बुधवार, 2 अप्रैल 2025

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, जवानों से पूछी समस्याएं, किया निराकरण।

 

सूरजपुर। पुलिस लाईन तके शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को जनरल परेड का निरीक्षण करने डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर पहुंचे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, पश्चात डीआईजी/एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया। खराब टर्न आउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया।
              डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस विभाग में परेड महत्वपूर्ण है। परेड अनुशासन की जड़ होती है। परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रिल का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया है। जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण किया। अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने की समझाईश दी गई।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।