बुधवार, 11 मार्च 2026

जंगल में लावारिश हालत में बिना नंबर पिकअप वाहन से 3 टन कोयला मिला, चौकी खड़गवा पुलिस ने पिकअप वाहन व कोयला किया जप्त।

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 01.02.2026 के रात्रि में चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रतापपुर से अंबिकापुर जाने वाला मुख्य मार्ग खड़गांव जंगल के पास एक लावारिस हालत पर पिकअप वाहन बिना नंबर का हरा तिरपाल ढककर रोड किनारे खड़ा है।
           सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस मौके पर पहुंची जहां रोड किनारे मेन रोड जंगल के पास लावारिस हालत में बिना नंबर के पिकअप वाहन जिसका इंजन नंबर सीजीए1सी29247 खड़ा मिला जिसकी तलाशी लिए जाने पर करीब 3 टन पत्थर कोयला कीमती 15 हजार रूपये का लोड़ पाया गया। मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर पिकअप वाहन व कोयला जप्त किया गया। लावारिश वाहन के स्वामी, माल-मुलजिम की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया व टीम सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।