शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

दीपावली पर माननीय मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश लेकर शहीद के यहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, कहा खुद को अकेला न समझे परिजन

सूरजपुर। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों को दीपावली पर्व का शुभकामना संदेश भेजा है। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को लेकर शनिवार, 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा को ससम्मान भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस व दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश के साथ मिष्ठान एवं मिट्टी के दिए भी ससम्मान महिला आरक्षक को भेंट किया और सुख, समृद्धि, यश-कीर्ति की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक से चर्चा कर हालचाल जाना और दुरस्थ तैनाती थाना चांदनी से महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा का स्थानान्तरण पुलिस लाईन में करने का आदेश मौके पर ही जारी कर सौंपा। इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक सरिता कुजूर को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश एवं मिष्ठान को ससम्मान भेंट किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा व एएसआई विराट विशी मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।