व मनाने को कहा। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई। नागरिकों से त्यौहार के दिन असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, होली में जबरन किसी के ऊपर रंग नहीं लगाने, केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग से बचने की अपील की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति-व्यवस्था बहाल करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसमें आप सभी का सहयोग भी अपेक्षित है।

बुधवार, 20 मार्च 2019

सूरजपुर पुलिस ने होली त्यौहार के मद्देनजर आयोजित की शांति समिति की बैठक


सूरजपुर। होली त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए क्षेत्र के सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों की होली त्यौहार की शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री के.सी.अग्रवाल ने दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों, पंच सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया था।
निर्देश के परिपालन में विगत दिनों जिले के समस्त थाना-चौकियों में सीएसपी, एसडीओपी एवं थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों, पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिले की पुलिस ने रंगों का त्यौहार परंपरागत सद्भाव एवं भाईचारे के साथ उल्लासपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने धार्मिक उन्माद की बातों से परहेज करने, किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करने, असामाजिक तत्वों की सूचना देने, किसी भी धर्म/समाज के विरूद्ध उत्तेजक/अपमानजनक नारों/गानों का उपयोग नहीं करने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

सूरजपुर पुलिस ने आगामी त्यौहार के परिपेक्ष्य में शांति समिति की बैठक ली



सूरजपुर। आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए क्षेत्र के सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों की शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री हिमांशु गुप्ता ने दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया था।निर्देश के परिपालन में सोमवार 25 फरवरी को कोतवाली थाना परिसर में सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहुत की गई। सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में ली गई बैठक में थाना प्रभारी सूरजपुर ए0टोप्पो के द्वारा परंपरागत सद्भाव एवं भाईचारे के साथ उल्लासपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने धार्मिक उन्माद की बातों से परहेज करने, किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करने, असामाजिक तत्वों की सूचना देने, किसी भी धर्म/समाज के विरूद्व उत्तेजक/अपमानजनक नारों/गानों का उपयोग नहीं करने, सोशल मीडिया में किसी भी धर्म/समाज के विरूद्ध उत्तेजक अथवा अपमानजनक बातें/पोस्ट नहीं डालने अथवा न ही फाॅरवर्ड करने की अपील की। कोतवाली में ली गई शांति समिति की बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी सिंह, संजय डोसी, कालीचरण अग्रवाल, मनोज डालमिया, नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, पार्षदगण सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

जिले के राजपत्रित अधिकारी सहित अन्य थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा भी आगामी त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की।








'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।