सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के पुलिस अधिकारियों को चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने एवं ऐसे अपराध को अंजाम देने वालों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 05.03.2023 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि श्रीगढ़ अम्बिकापुर निवासी बाबुलाल अगरिया चोरी की सायकल बेचने की फिराक में सिलफिली में घूम रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना जयनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सिलफिली में घेराबंदी कर बाबुलाल अगरिया को रेंजर सायकल सहित पकड़ा जिससे सायकल संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। कड़ी पूछताछ पर उसने बताया कि करीब 6 माह के भीतर अम्बिकापुर बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज एवं मल्टीपरपज स्कूल से 21 नग सायकल चोरी कर किया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी के 20 नग और सायकल बरामद किया गया। मामले में कुल 21 नग सायकल कीमत करीब 83000 रूपये का बरामद कर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी बाबुलाल उर्फ कुल्लू अगरिया पिता स्व. सुखदेव अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी श्रीगढ़, थाना कोतवाली अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई वरूण तिवारी, आरक्षक शक्ति पासवान, रमेश कसेरा, सोनू सिंह, सैनिक नोहर राजवाड़े व जहांगीर मुजाहिद सक्रिय रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।
