मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

यातायात नियमों का पालन समय की जरूरत, लापरवाही पड़ सकती है भारी, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे- डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर। यातायात जागरूकता अभियान में नागरिकगण औरों को हेलमेट पहनने कर रहे जागरूक। पुलिस का अभियान, आमजनता का मिल रहा पूर्ण सहयोग।

 

सूरजपुर। यातायात जागरूकता और यातायात नियमों का पालन समय की जरूरत है क्योंकि लापरवाही के कारण एक्सीडेंट होते है और लोगों की असमायिक मृत्यु हो जाती है इसकी रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी व यातायात प्रभारी 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक यातायात जागरुकता अभियान चला रहे है जिसमें यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों को जीवन में यातायात नियम के क्या मायने है उसकी जानकारी देते हुए सीट बेल्ट लगाने एवं बाईक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुलिस नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और उनका उल्लंघन करने से बचने की अपील की।
          मंगलवार, 04 नवम्बर 2025 को पुलिस अधिकारियों ने कई स्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों, साइकिल, बस, ट्रक, ऑटो/टैक्सी चालकों, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी और दैनिक यात्रियों को नियमों के पालन और अनुशासित सड़क उपयोग के महत्व की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
           डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का पालन हेतु नागरिकों को जागरूक करने हेतु हेलमेट पहने लोगों से औरों के लिए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी कराई जा रही है। अभियान के दौरान आमजनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद लोगों को सड़क अनुशासन और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस अभियान के दौरान सीधे लोगों से बातचीत कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बता रही है। यह अभियान आगे भी नियमित जारी रहेगा ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

पुलिस का अभियान, आमजनता का मिल रहा पूर्ण सहयोग।

        पुलिस के जागरूकता अभियान में सड़क पर हेलमेट लगाकर सफर कर लोग अन्य नागरिकों को हेलमेट पहनकर बाईक चलाए कहते नजर आए और बताया कि हाथ-पैर में चोट लगा तो वह ठीक हो जायेगा किन्तु हेलमेट न पहनने की स्थिति में सिर में चोट लगाने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसलिए बाईक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और सुरक्षित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।