सोमवार, 23 जनवरी 2023

पुलिस अधीक्षक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण। परेड के 10 प्लाटूनों ने किया शानदार परेड का प्रदर्शन

सूरजपुर।  सोमवार 23 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने 26 जनवरी 2023 को स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाले परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, छसबल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाईड के छात्र छात्राओं सहित कुल 10 प्लाटून शामिल है जिनके द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रगान की मधुर धुन के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई की बैंड पार्टी के साथ परेड रिहर्सल किया।
      26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु करीब 200 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मंच की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी गतिविधियों के बारे में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परेड के परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे एवं टूआईसी एसआई सुनीता भारद्धाज होंगी। पुलिस अधीक्षक ने परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को परेड़ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि परेड आकर्षक एवं उत्तम हो।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।