बुधवार, 10 अप्रैल 2024

चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सूरजपुर पुलिस चला रही सघन वाहन चेकिंग अभियान। 3148 वाहन चालकों के विरूद्व हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही, 105200 रूपये वसूल की गई समन शुल्क।

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
          उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी है। जिले के थाना चौकी व यातायात पुलिस ने एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले के नाकाबंदी प्वाईट व शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे है। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते हुए चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने सड़को पर दर्जनों वाहनों की चेकिंग की और जांच में वाहनों से कुछ आपतिजनक सामान नहीं पाए जाने पर मौके से उन्हें जाने दिया गया। विगत 1 से 30 मार्च 2024 तक जिले के थाना-चौकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 3148 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 10 लाख 5 हजार 2 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश भी दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के ऊपर नकेल कसने को लेकर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहेगा।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।