मंगलवार, 21 जून 2022

सूरजपुर पुलिस ने परिवार से बिछड़े को मिलाने चलाया विशेष अभियान। उत्तराखण्ड, लखनऊ सहित जिले से पुलिस ने गुम 5 महिला व 1 पुरूष को किया दस्तयाब।

सूरजपुर। जिले की पुलिस केे द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत् गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना जयनगर पुलिस ने 5 महिला तथा थाना झिलमिली पुलिस ने 1 पुरूष की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुये उनके परिजनों/वारिसानों को सौंपा गया। पुलिस के इस अभियान से अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट गई। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे जिसे गंभीरता से लेते हुए ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जयनगर व झिलमिली की पुलिस ने अभियान चलाकर दिगर राज्य उत्तराखण्ड, लखनऊ उत्तरप्रदेश, जिला सरगुजा सहित जिले से गुम इंसानों को दस्तयाब किया है। गुम इंसान की खोजबीन के लिए मजबूत सूचना तंत्र के साथ-साथ नई तकनीकी की भी मदद ली गई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तयाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूंढक़र परिजनों तक पहुंचाने के लिए सूरजपुर पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।