मंगलवार, 3 अक्तूबर 2023

नशे के अवैध कारोबार पर थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई, 57 हजार रूपये का गांजा जफ्त, 1 गिरफ्तार।



सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी क्रम में रविवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर अम्बिकापुर से वाड्रफनगर की ओर जा रहा है।
            थाना प्रतापपुर पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गणेशपुर चिटका बहरा में घेराबंदी कर रफीक मंसूरी पिता सुलेमान गनी उम्र 23 निवासी अम्बिकापुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत करीब 57000 रूपये का जप्त किया है। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा, एएसआई मंत्रीराम मिंज, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा व सहदेव राम सक्रिय रहे।


'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।