वाहन चेकिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वाहन चेकिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 मार्च 2019

209 बिना नंबर के वाहन चालकों सहित 574 पर हुई एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही



सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर रविवार को यातायात नियमों का पालन कराने पुलिस जब सड़क पर चेकिंग अभियान चलाई तो 209 बिना नंबर के वाहन सड़क पर दौड़ते हुए पाए गए जिनके चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 42 हजार रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 365 अन्य वाहन चालकों पर भी एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 75 हजार 2 सौ रूपये समन शुल्क ली। इस प्रकार कुल 574 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर 1 लाख 17 हजार 500 रूपये का समन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन पर जिले के सभी थाना-चौकियों में वाहनों की संघन जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वे लगातार वाहनों की जांच पड़ताल कर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देंवे।

रविवार, 17 मार्च 2019

सूरजपुर पुलिस ने 767 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में एक साथ वाहन चेकिंग अभियान शुरू करने किया गया। अभियान में पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट लगाएं, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 767 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 1 लाख 60 हजार 1 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। आगामी दिनों में होने वाले चुनाव तथा होली पर्व में असामाजिक तत्व किसी प्रकार की खलल न डाल सकें। इसे दृष्टिगत् रखते हुए प्रत्येक वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है।

मंगलवार, 12 मार्च 2019

सूरजपुर पुलिस ने 657 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सूरजपुर पुलिस एलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस टीम नगर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से चेकिंग कर रही है। पुलिस ने 11 मार्च को वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 657 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 1 लाख 42 हजार 1 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।