गुरुवार, 26 जून 2025

नशे के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख कीमत के गांजा सहित 2 गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जप्त।

 

सूरजपुर। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये कीमत का 80 किग्रा गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
                डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए है जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है।
            डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने जिले के थाना प्रभारियों को वाहन चेकिंग कर संदिग्धों की जांच करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में दिनांक 22.06.2025 को थाना जयनगर पुलिस ग्राम जमदेई में वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान लखनपुर की ओर से एक बोलेरो वाहन आते दिखा जो पुलिस चेकिंग को देखकर वाहन मोडकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम के द्वारा पीछा किए जाने पर 1 व्यक्ति वाहन से निकलकर भाग निकला। बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 3785 से 2 व्यक्ति ओमप्रकाश बसोर पिता फुलचंद राम उम्र 24 वर्ष ग्राम बगदरी, थाना लखनपुर हाल मुकाम ग्राम चांदो, थाना लखनपुर एवं मोतीलाल बसोर पिता बुद्धूराम उम्र 40 वर्ष ग्राम चांदो, थाना लखनपुर को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 80 किलो गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा की कीमत करीब 24 लाख रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर धारा 20(बी)(2)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही फरार 1 आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एएसआई सोहन सिंह, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक सुरेश साहू, विकास मिश्रा, रवि राजवाड़े, सैनिक मुजाहिद हुसैन, जहांगीर आलम व  नोहर साय राजवाड़े सक्रिय रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।