शुक्रवार, 8 मार्च 2019

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सूरजपुर पुलिस के विभिन्न थानों में महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

* अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी सूरजपुर ने महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
 सूरजपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, महिलाओं के प्रति सम्मान एवं प्रशंसा प्रकट करते हुये इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा अपने कार्यालय में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं भेंट देकर सम्मानित किया। 

          इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जी.एस.जायसवाल ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुये कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सबसे ऊंचा है, महिलाएं काफी साहसी होती हैं खासकर महिलाएं पुरूष के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। महिलाओं के मान सम्मान एवं उनकी सुरक्षा हेतु सजग हैं, महिलाएं बिना भय के समाज एवं अन्य संस्थाओं में कार्य कर रही है यह बेहद प्रशंसनीय है। महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी है, महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के लिये काफी अहम काम है क्योंकि वह पुलिस की ड्यूटी करते हुए भी अपने घर परिवार को संभालती है। जिले में जब भी महिला पुलिस बल की आवश्यकता पड़ती है तो वे अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो जाती है जो सराहनीय है।
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूरजपुर जिले के रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा थाना-चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पुष्पगुच्छ एवं भेंट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोनी, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, अखिलेश सिंह, एसआई नीलाम्बर मिश्रा सहित महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय





  चंदौरा  


  जयनगर  


  चौकी करंजी  

  ओड़गी  

 

   पुलिस लाईन पर्री    

    प्रतापपुर    


    प्रेमनगर   


   चौकी- रेवटी    


   विश्रामपुर   


   कोतवाली सूरजपुर  


'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।