सूरजपुर। 6 गुम इंसान महिलाओं को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता के साथ ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक गुम इंसान दस्तयाबी करने के निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य जिले के थाना-चौकी की पुलिस इस अभियान में लगी हुई है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा 1, प्रेमनगर 1, जयनगर 1, ओड़गी 2 एवं झिलमिली पुलिस के द्वारा 1 कुल 6 गुम इंसान महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर दस्तयाब शुमार किया गया है। गुम हुए महिलाएं बिना बताए दिगर जिला, गांव सहित अपनी सहेली के यहां चली गई थी। ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को यह सफलता मिली और कई को तलाशने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी। पुलिस के द्वारा खोजबीन का यह अभियान संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता में रखते हुए माता-पिता और परिजनों की खुशियां लौटा रही है। गुम इंसान को ढूंढने के लिए विशेष तकनीकी साधनों की भी मदद ली गई। दस्तयाब किए गए गुम महिलाओं को विधिवत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया इस दौरान परिजनों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई।
CONTACT US ON FACEBOOK
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।