अधिवार्षिकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अधिवार्षिकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 जनवरी 2023

सेवा निवृत्त हुए एसआई श्रृद्धा सिंह व एएसआई ढोलानाथ पैंकरा को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित; एसआई ने 33 वर्ष तथा एएसआई ने 41 वर्ष तक दी विभाग में अपनी सेवाएं

सूरजपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एसआई श्रृद्धा सिंह ने 33 वर्ष 4 माह तथा एएसआई ढोलानाथ पैंकरा 41 वर्षो तक लगातार अपनी सेवा देकर 31 दिसम्बर 2022 को सेवा निवृत्त हुये। मंगलवार को जिले के दोनों पुलिस अधिकारियों को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए दोनों पुलिस अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि एसआई व एएसआई 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने पुलिस विभाग में लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं दी है इस दौरान सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में बेहतर कार्य सम्पादित किए। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से करते हुए लोगों की सेवा की। अधिनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्य निष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए एसआई व एएसआई को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित कर पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदाय किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त हुए एसआई श्रृद्धा सिंह व एएसआई ढोलानाथ पैंकरा ने पुलिस विभाग में दी गई अपनी सेवा के अनुभवों के बारे में बताया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, जावेद मियांदाद, स्थापना प्रभारी पंकज नेमा, आनंद पैंकरा, अमिताभ, सुलेमान लकड़ा, दशरथ पैंकरा, रोपन राम, विराट विशी, सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

सेवा निवृत्त हुए एसआई लालसाय पैंकरा को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित। एसआई ने 41 वर्ष 6 माह तक दी विभाग में अपनी सेवाएं

सूरजपुर। पुलिस विभाग में लगातार 41 वर्ष 6 माह तक सेवा देकर बुधवार 30 नवम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हुये सूरजपुर जिले के एसआई लालसाय पैंकरा जो वर्तमान में आईजी कार्यालय सरगुजा रेंज में कार्यरत् थे। सेवानिवृत्ति पर पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर एसआई को सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे एसआई के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि एसआई लालसाय पैंकरा लंबे समय से विभाग में सेवाएं देते हुए आज विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने रेंज के थाना-चौकी के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यालय में कार्य करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन निष्ठा से किया। सदैव मार्गदर्शी रहे और अपने अधिनस्थों को बेहतर कार्य के प्रति प्रोत्साहित करते रहे। सेवा के अंतिम पडाव में भी ऊर्जा के साथ सौंपे गए कार्यो को पूरा किया। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे एसआई को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने कहा कि एसआई श्री पैंकरा का व्यवहार काफी उत्तम है, स्वभाव से सरल है, लम्बे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी है। उन्होंने एसआई के स्वस्थ, सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे एसआई लालसाय पैंकरा ने भी विभाग में रहकर किए गए कार्यो का अनुभव साझा किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्टेनो अखिलेश सिंह, रीडर धर्मानंद शुक्ला, निरीक्षक जावेद मियांदाद, स्थापना प्रभारी पंकज नेमा, आनंद पैंकरा, अमिताभ, सुलेमान लकड़ा, एसआई नीलाम्बर मिश्रा, एएसआई विराट विशी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

सेवा निवृत्त हुए एसआई सुखराम लकड़ा व एएसआई सुखराम लकड़ा को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित

एसआई ने 35 वर्ष 6 माह व एएसआई ने 39 वर्ष 10 माह तक दी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं

सूरजपुर। जिले में पदस्थ एसआई बसंत लाल गुप्ता 35 वर्ष 6 माह एवं एएसआई सुखराम लकड़ा 39 वर्ष 10 माह तक पुलिस विभाग में लगातार सेवायें देकर बुधवार 31 अगस्त 2022 को सेवा निवृत्त हुये, इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर इन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस विभाग में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी है और कर्तव्य निष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे एसआई व एएसआई को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्टेनो अखिलेश सिंह, रीडर धर्मानंद शुक्ला, निरीक्षक जावेद मियांदाद, स्थापना प्रभारी पंकज नेमा, आनंद पैंकरा, अमिताभ, सुलेमान लकड़ा, एसआई नीलाम्बर मिश्रा, एएसआई विराट विशी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

सोमवार, 31 जनवरी 2022

सेवा निवृत्त हुए एसआई को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित, 41 वर्षों तक दी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं


सूरजपुर। पुलिस विभाग में लगातार 41 वर्षो तक सेवा देकर सोमवार 31 जनवरी 2022 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले के थाना सूरजपुर में पदस्थ एसआई बी.डी.यादव को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि एसआई बी.डी.यादव आज सेवानिवृत्त हो रहे है, इन्होंने पुलिस विभाग में लगातार 41 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी है इस दौरान पूरे सरगुजा रेंज के विभिन्न थाना-चौकी में बेहतर कार्य सम्पादित किए। उन्होंने कहा कि एसआई सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, अधिनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्य निष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे एसआई बी.डी.यादव को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए पेंशन व ग्रेज्युटी राशि स्वीकृति का आदेश सौंपा और स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे एसआई का व्यवहार काफी उत्तम है, स्वभाव से सरल व मृदभाषी है, 41 वर्षों तक अपनी सेवा पुलिस विभाग में दी है जो काफी लम्बा समय रहा। उन्होंने भी एसआई को स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, एसडीओपी गीता वाधवानी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, आनंद पैंकरा, पंकज नेमा, दशरथ पैंकरा, अग्रिमा मिश्रा, अमिताभ, विराट विशी, नीलाम्बर मिश्रा, जे.एन.साहू सहित कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।