सूरजपुर | अपनी परम्परा के अनुसार आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने पुलिस लाईन पर्री में विधिवत् शस्त्र पूजन करते हुये माॅ दुर्गा की आरती किया। शस्त्र पूजन के उपरान्त सभी वाहनों की भी पूजा कराई गई। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों के द्वारा भी शस्त्र पूजन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, उप पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज कुमार ध्रुव, थाना प्रभारी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, यातायात प्रभारी सुरजन राजवाड़े, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, चौकी प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय, एमटीओ गंगाधर जोशी, आरमोरर सिप्रियन टोप्पो व पुलिस लाईन के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।
