पुलिस महानिरीक्षक का दौरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुलिस महानिरीक्षक का दौरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 नवंबर 2022

आईजी सरगुजा श्री राम गोपाल गर्ग ने सूरजपुर जिले का किया दौरा। पुलिस अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, घटना चाहे किसी भी थाना का हो सूचना पर त्वरित करें कार्यवाही



सूरजपुर। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिला सूरजपुर का प्रथम भ्रमण किया गया। आईजी सरगुजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में श्री रामकृष्ण साहू की मौजूदगी में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने आईजी सरगुजा को जिले की सामान्य जानकारी से अवगत कराया।
➡ बैठक के उपरान्त आईजी सरगुजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र, थाना सूरजपुर व थाना विश्रामपुर का भी औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रिकार्ड संधारण पर संतोष जताया।
➡ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आईजी श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने थाना-चौकी प्रभारियों का परिचय लेते हुए थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, थाना-चौकी में तैनात बल, लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उसे समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिए।
➡ बैठक के दौरान आईजी सरगुजा ने निर्देशित किया कि आमजनता में पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी घटना-दुर्घटना अथवा अपराध की सूचना लेकर कोई फरियादी/आवेदक थाना आता है तो उसकी तत्काल सुनवाई की जाए, चाहे मामला किसी दूसरे क्षेत्र का ही क्यों न हो विधि के अनुसार अपराध की सूचना पर शून्य में मामला पंजीबद्ध कर संबंधित थाने को विवेचना के लिए भेजी जाए, इससे आमजनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित होगा।
➡ पुलिस महानिरीक्षक ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए। अपराध एवं अपराधियों को रोकने एवं बेसिक पुलिसिंग को और सशक्त और मजबूत करने, लंबित मामलों सहित चिटफण्ड के मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
➡ चिटफण्ड के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रिय होकर कार्य करने, चोरी-नकबजनी के मामले में गंभीरतापूर्वक आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी एवं शत् प्रतिशत माल बरामदगी, महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
➡ साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने, साइबर अपराध के मामले प्रकाश में आने पर त्वरित मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय होना और दिखना चाहिए, अपने पद का दायित्वों का निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
➡ जिला सूरजपुर भ्रमण के दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

बीट प्रणाली होगी मजबूत

आईजी सरगुजा ने बैठक में कहा कि पुलिस का कार्य अपराधों पर अंकुश लगाना है और यह तभी सम्भव है जब हम जाबाजी और इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हममें से हर एक को अपने क्षेत्र में मेहनत और संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। जिले में पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सूचना तंत्र को भी प्रभावी बनाने को लेकर निर्देश दिया। बीट प्रणाली को मजबूत बनाए के लिए हर थाने का बीट अधिकारी व जवान अपनी बीट में जाकर लोगों से जनसम्पर्क करेगा और लोगों से उनकी समस्या से अवगत होगा और ग्राम की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेगाए साथ ही त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए बीट क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस अधिकारी व जवानों का वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। जिले की पुलिस के द्वारा अच्छा कार्य किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

आईजी सरगुजा श्री अजय कुमार यादव ने जिला सूरजपुर का किया वार्षिक निरीक्षण। आधुनिकता के साथ अपडेट रहकर उसके अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश।

  • अपराधियों में दिखनी चाहिए पुलिस का खौफ।
  • घटना-दुर्घटना पर फौरन हो पुलिस का रिस्पांश।
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना सूरजपुर व जयनगर का किया निरीक्षण।
  • जवानों की समस्या को जाना और किया निराकरण।
  • जिले के कार्यो, अपराध निकाल पर जताया संतोष।
सूरजपुर। सरगुजा रेंज के आईजी श्री अजय कुमार यादव ने शुक्रवार, 26 अगस्त को सूरजपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस लाइन में परेड देखी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन कर जवानों की समस्याएं भी सुनी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित थानों के कार्याे पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कार्यो को संतोषजनक बताया।  आईजी श्री अजय कुमार यादव ने सर्वप्रथम पुलिस लाईन में आयोजित परेड़ का निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत उन्होंने किट-परेड, शस्त्र कवायद, बलवा ड्रिल का जायजा लिया एवं वाहनों का रख-रखाव को देखा। अच्छा परेड कमांड करने, वेशभूषा, किट एवं वाहनों के रख-रखाव बेहतर पाए जाने पर अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। पुलिस लाईन के शस्त्रागार इसके पश्चात् पुलिस की परम्परानुसार आयोजित की जाने वाली पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया जहां पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने अपने पदस्थापना के दौरान चलाये गये अभियान व कार्यवाहियों के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में आईजी सरगुजा श्री अजय कुमार यादव ने कहा कि आधुनिकता के साथ अपडेट रहकर उसके अनुरूप सजग रहकर कार्य करें, थाने में फरियादी के आने पर उनसे अच्छा व्यवहार करें, समझे कि वह आपके परिजन है। पुलिस को प्राप्त शक्तियों का दुरूपयोग न कर उसका सदउपयोग करने कहा, उन्होंनें जनता से मधुर संबंध बनाने हेतु कार्य करने, पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निकाल करने, स्मार्ट पुलिसिंग के तहत किए जा रहे सीसीटीएनएस योजना में सभी मामले की जानकारी अपलोड शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को कहा कि आगे भविष्य के लिए छोटी-छोटी रकम जमा करते रहे ताकि जरूरत के वख्त काम आए, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाए और परिजनों एवं खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी और निराकरण किया।

अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखनी चाहिए

आईजी श्री अजय कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू की मौजूदगी में जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि संज्ञेय अपराध की सूचना पर एफआईआर दर्ज करने में कोताही ना बरते, अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाए, फरियादी के थाना आने पर उनसे शालिनतापूर्वक समस्याओं को पूछे और निराकरण करें इससे पुलिस और जनता के बीच दूरिया कम होगी। सिस्टम से काम करें, थाना के कार्यो का प्रतिदिन आंकलन करें कि सभी कार्य समय पर हो रहे है अथवा नहीं, जहां कमजोर स्थिति दिख रही हो वहां कसावट लाए और कार्य को शत्-प्रतिशत पूरा कराए, पास्को एवं महिला संबंधी अपराधों की विवेचना 60 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर चालान पेश करने, लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने सख्त लफ्जों में कहा कि अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाए, जुआ-शराब व नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्यवाही करें, अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखनी चाहिए। कार्य में लापरवाही पर दंडित तथा अच्छे कार्यो पर पुरस्कृत होंगे।

घटना-दुर्घटना पर फौरन हो पुलिस का रिस्पांस

आईजी ने प्रभारियों को कहा कि घटना/हादसों की सूचना पर पुलिस का रिस्पांश फौरन होनी चाहिए, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव के कार्य करें, अपराधियों की धरपकड़ तत्परता के साथ करें, सड़क दुर्घटना होने पर घटना स्थल पर जाए और आई-रेड के सर्वर में घटना की पूरी जानकारी अपलोड करें।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना सूरजपुर व जयनगर का किया निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण के क्रम में आईजी सरगुजा ने जिला पुलिस कार्यालय, थाना सूरजपुर व थाना जयनगर का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त रिकार्ड का संधारण बेहतर पाया शाखा प्रभारियों को सदैव रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। थानों के निरीक्षण में से लंबित मामलों एवं फरार आरोपियों की जानकारी ली। चिटफंड के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस ऑपरेटर आरक्षकों से उनके कार्यो के बारे में अपडेट लिया। थाना भवन व परिसर के साफ-सफाई पर संतोष जताया। 
           इस दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, आईजी स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रीडर सुभाष गुप्ता, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी व जिला पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर जिले के थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण


* आईजी ने प्रतापपुर व रमकोला में किया वृक्षारोपण।

* लटोरी के स्थैतिक निगरानी दल को किया चेक।

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाहियों, रिकार्ड संधारण, चुनाव हेतु बाहर से आने वाले फोर्स की रूकने की व्यवस्था का जायजा लेने, स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों को चेक करने सोमवार 01 अप्रैल को आईजी सरगुजा श्री के.सी.अग्रवाल ने सूरजपुर जिले के थाना झिलमिली, प्रतापपुर, रमकोला, चंदौरा एवं चौकी चेन्द्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल भी मौजूद रहे। 
निरीक्षण के दौरान आईजी सरगुजा श्री अग्रवाल ने थाना-चौकी के रिकार्ड को देखा और सुधार के निर्देश दिए, थाना प्रभारियों से बल की जानकारी ली और उन्हें थाना भवन व परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। चौकी चेन्द्रा प्रभारी को चौकी परिसर में फलदार पौधे का वृक्षारोपण करने हेतु कहा। इसके बाद प्रतापपुर पहुंचकर थाना परिसर में निर्मित बैरक, जप्त किए गए वाहनों का जायजा लेते हुए बैरक की साफ-सफाई करा बल के रहने योग्य बनाने, पुराने जप्त वाहनों पर अपराध क्रमांक, धारा लेख कराने के साथ ही जप्त वाहनों का निराकरण शीघ्र कराने के अलावा निगरानी एवं माफी बदमाशों को चेक करने के निर्देश दिए। आईजी श्री अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक मोहर्रिर से रोजनामचा के बारे में पूछा, गणना एवं गश्त की रवानगी देखी, निगरानी एवं माफी बदमाशों की चेकिंग का जायजा लिया। एसपी श्री जी.एस.जायसवाल ने एसडीओपी प्रतापपुर के आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी जिस पर उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने हेतु कहा। प्रतापपुर थाना परिसर के पीछे स्थित मैदान, पुलिस हेतु बनाए गए आवास का जायजा लिया और थाना प्रभारी को मैदान की साफ-सफाई कराते हुए परेड़ ग्राउण्ड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। विपरीत परिस्थिति में बल की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराने की दिशा में थाना-चौकी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को थाना परिसर या उसके आसपास निवास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

रमकोला थाना पहुंचकर आईजी व एसपी ने थाने का रिकार्ड देखा, थाना में सीसीटीएनएस योजना के तहत आनलाइन एफआईआर सहित अन्य जानकारियां कम्प्यूटर में किस स्तर तक अपडेट है उसकी जानकारी सीसीटीएनएस के तहत कार्य करने वाले आरक्षकों से ली। रमकोला में मोबाईल एवं नेट कनेक्टिीविटी कमजोर होने की जानकारी पर उन्होंने एसपी सूरजपुर को इस दिशा में उचित उपाए करवाने हेतु कहा। 
आईजी श्री अग्रवाल ने रमकोला थाना परिसर में सोलर लाईट लगवाने एवं अधिकारी-कर्मचारियों के मनोरंजन व फिटनेश बनाए रखने हेतु बाॅलीबाल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। थाना प्रभारी को पुराने थाना भवन को कण्डम घोषित करा उसे जमीदोज करने, चुनाव ड्यिूटी हेतु आने वाले फोर्स की रूकने की व्यवस्था का जायजा लिया। चंदौरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आईजी श्री अग्रवाल ने एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को थाना के चारों ओर पैरामीटर लाईट लगवाने हेतु कहा। थाना के वायरलेस सेट आपरेटरों को वायरलेस सेट डिजिटल मोड में रखने को कहा। 

आईजी व एसपी ने थाना परिसर प्रतापपुर व रमकोला में किया वृक्षारोपण


जिले के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आईजी श्री के.सी.अग्रवाल व एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने थाना परिसर प्रतापपुर व रमकोला में वृक्षारोपण किया और अधिकारियों को पौधे की सुरक्षा एवं नियमित रूप से पानी देने के निर्देश दिए।

स्थैतिक निगरानी दल लटोरी को चेक किया


थाना-चौकी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आईजी सरगुजा श्री के.सी.अग्रवाल व एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने लटोरी स्थित स्थैतिक निगरानी दल के चेक पोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी व जवान उपस्थित मिले जिन्हें आईजी सरगुजा ने सभी वाहनों का बारीकी से चेक कर निर्धारित रजिस्टर में जानकारी इन्द्राज करने, वाहन चेकिंग के दौरान अनिवार्य रूप से विडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।इस दौरान डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोनी, एसडीओपी मंजूलता बाज, मनोज ध्रुव एवं राकेश पाटनवार उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।