मंगलवार, 21 जून 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास।भारतीय परंपरा का अनमोल उपहार योग कर फिट रहेंगे पुलिसकर्मी


सूरजपुर। पुलिस विभाग हमेशा समाज की सेवा के लिए हर स्थिति परिस्थिति में तत्परता के साथ अपना सारा समय देता है। इसलिए पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, योग से सयम और धैर्य बढ़ता है। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन सहित जिले के थाना-चौकी में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे ने पुलिस जवानों को योगाभ्यास कराया और यह बताया कि योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है। ये मस्तिष्क और शरीर का समन्वय बनाता है, योग ऐसी क्रिया है, जिसे सुबह और शाम को कभी भी आधा घंटे का समय निकालकर किया जा सकता है। योग करने से शरीर तो फिट रहेगा ही मन भी स्वस्थ होगा। इससे अपनी ड्यूटी को अच्छे से मन लगाकर कर सकेंगे। प्रभारियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों को योगाभ्यास कराया और मंत्रोच्चारण शुरू कर शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले 5 आसन, बैठकर किए जाने वाले 7 आसन सहित कपालभाती, अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, शीतली, भ्रामणी प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास किए।

योग को बढ़ावा देने महिला प्रधान आरक्षक ने कराया महिलाओं को योगासन।

जिले में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक संतोषी गिरी ने महिलाओं को योग कर निरोग रहने का संकल्प दिलाया और योगाभ्यास, अनुलोम विलोम कराकर महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग के महिला प्रधान आरक्षक (योग प्रशिक्षक) ने नगर स्थित अग्रोहा भवन में महिलाओं को योगासन कराया और व्यस्ततम जीवन में योग से निरोग रहने की कला सिखाई। 

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।