सूरजपुर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने सोमवार को पुलिस जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं को बड़े आत्मीयता के साथ सुना और उसके त्वरित निराकरण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने, पड़ोसी के द्वारा मारपीट करने, भाई के द्वारा लड़ाई-झगड़ा, जमीन से अतिक्रमण हटवाने, शासकीय भूमि के बिक्री हेतु अनुबंध कराकर राशि लेने, फर्जी तरीके से भूमि को रजिस्ट्री कराने, एक महिला ने अपने पति के विरूद्ध घरेलू हिंसा कर मारपीट करने की शिकायत दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना-चैकी प्रभारियों का शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।

