सोमवार, 9 सितंबर 2024

डीएसपी स्निग्धा सलामे को सम्मानित कर पुलिस परिवार सूरजपुर ने दी विदाई।

सूरजपुर। जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में शनिवार, 30 अगस्त 2024 को डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) सहित पुलिस अधिकारियों ने जिले के ट्रेनी डीएसपी स्निग्धा सलामे तथा पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक श्वेतनिशा पन्ना को विदाई दी। ज्ञात हो कि स्निग्धा सलामे का स्थानान्तरण उप पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव के पद पर हुआ है, वहीं महिला प्रधान आरक्षक श्वेतनिशा पन्ना का स्थानान्तरण तकनीकी सेवाएं शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में हुआ है।
             इस दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि डीएसपी स्निग्धा सलामे जिले में ट्रेनी डीएसपी के रूप में कई पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए निकाल की दिशा को तेज गति से लेकर गई। स्थानान्तरण पर दोनों को नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, नगर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र साय पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रितेश चौधरी, थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।