शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया महिला पुलिस बैरक का लोकार्पण













सूरजपुर। सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत् सूरजपुर जिले हेतु महिला पुलिस बैरक निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया था। उक्त बैरक का निर्माण पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के बगल में किया गया है जिसका आज लोकापर्ण कलेक्टर सूरजपुर जी.आर.चुरेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के द्वारा फीता काटकर व पूजा अर्चना कर किया गया। महिला पुलिस बैरक का निर्माण होने से सूरजपुर जिले के महिला पुलिस बल को शासकीय कार्य एवं कानून व्यवस्था हेतु आने पर जिला मुख्यालय में रूकने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोकार्पण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी अजाक बी.एल.केहरी, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ राकेश बघेल, सूबेदार रामप्रसाद पैकरा, सनत ठाकुर, थाना प्रभारी सूरजपुर अनूप एक्का, थाना प्रभारी अजाक तरशीला टोप्पो, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, अखिलेश सिंह, क्राईम ब्रांच प्रभारी सी.पी.तिवारी, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, साईबर सेल से नीलाम्बर मिश्रा, एसआई एसपी खाखा, आर.एन.यादव, एएसआई प्रमोद पाण्डेय, सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक बिसुन देव पैकरा एवं ठेकेदार अन्नू सिंह उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।